Horoscope Today, June 29, 2019: मेष (Aries): Finance Horoscope: पैसों से संबंधी समस्या दूर होगी। व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे। बिजनेस पार्टनर से लाभ मिल सकता है। नौकरी करने वालों की साख बढ़ेगी। Love Horoscope: प्यार का इजहार आज किया जा सकता है। भगावन शिव की पूजा करें। छोटे भाई-बंधुओं से कोई सुखी समाचार सुनने को मिल सकता है। Health Horoscope: सेहत में सुधार आने में अभी समय लग सकता है। चिंता करने से कोई फायदा नहीं होगा। इससे आपका रोग और बढ़ सकता है। डॉक्टर के कहे अनुसार सब काम करते रहें इससे जल्द ही रोग से मुक्ति पा लेंगे।
Horoscope Today, June 29, 2019: कन्या राशि वालों की बिगड़ सकती है सेहत लेकिन करियर के लिए दिन शुभ रहने के हैं आसार
Horoscope Today, June 29, 2019: (आज का राशिफल): कुंभ राशि के लोगों को अपने पिता की संपत्ति से लाभ मिल सकता है। मनचाही नौकरी मिलने के आसार हैं। इनकम बढ़ने से आप अपने सभी जरूरी कार्यों को पूरा कर पाएंगे।
Written by जनसत्ता ऑनलाइन
नई दिल्ली
Updated: 
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा Religion समाचार (Religion News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
First published on: 29-06-2019 at 06:47 IST
Highlights
Finance Horoscope: पैसों से संबंधी समस्या दूर होगी। व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे। बिजनेस पार्टनर से लाभ मिल सकता है। नौकरी करने वालों की साख बढ़ेगी।
Love Horoscope: प्यार का इजहार आज किया जा सकता है। भगावन शिव की पूजा करें। छोटे भाई-बंधुओं से कोई सुखी समाचार सुनने को मिल सकता है।
Health Horoscope: सेहत में सुधार आने में अभी समय लग सकता है। चिंता करने से कोई फायदा नहीं होगा। इससे आपका रोग और बढ़ सकता है। डॉक्टर के कहे अनुसार सब काम करते रहें इससे जल्द ही रोग से मुक्ति पा लेंगे।
Finance Horoscope: नौकरी में परिवर्तन करने का सोच सकते हैं। कार्यस्थल पर किसी दोस्त से झगड़ा हो सकता है। बॉस आपके काम पर नजर बनाए हुए हैं इसलिए सावधानी और कड़ी मेहनत के साथ काम को पूरा करे।
Love Horoscope: माता-पिता से संबंध मधुर होंगे। रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं। दिन रोमांस से भरा रहने वाला है। लेकिन किसी दोस्त के कारण आपकी अपने पार्टनर से कुछ अनबन हो सकती है।
Health Horoscope: मन अशांत रहेगा। बेवजह क्रोध आएगा। शरीर में कमजोरी महसूस हो सकती है। योग और ध्यान करने से आपको लाभ मिलेगा।
Finance Horoscope: नया काम शुरु करने के लिए दिन शुभ है। आय में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। खोई हुई वस्तु वापस मिलने की उम्मीद है। पूजा-पाठ के कार्यों में धन ज्यादा खर्च होगा।
Love Horoscope: प्रेम संबंधों में धोखा मिल सकता है। प्रेमी की किसी बात से आपका दिल टूट सकता है। विदेश में बैठे प्रेमी से अचानक मुलाकात होने की संभावना है।
Health Horoscope: अचानक से कोई नया रोग उत्पन्न हो सकता है। जिसके कारण मानसिक तनाव काफी ज्यादा बढ़ जाएंगे। योग करने से आपको लाभ मिलेगा।
व्यर्थ की यात्राएं करने से बचें क्योंकि इसमे धन और समय दोनों ही नष्ट हो सकता है। विदेश जाने के इच्छुक जातकों का सपना पूरा होने की उम्मीद है।
प्रेम मामलों को लेकर दिन अच्छा है। आज किसी से शादी का प्रस्ताव आ सकता है। पार्टनर के साथ मूवी देखने की योजना बन सकती है।
पश्चिम दिशा की यात्रा करने में खतरा हो सकता है। स्वास्थ्य खराब होने के आसार हैं। स्किन संबंधी रोग परेशान करने वाले हैं। श्वास लेने में दिक्कत महसूस होगी।
भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। सोचे हुए काम पूरे होने की संभावना है। किसी महिला पक्ष से फायदा हो सकता है। अचानक से धन प्राप्ति के मार्ग खुल सकते हैं।
प्रेमी की आय में बढ़ोतरी होने की संभावना है। लव लाइफ की पुरानी यादें ताजा होंगी। किसी महत्वपूर्ण काम में जीवन साथी का साथ मिलेगा।
