Horoscope Today, June 30, 2019: मेष (Aries): Finance Horoscope: आपके आर्थिक मामलों के लिए दिन शुभ रहने के आसार हैं। व्यापार में भी प्रॉफिट मिलता दिखाई दे रहा है। किसी दोस्त के साथ कोई नया काम शुरु करने की सोच सकते हैं। Love Horoscope: प्रेम संबंधों में मजबूती लाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। आपकी कही गई बात किसी को बुरी लग सकती है। नए लव रिलेशन बनाने के लिए दिन अच्छा रहेगा। Health Horoscope: पुराने रोगों से मुक्ति मिलने के आसार हैं। खान-पान में बदलाव कर सकते हैं। लेकिन परिवार में किसी बड़े बुजुर्ग की सेहत खराब होने से अस्पताल के चक्कर लगने के आसार हैं।

Live Blog

Today Horoscope Update

15:50 (IST)30 Jun 2019
मेष (Aries) राशि वालों का स्वास्थ्य, लव और वित्त राशिफल

Finance Horoscope: आपके आर्थिक मामलों के लिए दिन शुभ रहने के आसार हैं। व्यापार में भी प्रॉफिट मिलता दिखाई दे रहा है। किसी दोस्त के साथ कोई नया काम शुरु करने की सोच सकते हैं। 

Love Horoscope: प्रेम संबंधों में मजबूती लाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। आपकी कही गई बात किसी को बुरी लग सकती है। नए लव रिलेशन बनाने के लिए दिन अच्छा रहेगा।

Health Horoscope: पुराने रोगों से मुक्ति मिलने के आसार हैं। खान-पान में बदलाव कर सकते हैं। लेकिन परिवार में किसी बड़े बुजुर्ग की सेहत खराब होने से अस्पताल के चक्कर लगने के आसार हैं।

15:39 (IST)30 Jun 2019
वृषभ (Taurus): Finance Horoscope

नौकरी में परिवर्तन हो सकता है। व्यापारियों के लिए दिन शुभ रहने वाला है। पिछले समय में हुई हानि की भरपाई हो सकती है। निवेश के नए मार्ग खुलेंगे। नया बिजनेस पार्टनर मिल सकता है। कारोबार में वृद्धि होगी।

15:24 (IST)30 Jun 2019
वृषभ (Taurus): Love Horoscope

प्रेमी से अलगाव की स्थिति पैदा हो सकती है। पति-पत्नी के बीच में बच्चों को लेकर झगड़ा हो सकता है। प्यार का इजहार करने के लिए अभी आपको इंतजार करना होगा।

15:10 (IST)30 Jun 2019
वृषभ (Taurus): Finance Horoscope

आपके प्रेमी का स्वास्थ्य कुछ खराब हो सकता है। लेकिन उचित देखभाल से तबीयत जल्द ही ठीक होने के भी आसार हैं। बच्चों और गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य का खास ध्यान रखना होगा।

14:57 (IST)30 Jun 2019
मिथुन (Gemini): Finance Horoscope

आज बनाई गई योजनाएं सफल होने के आसार हैं। धन लाभ हो सकता है। मित्र के साथ मिलकर नया कारोबार शुरु करने की सोच सकते हैं। नौकरी में कुछ परिवर्तन करने का मन बनेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा।

14:40 (IST)30 Jun 2019
मिथुन (Gemini): Love Horoscope

प्रेम की डोर विश्वास से बंधी होती है। इसलिए अपने प्रेमी पर किसी बात को लेकर शक ना करें। क्योंकि इससे आपका रिश्ता टूट सकता है। हो सके तो आज अपने प्रेमी से थोड़ी दूरी बनाकर रखें।

14:23 (IST)30 Jun 2019
मिथुन (Gemini): Health Horoscope

शुगर वाले मरीजों को अपना खास ख्याल रखना होगा। समय पर दवाई ना लेने के कारण तबीयत बिगड़ सकती है। साथ ही व्यायाम करना भी आपके लिए बेहद जरूरी है।

14:06 (IST)30 Jun 2019
कर्क (Cancer): Finance Horoscope

इस राशि के जातकों को विदेश से जुड़े मामलों में फायदा हो सकता है। इनकम में बढ़ोतरी के आसार हैं। रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। जीवन साथी का भरपूर साथ मिलेगा।

