Horoscope Today, June 26, 2019: मेष (Aries): Finance Horoscope: इस राशि के जातक निवेश करते समय बरतें सावधानी क्योंकि धोखा मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं। भीड़ भाड़ के इलाके में अपनी कीमती वस्तुओं को बचाकर रखें। Love Horoscope: प्यार भरा दिन रहने वाला है। आपके अपने पार्टनर से खराब हो रहे संबंधों में कुछ सुधार हो सकता है। किसी लंबे सफर पर जाने की योजना बन सकती है। विवाह के शुभ योग भी बन रहे हैं। Health Horoscope: स्वास्थ्य को लेकर चिंतित ना हो। बस आप अपने खान-पान और व्यायाम पर उचित ध्यान देते रहें। अगर आप किसी गंभीर रोग से पीड़ित हैं तो आपको जल्द ही राहत मिल सकती है।
वृषभ (Taurus): Finance Horoscope: मित्रों पर धन काफी खर्च होने वाला है। विदेश में बैठा मित्र कोई लाभकारी सूचना दे सकता है। निवेश करने की सोच सकते हैं। वित्त स्थिति पहले से कुछ ठीक रहेगी।
Love Horoscope: माता-पिता का लव लाइफ में सहयोग मिलेगा। आपके अपने भाई-बहन से संबंध अच्छे रहेंगे। पति पत्नी आपसी मतभेदों को सुलझाने में सफल हो पाएंगे।
Health Horoscope: अगर स्किन रोग से परेशान हैं तो आपको कुछ राहत मिलती दिखाई दे रही है। माता का स्वास्थ्य चिंता का कारण बन सकता है। तनाव ज्यादा ना लें नहीं तो सिर दर्द की शिकायत आ सकती है।

Highlights
Finance Horoscope: इस राशि के जातकों के लिए निवेश लाभकारी साबित हो सकता है। नौकरी वालों को विदेश जाने का मौका मिल सकता है। इनकम में बढ़ोतरी की संभावना है।
Love Horoscope: प्यार का इजहार करने के लिए दिन अच्छा है। नए लव रिलेशन बन सकते हैं। पुराने किसी साथी के कारण आपकी लव लाइफ में समस्या उत्पन्न हो सकती है।
Health Horoscope: सेहत में सुधार आएगा। बच्चों को बिजली उपकरणों से दूर रखें। गर्भवती महिलाएं अच्छी डाइट लें जिससे पेट संबंधी कोई दिक्कत ना हो।
Finance Horoscope: पैसों के लेन-देन में खास सावधानी बरतें। पुराने किसी निवेश में कुछ जोखिम उठाना पड़ सकता है। करियर से जुड़े बड़े फैसले आज लिये जा सकते हैं। नौकरी वालों को नए अवसर प्राप्त होंगे।
Love Horoscope: दोस्तों का चुनाव करते समय सावधानी बरतें। स्वार्थी रिश्तों को खत्म कर देने में ही आपकी भलाई होगी। लेकिन अपने प्रेमी से किसी भी तरह का मनमुटाव ना रखें।
Health Horoscope: आज काम में जल्दबाजी के कारण आपको चोट लगने के आसार दिखाई दे रहे हैं। वाहन चलाते समय भी सावधनी बरतनी होगी। किसी लंबी यात्रा पर अभी ना जाएं।
Finance Horoscope: आज हर क्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। धन में वृद्धि होगी। नौकरी में सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। किसी मित्र से लाभ मिल सकता है। नया काम शुरु करने के लिए दिन शुभ।
Love Horoscope: शादी के लिए आपको अच्छे ऑफर आ सकते हैं। लेकिन निर्णय सोच समझकर लें। माता का किसी काम में सहयोग मिलेगा। मित्र आपको किसी मुसीबत में डाल सकते हैं।
Health Horoscope: स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा है। पुरानी किसी बीमारी से छुटकारा मिलने के आसार हैं। आध्यात्म की ओर आपका मन ज्यादा लगेगा। मानसिक तनावों से मुक्ति मिल सकती है।
Finance Horoscope: बिजनेस में साथी से धोखा मिल सकता है। लापरवाही के कारण हानि होने की भी संभावना है। नौकरी करने वाले जातक अपना साइड बिजनेस करने की सोच सकते हैं।
Love Horoscope: लव लाइफ के लिए दिन उतार-चढ़ाव वाला रहने वाला है। प्रेमी से रूठने मनाने का सिलसिला चलता रहेगा। वाणी और गुस्से पर नियंत्रण रखें।
Health Horoscope: आपकी खराब दिनचर्या आपका स्वास्थ्य खराब कर सकती है इसलिए उसमें सुधार की कोशिश करें। अपने व्यस्त जीवन में से कुछ समय अपने आप के लिए भी निकालें जिससे आप स्वस्थ रह सकें।
