Horoscope Today, June 13, 2019: आर्थिक मामलों की बात करें तो आज का दिन मेष राशि वालों के लिए काफी शुभ रह सकता है। व्यापार में तरक्की मिलने के आसार हैं। वृष राशि वाले अपने लिए किसी कीमती वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं। लेकिन मिथुन राशि वालों की आर्थिक स्थिति कुछ कमजोर हो सकती है इसलिए आप अपने धन को सोच समझकर खर्च करें। लव लाइफ की बात करें तो आज का दिन तुला राशि के जातकों के लिए काफी रोमांटिक रहने वाला है। किसी लंबे सफर पर जाने की योजना बन सकती है। धनु राशि वालों को अपना हमसफर मिल सकता है। जानिए बाकी राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने के आसार हैं…
मेष (Arise) : Finance Horoscope: आज आपकी आर्थिक स्थिति के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। व्यापार में तरक्की होने के साथ-साथ अच्छा बिजनेस पार्टनर भी मिल सकता है। नया काम शुरु करने के लिए दिन उत्तम रहेगा।
Love Horoscope: प्यार का इजहार करने के लिए दिन शुभ है। किसी पुराने प्रेमी से आज मुलाकात हो सकती है। विवाह के प्रस्ताव आने की भी संभावना है।
Health Horoscope: स्वास्थ्य मामलें के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है। दिन के समय हल्का-फुल्का सिर में दर्द हो सकता है। लेकिन ज्यादा देर तक यह परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी।
Finance Horoscope: किसी कीमती वस्तु की खरीदारी करने की सोच सकते हैं। आय के साथ-साथ संपत्ति में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है। नौकरी में नए अवसर प्राप्त होंगे।
Love Horoscope: प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। परिवार वालों का भरपूर साथ मिलेगा। भाई के सहयोग से कोई जरूरी काम बन सकता है। रिश्तेदारों के साथ समय ज्यादा बीतेगा।
Health Horoscope: किसी पुराने रोग के फिर से उभरने के आसार हैं। आपकी खराब दिनचर्या के कारण ऐसा होने वाला है। कुछ भी ऐसा ना खाएं जो आपको नुकसान कर जाए।
Finance Horoscope: मिथुन राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति पहले से कमजोर हो सकती है। इसलिए पैसों को खर्च करने में सावधानी बरतें। अनावश्यक खर्चों से बचना होगा।
Love Horoscope: लव मैरिज के लिए परिवार वालों का साथ मिल सकता है। आज किसी करीबी से आपको कोई खास गिफ्ट मिलने की भी संभावना है। नए लव रिलेशन बन सकते हैं।
Health Horoscope: स्वास्थ्य मामलों के लिए दिन शुभ है। किसी पुरानी बीमारी से राहत मिल सकती है। योग और प्राणायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।
Finance Horoscope: स्वास्थ्य मामलों में धन ज्यादा खर्च हो सकता है। लेकिन कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलने की उम्मीद है। विदेश जाने के इच्छुक जातकों को अभी और इंतजार करना पड़ सकता है।
Love Horoscope: आज आपका साथी आपको शादी के लिए प्रपोज कर सकता है। माता-पिता के साथ भी संबंध काफी अच्छे रहेंगे। आज आप अपनी लव लाइफ की चर्चा परिवार वालों से कर सकते हैं।
Health Horoscope: आंखों से संबंधी रोग बढ़ सकते हैं। बेहतर होगा कि डॉक्टर से सलाह लें। गर्भवती महिलाओं को अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखना होगा।
Finance Horoscope: आज आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जो आपके करियर के लिए काफी लाभकारी साबित होगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए भी दिन अच्छा है।
Love Horoscope: प्रेम संबंधों में तनाव उत्पन्न हो सकते हैं। अपने साथी से किसी भी बात पर वाद-विवाद करने से बचें नहीं तो रिश्ता काफी खराब हो सकता है।
Health Horoscope: स्वास्थ्य मामलों के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है। महिलाएं रसोई में काम करते समय सावधानी बरतें। चोट-चपेट के चक्कर में आ सकती हैं। खासकर आग संबंधी काम करते समय विशेष ध्यान देना होगा।
