Horoscope Today, June 29, 2019: मेष (Aries): Finance Horoscope: पैसों से संबंधी समस्या दूर होगी। व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे। बिजनेस पार्टनर से लाभ मिल सकता है। नौकरी करने वालों की साख बढ़ेगी। Love Horoscope: प्यार का इजहार आज किया जा सकता है। भगावन शिव की पूजा करें। छोटे भाई-बंधुओं से कोई सुखी समाचार सुनने को मिल सकता है। Health Horoscope: सेहत में सुधार आने में अभी समय लग सकता है। चिंता करने से कोई फायदा नहीं होगा। इससे आपका रोग और बढ़ सकता है। डॉक्टर के कहे अनुसार सब काम करते रहें इससे जल्द ही रोग से मुक्ति पा लेंगे।

Live Blog

Today Horoscope Update

15:42 (IST)29 Jun 2019
मेष (Aries): राशि वालों का स्वास्थ्य, लव और वित्त राशिफल

Finance Horoscope: पैसों से संबंधी समस्या दूर होगी। व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे। बिजनेस पार्टनर से लाभ मिल सकता है। नौकरी करने वालों की साख बढ़ेगी।

Love Horoscope: प्यार का इजहार आज किया जा सकता है। भगावन शिव की पूजा करें। छोटे भाई-बंधुओं से कोई सुखी समाचार सुनने को मिल सकता है।

Health Horoscope: सेहत में सुधार आने में अभी समय लग सकता है। चिंता करने से कोई फायदा नहीं होगा। इससे आपका रोग और बढ़ सकता है। डॉक्टर के कहे अनुसार सब काम करते रहें इससे जल्द ही रोग से मुक्ति पा लेंगे।

15:31 (IST)29 Jun 2019
वृषभ (Taurus): वृषभ राशि वालों का स्वास्थ्य, लव और वित्त राशिफल

Finance Horoscope: नौकरी में परिवर्तन करने का सोच सकते हैं। कार्यस्थल पर किसी दोस्त से झगड़ा हो सकता है। बॉस आपके काम पर नजर बनाए हुए हैं इसलिए सावधानी और कड़ी मेहनत के साथ काम को पूरा करे।

Love Horoscope: माता-पिता से संबंध मधुर होंगे। रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं। दिन रोमांस से भरा रहने वाला है। लेकिन किसी दोस्त के कारण आपकी अपने पार्टनर से कुछ अनबन हो सकती है।

Health Horoscope: मन अशांत रहेगा। बेवजह क्रोध आएगा। शरीर में कमजोरी महसूस हो सकती है। योग और ध्यान करने से आपको लाभ मिलेगा।

15:20 (IST)29 Jun 2019
मिथुन (Gemini): राशि वालों का स्वास्थ्य, लव और वित्त राशिफल

Finance Horoscope: नया काम शुरु करने के लिए दिन शुभ है। आय में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। खोई हुई वस्तु वापस मिलने की उम्मीद है। पूजा-पाठ के कार्यों में धन ज्यादा खर्च होगा।

Love Horoscope: प्रेम संबंधों में धोखा मिल सकता है। प्रेमी की किसी बात से आपका दिल टूट सकता है। विदेश में बैठे प्रेमी से अचानक मुलाकात होने की संभावना है।

Health Horoscope: अचानक से कोई नया रोग उत्पन्न हो सकता है। जिसके कारण मानसिक तनाव काफी ज्यादा बढ़ जाएंगे। योग करने से आपको लाभ मिलेगा।

15:11 (IST)29 Jun 2019
कर्क (Cancer): Finance Horoscope

व्यर्थ की यात्राएं करने से बचें क्योंकि इसमे धन और समय दोनों ही नष्ट हो सकता है। विदेश जाने के इच्छुक जातकों का सपना पूरा होने की उम्मीद है।

15:01 (IST)29 Jun 2019
कर्क (Cancer): Love Horoscope

प्रेम मामलों को लेकर दिन अच्छा है। आज किसी से शादी का प्रस्ताव आ सकता है। पार्टनर के साथ मूवी देखने की योजना बन सकती है।

14:37 (IST)29 Jun 2019
कर्क (Cancer): Health Horoscope

पश्चिम दिशा की यात्रा करने में खतरा हो सकता है। स्वास्थ्य खराब होने के आसार हैं। स्किन संबंधी रोग परेशान करने वाले हैं। श्वास लेने में दिक्कत महसूस होगी।

14:00 (IST)29 Jun 2019
सिंह (Leo): Finance Horoscope

भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। सोचे हुए काम पूरे होने की संभावना है। किसी महिला पक्ष से फायदा हो सकता है। अचानक से धन प्राप्ति के मार्ग खुल सकते हैं।

13:32 (IST)29 Jun 2019
सिंह (Leo): Love Horoscope 

प्रेमी की आय में बढ़ोतरी होने की संभावना है। लव लाइफ की पुरानी यादें ताजा होंगी। किसी महत्वपूर्ण काम में जीवन साथी का साथ मिलेगा।

13:14 (IST)29 Jun 2019
सिंह (Leo): Health Horoscope

गले से संबंधी रोग ठीक होने के आसार हैं। बुजुर्ग लोग चलते समय सावधानी बरतें। चोट लग सकती है। मन बेचैन रहने वाला है।

12:56 (IST)29 Jun 2019
कन्या (Virgo): Finance Horoscope

नौकरी वालों को कार्यस्थल पर सम्मान मिलेगा। किसी काम में सफलता मिलने की उम्मीद है। आय में इजाफा हो सकता है। घर खरीदने की योजना बनेगी। भाग्य आपके साथ है।

