Horoscope Today, July 19: सावन का यह तीसरा दिन मेष राशि वालों के आर्थिक मामलों के लिए शुभ रहने के आसार हैं। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। वृष वालों का धन धार्मिक कार्यों में ज्यादा खर्च होने की संभावना है। मिथुन राशि वालों को अपने बिजनेस पार्टनर से सतर्क रहना होगा नहीं तो धन हानि हो सकती है। लव लाइफ की बात करें तो मेष, मिथुन, सिंह और कुछ और राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। किसी रोमांटिक डेट पर जाने की योजना बन सकती है। पुराने मतभेदों का निपटारा होता दिखाई दे रहा है। स्वास्थ्य मामलों में भी कई राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। यहां जानिए अपना आज का विस्तृत राशिफल…
मेष (Aries): Finance Horoscope: आपकी आर्थिक स्थिति पहले से ठीक रहेगी। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। कोई नया काम भी शुरु किया जा सकता है। वाहन सुख की प्राप्ति के आसार हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
Love Horoscope: प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है। आपसी मतभेदों का निपटारा हो सकता है। नए लव रिलेशन बनने की उम्मीद है। जीवन साथी के सहयोग से कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होगा।
Health Horoscope: मौसम का परिवर्तन आपकी सेहत को खराब कर सकता है। इस समय खान-पान का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। कोई भी ठंडी चीजों का सेवन करने से बचें।
Finance Horoscope: धार्मिक कार्यों पर धन ज्यादा खर्च हो सकता है। किसी करीबी की आय में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। आर्थिक मामलों के लिए दिन अच्छा है। आज सोचे हुए कार्य पूरे होंगे।
Love Horoscope: लव लाइफ की बात करें तो दिन कि शुरुआत आपके झगड़े के साथ हो सकती है। जिस कारण आपके सभी कार्यों पर इसका असर दिखाई देगा। इसलिए गुस्से पर काबू रखें। और प्रेमी को मनाने की कोशिश करें।
Health Horoscope: खान-पान खराब रहने के कारण आपका स्वास्थ्य ज्यादा बिगड़ सकता है। व्यायाम आपके लिए जरूरी होगा। माता की सेहत भी कुछ बिगड़ने के आसार हैं।
Finance Horoscope: मिथुन राशि वालों की आर्थिक स्थिति कुछ कमजोर हो सकती है। व्यापारियों को बिजनेस पार्टनर से सतर्क रहने की आवश्यकता है। नए काम में रुकावटें आ सकती हैं। ऑफिस में किसी से झगड़ा होने के आसार दिखाई दे रहे हैं।
Love Horoscope: लव मैरिज के लिए परिवार वालों को मनाने के लिए आड दिन अच्छा है। भाग्य आपके साथ है। आपको आज कम प्रयासों में ही सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है। प्यार में धोखा खा चुके जातकों को भी उनका हमसफर मिल सकता है।
Health Horoscope: सेहत में सुधार लाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। दिल के रोगियों के लिए दिन मुश्किल भरा रहने वाला है। डॉक्टर की बिना सलाह के कोई काम न करें।
Finance Horoscope: संपत्ति में बढ़ोतरी के आसार हैं। पैतृक संपत्ति से कुछ लाभ मिलता दिखाई दे रहा है। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। लेकिन किसी को पैसा उधार देने से बचें नहीं तो हानि हो सकती है।
Love Horoscope: आपके लव रिलेशन की चर्चा परिवार में हो सकती है। माता का भरपूर साथ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। नया काम शुरु करने की सोच रहे हैं तो जीवन साथी की सलाह लेना न भूलें।
Health Horoscope: तनाव काफी ज्यादा रहेंगे। वाहन चलाने में सावधानी बरतनी होगी। दुर्घटना के आसार दिखाई दे रहे हैं। लंबी यात्रा पर जाने के लिए दिन अच्छा नहीं है।
Finance Horoscope: कर्ज का पैसा डूब सकता है। अपने धोखा दे सकते हैं। कीमती वस्तु चोरी होने का भय सतायेगा। ऑफिस में बॉस आपके काम से नाखुश हो सकते हैं। इसलिए आज अपना हर कार्य में बेस्ट देने की कोशिश करें।
Love Horoscope: प्यार का इजहार करने के लिए दिन अच्छा है। भाग्य आपका साथ देगा। दांपत्य सुखों में वृद्धि हो सकती है। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होने के आसार हैं।
Health Horoscope: डायबिटिज और दिल की बीमारी से पीड़ित जातकों की मुश्किलें बढ़ने के आसार हैं। अस्पताल के चक्कर लगने की संभावना दिखाई दे रही है। इसलिए एहतियात बरतें कुछ भी ऐसा न करें जिससे तबीयत ज्यादा खराब हो जाए।
धन कमाने के चक्कर में किसी गलत संगत में पड़ सकते हैं। लालची दोस्तों से दूर रहे नहीं तो आर्थिक हानि हो सकती है। निवेश के लिए भी दिन अच्छा नहीं है। लेकिन इंटरव्यू पर जाने वाले जातकों को सफलता हाथ लग सकती है।