Finance Horoscope: व्यापारियों को अपने बिजनेस पार्टनर से धोखा मिल सकता है। बेहतर होगा कि आप उनकी हर गतिविधि पर अपनी नजर रखें। जिससे किसी भी प्रकार के जोखिम से बच पाएं।
Love Horoscope: नए लव रिलेशन बनाते समय सावधानी बरतनी होगी क्योंकि धोखा मिलने के आसार हैं। अगर अपने प्रेमी को शादी के लिए प्रेपोज करने का सोच रहे हैं तो आज का दिन शुभ रहेगा।
Health Horoscope: किसी करीबी की तबीयत खराब होने के चलते अस्पताल के चक्कर लग सकते हैं। लेकिन बुजुर्ग लोगों की सेहत में पहले से कुछ सुधार आता दिखाई दे रहा है।
Finance Horoscope: आय में बढ़ोतरी की संभावना है। बॉस आपके काम की प्रशंसा कर सकते हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है।
Love Horoscope: दिन रोमांस से भरा रहने वाला है। हमसफर के साथ किसी लंबे सफर पर जाने की योजना बन सकती है। लव लाइफ की पुरानी यादें ताजा होंगी।
Health Horoscope: दिल के मरीजों के लिए दिन मुश्किल भरा रहने वाला है। अचानक से तबीयत खराब हो सकती है इसलिए अपनी सेहत का उचित ध्यान रखें।
Finance Horoscope: इस राशि के जातकों को विदेश मामलों से लाभ मिल सकता है। धन-संपदा में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। घर खरीदने की योजना बन सकती है।
Love Horoscope: प्यार का इजहार करने के लिए दिन उत्तम है। भाग्य आपके साथ है। आज विवाह के लिए भी अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। लेकिन दांपत्य जीवन में आर्थिक मामलों को लेकर विवाद उत्पन्न हो सकता है।
Health Horoscope: इस राशि के जातकों पर काम का बोझ बढ़ने के कारण तनाव उत्पन्न हो सकता है। जिस वजह से आपकी सेहत में भी गिरावट आने के आसार हैं।
Finance Horoscope: धनु राशि वालों के वित्त मामलों के लिए दिन शुभ है। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिलने की संभावना है। वाहन सुख भी प्राप्त हो सकता है।
शादी के इच्छुक जातकों को अपना मनचाहा हमसफर मिल सकता है। लव लाइफ में आ रही बाधाएं दूर होंगी। परिवार वालों का भी भरपूर सहयोग प्राप्त हो सकता है।
Health Horoscope: स्वास्थ्य मामलों के लिए दिन मुश्किल भरा रहने वाला है। गंभीर रोग बढ़ने के आसार दिखाई दे रहे हैं। स्वास्थ्य के साथ लापरवाही महंगी पड़ सकती है।
Finance Horoscope: नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को अच्छी नौकरी मिलने की संभावना है। व्यापारियों को भी आज रोज के मुकाबले अच्छी इनकम हो सकती है। दुश्मन निर्बल होंगे।
Love Horoscope: परिवार में आज आपकी शादी की चर्चा हो सकती है। जिस कारण आप तनाव महसूस करेंगे। लेकिन शादी संबंधी कोई भी निर्णय जल्दबाजी में ना लें।
आज अचानक से आपको दांत में दर्द की समस्या उत्पन्न हो सकती है। बेहतर होगा कि आप डॉक्टर से परामर्श ले लें। जिससे आपकी तकलीफ कुछ कम हो सके।
मनचाही नौकरी मिलने के आसार हैं। करियर में काफी अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। लेकिन दुश्मनों से सतर्क रहना होगा। कार्यस्थल पर आपकी साख बढ़ेगी।
लव लाइफ की बात करें तो आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा क्योंकि प्रेमी से किसी बात को लेकर काफी झगड़ा हो सकता है। संबंध टूटने की भी नौबत आ सकती है।
कुंभ राशि वालों के शरीर में आज काफी ऊर्जा रहने वाली है। जिससे आप अपने सभी जरूरी कार्यों को पूरा कर सकेंगे। साथ ही किसी को स्वास्थ्य संबंधी टिप्स भी दे सकते हैं।
Finance Horoscope: पुराने किसी निवेश में हानि देखने को मिल सकती है। कर्ज दिया हुआ पैसा डूबने की संभावना है। लेकिन किसी मित्र के सहयोग से आर्थिक स्थिति में सुधार आने की भी संभावना है।
Love Horoscope: प्यार का इजहार करने के लिए दिन अच्छा नहीं है। प्रेमी से किसी न किसी बात पर झगड़ा हो सकता है। आज आप किसी के प्रति अपना आकर्षण महसूस करेंगे।
मीन राशि वाले शुगर के मरीजों को अपनी डाइट का विशेष ध्यान रखना होगा। कुछ भी ऐसा ना खाएं जिससे आपकी परेशानियां बढ़ जाएं। साथ ही व्यायाम करना भी आपके लिए बेहद जरूरी है।