Horoscope Today, June 16, 2019: मेष (Arise) : Finance Horoscope: करियर में आ रही बधाएं दूर होने की संभावना है। रुके हुए कार्य बनने की उम्मीद है। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। Love Horoscope: भाई-बंधुओं का किसी जरूरी काम में साथ मिल सकता है। जिससे आपसी सौहार्द बढ़ेगा। लेकिन जीवन साथी के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। Health Horoscope: स्वास्थ्य को लेकर परेशानी भरा दिन रहने वाला है। अचानक से तबीयत ज्यादा खराब हो सकती है। जिस कारण आप काफी कमजोरी महसूस करेंगे।

 

 

Live Blog

Today Horoscope Update

13:34 (IST)16 Jun 2019
मेष (Arise) राशि वालों का स्वास्थ्य, लव और ववित्त राशिफल

 Finance Horoscope: करियर में आ रही बधाएं दूर होने की संभावना है। रुके हुए कार्य बनने की उम्मीद है। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। 

Love Horoscope: भाई-बंधुओं का किसी जरूरी काम में साथ मिल सकता है। जिससे आपसी सौहार्द बढ़ेगा। लेकिन जीवन साथी के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। 

Health Horoscope: स्वास्थ्य को लेकर परेशानी भरा दिन रहने वाला है। अचानक से तबीयत ज्यादा खराब हो सकती है। जिस कारण आप काफी कमजोरी महसूस करेंगे।

13:05 (IST)16 Jun 2019
वृषभ (Taurus) राशि वालों का स्वास्थ्य, लव और वित्त राशिफल

Finance Horoscope: वृष राशि वालो की आर्थिक स्थिति पहले से काफी बेहतर होगी। खासकर व्यापारियों के लिए दिन काफी शुभ रहने के आसार हैं। काम के सिलसिले में किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।

Love Horoscope: आज आपके अपने पार्टनर से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। लेकिन ये मतभेद कुछ ही देर के होंगे। साथ ही नए लव रिलेशन बनाते समय सावधानी बरतें।

Health Horoscope: बाहर का खाना खाने से बचें। क्योंकि पाचन क्रिया खराब होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। पानी का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें।

12:36 (IST)16 Jun 2019
मिथुन (Gemini) राशि वालों का स्वास्थ्य, लव और वित्त राशिफल

Finance Horoscope: आपको कार्यस्थल पर कोई भी काम करते हुए सावधानी बरतनी होगी क्योंकि दुश्मन आपका काम खराब कर सकते हैं। बॉस से झगड़ा होने के भी आसार दिखाई दे रहे हैं।

Love Horoscope: लव लाइफ में कोई खास आने वाला है। प्यार में निराश जातकों को उनका हमसफर मिलने की संभावना है। किसी करीबी मित्र से मुलाकात हो सकती है।

Health Horoscope: कमर दर्द और सिर दर्द की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। शुगर वाले जातकों की सेहत में भी सुधार आने की संभावना है।

11:48 (IST)16 Jun 2019
कर्क (Cancer) राशि वालों का स्वस्थ्य, वित्त और लव राशिफल

Finance Horoscope: अचानक से किसी चीज में धन ज्यादा खर्च हो सकता है। जिस कारण आपका बजट बिगड़ने के आसार हैं। लेकिन निवेश करने के लिए आज का दिन अच्छा साबित हो सकता है।

Love Horoscope: नए लव रिलेशन में धोखा मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं। अपने पार्टनर की गतिविधियों पर ध्यान दें। साथ ही माता पिता से किसी चीज को लेकर सहयोग मिल सकता है।

Health Horoscope: दक्षिण दिशा की यात्रा करने में सावधानी बरतें। क्योंकि दुर्घटना होने के आसार दिखाई दे रहे हैं।

11:13 (IST)16 Jun 2019
सिंह (Leo): राशि वालों का स्वस्थ्य, लव और वित्त राशिफल

Finance Horoscope: व्यापारियों की आज रोज के मुकाबले ज्यादा इनकम होने के आसार हैं। व्यापार से जुड़े बड़े फैसले आज लिये जा सकते हैं। वाहन खरीदने की योजना भी बन सकती है।

Love Horoscope: आज आप अपने पार्टनर को शादी के लिए प्रपोज करने का सोच सकते हैं। लव लाइफ की पुरानी यादें ताजा होने से आप भावुक महसूस करेंगे।

Health Horoscope: किसी गंभीर बीमारी से राहत मिलती हुई नजर आ रही है। शरीर में सकारात्मक ऊर्जा रहेगी। जिससे आप अपने रुके हुए कार्यों को अच्छे से पूरा कर पाएंगे।

10:28 (IST)16 Jun 2019
कन्या (Virgo) राशि वालों का स्वास्थ्य, वित्त और लव राशिफल

Finance Horoscope: विदेश जाने का मौका मिल सकता है। काम को लेकर की गई किसी डील में सफलता मिल सकती है। दोस्त से लाभ मिलने के आसार हैं।

Love Horoscope: दिन रोमांस से भरा रहना वाला है। किसी लंबी यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है। पारिवारिक सुखों में वृद्धि की संभावना है।

