Horoscope Today, July 20: आर्थिक राशिफल की बात करें तो आज मेष राशि वालों के लिए दिन शुभ है। करियर में तरक्की मिल सकती है। वृष वालों की कार्यक्षेत्र पर साख बढ़ने की उम्मीद है। विदेश जाने का सपना भी पूरा हो सकता है। लव राशिफल की बात करें तो आज मिथुन राशि वालों के लिए दिन शुभ रहने वाला है। लव लाइफ की पुरानी यादें ताजा होंगी। तो वहीं कर्क राशि के जातक अपनी प्रेमिका को खुश करने के लिए कोई खास गिफ्ट दे सकते हैं। स्वास्थ्य राशिफल की बात करें तो कन्या राशि वालों को आज यात्रा करने से बचना चाहिए क्योंकि स्वास्थ्य खराब हो सकता है। बुजुर्ग लोगों की सेहत भी अच्छी नहीं रहने वाली है। यहां जानिए अपना विस्तृत दैनिक राशिफल…

 

Live Blog

Today Horoscope Update

15:54 (IST)20 Jul 2019
मेष (Aries) राशि वालों का स्वास्थ्य, लव और वित्त राशिफल

Finance Horoscope: आज का दिन मेष राशि के जातकों के आर्थिक मामलों के लिए शुभ रहने के आसार हैं। करियर में तरक्की मिलने के साथ संपत्ति में बढ़ोतरी के भी आसार हैं। आय के अन्य मार्ग खुलेंगे। जीवन साथी का किसी जरूरी काम में साथ मिलेगा।

Love Horoscope: प्यार में धोखा मिल सकता है। खासकर जो लव रिलेशन नए-नए बने हैं। शादी का फैसला जल्दबाजी में लेने से बचें। दोस्तों के साथ आज दिन ज्यादा बीतेगा। प्रेमी से नोक-झोंक लगी रहेगी।

Health Horoscope: मौसम में परिवर्तन के कारण खराब हुई सेहत में सुधार आने में समय लग सकता है। इसलिए उचित देखभाल की जरूरत होगी। बिना डॉक्टर की सलाह के कोई दवाई न लें नहीं तो तबीयत ज्यादा बिगड़ सकती है।

15:41 (IST)20 Jul 2019
वृषभ (Taurus): Finance Horoscope

ऑफिस में साख बढ़ेगी। पुराने निवेश से लाभ मिलने की उम्मीद है। कम मेहनत में ही अच्छे फल प्राप्त होंगे। विदेश जाने का सपना पूरा हो सकता है।

15:32 (IST)20 Jul 2019
वृषभ (Taurus)

Love Horoscope: प्रेम संबंधों में किसी बाहरी व्यक्ति के कारण तनाव उत्पन्न हो सकते हैं। रिश्ते टूटने के भी हालात बनने के आसार दिखाई दे रहे हैं। लेकिन प्रेमी की तबीयत अचानक से बिगड़ सकती है।

15:07 (IST)20 Jul 2019
वृषभ (Taurus): Health Horoscope

स्वास्थ्य मामलों की बात करें तो आज आपको सिर दर्द से संबंधित परेशानी हो सकती है। ज्यादा तनाव न लें। योग और ध्यान लगाने की कोशिश करें इससे आपको आराम मिलेगा।

14:38 (IST)20 Jul 2019
मिथुन(Gemini): Finance Horoscope

मिथुन राशि वालों की नौकरी में प्रमोशन के आसार हैं। विदेश जाने का मौका मिल सकता है। किसी मित्र के साथ मिलकर नया काम शुरु कर सकते हैं। लेकिन वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो सकता है।

14:21 (IST)20 Jul 2019
मिथुन(Gemini): Love Horoscope

लव लाइफ के लिए दिन शुभ रहने वाला है। पति पत्नी के बीच के संबंध मजबूत होंगे। लव लाइफ की पुरानी यादें ताजा होंगी।