गले से संबंधी रोग ठीक होने के आसार हैं। बुजुर्ग लोग चलते समय सावधानी बरतें। चोट लग सकती है। मन बेचैन रहने वाला है।
नौकरी वालों को कार्यस्थल पर सम्मान मिलेगा। किसी काम में सफलता मिलने की उम्मीद है। आय में इजाफा हो सकता है। घर खरीदने की योजना बनेगी। भाग्य आपके साथ है।
ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। पार्टनर के साथ संबंध और भी ज्यादा मधुर होंगे। लेकिन आपके रिलेशन को कोई खराब करने की कोशिश कर सकता है।
सेहत को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है। अचानक से कोई गंभीर रोग उत्पन्न हो सकता है। ध्यान रखें कि बिना डॉक्टर की सलाह के कोई दवाई ना लें।
जमीन से जुड़े विवादों का निपटारा हो सकता है। खर्चों में कमी आएगी। निवेश करने के अवसर मिलेंगे। लेकिन कहीं भी पैसा लगाने से पहले सावधानी बरतें।
आज आपका प्रेमी आपको इंप्रेस करने के लिए कुछ खास कर सकता है। शाम को कहीं बाहर जाने की योजना बन सकती है। हल्के नीले रंग के कपड़े पहनना आपकी लव लाइफ में चार चांद लगा देगा।
दिल के मरीजों को अपनी सेहत का अच्छे से ध्यान रखना होगा। तकलीफ बढ़ने पर अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।
धन लाभ होने के आसार हैं। प्रेमी की इनकम बढ़ सकती है। परिवार की आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहने वाली है। नया कारोबार शुरु करने की सोच सकते हैं। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।
आपकी लव लाइफ के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है। दिन की शुरुआत में प्रेमी से झगड़ा हो सकता है। लेकिन शाम होते होते आपके बीच के तनाव खत्म होने के भी आसार हैं।
आज आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे। शरीर की ऊर्जा का उचित इस्तेमाल करके अपने सभी रुके हुए कार्यों को पूरा कर लें। व्यायाम करने में आलस ना करें।
पुराने निवेश में नुकसान हो सकता है। वित्त स्थिति कुछ कमजोर रह सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल पर मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी।
लव लाइफ के लिए दिन अच्छा है। प्यार का इजहार कर सकते हैं। परिवार वालों से भरपूर प्यार मिलेगा। नए दोस्त बनेंगे।
कोई बुरा सपना देखने के कारण मन उदास रहेगा। शरीर में कमजोरी महसूस होगी। लेकिन यह आपके तनाव के कारण होगा। इसलिए योग और ध्यान करें जिससे तनाव दूर हो सकें।
धन संबंधी कार्यों में सफलता हासिल होगी। निवेश से लाभ मिलेगा। लेकिन किसी को पैसे उधार देने से बचें क्योंकि उस पैसे के वापस मिलने की कम ही उम्मीद दिखाई दे रही है।
नए प्रेम संबंध बनेंगे। पुराने बिगड़े हुए रिश्ते खत्म होने के आसार हैं। लेकिन बहन से आपका किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी।
कोई बुरी लत लग सकती है। इसलिए गलत लोगों से दूर रहें। छोटे बच्चों को बिजली उपकरणों का इस्तेमाल ना करने दें।
कुंभ राशि के लोगों को अपने पिता की संपत्ति से लाभ मिल सकता है। मनचाही नौकरी मिलने के आसार हैं। इनकम बढ़ने से आप अपने सभी जरूरी कार्यों को पूरा कर पाएंगे।
प्रेम संबंधों में कुछ नयापन आ सकता है। आज आप अपने साथी को खुश करने के लिए कुछ खास गिफ्ट दे सकते हैं।
कान में दर्द होने से आप परेशान रहेंगे। डॉक्टर की सलाह लेना आपके लिए लाभकारी होगा। शरीर में ऊर्जा बनाए रखने के लिए व्यायाम जरूरी है।
घर खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। विदेश में नौकरी पाने वाले लोगों का सपना पूरा हो सकता है। जीवन साथी की आय बढ़ने की उम्मीद है। खर्चों में कमी आएगी।
शादी के लिए वधु की तलाश पूरी होती दिखाई दे रही है। प्रेमी से दूरी बढ़ सकती है। माता-पिता किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं।
वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। किसी काम में जल्दबाजी ना करें। हो सके तो आज लंबी यात्रा टाल दें।