13:53 (IST)30 Jun 2019
कर्क (Cancer): Love Horoscope

प्रेमी आपको खुश करने के लिए कुछ खास गिफ्ट दे सकता है। प्रेम संबंधों में काफी मजबूती आएगी। किसी लंबे सफर पर जाने की योजना बन सकती है।

13:26 (IST)30 Jun 2019
कर्क (Cancer): Health Horoscope

वाहन चलाते समय और घर में बिजली उपकरणों का इस्तेमाल करने समय सावधानी बरतनी होगी। दुर्घटना होने के आसार हैं। काम में व्यस्त रहने के कारण आप अपनी सेहत से लापरवाही कर रहे हैं।

12:56 (IST)30 Jun 2019
सिंह (Leo): राशि वालों का स्वास्थ्य, लव और वित्त राशिफल

Finance Horoscope: इस राशि के जातकों को करियर में उन्नति पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। कार्यस्थल पर दुश्मनों से सावधान रहें। किसी भी काम को पूरा करने के बाद उसे अच्छे से जांच लें जिससे गलती की कोई गुंजाइश ना रह जाए।

Love Horoscope: लव मैरिज के इच्छुक जातकों को अपने माता-पिता का साथ मिल सकता है। लेकिन नए लव रिलेशन बनाते समय सावधानी बरतनी होगी। क्योंकि धोखा मिलने के आसार हैं।

Health Horoscope: अचानक से पुराना रोग फिर से उभर सकता है। ऐसा आपकी खराब डाइट के कारण होगा। तला-भुना खाना और बाहर का खाना खाने से परहेज करें। जिससे समस्या ज्यादा ना बढ़ पाए।

12:44 (IST)30 Jun 2019
कन्या (Virgo): Finance Horoscope

व्यापारियों को अपने दुश्मनों से सतर्क रहने की जरूरत है। शत्रु आपकी साख बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। नया काम शुरु करने के लिए दिन उत्तम नहीं है। आज व्यर्थ की यात्राएं करने से बचें।

12:27 (IST)30 Jun 2019
कन्या (Virgo): Love Horoscope

कन्या राशि वालों के प्रेम संबंधों में तनाव उत्पन्न हो सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य के कारण पति पत्नी के रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है। अपने बीच के विश्वास को कम ना होने दें।

12:09 (IST)30 Jun 2019
कन्या (Virgo): Health Horoscope

सेहत के लिए दिन सामान्य है। लेकिन भाई-बंधुओं के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है। बच्चों को खेलते समय सावधानी बरतने की जरूरत होगी नहीं तो चोट लग सकती है।

11:54 (IST)30 Jun 2019
तुला (Libra): Finance Horoscope

पूजा-पाठ और समाज सेवा के कार्यों में धन ज्यादा खर्च हो सकता है। लेकिन लाभ मिलने के भी आसार हैं। बिजनेस के चलते की गई यात्रा सफल होगी।

11:42 (IST)30 Jun 2019
तुला (Libra): Love Horoscope

आज आपका अपने प्रेमी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। आपसी तालमेल में कमी आएगी। काम के चलते प्रेमी से दूरी बढ़ सकती है।

11:15 (IST)30 Jun 2019
तुला (Libra): Health Horoscope

अचानक से दांत में दर्द की समस्या उत्पन्न हो सकती है। तकलीफ ज्यादा बढ़ने पर डॉक्टर की तुरंत सलाह लेना अच्छा होगा। बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार आ सकता है।

10:59 (IST)30 Jun 2019
वृश्चिक (Scorpio): Finance Horoscope

नौकरी वाले जातक अपना कुछ साइड बिजनेस शुरु करने की सोच सकते हैं। लेकिन कुछ भी शुरु करने से पहले ज्योतिषी सलाह जरूर ले लें। विदेश जाने के इच्छुक जातकों का जल्द ही सपना पूरा हो सकता है।

10:38 (IST)30 Jun 2019
वृश्चिक (Scorpio): Love Horoscope

दिन रोमांस से भरा रहने वाला है। पार्टनर के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बितेगा। पारिवारिक सुखों में वृद्धि होने के आसार हैं। संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है।

