Horoscope Today, July 04, 2019: मेष (Aries): Finance Horoscope: करियर के लिए दिन अच्छा है। नौकरी के अच्छे ऑफर आ सकते हैं। यात्रा फलदायी रहेगी। व्यापारियों की आय अच्छी होगी। वाहन सुख प्राप्त हो सकता है। Love Horoscope: प्रेम संबंधों में तनाव उत्पन्न हो सकते हैं। शादीशुदा जातकों के बीच बच्चों को लेकर झगड़ा हो सकता है। माता से संबंध अच्छे रहेंगे। Health Horoscope: सेहत में सुधार आने की संभावना है। लेकिन रोजाना व्यायाम करते रहें। बाहर का खाना खाने से बचना होगा। किसी करीबी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
वृषभ (Taurus): Finance Horoscope: बिजनेस वालों को दुश्मनों से सावधान रहना होगा नहीं तो हानि हो सकती है। किसी यात्रा में जोखिम उठाना पड़ सकता है। खर्चों में काफी बढ़ोतरी होने के आसार हैं।
Love Horoscope: माता-पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे। लव लाइफ में इनका साथ मिलने से दिन अच्छा गुजरेगा। शादी के शुभ योग हैं। लेकिन नए प्रेम संबंधों में धोखा मिल सकता है।
Health Horoscope: आज किसी ना किसी कारण चोट लगने के आसार दिखाई दे रहे हैं। इसलिए हर काम को सावधानी से करें। बुजुर्ग लोगों को अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।


Finance Horoscope: आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। विदेश में बैठे किसी मित्र से धन लाभ के योग है। पूजा-पाठ में धन खर्च हो सकता है। बिजनेस में कोई फायदेमंद डील हो सकती है। धन प्राप्ति के योग हैं।
Love Horoscope: प्यार का इजहार आज किया जा सकता है। लव रिलेशन में आ रही बाधाएं दूर होगी। बिगड़े संबंधों में सुधार आयेगा। भाई-बहनों के सहयोग से कोई जरूरी काम बनेगा।
Health Horoscope: स्वास्थ्य के लिहाज से भी दिन उत्तम है। शरीर की ऊर्जा का सकारात्मक प्रयोग करें। रुके हुए कार्यों को पूरा किया जा सकता है।
Finance Horoscope: वित्त स्थिति अच्छी रहेगी। धन लाभ हो सकता है। जमीन से जुड़े विवाद सुलझ सकते हैं। संपत्ति में बढ़ोतरी के आसार हैं। घर खरीदने का सपना पूरा हो सकता है।
Love Horoscope: दिन रोमांस से भरा रहेगा। जीवन साथी के साथ ज्यादा से ज्यादा समय गुजारेंगे। ससुराल पक्ष का सहयोग मिलेगा।
Health Horoscope: वाहन सावधानी से चलाए। किसी काम में जल्दबाजी न करें। बच्चों का स्वास्थ्य कुछ बिगड़ सकता है। बाहर का खाना न खाएं।
Finance Horoscope: सिंह वालों की नौकरी में साख बढ़ेगी। इनकम में भी बढ़ोतरी की संभावना है। लेकिन वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से खर्चे बढ़ सकते हैं। निवेश के लिए दिन अच्छा है।
Love Horoscope: प्यार में निराश लोगों को उनका साथी मिल सकता है। किसी खास व्यक्ति से कोई खूबसूरत गिफ्ट मिलने की संभावना है।
Health Horoscope: दक्षिण और पश्चिम दिशा की यात्रा करने में खतरा है। कोई दुर्घटना घट सकती है। माता का स्वास्थ्य चिंता में डालेगा। मानसिक तनाव को कम करने के लिए पूजा-पाठ करें।
Finance Horoscope: कन्या राशि वालों की आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी रहेगी। खर्चों में कमी आएगी। आय के दूसरे मार्ग खुलने के आसार हैं। मित्र के सहयोग से कोई जरूरी काम बनेगा।
Love Horoscope: प्यार का इजहार करने के लिए दिन अच्छा नहीं है। निराशा हाथ लग सकती है। शादीशुदा जातकों को संतान का सुख प्राप्त हो सकता है। किसी पुराने साथी से मुलाकात होने के आसार हैं।
Health Horoscope: स्वास्थ्य के लिहाज से दिन मुश्किल भरा है। बुखार आ सकता है। सिर दर्द परेशान करेगा। गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा। तनाव को कम करने के लिए ध्यान करें।
