Horoscope Today, June 28, 2019: मेष (Aries): Finance Horoscope: आज आपके आर्थिक मामलों के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है। किसी मित्र के साथ कुछ नया कारोबार शुरु करने का विचार कर सकते हैं। नौकरी में तरक्की पाने के लिए मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। Love Horoscope: लव लाइफ के लिए दिन शुभ है। लेकिन विवाह में कुछ अड़चनें आ सकती है। शादीशुदा जातकों को कोई शुभ सामाचार सुनने को मिल सकता है। Health Horoscope: स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। अचानक से कोई नई समस्या खड़ी हो सकती है। अपनी डाइट पर आपको ध्यान देना होगा। साथ ही पैदल जरूर चलें।

वृषभ (Taurus): Finance Horoscope: इस राशि के जातक विदेश जाने की सोच सकते हैं। लंबे समय से रुका हुआ कोई कार्य पूरा होता दिखाई दे रहा है। दान-पुण्य के कार्यों में धन खर्च कर सकते हैं।

Love Horoscope: प्यार का इजहार करने के लिए दिन उत्तम है। जो जातक अभी प्रेम के बंधन में नहीं बंधे हैं उन्हें किसी का प्रपोजल आ सकता है। आज लव लाइफ के लिए गुलाबी रंग शुभ रहेगा।

Health Horoscope: आपको सिर दर्द से कुछ राहत मिल सकती है। अनावश्यक दवाइयां लेने से बचें नहीं तो उससे नुकसान हो सकते हैं। आध्यात्मिक कार्यों में मन लगने से शांति मिलेगी।

Live Blog

Today Horoscope Update

15:21 (IST)28 Jun 2019
मिथुन (Gemini)

Finance Horoscope: जमीन से जुड़ा कारोबार कर रहे जातकों के लिए समय शुभ है। बिजनेस में अच्छा मुनाफा देखने तो मिल सकता है। दुश्मन निर्बल होंगे। भविष्य के लिए अच्छी रणनीति बना पाएंगे। सफलता भरे कार्य होंगे।

Love Horoscope: प्रेम संबंधों में आ रही खटास दूर होगी। दोस्त आपके प्रेम संबंध को मजबूत करने में मददगार साबित होगा। नए लव रिलेशन बनाने के लिए भी दिन अच्छा है।

Health Horoscope: सेहत में सुधार आने से आप तरोताजा महसूस करेंगे। लेकिन अभी भी सेहत को लेकर कोई लापरवाही ना बरतें नहीं तो नुकसान झेलना पड़ सकता है। माता का स्वास्थ्य कुछ खराब हो सकता है।

15:14 (IST)28 Jun 2019
कर्क (Cancer)

Finance Horoscope: पैसों को लेकर परिवार में विवाद उत्पन्न हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति कुछ बिगड़ सकती है। खर्चों पर रोक लगाएं। धन हानि के भी आसार हैं। इसलिए किसी भी काम को सावधानी से करें।

14:53 (IST)28 Jun 2019
कर्क वालों का लव और स्वास्थ्य राशिफल...

Love Horoscope: शादी के लिए हमसफर की तलाश अभी जारी रहने वाली है। परिवार वालों का शादी को लेकर आप पर दबाव बन सकता है। लेकिन जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचें।

Health Horoscope: छोटे-मोटे काम करते समय सावधानी बरतें। चोट लगने के आसार दिखाई दे रहे हैं। बच्चों की तबीयत अचानक से बिगड़ सकती है। बुजुर्ग लोग हल्का खाना खाएं जिससे आपको पाचन संबंधी परेशानी ना हो।

14:21 (IST)28 Jun 2019
सिंह (Leo)

Finance Horoscope: धन में वृद्धि होगी। नए अवसर प्राप्त होंगे। यात्रा से लाभ मिल सकता है। निवेश करने के लिए दिन उत्तम है। आज सोची गई रणनीति सफल होगी।

Love Horoscope: प्यार का इजहार करने के लिए दिन शुभ नहीं है। निराशा हाथ लग सकती है। भाई-बंधुओं के साथ संबंध कुछ बिगड़ सकते हैं।

Health Horoscope: गले से संबंधी रोग परेशान करने वाले हैं। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। अचानक से अस्पताल के चक्कर लग सकते हैं। लेकिन छोटे बच्चों की सेहत में सुधार आएगा।

13:27 (IST)28 Jun 2019
कन्या (Virgo)

Finance Horoscope: नौकरी की तालश कर रहे जातकों को अभी और मेहनत करनी पड़ सकती है। कार्यस्थल पर बॉस आपसे नाराज हो सकते हैं। इसलिए अपने हर कार्य को सावधानी से करें।

Love Horoscope: प्रेमी से किसी न किसी बात पर झगड़ा हो सकता है। छोटी-मोटी बातों को नजरअंदाज करने में ही भलाई है। नए दोस्त बन सकते हैं। पुराने मित्रों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।

12:43 (IST)28 Jun 2019
कन्या वालों को किसी लंबी बीमारी से मिल सकती है राहत...