10:21 (IST)30 Jun 2019
वृश्चिक (Scorpio): Health Horoscope

आज आप काफी तरोताजा महसूस करने वाले हैं। जिससे आप अपने सभी जरूरी कार्यों को पूरा कर पाएंगे। यात्रा पर जाने के लिए भी दिन शुभ है।

10:04 (IST)30 Jun 2019
धनु (Sagittarius): Finance Horoscope

अचानक से खर्चे बढ़ सकते हैं। जिस कारण किसी मित्र से पैसा उधार लेना पड़ सकता है। कोशिश करें कि अनावश्यक चीजों पर धन खर्च ना करें।

09:43 (IST)30 Jun 2019
धनु (Sagittarius): Love Horoscope

लव लाइफ में कुछ नयापन आएगा। पुरानी यादें ताजा होने से दिन खुशनुमा रहेगा। शादी के इच्छुक जातकों का आज समय मैरिज वैबसाइट्स पर लव पार्टनर की तलाश में गुजरेगा।

09:31 (IST)30 Jun 2019
धनु (Sagittarius): Health Horoscope

मानसिक तनाव ज्यादा लेने और नींद पूरी ना हो पाने के कारण आपके सिर में दर्द रह सकता है। व्यवहार में चिड़चिड़ापन रहेगा। इसलिए ज्यादा से ज्यादा आराम करें।

09:12 (IST)30 Jun 2019
मकर (Capricorn): Finance Horoscope

धन-संपत्ति में बढ़ोतरी हो सकती है। कोर्ट कचहरी के मामलों से भी मुक्ति मिलने के आसार हैं। लेकिन कोई नया काम शुरु करने से आपको बचना होगा। किसी अनजान व्यक्ति से पैसों का लेन-देन ना करें।

08:57 (IST)30 Jun 2019
मकर (Capricorn): Love Horoscope

प्रेमी के साथ किसी रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं। रिश्ते में आ रही खटास दूर होगी। पार्टनर से कोई सुखद समाचार भी सुनने को मिल सकता है।

08:37 (IST)30 Jun 2019
मकर (Capricorn): Health Horoscope

स्वास्थ्य में सुधार आ सकता है। किसी योग कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्राणायाम करने से आपको लाभ मिलेगा।

08:29 (IST)30 Jun 2019
कुंभ (Aquarius): Finance Horoscope

आपको छुट्टी वाले दिन भी ऑफिस का काम करना पड़ सकता है। लेकिन आज किये गये काम से आपको लाभ मिलने की भी उम्मीद है। व्यापारियों को रोज के मुकाबले अच्छी इनकम हो सकती है।

08:11 (IST)30 Jun 2019
कुंभ (Aquarius): Love Horoscope

आज आप किसी के प्रति अपना खिंचाव महसूस कर सकते हैं। इससे आपके अपने प्रेम संबंधों में तनाव उत्पन्न होंगे। अपनी भावनाओं पर काबू रखें जिससे कि बाद में पछताना ना पड़े।

07:57 (IST)30 Jun 2019
कुंभ (Aquarius): Health Horoscope

कमर दर्द आपको काफी परेशान करने वाला है। इसलिए इसके उपचार का सोचें। बुजुर्ग लोगों को हल्का खाना खाने की सलाह दी जाती है।

07:42 (IST)30 Jun 2019
मीन(Pisces): Finance Horoscope

पुराने किसी निवेश से लाभ मिल सकता है। रुका हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। काम के सिलसिले में किसी खास व्यक्ति से मुलाकात लाभकारी साबित होगी।

07:28 (IST)30 Jun 2019
मीन(Pisces): Love Horoscope

शादी के लिए प्रस्ताव आ सकता है। मनचाहा हमसफर मिलने की उम्मीद है। नए लव रिलेशन बनाने के लिए भी दिन अच्छा रहेगा।

07:17 (IST)30 Jun 2019
मीन(Pisces): Health Horoscope

वाहन सावधानी से चलाएं नहीं तो चोट लग सकती है। बुजुर्ग लोगों को पैरों में दर्द की समस्या हो सकती है। इसलिए अपना खास ध्यान रखें।