Horoscope Today, June 25, 2019: मेष (Arise): Finance Horoscope: आपके वित्त मामलों के लिए दिन शुभ रहने वाला है। सोचे हुए कार्य पूरे होने की संभावना है। किसी महत्वपूर्ण कार्य में जीवन साथी का साथ लाभकारी साबित होगा। Love Horoscope: प्रेमी के साथ किसी विवाद में पड़ने से बचें। बच्चों की छोटी-मोटी गलतियों को नजर अंदाज करें। परिवार में बड़े बुजुर्गों से आशीर्वाद प्राप्त होगा। भाईयों से स्नेह मिलेगा। Health Horoscope: सेहत के लिए दिन उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। कुछ भी ऐसा ना खाएं जिससे गले में परेशानी महसूस हो। यात्रा पर जाने के लिए भी दिन अच्छा नहीं है स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है।

वृषभ (Taurus): Finance Horoscope: फिजूल के खर्चों से बचना होगा नहीं तो महीने के आखिरी दिनों में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारियों को अपने दुश्मनों से सावधान रहने की जरूरत है।

Love Horoscope: आज का दिन आपके लिए रोमांस से भरा रहने वाला है। लव पार्टनर आपको इंप्रेस करने के लिए कुछ खास कर सकता है। परिवार वालों के साथ किसी समारोह में शिरकत कर सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने की संभावना है।

Health Horoscope: सिर दर्द की समस्या से छुटकारा मिलने की उम्मीद है। लेकिन किसी करीबी की तबीयत अचानक से खराब हो सकती है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

 

Live Blog

Today Horoscope Update

15:25 (IST)25 Jun 2019
मिथुन (Gemini)

Finance Horoscope: विदेश से जुड़े मामलों में धन लाभ हो सकता है। काम के चलते किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आज सोचे हुए कार्य पूरे होने की संभावना है। किसी कीमती वस्तु की खरीदारी का योग है।

Love Horoscope: आज आपको अपने हर कार्य में जीवन साथी का सहयोग मिलने वाला है। जिनकी मदद से आपको लाभ मिलने की उम्मीद है। जो लोग पहले से किसी लव रिलेशन में नहीं हैं उन्हें आज प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है।

Health Horoscope: प्रेमी के स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट आ सकती है। जिस वजह से आप परेशान रहेंगे। लेकिन इस बीच अपनी सेहत के साथ किसी तरह की लापरवाही ना बरतें नहीं तो आपका स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है।

15:06 (IST)25 Jun 2019
कर्क (Cancer)

Finance Horoscope: नौकरी करने वाले जातकों को आज कार्यस्थल पर कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। विदेश जाने के भी शुभ योग बन रहे हैं। साथी कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा।

Love Horoscope: नए प्रेम संबंध बनाने के लिए दिन उत्तम नहीं है। आज आप जल्दबाजी में अपनी लव लाइफ से जुड़ा कुछ गलत फैसला ले सकते हैं। इसलिए बेहतर होगा कि आज शांति बनाए रखें।

Health Horoscope: सेहत में सुधार आएगा। अपनी अच्छी दिनचर्या को बनाए रखें। तला-भूना खाना आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है इसलिए इससे दूरी बनाए रखें।

14:04 (IST)25 Jun 2019
सिंह (Leo)

Finance Horoscope: व्यापार से जुड़े बड़े फैसले लेने के लिए दिन अच्छा है। कोई मुनाफे वाली डील हो सकती है। लेकिन किसी करीबी मित्र की वजह से धन हानि के भी योग हैं।

Love Horoscope: हमसफर के साथ किसी रोमांटिक डेट पर जाने की योजना बन सकती है। मित्रों के साथ संबंध मजबूत होंगे। मनचाहा जीवन साथी मिलने की भी उम्मीद है।

13:37 (IST)25 Jun 2019
सिंह वालों का स्वास्थ्य राशिफल...

Health Horoscope: आपको अपनी डाइट में कुछ परिवर्तन लाने की जरूरत है। माता-पिता का स्वास्थ्य आपको परेशान कर सकता है। मानसिक तनाव काफी ज्यादा रहने की संभावना है। योग आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

13:08 (IST)25 Jun 2019
कन्या (Virgo)

Finance Horoscope: कृषि के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन उत्तम है। रोज के मुकाबले आज ज्यादा इनकम होने के आसार हैं। नौकरी में भी प्रमोशन हो सकता है।

Love Horoscope: छोटे भाई या बहन से झगड़ा हो सकता है। जिस कारण आपके उनसे संबंध बिगड़ने के आसार हैं। गुस्से पर काबू रखें। आज शादी के भी प्रस्ताव आ सकते हैं।

12:42 (IST)25 Jun 2019
कन्या वालों का स्वास्थ्य राशिफल...