Finance Horoscope: बिजनेस में धन हानि के योग है। जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें नहीं तो नुकसान झेलना पड़ सकता है। बिजनेस पार्टनर की गतिविधियों पर ध्यान जरूर दें।
Love Horoscope: प्रेम संबंधों में तनाव उत्पन्न होंगे। किसी न किसी बात पर झगड़ा होगा। दूरी बढ़ेगी और रिश्ता टूटने के भी आसार हैं। गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें।
Health Horoscope: शुगर और दिल के मरीजों की मुश्किलें बढ़ सकती है। अस्पताल के चक्कर लगने के आसार हैं। ऐसा आपके द्वारा स्वास्थ्य को लेकर हो रही लापरवाही के कारण होगा।
Finance Horoscope: इस राशि के जातकों को पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की उम्मीद है। साथ ही विदेश जाने के इच्छुक जातकों का भी सपना पूरा हो सकता है।
Love Horoscope: प्रेमी से संबंध अच्छे रहेंगे। लव लाइफ की पुरानी यादें ताजा होने से आप भावुक हो सकते हैं। शादी के इच्छुक जातकों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं।
Health Horoscope: वाहन सावधानी से चलाएं। बुजुर्ग लोग कुछ भी उल्टा सीधा खाने से बचें। गर्भवती महिलाएं भी अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
Finance Horoscope: धन-संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। निवशकों के लिए दिन लाभकारी साबित होगा। पुराने निवेश से जबरदस्त फायदा मिल सकता है। किसी मित्र की आर्थिक सहायता करनी पड़ेगी।
Love Horoscope: आज प्रेमी के साथ किसी रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं। लेकिन झगड़ा होने की भी संभावना है। छोटी-मोटी बातों को नजरअंदाज करने में ही भलाई है।
Health Horoscope: कमर दर्द काफी परेशान करने वाला है। इसलिए एक ही जगह पर ज्यादा देर तक ना बैठें। आंखों से संबंधी रोग भी परेशान कर सकते हैं।
Finance Horoscope: मकर वालों को नौकरी में प्रेमोशन होने के आसार हैं। किसी नए प्रोजेक्ट के चलते विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिलने की संभावना है।
Love Horoscope: आज किसी खास मित्र के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। ऐसा आपकी एक गलतफहमी के कारण होगा। गलती का पता चलने पर मांफी मांगने से जरा भी शर्म न करें।
Health Horoscope: बुजुर्ग लोगों की सेहत में सुधार आयेगा। लेकिन बच्चों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। तला-भुना खाना खाने से बचें।
Finance Horoscope: कुंभ राशि वालों को बिजनेस में धोखा मिल सकता है। जिस कारण आपको धन हानि होने के आसार हैं। करियर से जुड़ा कोई भी निर्णय जल्दबाजी में ना लें।
Love Horoscope: लव लाइफ के लिए दिन अच्छा है। किसी लंबी यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है। नए लव रिलेशन बनाने के लिए भी दिन उत्तम है। शादी के लिए प्रेपोजल आ सकता है।
Health Horoscope: पेट से संबंधी रोग परेशान कर सकते हैं। जिस वजह से आपकी सेहत में काफी गिरावट आने के आसार हैं। हल्का खाना खाएं और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
Finance Horoscope: मीन राशि वालों को खर्चों पर काबू करने की जरूरत है। आय से ज्यादा धन खर्च करने से आपको आगे परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य कारणों पर धन ज्यादा खर्च होने की संभावना है।
Love Horoscope: आज आप अपनी लव लाइफ की चर्चा परिवार वालों से कर सकते हैं। दिन आपके लिए सकारात्मक है। शादी के भी शुभ योग बन रहे हैं।
Health Horoscope: मोटापे से ग्रसित लोग अपनी सेहत में सुधार लाने के ध्यान दें। जिस कारण वह अपनी डाइट में भी कुछ परिवर्तन कर सकते हैं।