Horoscope Today, July 09, 2019: मेष (Aries): Finance Horoscope: आज लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है। लेकिन कार्यस्थल पर दुश्मनों से सावधान रहना होगा। Love Horoscope: आपसी तालमेल अच्छा रहेगा। जरूरी फैसले लेने में आपसी सहमती बनेगी। संबंधों में मधुरता आने से दिन प्रसन्न रहेगा। पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। Health Horoscope: सेहत में सुधार आयेगा। शरीर में काफी ऊर्जा रहने वाली है। जिस कारण आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा कर पाएंगे।
वृषभ (Taurus): Finance Horoscope: खर्चों के बढ़ने के आसार दिखाई दे रहे हैं। वाहन खराब हो सकता है। आर्थिक नुकसान होने की स्थिति बन रही है। लेकिन दोस्तों का साथ मिलेगा। जिससे कठिन समय भी आसानी से पार हो जायेगा।
Love Horoscope: लव मैरिज करने वाले जातकों को निराशा हाथ लग सकती है। परिवार वालों की सहमति अभी बनती हुई नहीं दिखाई दे रही है। ऐसे समय में धैर्य से काम लेना होगा। शादीशुदा जातकों को संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है।
Health Horoscope: स्वास्थ्य पहले से कुछ बेहतर होगा। लेकिन आपकी लापरवाही फिर से आपकी सेहत को खराब कर सकती है। दिल के मरीजों को खान-पान पर विशेष ध्यान देना होगा।
Finance Horoscope: मिथुन राशि वालों की आज किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी जो करियर के लिए लाभकारी साबित होगा। निवेश के मार्ग खुलेंगे। कर्ज दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है।
Love Horoscope: शादी के लिए मनचाहा जीवन साथी मिल सकता है। किसी से प्यार का इजहार करने के लिए भी आज का दिन अच्छा है। किसी महत्वपूर्ण कार्य में जीवन साथी की सलाह लेने से लाभ प्राप्त होगा।
Health Horoscope: स्वास्थ्य में सुधार लाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। किसी ठंडी वस्तु के ग्रहण करने के कारण गले में खराबी आ सकती है। बच्चों का स्वास्थ्य भी कुछ चिंता में जाल सकता है।
Finance Horoscope: इस राशि के जातकों को पैतृक संपत्ति से लाभ प्राप्त होगा। कोर्ट कचहरी के विवाद सुलझ सकते हैं। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लेकिन किसी से पैसा उधार लेने या देने से बचें।
Love Horoscope: आज आपको अपने चाहने वालों से कोई न कोई खास गिफ्ट मिल सकता है। लव लाइफ में दिन रोमांटिक रहने वाला है। पति अपनी पत्नियों को खुश करने के लिए डेट पर ले जा सकते हैं।
Health Horoscope: श्वास संबंधी परेशानी महसूस हो सकती है। ऐसा उचित नींद न लेने और तनाव बढ़ने के कारण होगा। इसलिए ध्यान और योग करें जिससे की मानसिक तनावों से मुक्ति हो सके। परेशानी बढ़ने पर डॉक्टर की सलाह लेना भी न भूलें।
Finance Horoscope: कुछ नया काम करने की सोच सकते हैं। नौकरी वालों को कार्यस्थल पर कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। सफलता मिलने में देरी हो सकती है। किसी कीमती वस्तु के चोरी होने का भय सतायेगा।
Love Horoscope: प्रेम संबंधों में तनाव उत्पन्न हो सकते हैं। किसी न किसी कारण झगड़ा होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। आपसी रिश्तों को मजबूत करने के लिए किसी और की सलाह न लें तो बेहतर होगा।
Health Horoscope: बुजुर्ग लोग सड़क पार करते समय सावधानी बरतें। दुर्घटना के आसार दिखाई दे रहे हैं। साथ ही गर्भवती महिलाएं भी पाचन क्रिया को सही रखने के लिए हल्का खाना खाएं।
Finance Horoscope: कन्या राशि वालों की आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। मेहनत के अनुसार फल प्राप्त होगा। लेकिन कोई करीबी व्यापार में धोखा दे सकता है। ऑफिस में काम का बोझ ज्यादा रहने वाला है। पत्नी की आय में बढ़ोतरी की संभावना है।
Love Horoscope: शादी के लिए लव पार्टनर की तलाश अभी पूरी होती नहीं दिखाई दे रही है। लेकिन प्रेशर में आकर कोई निर्णय ना लें। इससे बाद में पछताना पड़ सकता है। परिवार वालों का महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में सहयोग मिलेगा।
