Horoscope Today, July 20: आर्थिक राशिफल की बात करें तो आज मेष राशि वालों के लिए दिन शुभ है। करियर में तरक्की मिल सकती है। वृष वालों की कार्यक्षेत्र पर साख बढ़ने की उम्मीद है। विदेश जाने का सपना भी पूरा हो सकता है। लव राशिफल की बात करें तो आज मिथुन राशि वालों के लिए दिन शुभ रहने वाला है। लव लाइफ की पुरानी यादें ताजा होंगी। तो वहीं कर्क राशि के जातक अपनी प्रेमिका को खुश करने के लिए कोई खास गिफ्ट दे सकते हैं। स्वास्थ्य राशिफल की बात करें तो कन्या राशि वालों को आज यात्रा करने से बचना चाहिए क्योंकि स्वास्थ्य खराब हो सकता है। बुजुर्ग लोगों की सेहत भी अच्छी नहीं रहने वाली है। यहां जानिए अपना विस्तृत दैनिक राशिफल…
Highlights
Finance Horoscope: आज का दिन मेष राशि के जातकों के आर्थिक मामलों के लिए शुभ रहने के आसार हैं। करियर में तरक्की मिलने के साथ संपत्ति में बढ़ोतरी के भी आसार हैं। आय के अन्य मार्ग खुलेंगे। जीवन साथी का किसी जरूरी काम में साथ मिलेगा।
Love Horoscope: प्यार में धोखा मिल सकता है। खासकर जो लव रिलेशन नए-नए बने हैं। शादी का फैसला जल्दबाजी में लेने से बचें। दोस्तों के साथ आज दिन ज्यादा बीतेगा। प्रेमी से नोक-झोंक लगी रहेगी।
Health Horoscope: मौसम में परिवर्तन के कारण खराब हुई सेहत में सुधार आने में समय लग सकता है। इसलिए उचित देखभाल की जरूरत होगी। बिना डॉक्टर की सलाह के कोई दवाई न लें नहीं तो तबीयत ज्यादा बिगड़ सकती है।
ऑफिस में साख बढ़ेगी। पुराने निवेश से लाभ मिलने की उम्मीद है। कम मेहनत में ही अच्छे फल प्राप्त होंगे। विदेश जाने का सपना पूरा हो सकता है।
Love Horoscope: प्रेम संबंधों में किसी बाहरी व्यक्ति के कारण तनाव उत्पन्न हो सकते हैं। रिश्ते टूटने के भी हालात बनने के आसार दिखाई दे रहे हैं। लेकिन प्रेमी की तबीयत अचानक से बिगड़ सकती है।
स्वास्थ्य मामलों की बात करें तो आज आपको सिर दर्द से संबंधित परेशानी हो सकती है। ज्यादा तनाव न लें। योग और ध्यान लगाने की कोशिश करें इससे आपको आराम मिलेगा।
मिथुन राशि वालों की नौकरी में प्रमोशन के आसार हैं। विदेश जाने का मौका मिल सकता है। किसी मित्र के साथ मिलकर नया काम शुरु कर सकते हैं। लेकिन वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो सकता है।
लव लाइफ के लिए दिन शुभ रहने वाला है। पति पत्नी के बीच के संबंध मजबूत होंगे। लव लाइफ की पुरानी यादें ताजा होंगी।
मिथुन वालों की सेहत में कुछ बदलाव आ सकता है। पुराने रोग से मुक्ति मिलने की संभावना है। खान-पान में कुछ बदलाव कर सकते हैं। आध्यात्म की तरफ मन ज्यादा लगने के आसार हैं।
इस राशि के जातक निवेश सावधानी से करें नहीं तो नुकसान झेलना पड़ सकता है। व्यापर में तरक्की पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। इंटरव्यू पर जाने वाले जातकों को सफलता मिलने के आसार हैं।
बड़े भाई या बहन से संबंध कुछ बिगड़ सकते हैं। किसी बात को लेकर काफी मनमुटाव होने वाले हैं। अपनी वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखा होगा। प्रेमी अपनी प्रेमिका को खुश करने के लिए कोई खास गिफ्ट दे सकते हैं।
बच्चों और गर्भवती महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। मौसम में बदलाव के कारण आपकी वायरल इंफेक्शन हो सकता है। घर में साफ-सफाई का खास ध्यान रखें।
रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। किसी मित्र से आर्थिक लाभ होने के आसार हैं। नया काम शुरु करने के लिए दिन अच्छा है। लेकिन वाहन की खरीदारी आज न करें तो बेहतर होगा।
परिवार वालों से काफी स्नेह मिलेगा। नए लव रिलेशन बन सकते हैं। पत्नी की सेहत में सुधार आने की संभावना है। बच्चों की तरफ से कोई सुखी समाचार सुनने को मिल सकता है।
शुगर वाले मरीजों को कुछ राहत मिल सकती है। अपनी अच्छी दिनचर्या बनाए रखें ताकि स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी न हो। जिन लोगों को स्किन संबंधी समस्या है वो इस मौसम में अपना ख्याल रखें।