13:59 (IST)20 Jul 2019
मिथुन(Gemini): Health Horoscope

मिथुन वालों की सेहत में कुछ बदलाव आ सकता है। पुराने रोग से मुक्ति मिलने की संभावना है। खान-पान में कुछ बदलाव कर सकते हैं। आध्यात्म की तरफ मन ज्यादा लगने के आसार हैं।

13:47 (IST)20 Jul 2019
कर्क(Cancer): Finance Horoscope

इस राशि के जातक निवेश सावधानी से करें नहीं तो नुकसान झेलना पड़ सकता है। व्यापर में तरक्की पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। इंटरव्यू पर जाने वाले जातकों को सफलता मिलने के आसार हैं।

13:28 (IST)20 Jul 2019
कर्क(Cancer): Love Horoscope

बड़े भाई या बहन से संबंध कुछ बिगड़ सकते हैं। किसी बात को लेकर काफी मनमुटाव होने वाले हैं। अपनी वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखा होगा। प्रेमी अपनी प्रेमिका को खुश करने के लिए कोई खास गिफ्ट दे सकते हैं।

13:06 (IST)20 Jul 2019
कर्क(Cancer): Health Horoscope

बच्चों और गर्भवती महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। मौसम में बदलाव के कारण आपकी वायरल इंफेक्शन हो सकता है। घर में साफ-सफाई का खास ध्यान रखें।

12:32 (IST)20 Jul 2019
सिंह (Leo): Finance Horoscope

रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। किसी मित्र से आर्थिक लाभ होने के आसार हैं। नया काम शुरु करने के लिए दिन अच्छा है। लेकिन वाहन की खरीदारी आज न करें तो बेहतर होगा।

12:15 (IST)20 Jul 2019
सिंह (Leo): Love Horoscope

परिवार वालों से काफी स्नेह मिलेगा। नए लव रिलेशन बन सकते हैं। पत्नी की सेहत में सुधार आने की संभावना है। बच्चों की तरफ से कोई सुखी समाचार सुनने को मिल सकता है।

11:49 (IST)20 Jul 2019
सिंह (Leo): Health Horoscope

शुगर वाले मरीजों को कुछ राहत मिल सकती है। अपनी अच्छी दिनचर्या बनाए रखें ताकि स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी न हो। जिन लोगों को स्किन संबंधी समस्या है वो इस मौसम में अपना ख्याल रखें।

11:23 (IST)20 Jul 2019
कन्या (Virgo): Finance Horoscope

कन्या राशि वालों के वित्त मामलों के लिए दिन अच्छा नहीं है। बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। बिजनेस में अचानक से नुकसान होने के आसार हैं। दुश्मन सक्रिय रहेंगे।

11:09 (IST)20 Jul 2019
कन्या (Virgo): Love Horoscope

लव पार्टनर से निराशा हाथ लग सकती है। प्रेमी की कोई बात आपको काफी बुरी लग जायेगी जिससे आपके रिश्तों में खटास आने के आसार हैं। संबंधों में मजबूती बनी रहे इसके लिए आपको अपने प्रेमी पर शक करने से बचना होगा।

10:58 (IST)20 Jul 2019
कन्या (Virgo): Health Horoscope

अगर यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए अच्छा नहीं रहने वाला है। दुर्घटना घट सकती है, अचानक तबीयत खराब होने के आसार हैं। बुजुर्ग लोगों को बुखार आ सकता है।

10:15 (IST)20 Jul 2019
वृश्चिक (Scorpio) राशि वालों का लव और वित्त राशिफल

Finance Horoscope: वृश्चिक वालों को अपनी पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है। व्यापार में कुछ बदलाव हो सकते हैं। कोई मुनाफे वाली डील आज होने की संभावना है। नौकरी करने वाले जातकों की ऑफिस में साख बढ़ेगी।

Love Horoscope: आज आप अपने लव पार्टनर के साथ किसी रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं। लेकिन किसी बात को लेकर विवाद होने के भी आसार हैं। लेकिन आपके दोस्त आपके प्रेम संबंधों में मधुरता बनाने के लिए मदद कर सकते हैं।

