Horoscope Today, July 15, 2019: मेष(Aries): Finance Horoscope: आर्थिक स्थिति कुछ कमजोर हो सकती है। बिजनेस में पार्टनर से धोखा मिलने के आसार हैं। नौकरी में दुश्मन परेशान खड़ी कर सकते हैं। वाहन खरीदने का मन बन सकता है। Love Horoscope: प्रेम विवाह के इच्छुक जातकों का सपना पूरा हो सकता है। नए लव रिलेशन बनेंगे। पुराने प्रेम संबंधों में मजबूती आने की संभावना है। Health Horoscope: स्वास्थ्य के लिहाज से दिन खुशनुमा रहने वाला है। मानसिक तनावों से मुक्ति मिलने के आसार हैं। शरीर में ऊर्जा की मात्रा ज्यादा रहने वाली है।
वृषभ(Taurus): Finance Horoscope: आपकी आर्थिक स्थिति कुछ बेहतर होगी। लेकिन बच्चों पर धन ज्यादा खर्च होने के आसार हैं। दुश्मनों से सतर्क रहना होगा। निवेश के लिए दिन सामान्य है। कर्ज की भरपाई कुछ हो सकती है। Love Horoscope: प्रेम संबंधों में मजबूती आ सकती है। रिश्तें में आ रहे तनावों का निपटारा होने के आसार हैं। प्यार भरा दिन रहने वाला है। नए लव रिलेशन बन सकते हैं। Health Horoscope: खान-पान में लापरवाही न बरतें। क्योंकि पेट खराब होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। नया काम शुरु किया जा सकता है।
Finance Horoscope: कोर्ट कचहरी के मामलों में राहत मिल सकती है। खर्चों में कमी आने की संभावना है। किसी करीबी की इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है। विदेश जाने का मौका मिल सकता है। Love Horoscope: लव लाइफ में आ रही बाधाएं दूर होगी। पार्टनर को खुश करने के लिए किसी रोमांटिक डेट पर ले जाया जा सकता है। नए काम की शुरुआत भी आज कर सकते हैं। Health Horoscope: स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। बुजुर्गों को पैरों में दर्द की समस्या परेशान कर सकती हैं। सड़क दुर्घटना के आसार हैं।
Finance Horoscope: कर्क राशि वालों को अपने प्रेमी का किसी महत्वपूर्ण काम में साथ मिल सकता है। धन लाभ होने के आसार हैं। पैतृक संपत्ति से भी कुछ फायदा हो सकता है। नौकरी में परिवर्तन के आसार हैं। Love Horoscope: लव लाइफ में कुछ खास हो सकता है। किसी बाहरी व्यक्ति की मदद से आपके संबंधों में और मजबूती आयेगी। संतान सुख की प्राप्ति के आसार हैं। Health Horoscope: स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। अगर सेहत के कारण कोई काम लंबे समय से रुका है तो वक्त आ गया है उसको पूरा करने का।
Finance Horoscope: सिंह राशि वालों को हानि के आसार हैं। कोई कीमती वस्तु चोरी हो सकती है। निवेश करने के लिए दिन अच्छा नहीं है। वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो सकता है। जरूरी कार्यों को करने में बाधा उत्पन्न हो सकती है। Love Horoscope: प्यार का इजहार करने के लिए दिन अच्छा है। भाग्य आपके साथ है। प्रेमी के साथ किसी रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं। परिवार वालों का साथ मिलेगा।
Health Horoscope: पीठ में दर्द की समस्या काफी परेशान कर सकती है। बेहतर होगा डॉक्टर की सलाह ले लें।
Finance Horoscope: कन्या राशि वालों को नौकरी में सफलता पाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। बॉस से झगड़ा होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। दुश्मन आपके काम को करने में बाधा उत्पन्न कर सकते हैं। Love Horoscope: प्रेमिका के साथ संबंधों में कड़वाहट उत्पन्न हो सकती है। लेकिन अपने रिश्तों में सुधार लाने के लिए किसी बाहरी व्यक्ति की सहायता ना लें। Health Horoscope: स्किन संबंधी समस्या से जूझना पड़ सकता है। बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ सकती है। बुजुर्ग लोग पैदल चलते समय सावधानी बरतें।