Health Horoscope: किसी लंबी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। आपके किसी करीबी की सेहत में भी सुधार आने की संभावना है। योग और प्राणायाम करने में लापरवाही ना बरतें।

12:27 (IST)25 Jun 2019
तुला (Libra)

Finance Horoscope: आर्थिक स्थिति कुछ बिगड़ सकती है। किसी मित्र से पैसे उधार लेने पड़ सकते हैं। निवेश करने के लिए भी दिन अच्छा नहीं है। लेकिन कोई रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।

Love Horoscope: शादीशुदा जातकों में आर्थिक मामलों को लेकर वाद विवाद हो सकते हैं। प्रेम संबंधों में काफी खटास आने की संभावना है। मन और दिमाग शांत रखें।

11:42 (IST)25 Jun 2019
तुला राशि वालों की सेहत में आ सकती है गिरावट...

Health Horoscope: सेहत में कुछ गिरावट आ सकती है। शरीर की ऊर्जा में कमी आने की संभावना है। हल्का खाएं और पानी ज्यादा से ज्यादा पिएं। जिससे शरीर में ऊर्जा बनी रहे।

11:29 (IST)25 Jun 2019
वृश्चिक (Scorpio): Finance Horoscope

अगर कोई नया काम शुरु करने की सोच रहे हैं तो दिन काफी शुभ रहने वाला है। करियर में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। बॉस आपके काम की प्रशंसा कर सकते हैं।

11:00 (IST)25 Jun 2019
वृश्चिक वालों को प्रेमी से मिल सकता है कोई खास गिफ्ट

Love Horoscope: प्रेमी या किसी खास मित्र से कोई गिफ्ट मिल सकता है। किसी कार्य या निर्णय लेने में माता-पिता का साथ मिलेगा। प्यार का इजहार करने के लिए दिन शुभ है।

10:32 (IST)25 Jun 2019
वृश्चिक स्वास्थ्य राशिफल...

Health Horoscope: श्वास संबंधी रोग परेशान कर सकते हैं। ज्यादा तनाव लेना आपकी सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। योग और ध्यान आपके लिए लाभकारी रहेगा।

10:12 (IST)25 Jun 2019
धनु (Sagittarius)

Finance Horoscope: धनु राशि वालों की इनकम में बढ़ोतरी की संभावना है। पुराने रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। कर्जों की भरपाई होने की संभावना है।

Love Horoscope: प्रेम संबंध मधुर होंगे। टूटे हुए संबंधों में मजबूती आएगी। किसी पुराने प्रेमी से मुलाकात हो सकती है। शादी के इच्छुक जातकों को उनका हमसफर मिलने की संभावना है।

09:40 (IST)25 Jun 2019
धनु स्वास्थ्य राशिफल...

Health Horoscope: सेहत में सुधार लाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। अपनी डाइट पर नियंत्रण करें। डॉक्टर की सलाह से ही कोई भी कार्य करें। कोई नया रोग उत्पन्न हो सकता है।

09:25 (IST)25 Jun 2019
मकर (Capricorn)

Finance Horoscope: किसी मित्र से धन लाभ होने की उम्मीद है। आज नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। लेकिन विदेश जाने का सपना अभी पूरा होता नहीं दिखाई दे रहा है।

Love Horoscope: लव मैरिज के योग बन रहे हैं। परिवार वालों का भरपूर सहयोग मिलने की उम्मीद है। विदेश में बैठे किसी मित्र से लाभ मिल सकता है। पारिवारिक सुखों में वृद्धि होगी।

09:03 (IST)25 Jun 2019
मकर राशि वालों का स्वास्थ्य हो सकता है खराब...

Health Horoscope: स्वास्थ्य आपका साथ कम देता दिखाई दे रहा है। यात्रा करने के लिए दिन अच्छा नहीं है। खासकर दक्षिण दिशा की यात्रा करने से बचना होगा।

08:48 (IST)25 Jun 2019
कुंभ (Aquarius): Finance Horoscope

आर्थिक मामलों के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है। व्यापारियों को कभी हानि तो कभी लाभ के योग बन रहे हैं। नौकरी वालों को काम में सफलता के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।

08:23 (IST)25 Jun 2019
कुंभ वालों का लव और स्वास्थ्य राशिफल...

Love Horoscope: प्रेमी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। माता-पिता से भी किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। प्रेम संबंधों में कोई खटास उत्पन्न न हो इसके लिए आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा।

Health Horoscope: वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी। सड़क दुर्घटना के आसार दिखाई दे रहे हैं। बच्चों का स्वास्थ्य कुछ बिगड़ सकता है।

08:03 (IST)25 Jun 2019
मीन (Pisces): Finance Horoscope

वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। पुराने निवेश से फायदा मिल सकता है। जीवन साथी की आय में बढ़ोतरी होने की संभावना है। पैतृक संपत्ति से कुछ लाभ होने की उम्मीद है।

07:46 (IST)25 Jun 2019
मीन लव राशिफल...

Love Horoscope: प्रेमी के साथ संबंध मधुर होंगे। लव लाइफ की पुरानी यादें ताजा होंगी। किसी लंबे सफर पर जाने की योजना बन सकती है।

07:24 (IST)25 Jun 2019
मीन स्वास्थ्य राशिफल...

Health Horoscope: महिलाएं घर में खाना बनाते समय सावधानी बरतें। चोट-चपेट के चक्कर में आ सकती हैं। छोटे बच्चों को खेल-खेल में चोट लग सकती है इसलिए उनका भी खास ध्यान रखें।