Health Horoscope: किसी लंबी बीमारी से राहत मिलने की उम्मीद है। जीवनशैली में अच्छे परिवर्तन कर सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा ध्यान देने वाले हैं।

12:08 (IST)28 Jun 2019
तुला (Libra)

Finance Horoscope: आपको पैतृक संपत्ति से लाभ होने की उम्मीद है। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी राहत मिल सकती है। लेकिन खर्चों पर नियंत्रण करना जरूरी होगा।

Love Horoscope: दिन रोमांस से भरा रहने वाला है। पार्टनर को किसी रोमांटिक डेट पर ले जा सकते हैं। भविष्य की योजनाओं पर बात होगी। लव लाइफ में परिवार वालों का पूरा साथ मिलेगा।

11:38 (IST)28 Jun 2019
तुला वालों की सेहत के लिए दिन मुश्किल भरा...

Health Horoscope: तुला राशि वालों की सेहत कुछ कमजोर हो सकती है। बाहर का खाना खाने से बचना होगा। व्यायाम ना करने के कारण शरीर में ऊर्जा काफी कम रहेगी।

11:17 (IST)28 Jun 2019
वृश्चिक (Scorpio)

Finance Horoscope: अचानक से यात्रा पर जाना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े बड़े फैसले लेने के लिए दिन शुभ है। निवेश किया जा सकता है। वाहन सुख की भी प्राप्ति होने के आसार हैं।

Love Horoscope: आपकी लव लाइफ में किसी तीसरे के आने से तनाव उत्पन्न हो सकते हैं। लेकिन एक-दूसरे की बातों को समझने की कोशिश करेंगे तो आपका रिश्ता खराब होने से बच जायेगा।

11:06 (IST)28 Jun 2019
वृश्चिक वाले वाहन चलाते समय बरतें सावधानी...

Health Horoscope: वाहन सावधानी से चलाएं। दक्षिण दिशा की यात्रा करने के लिए दिन शुभ नहीं है। कोई दुर्घटना घट सकती है। बुजुर्ग लोगों की सेहत सामान्य रहेगी।

10:46 (IST)28 Jun 2019
धनु (Sagittarius)

Finance Horoscope: जरूरी चीजों में ही धन खर्च करें। नौकरी करने वालों का कार्यस्थल पर किसी से झगड़ा हो सकता है। धन हानि होने का योग बन रहा है। वाहन खराब होने से खर्च बढ़ सकता है।

10:18 (IST)28 Jun 2019
धनु वालों का लव राशिफल...

Love Horoscope: आज आपका समय आपके दोस्तों के साथ ज्यादा गुजरने वाला है। जीवन साथी से अनबन हो सकती है। अलगाव की स्थिति उत्पन्न होने के आसार हैं।

10:05 (IST)28 Jun 2019
धनु वालों के सेहत के लिए दिन शुभ...

Health Horoscope: सेहत के लिए दिन अच्छा है। आज शारीरिक काम ज्यादा करने पड़ेंगे। नींद अच्छी आएगी। मानसिक तनावों से मुक्ति मिलने की उम्मीद है।

09:47 (IST)28 Jun 2019
मकर (Capricorn)

Finance Horoscope: आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। दुश्मन आपके काम बिगाड़ने की कोशिश करेंगे। आज की गई यात्रा से अच्छे फल प्राप्त होने की कम संभावना है।

Love Horoscope: लव मैरिज करने के इच्छुक जातकों को परिवार वालों को मनाने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। खराब हुए प्रेम संबंध टूटने की स्थिति बन सकती है।

09:12 (IST)28 Jun 2019
मकर वालों का स्वास्थ्य राशिफल...

Health Horoscope: खान-पान का उचित ध्यान रखना होगा। पेट में दर्द की समस्या उत्पन्न हो सकती है। बुजुर्ग लोगों की सेहत ज्यादा बिगड़ने से अस्पताल के चक्कर लग सकते हैं। महिलाएं रसोई में काम करते समय सावधानी बरतें।

08:53 (IST)28 Jun 2019
कुंभ (Aquarius):आपको कार्यस्थल पर कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है साथ ही प्रेमी से मतभेद होने के भी आसार हैं...

Finance Horoscope: कुंभ राशि वालों को कार्यस्थल पर कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। काम का बोझ ज्यादा रहेगा। मेहनत के अनुसार फल मिलता नहीं दिखाई दे रहा है। आर्थिक स्थिति कमजोर होगी।

Love Horoscope: प्रेमी के साथ संबंध काफी ज्यादा खराब हो सकते हैं। वैचारिक मतभेद होंगे। बच्चों की तरफ से निराशा हाथ लग सकती है।

08:21 (IST)28 Jun 2019
कुंभ राशि वालों के साथ हो सकती है दुर्घटना...

Health Horoscope: सेहत काफी ज्यादा खराब हो सकती है। दुर्घटना के भी आसार दिखाई दे रहे हैं। मन अशांत रहेगा। जीवन साथी की सेहत का उचित ध्यान रखें।

07:57 (IST)28 Jun 2019
मीन(Pisces)

Finance Horoscope: वित्त मामलों के लिए दिन शुभ है। विदेश जाने के योग बन रहे हैं। वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। कर्ज की भरपाई कर पाएंगे।

07:31 (IST)28 Jun 2019
मीन लव राशिफल...

Love Horoscope: प्रेम विवाह के योग बन रहे हैं। परिवार वालों का साथ मिलेगा। किसी लंबी यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है।

07:14 (IST)28 Jun 2019
मीन वालों का स्वास्थ्य राशिफल...

Health Horoscope: किसी पुरानी बीमारी से राहत मिलने की उम्मीद है। बुजुर्ग लोगों को कमर दर्द की समस्या परेशान कर सकती है।