Finance Horoscope: तुला राशि वालों को पैसों से संबंधी परेशानी हो सकती हैं। जरूरी कार्यों को करने में परेशानी महसूस होगी। लंबे समय से रुके हुए कार्य नहीं बनेंगे। दोस्त-मित्र धोखा दे सकते हैं। Love Horoscope: प्रेमी की कोई बात आपको बुरी लग सकती है। रिश्ते में अलगाव आने से दूरी बढ़ सकती है। शादीशुदा जातक आज किसी भी तरह के विवाद में पड़ने से बचें।
Health Horoscope: मन शांत रहेगा। आध्यात्म की तरफ मन ज्यादा लगेगा। बुजुर्ग लोगों का स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।
Finance Horoscope: वृश्चिक वालों को धन हानि के योग हैं। व्यापार में कोई बड़ा फैसला ना लें। व्यर्थ की यात्राएं करने से भी बचना होगा। विदेश जाने का सपना अभी पूरा होता नहीं दिखाई दे रहा है। Love Horoscope: लव पार्टनर के साथ संबंध आपके अच्छे रहेंगे। परिवार वालों का भी साथ मिलेगा। ससुराल पक्ष से कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है।
Health Horoscope: सेहत कुछ बिगड़ सकती है। माता का स्वास्थ्य भी परेशान करने वाला है। अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।
Finance Horoscope: धनु वालों को करियर में तरक्की मिलने के आसार हैं। धन संपत्ति में बढ़ोतरी हो सकती है। किसी महिला पक्ष से आपको लाभ मिलने की उम्मीद है। कर्ज दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। Love Horoscope: दिन रोमांटिक रहने वाला है। पार्टनर के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बीतेगा। नया काम शुरु करने और निवेश के लिए दिन अच्छा है।
स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा रहने वाला है। किसी लंबी बीमारी से राहत मिलती हुई नजर आ रही है। लेकिन गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य कुछ बिगड़ सकता है।
Finance Horoscope: इस राशि वालों को पुराने निवेश से फायदा मिल सकता है। धन में वृद्धि के आसार हैं। लेकिन किसी काम में जल्दबाजी न करें। नहीं तो हानि हो सकती है। Love Horoscope: लव लाइफ के लिए दिन अच्छा है। रोमांटिक दिन रहने वाला है। नए दोस्त बनेंगे। प्यार में धोखा खा चुके जातकों के लिए भी दिन अच्छा रहने वाला है। Health Horoscope: नींद पूरी न होने के कारण शरीर में कमजोरी आ सकती है। स्वास्थ्य अचानक से काफी बिगड़ सकता है। इसलिए आज आपको ज्यादा से ज्यादा आराम करने की सलाह दी जाती है।
कुंभ वाले जातकों को अच्छी नौकरी मिलने के आसार हैं। विदेश जाने का भी मौका मिल सकता है। लेकिन आज कर्ज लेने से बचना होगा।
Love Horoscope: आज आप किसी व्यक्ति की तरफ अपना आकर्षण महसूस करेंगे। जिस कारण आपके अपने प्रेम संबंध खराब हो सकते हैं। लव लाइफ में खटास ना आए इसके लिए आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा। Health Horoscope: शुगर वाले मरीजों की सेहत में सुधार आ सकता है। बुजुर्ग लोगों को भी किसी बीमारी में राहत मिलने की उम्मीद है।
Finance Horoscope: मीन वालों के आर्थिक मामलों के लिए दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। कभी धन लाभ तो कभी हानि होने के आसार हैं। लव पार्टनर की इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है। Love Horoscope: प्यार का इजहार आज न करें तो बेहतर होगा। साथ ही नए लव रिलेशन में धोखा मिलने के आसार हैं। माता-पिता से किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है।
Health Horoscope: स्वास्थ्य में सुधार आयेगा। लेकिन यात्रा करने से आज बचें। बच्चों को खेल-खेल में चोट लग सकती है।