09:50 (IST)20 Jul 2019
वृश्चिक (Scorpio): Health Horoscope

बुजुर्ग लोगों को जोड़ों में दर्द की शिकायत आयेगी। इसके लिए जरूरी है कि आप कुछ एक्सरसाइज करें और पैरों की मालिश से भी आराम मिलेगा। नवजात शिशुओं की सेहत का खास ध्यान रखें।

09:35 (IST)20 Jul 2019
धनु(Sagittarius) राशि वालों का लव और वित्त राशिफल

Finance Horoscope: धनु राशि वालों को निवेश में धोखा मिल सकता है। आज किसी से पैसा उधार लेने से बचें। कोर्ट कचहरी के मामलों में फंसना पड़ सकता है। आय से अधिक खर्चा होने से आप परेशान रहेंगे।

Love Horoscope: प्यार का इजहार करने के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है। प्रेमी से भी संबंध खराब होने के आसार हैं। किसी बाहरी व्यक्ति की तरफ आप आकर्षित हो सकते हैं जिस कारण आपके लव रिलेशन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

08:51 (IST)20 Jul 2019
धनु(Sagittarius): Health Horoscope

कब्ज की समस्या आपको परेशान करेगी। इसलिए कुछ भी ऐसा खाना न खाएं जिससे आपको भोजन पचाने में परेशानी महसूस हो।

08:27 (IST)20 Jul 2019
मकर(Capricorn) राशि वालों का स्वास्थ्य, लव और वित्त राशिफल

Finance Horoscope: मकर राशि वालों को आज रोज के मुकाबले ज्यादा इनकम हो सकती है। घर में किसी कीमती वस्तु की खरीदारी के आसार हैं। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को सफलता मिलती हुई नजर आ रही है।

Love Horoscope: प्रेमी के साथ किसी लंबी यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है। दिन खुशनुमा रहने वाला है। पुरानी यादें ताजा होंगी। मित्रों के साथ आज समय अच्छा बीतेगा।

Health Horoscope: आपकी खराब जीवन शैली की वजह से कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है। इसलिए हल्का खाना खाएं साथ ही व्यायाम जरूर करें।

07:50 (IST)20 Jul 2019
कुंभ(Aquarius) राशि वालों का स्वास्थ्य, लव और वित्त राशिफल

Finance Horoscope: कुंभ राशि वालों के स्वास्थ्य मामलों में धन ज्यादा खर्च हो सकता है। बिना किसी की सलाह के किसी नए काम की शुरुआत न करें। साथ ही अगर काम के चलते कोई यात्रा करने की सोच रहे हैं तो आपको सफलता मिलने की उम्मीद है।

Love Horoscope: लव रिलेशन में किसी बाहरी व्यक्ति के कारण तनाव उत्पन्न हो सकते हैं। शक के कारण रिश्ता काफी खराब हो सकता है। बच्चों की तरफ से निराशा मिलने की संभावना है।

Health Horoscope: बच्चों की सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा क्योंकि इन्हें अचानक से बुखार आ सकता है। बुजुर्ग लोग हल्का खाना खाएं और व्यायाम पर भी उचित ध्यान दें।

07:29 (IST)20 Jul 2019
मीन(Pisces): Finance Horoscope

किसी मित्र की आर्थिक सहायता करनी पड़ सकती है। व्यापार में लाभ मिल सकता है। बॉस आपके काम की प्रशंसा करेंगे। विदेश जाने का सपना भी पूरा होता दिखाई दे रहा है।

07:14 (IST)20 Jul 2019
मीन(Pisces): Love Horoscope

अगर आप अपनी लव लाइफ की चर्चा परिवार वालों से करना चाहते हैं तो उसके लिए दिन शुभ है। हो सकता है आपको उनका पूरा साथ मिल जाए। लेकिन नए लव रिलेशन बनाते समय सावधानी बरतनी होगी।

06:59 (IST)20 Jul 2019
मीन(Pisces): Health Horoscope

खान-पान का विशेष ध्यान रखें। बाहर का खाना आपको नुकसान कर सकता है। पेट में दर्द की समस्या से जूझना पड़ सकता है।