12:37 (IST)29 Jun 2019
कन्या (Virgo): Love Horoscope

ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। पार्टनर के साथ संबंध और भी ज्यादा मधुर होंगे। लेकिन आपके रिलेशन को कोई खराब करने की कोशिश कर सकता है।

12:16 (IST)29 Jun 2019
कन्या (Virgo): Health Horoscope

सेहत को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है। अचानक से कोई गंभीर रोग उत्पन्न हो सकता है। ध्यान रखें कि बिना डॉक्टर की सलाह के कोई दवाई ना लें।

11:54 (IST)29 Jun 2019
तुला (Libra): Finance Horoscope

जमीन से जुड़े विवादों का निपटारा हो सकता है। खर्चों में कमी आएगी। निवेश करने के अवसर मिलेंगे। लेकिन कहीं भी पैसा लगाने से पहले सावधानी बरतें।

11:39 (IST)29 Jun 2019
तुला (Libra): Love Horoscope

आज आपका प्रेमी आपको इंप्रेस करने के लिए कुछ खास कर सकता है। शाम को कहीं बाहर जाने की योजना बन सकती है। हल्के नीले रंग के कपड़े पहनना आपकी लव लाइफ में चार चांद लगा देगा।

11:26 (IST)29 Jun 2019
तुला (Libra): Health Horoscope

दिल के मरीजों को अपनी सेहत का अच्छे से ध्यान रखना होगा। तकलीफ बढ़ने पर अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।

11:08 (IST)29 Jun 2019
वृश्चिक (Scorpio): Finance Horoscope

धन लाभ होने के आसार हैं। प्रेमी की इनकम बढ़ सकती है। परिवार की आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहने वाली है। नया कारोबार शुरु करने की सोच सकते हैं। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।

10:50 (IST)29 Jun 2019
वृश्चिक (Scorpio): Love Horoscope

आपकी लव लाइफ के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है। दिन की शुरुआत में प्रेमी से झगड़ा हो सकता है। लेकिन शाम होते होते आपके बीच के तनाव खत्म होने के भी आसार हैं।

10:32 (IST)29 Jun 2019
वृश्चिक (Scorpio): Health Horoscope

आज आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे। शरीर की ऊर्जा का उचित इस्तेमाल करके अपने सभी रुके हुए कार्यों को पूरा कर लें। व्यायाम करने में आलस ना करें।

10:25 (IST)29 Jun 2019
धनु (Sagittarius): Finance Horoscope

पुराने निवेश में नुकसान हो सकता है। वित्त स्थिति कुछ कमजोर रह सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल पर मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी।

10:01 (IST)29 Jun 2019
धनु (Sagittarius): Love Horoscope

लव लाइफ के लिए दिन अच्छा है। प्यार का इजहार कर सकते हैं। परिवार वालों से भरपूर प्यार मिलेगा। नए दोस्त बनेंगे।

09:43 (IST)29 Jun 2019
धनु (Sagittarius): Health Horoscope 

कोई बुरा सपना देखने के कारण मन उदास रहेगा। शरीर में कमजोरी महसूस होगी। लेकिन यह आपके तनाव के कारण होगा। इसलिए योग और ध्यान करें जिससे तनाव दूर हो सकें।

09:25 (IST)29 Jun 2019
मकर (Capricorn): Finance Horoscope

धन संबंधी कार्यों में सफलता हासिल होगी। निवेश से लाभ मिलेगा। लेकिन किसी को पैसे उधार देने से बचें क्योंकि उस पैसे के वापस मिलने की कम ही उम्मीद दिखाई दे रही है।

09:10 (IST)29 Jun 2019
मकर (Capricorn): Love Horoscope

नए प्रेम संबंध बनेंगे। पुराने बिगड़े हुए रिश्ते खत्म होने के आसार हैं। लेकिन बहन से आपका किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी।

08:53 (IST)29 Jun 2019
मकर (Capricorn): Health Horoscope

कोई बुरी लत लग सकती है। इसलिए गलत लोगों से दूर रहें। छोटे बच्चों को बिजली उपकरणों का इस्तेमाल ना करने दें।

08:36 (IST)29 Jun 2019
कुंभ (Aquarius): Finance Horoscope

कुंभ राशि के लोगों को अपने पिता की संपत्ति से लाभ मिल सकता है। मनचाही नौकरी मिलने के आसार हैं। इनकम बढ़ने से आप अपने सभी जरूरी कार्यों को पूरा कर पाएंगे।

08:17 (IST)29 Jun 2019
कुंभ (Aquarius): Love Horoscope

प्रेम संबंधों में कुछ नयापन आ सकता है। आज आप अपने साथी को खुश करने के लिए कुछ खास गिफ्ट दे सकते हैं।

07:58 (IST)29 Jun 2019
कुंभ (Aquarius): Health Horoscope

कान में दर्द होने से आप परेशान रहेंगे। डॉक्टर की सलाह लेना आपके लिए लाभकारी होगा। शरीर में ऊर्जा बनाए रखने के लिए व्यायाम जरूरी है।

07:43 (IST)29 Jun 2019
मीन(Pisces): Finance Horoscope

घर खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। विदेश में नौकरी पाने वाले लोगों का सपना पूरा हो सकता है। जीवन साथी की आय बढ़ने की उम्मीद है। खर्चों में कमी आएगी।

07:29 (IST)29 Jun 2019
मीन(Pisces): Love Horoscope

शादी के लिए वधु की तलाश पूरी होती दिखाई दे रही है। प्रेमी से दूरी बढ़ सकती है। माता-पिता किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं।

07:14 (IST)29 Jun 2019
मीन(Pisces): Health Horoscope

वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। किसी काम में जल्दबाजी ना करें। हो सके तो आज लंबी यात्रा टाल दें।