Love Horoscope: प्रेमी से किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। जिससे आपके बीच दूरी बढ़ सकती है। इसलिए अपना मन शांत रखें और अपने लव पार्टनर की बातों को समझने की कोशिश करें।
Health Horoscope: मौसम में बदलाव आने के कारण गला खराब हो सकता है। वायरल संक्रमण का शिकार हो सकते हैं। इसलिए पहले ही एहतियात बरतें।
Finance Horoscope: खर्चों में बढ़ोतरी होगी। घर में अचानक से मेहमानों के आने से पैसा ज्यादा खर्च हो सकता है। किसी मित्र से आर्थिक सहायता लेनी पड़ सकती है।
Love Horoscope: आज अगर आप किसी से प्यार का इजहार करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए दिन उत्तम नहीं है। निराशा का सामना करना पड़ सकता है। शादीशुदा जातकों में किसी तीसरे व्यक्ति को लेकर झगड़ा हो सकता है। पत्नी रूठकर अपने धर जा सकती है।
Health Horoscope: बच्चों की सेहत का विशेष ध्यान रखें। वायरल इन्फेक्शन का खतरा दिखाई दे रहा है। बड़े बुजुर्गों की सेहत भी ज्यादा खराब हो सकती है।
Finance Horoscope: इस राशि के जातकों को महिला पक्ष से लाभ मिलने की उम्मीद है। करियर में अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है। यात्रा फलदायी रहेगी। बिजनेस में तरक्की के आसार हैं।
Love Horoscope: पुराने प्रेमी से अचानक मुलाकात हो सकती है। पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। शादी के इच्छुक जातकों को उनका हमसफर मिलने की उम्मीद है।
Health Horoscope: जोड़ों में दर्द, ब्लड प्रेशर और दिल से संबंधित बीमारियों को लेकर आप परेशान रहेंगे। इसी के साथ कोई नया रोग उभरने के भी आसार दिखाई दे रहे हैं।
Finance Horoscope: आज कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। दुश्मन आपके कार्यों में बाधा उत्पन्न करने की कोशिश करेंगे। इसलिए पहले से ही सतर्क रहें और बॉस को कोई भी काम पूरा करके देने से पहले उसकी इच्छे से जांच जरूर कर लें।
Love Horoscope: लव रिलेशन अच्छे बने रहेंगे। किसी रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं। भाई-बंधुओं का भी लव लाइफ में आपको साथ मिलेगा। दिन आपके लिए खुशनुमा रहने के आसार हैं।
Health Horoscope: कब्ज, दांत में दर्द और सर्वाइकल दर्द हो सकता है। इसलिए परेशानी बढ़ने का इंतजार न करें, कोई भी असुविधा लगने पर तुरंत डॉक्टर की राय लें।
आपको अचानक से धन लाभ हो सकता है। लेकिन आय से अधिक पैसा खर्च करने से बचें। नहीं तो आपकी स्थिति ज्यादा बिगड़ सकती है। किसी अनजान व्यक्ति से पैसों का लेन-देन न करें।
Love Horoscope: लव लाइफ में कुछ खास हो सकता है। प्रेमी से कोई सरप्राइज मिलने की उम्मीद है। शादी का निर्णय लिया जा सकता है। दोस्तों के साथ संबंध और मधुर होंगे।
Health Horoscope: किसी लंबी बीमारी से राहत मिलती हुई नजर आ रही है। काम का बोझ ज्यादा रहने के कारण मानसिक तनाव हो सकते हैं। लेकिन परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति की सेहत सुधर सकती है।
Finance Horoscope: व्यापार से जुड़े बड़े फैसले लिये जा सकते हैं। भाग्य आपके साथ है। कर्ज की भरपाई आज होने की संभावना है। लेकिन भीड़ वाले इलाकों में अपना पर्स बचाकर रखें। चोरी होने का खतरा है। कोर्ट कचहरी के मामलों में कुछ राहत मिल सकती है।
Love Horoscope: लव पार्टनर के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आपसी तालमेल बना रहेगा। किसी धार्मिक स्थल पर जाने की भी योजना बन सकती है। परिवार में खुशियां आयेंगी।
Health Horoscope: चर्म रोग और श्वास से संबंधि समस्या आ सकती है। बुजुर्ग लोगों को चोट लगने के आसार दिखाई दे रहे हैं। इसलिए सड़क सावधानी से पार करें। घर में भी चलते समय सावधानी रखें।
Finance Horoscope: आज व्यर्थ की यात्राओं से बचें। क्योंकि इससे धन और समय दोनों का ही नाश होगा। बिजनेस से जुड़े लोगों पर नजर बनाए रखें क्योंकि आपको किसी से धोखा मिल सकता है। दुश्मन आपके काम बिगाड़ने की पूरी कोशिश करेंगे।
Love Horoscope: लव लाइफ में किसी खास व्यक्ति की एंट्री हो सकती है। शादी के परिवार वालों के पास प्रस्ताव आ सकते हैं। लेकिन किसी करीबी रिश्तेदार के साथ आपके संबंध खराब होने के आसार दिखाई दे रहे हैं।
Health Horoscope: अचानक से पीठ में दर्द की समस्या उत्पन्न हो सकती है इसिलए एक ही जगह पर ज्यादा देर तक न बैंठे। दक्षिण दिशा की यात्रा करने से भी आज बचना होगा।