Finance Horoscope: तुला राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिलने की संभावना है। लेकिन बॉस से किसी बात को लेकर विवाद भी हो सकते हैं।
Love Horoscope: प्रेम विवाह करने में बाधा उत्पन्न हो सकती है। लेकिन मित्रों के सहयोग से आपको लाभ मिलेगा। पति पत्नी के बीच के संबंध कुछ खराब हो सकते हैं। रिश्तों में दूरी आ सकती है।
Health Horoscope: आपकी सेहत के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। लेकिन ज्यादा मानसिक तनाव आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। कोई करीबी अस्पताल में भर्ती हो सकता है।
Finance Horoscope: आज दान पुण्य के कार्यों में धन ज्यादा खर्च होगा। रुके हुए कार्यों में आ रही बाधाएं दूर हो सकती है। पैतृक संपत्ति से आपको लाभ मिलेगा। आय में बढ़ोतरी के साथ-साथ वाहन सुख की भी प्राप्ति हो सकती है।
Love Horoscope: प्रेमी आपको शादी के लिए प्रपोज कर सकता है। परिवार वालों का भी साथ मिलने की उम्मीद है। लेकिन किसी खास दोस्त से संबंध खराब हो सकते हैं। अपने करीबी रिश्तों में विश्वास कम ना होने दें।
Health Horoscope: स्वास्थ्य की बात करें तो आपको कमर दर्द काफी परेशान करने वाला है। खासकर नौकरी वाले जातकों को यह शिकायत होगी। इसलिए कार्यस्थल पर एक ही जगह ज्यादा देर तक बैठने से बचें।
Finance Horoscope: खर्चे बढ़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति कुछ बिगड़ने के आसार दिखाई दे रहे हैं। मित्र की सहायता लेनी पड़ेगी। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण करें।
Love Horoscope: प्यार में धोखा मिल सकता है। नए प्रेम संबंधों में सावधानी बरतनी होगी। लेकिन माता-पिता आपके किसी कार्य से काफी खुश होंगे। बच्चों से भरपूर प्यार मिलेगा।
Health Horoscope: सेहत अच्छी रहेगी। यात्रा पर जानें का उचित समय है। रुके हुए कार्य पूरा कर सकते हैं। शरीर में ऊर्जा का स्तर अच्छा रहेगा।
Finance Horoscope: वित्त स्थिति कुछ बिगड़ सकती है। जरूरी चीजों के लिए भी धन जुटाने में मुश्किल आएगी। स्वास्थ्य मामलों पर धन ज्यादा खर्च होने की संभावना है। कर्ज लेना पड़ सकता है।
Love Horoscope: लव मैरिज के योग बन रहे हैं। पारिवारिक सुखों में वृद्धि होगी। जीवन साथी की तरफ से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। परिवार का माहौल सुखमय रहेगा।
Health Horoscope: अचनाक से पैर में दर्द हो सकता है। जिस कारण आपको चलने में दिक्कत महसूस हो सकती है। इसलिए आज आराम करें और दिक्कत ज्यादा बढ़ने पर डॉक्टर की भी जरूर सलाह लें।
Finance Horoscope: विदेश जाने के इच्छुक जातकों का सपना पूरा हो सकता है। जीवन साथी की आय में बढ़ोतरी की संभावना है। निवेश करने के लिए दिन उत्तम है।
Love Horoscope: प्यार का इजहार करने के लिए दिन अच्छा है। प्रेमी के साथ किसी रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं। शादीशुदा जातकों के बीच में कुछ अनबन हो सकती है।
Health Horoscope: स्वास्थ्य मामलों के लिए दिन मिला-जुला है। लेकिन दक्षिण दिशा की यात्रा करते समय सावधानी बरतें। चोट लगने के आसार दिखाई दे रहे हैं।
Finance Horoscope: जमीन से जुड़े विवादों का निपटारा हो सकता है। खर्चों में कमी आएगी। किसी अपने की इनकम बढ़ सकती है। बॉस आपकी प्रशंसा करेंगे।
Love Horoscope: प्यार का इजहार करने के लिए दिन अच्छा नहीं है। दोस्तों की गलत संगत आपको नुकसान पहुंचा सकती है। लव लाइफ में किसी तीसरे व्यक्ति की एंट्री हो सकती है।
Health Horoscope: श्वास और स्किन संबंधी रोग परेशान कर सकते हैं। डॉक्टर की सलाह से ही सब काम करें। लेकिन बुजुर्ग लोगों की सेहत के लिए अच्छा है।