Health Horoscope: स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मुश्किल भरा रहने वाला है। अचानक से शरीर की ऊर्जा कम हो सकती है। जिस कारण चक्कर आने की भी संभावना है। इसलिए किसी भी तरह का तनाव न लें और पानी ज्यादा से ज्यादा पिएं।
Finance Horoscope: किसी भी काम को पूरा करने में बाधा उत्पन्न होगी। ऐसा आपके दुश्मनों के कारण होगा। निवेश से जोखिम उठाना पड़ सकता है। कर्ज लेना पड़ सकता है।
Love Horoscope: प्रेमी से किसी बात को लेकर विवाद ज्यादा बढ़ जायेंगे। जिस कारण अलगाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। बच्चों के माता-पिता से संबंध भी खराब होने के आसार हैं।
Health Horoscope: कान में अचानक से दर्द उभर सकता है। जिस कारण आप पूरे दिन परेशान रहने वाले हैं। डॉक्टर की सलाह लेना आपके लिए बेहतर होगा।
Finance Horoscope: करियर में उन्नति की संभावना है। विदेश जाने का मौका मिल सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को भी नौकरी मिलने की संभावना है। आय में कुछ बढ़ोतरी हो सकती है।
Love Horoscope: भाई-बंधुओं से किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकते हैं। इसलिए अपने गुस्से पर काबू रखें जिससे रिश्तों में खटास आने से बच पाएं। प्रेम का इजहार आज न करें तो बेहतर होगा।
Health Horoscope: आपको सिर दर्द काफी परेशान करने वाला है। इसलिए कोशिश करें कि आप अपनी नींद जरूर पूरी कर लें। साथ ही तनाव से दूर रहने के लिए भगवान की अराधना करें।
Finance Horoscope: किसी अनजान पर भरोसा ना करें। क्योंकि इससे आपको धन हानि हो सकती है। नया काम शुरु करने के लिए दिन अच्छा नहीं है। कार्यस्थल पर किसी से विवाद हो सकता है। जिससे आपका नुकसान होगा। इसलिए शांत रहें और अपने कार्यों पर ध्यान दें।
Love Horoscope: आज आप अपने घर वालों से अपने प्रेमी के बारे में बात कर सकते हैं। हो सकता है आपको उनका साथ मिल जाए। जो जातक अपने काम में व्यस्तता के कारण अपने प्रेमी को टाइम नहीं दे पा रहे थे। आज उनके पास मौका है अपने रूठे प्रेमी को मनाने का।
Health Horoscope: लंबे समय से आप जिस बीमारी से पीड़ित थे आज आपको उससे कुछ राहत मिल सकती है। जिससे आप तरोताजा महसूस करेंगे। साथ ही गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।
Finance Horoscope: पुराने निवेश से नुकसान हो सकता है। बिजनेस में पार्टनर से धोखा मिलने के आसार हैं। व्यर्थ की यात्रा करने से बचें। शत्रुओं से सावधान रहें। किसी तरह का लेन-देन आज न करें।
Love Horoscope: शादी के शुभ योग बन रहे हैं। मनचाहा साथी मिल सकता है। आज प्रेमी के साथ मूवी देखने जा सकते हैं। लेकिन किसी बात को लेकर कुछ अनबन भी हो सकती है। इसलिए अपनी वाणी और गुस्से पर नियंत्रण रखें।
Health Horoscope: स्वास्थ्य के लिहाज से दिन मुश्किल भरा है। लंबी यात्रा पर जाने से बचें। दुर्घटना के आसार दिखाई दे रहे हैं। माता का स्वास्थ्य ज्यादा बिगड़ सकता है।
Finance Horoscope: करियर में तरक्की मिलने के आसार हैं। धन लाभ हो सकता है। विदेश जाने के प्रबल योग बन रहे हैं। किसी कार्य में आ रही बाधा दूर होगी। सफलता भरा दिन रहने वाला है।
Love Horoscope: नए प्रेम संबंध बनाने से पहले अच्छे से सोच विचार कर लें। बाहरी सुंदरता के भ्रम में आकर गलत निर्णय ले सकते हैं। इसलिए कोई भी फैसला दिल और दिमाग दोनों को ध्यान में रखकर लें।
Health Horoscope: बिजली उपकरणों से दूर रहें। दक्षिण दिशा की यात्रा आज न करें तो बेहतर होगा। बुजुर्ग लोग चलने फिरने पर ध्यान दें नहीं तो शरीर और कमजोर हो सकता है।
Finance Horoscope: धन की कमी महसूस होगी। जरूरी काम रुक सकते हैं। लेकिन परेशान न हों क्योंकि आपको किसी दोस्त की सहायता मिलने की भी उम्मीद है। कुछ समय बाद स्थिति में सुधार भी आ जायेगा।
Love Horoscope: प्रेम संबंधों में खटास आने से दूरी बढ़ सकती है। वाणी आपकी सबसे बड़ी दुश्मन साबित होगी। लव लाइफ में तीसरे व्यक्ति की एंट्री हो सकती है।
Health Horoscope: कोई पुराना रोग फिर से उत्पन्न हो सकता है। मन बेचैन रहेगा। शांति के लिए आप योग और ध्यान कर सकते हैं।