कन्या राशि वालों के वित्त मामलों के लिए दिन अच्छा नहीं है। बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। बिजनेस में अचानक से नुकसान होने के आसार हैं। दुश्मन सक्रिय रहेंगे।
लव पार्टनर से निराशा हाथ लग सकती है। प्रेमी की कोई बात आपको काफी बुरी लग जायेगी जिससे आपके रिश्तों में खटास आने के आसार हैं। संबंधों में मजबूती बनी रहे इसके लिए आपको अपने प्रेमी पर शक करने से बचना होगा।
अगर यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए अच्छा नहीं रहने वाला है। दुर्घटना घट सकती है, अचानक तबीयत खराब होने के आसार हैं। बुजुर्ग लोगों को बुखार आ सकता है।
Finance Horoscope: वृश्चिक वालों को अपनी पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है। व्यापार में कुछ बदलाव हो सकते हैं। कोई मुनाफे वाली डील आज होने की संभावना है। नौकरी करने वाले जातकों की ऑफिस में साख बढ़ेगी।
Love Horoscope: आज आप अपने लव पार्टनर के साथ किसी रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं। लेकिन किसी बात को लेकर विवाद होने के भी आसार हैं। लेकिन आपके दोस्त आपके प्रेम संबंधों में मधुरता बनाने के लिए मदद कर सकते हैं।
बुजुर्ग लोगों को जोड़ों में दर्द की शिकायत आयेगी। इसके लिए जरूरी है कि आप कुछ एक्सरसाइज करें और पैरों की मालिश से भी आराम मिलेगा। नवजात शिशुओं की सेहत का खास ध्यान रखें।
Finance Horoscope: धनु राशि वालों को निवेश में धोखा मिल सकता है। आज किसी से पैसा उधार लेने से बचें। कोर्ट कचहरी के मामलों में फंसना पड़ सकता है। आय से अधिक खर्चा होने से आप परेशान रहेंगे।
Love Horoscope: प्यार का इजहार करने के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है। प्रेमी से भी संबंध खराब होने के आसार हैं। किसी बाहरी व्यक्ति की तरफ आप आकर्षित हो सकते हैं जिस कारण आपके लव रिलेशन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
कब्ज की समस्या आपको परेशान करेगी। इसलिए कुछ भी ऐसा खाना न खाएं जिससे आपको भोजन पचाने में परेशानी महसूस हो।
Finance Horoscope: मकर राशि वालों को आज रोज के मुकाबले ज्यादा इनकम हो सकती है। घर में किसी कीमती वस्तु की खरीदारी के आसार हैं। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को सफलता मिलती हुई नजर आ रही है।
Love Horoscope: प्रेमी के साथ किसी लंबी यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है। दिन खुशनुमा रहने वाला है। पुरानी यादें ताजा होंगी। मित्रों के साथ आज समय अच्छा बीतेगा।
Health Horoscope: आपकी खराब जीवन शैली की वजह से कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है। इसलिए हल्का खाना खाएं साथ ही व्यायाम जरूर करें।
Finance Horoscope: कुंभ राशि वालों के स्वास्थ्य मामलों में धन ज्यादा खर्च हो सकता है। बिना किसी की सलाह के किसी नए काम की शुरुआत न करें। साथ ही अगर काम के चलते कोई यात्रा करने की सोच रहे हैं तो आपको सफलता मिलने की उम्मीद है।
Love Horoscope: लव रिलेशन में किसी बाहरी व्यक्ति के कारण तनाव उत्पन्न हो सकते हैं। शक के कारण रिश्ता काफी खराब हो सकता है। बच्चों की तरफ से निराशा मिलने की संभावना है।
Health Horoscope: बच्चों की सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा क्योंकि इन्हें अचानक से बुखार आ सकता है। बुजुर्ग लोग हल्का खाना खाएं और व्यायाम पर भी उचित ध्यान दें।
किसी मित्र की आर्थिक सहायता करनी पड़ सकती है। व्यापार में लाभ मिल सकता है। बॉस आपके काम की प्रशंसा करेंगे। विदेश जाने का सपना भी पूरा होता दिखाई दे रहा है।
अगर आप अपनी लव लाइफ की चर्चा परिवार वालों से करना चाहते हैं तो उसके लिए दिन शुभ है। हो सकता है आपको उनका पूरा साथ मिल जाए। लेकिन नए लव रिलेशन बनाते समय सावधानी बरतनी होगी।
खान-पान का विशेष ध्यान रखें। बाहर का खाना आपको नुकसान कर सकता है। पेट में दर्द की समस्या से जूझना पड़ सकता है।