Health Horoscope: घर में छोटे-मोटे काम करते समय चोट लग सकती है। इसलिए कोई भी कार्य बड़ी ही सावधानी से करें। साथ ही बुजुर्ग लोगों को जोड़ों में दर्द की समस्या उत्पन्न हो सकती है।

10:07 (IST)16 Jun 2019
तुला (Libra) राशि वालों का स्वास्थ्य, लव और वित्त राशिफल

Finance Horoscope: सामाजिक कार्यों में आपकी भागीदारी के लिए आपको सम्मान मिल सकता है। जीवन साथी की आय में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

Love Horoscope: प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। नए लव रिलेशन बन सकते हैं। कार्यस्थल पर कोई आपको प्रपोज कर सकता है।

Health Horoscope: पेट से संबंधी रोगों में राहत मिलने की संभावना है। लेकिन अपने स्वास्थ्य को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही करने से बचें। दिल के मरीजों को अपने खान-पान का ध्यान रखना होगा।

09:59 (IST)16 Jun 2019
Finance Horoscope: वृश्चिक (Scorpio) वृश्चिक जातकों का वित्त राशिफल

इस राशि के जातकों को नौकरी में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। लेकिन आज व्यर्थ की यात्रा करने से बचें। कार्यस्थल पर कोई करीबी धोखा दे सकता है।

09:51 (IST)16 Jun 2019
Love Horoscope: वृश्चिक (Scorpio) वालों का लव राशिफल

प्रेम विवाह के योग बन रहे हैं। परिवार वालों का भरपूर सहयोग मिलने वाला है। दांपत्य जीवन में आ रही मुश्किलें दूर होने की संभावना है।

09:38 (IST)16 Jun 2019
Health Horoscope: वृश्चिक (Scorpio) राशि वालों का स्वस्थ्य राशिफल

आज आपको किसी चीज से एलर्जी की समस्या हो सकती है। इसलिए किसी तरह की लापरवाही ना बरतें और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

09:29 (IST)16 Jun 2019
धनु (Sagittarius) राशि वालों का स्वस्थ्य, लव और वित्त राशिफल

Finance Horoscope: नया काम शुरु करने की सोच सकते हैं। पैतृक संपत्ति से कुछ लाभ मिल सकता है। करियर को लेकर कुछ बदलाव करने की सोच सकते हैं।

Love Horoscope: आज आपका समय अपने प्रेमी के साथ ज्यादा बीतेगा। आपके रिश्ते में आ रही सभी तरह की समस्याओं का हल निकल सकता है। किसी दोस्त की सहायता से आपके प्रेम संबंध फिर से मजबूत हो सकते हैं।

Health Horoscope: आध्यात्मिक कार्यों में मन ज्यादा लगेगा। मानसिक तनावों से मुक्ति मिलने के आसार हैं। अपनी डाइट में कुछ परिवर्तन लाने की सोच सकते हैं।

09:00 (IST)16 Jun 2019
मकर (Capricorn) वालों का स्वास्थ्य, लव और वित्त राशिफल

Finance Horoscope: आर्थिक स्थिति कुछ कमजोर हो सकती है। अचानक से खर्चों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। किसी मित्र से आर्थिक सहायता लेनी पड़ सकती है।

Love Horoscope: विवाह के लिए हमसफर की तलाश पूरी होने की उम्मीद है। लेकिन शादी करने से पहले अपने हमसफर के बारे में अच्छे से पता कर लें। क्योंकि धोखा मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं।

Health Horoscope: किसी करीबी की तबीयत खराब होने से आप परेशान रह सकते हैं। आपके स्वास्थ्य में भी गिरावट आने की संभावना है।

08:21 (IST)16 Jun 2019
कुंभ (Aquarius): वालों का स्वास्थ्य, लव और वित्त राशिफल

Finance Horoscope: वित्त स्थिति पहले से बेहतर होती नजर आ रही है। परिवार के किसी सदस्य के सहयोग से कुछ नया करने की सोच सकते हैं। आज करियर को लेकर लिये गये फैसले लाभकारी साबित होंगे।

Love Horoscope: प्रेम विवाह की बात परिवार वालों से करने के लिए दिन शुभ है। घर में कोई बड़ी पूजा-पाठ हो सकती है। शादीशुदा जातकों को कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है।

Health Horoscope: बुजुर्ग लोगों का स्वास्थ्य ज्यादा बिगड़ सकता है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा आराम करने की सलाह है। यात्रा पर जाने के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है।

07:59 (IST)16 Jun 2019
मीन (Pisces): वालों का लव और वित्त राशिफल

 Finance Horoscope: किसी कीमती वस्तु की खरीदारी की जा सकती है। अचानक से धन लाभ हो सकता है। व्यापार में तरक्की की संभावना है।

Love Horoscope: प्यार का इजहार आज किया जा सकता है। पार्टनर से कोई खास गिफ्ट मिलने के आसार हैं। शादी का फैसला जल्दबाजी में लेने से बचें।

07:17 (IST)16 Jun 2019
Health Horoscope: मीन (Pisces): वालों का स्वास्थ्य राशिफल

वाहन सावधानी से चलाएं नहीं तो अपने साथ-साथ किसी दूसरे को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। बच्चों को खेल-खेल में चोट लग सकती है।