Horoscope Today, 26 August 2019: आज का राशिफल (26 अगस्त 2019) मेष राशि के जातकों के लिए आर्थिक मोर्चे के लिए खास है। दोस्त से अचानक आर्थिक लाभ के योग हैं। हालांकि शैक्षणिक मामलों में सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करना पड़ेगा। वृषभ राशि वालों को दफ्तर में काम का बोझ बढ़ने वाला है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। मिथुन राशि के संबंधित जातकों को लव लाइफ में उत्साह बना रहने वाला है। कर्क राशि के जातक किसी गरीब की मदद करेंगे। जबकि शैक्षणिक कार्यों में असफलता हाथ लग सकती है। आगे जानिए, सभी राशियों का आज का राशिफल…
मेष राशिफल: निजी काम में कोई समस्या सामने आएगी, हालांकि आप इससे निपटने के लिए भरपूर मेहनत करने वाले हैं। अचानक किसी दोस्त से आर्थिक लाभ मिलेगा। जो लोग घर से दूर हैं वे अपनों से मिलने वाले हैं। शैक्षणिक काम में कठिन मेहनत का फल मिलेगा।
वृषभ राशिफल: आज दफ्तर में आपके ऊपर काम का बोझ बढ़ने वाला है। व्यवसाय में आशातीत सफलता मिलने वाली है। लव लाइफ में एक नया मोड़ आएगा। जिससे आपके प्यार की मजबूती मिलेगी। शैक्षणिक मोर्चे पर कोई बड़ी सफलता हाथ लगेगी।
मिथुन राशिफल: व्ययसाय में कोई नया आयाम जुड़ सकता है। पहले से बुक किया गया मकान आज मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहने की संभावना है। उत्तम स्वास्थ्य के लिए व्यायाम करना अच्छा रहेगा। लव लाइफ में उत्साह भरा रहेगा।
कर्क राशिफल: आज आप किसी गरीब की मदद करेंगे जो आपको मानसिक शांति प्रदान करेगी। किसी गलती के करना शैक्षणिक कार्यों में असफलता मिलने वाली है। परिवार के लिए कुछ नया खरीदने वाले हैं। लव लाइफ में रोमांटिक रहने वाले हैं।
सिंह राशिफल: आर्थिक लाभ के लिए किसी के साथ व्यापारिक समझौता कर सकते हैं। शैक्षणिक कार्यों में सफलता मिलने से मन उत्साह से भरा रहेगा। कार्यस्थल अपने काम के जरिए आलोचकों का मुंह बंद कर सकते हैं। आर्थिक कामों में स्थिरता बनी रहेगी।
[bc_video video_id=”5967425487001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
कन्या राशिफल: व्यवसाय में अच्छा व्यवहार आपको आर्थिक लाभ दिलाएगा। पेशेवर मोर्चे पर किए मेहनत का लाभ मिलेगा। शैक्षणिक मोर्चे पर प्रगति के संकेत हैं। धन लाभ के लिए किसी नए स्रोत का सहारा ले सकते हैं। प्रेमिका के साथ रोमांटिक यात्रा पर जा सकते हैं।
तुला राशिफल: आज कोई अपना साथ आपको नुकसान पहुंचा सकता है। शैक्षणिक मोर्चे पर नया लक्ष्य हासिल करने वाले हैं। शादीशुदा लोगों को वैवाहिक जीवन परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। व्यापार से धन लाभ के संकेत दिखाई दे रहे हैं।
वृश्चिक राशिफल: किसी बात को लेकर पारिवारिक लोगों के साथ मनमुटाव हो सकता है। नौकरी-रोजगार में किसी के साथ विवाद हो सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। जीवनसाथी के साथ किसी स्थान की यात्रा पर जाने से तरोताजा महसूस करेंगे।
धनु राशिफल: दैनिक काम से समय निकालकर कहीं घूमने जा सकते हैं। जो आपको मदद करना चाहता है उसके प्रति सहनुभूति प्रकट करें। शैक्षणिक मोर्चे पर तय किया गया लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं। व्यापार में जो आपको नुकसान पहुंचा रहा है उसके प्रति नरम रहने वाले हैं।
मकर राशिफल: भविष्य में प्रेम संबंध और भी अधिक मधुर बनाए रखने के लिए आज प्रयास कर सकते हैं। नौकरी में बदलाव के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। किसी समारोह में प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाक़ात होगी। जिसे पाने की चाहत है उसकी ख्वाहिश पूरी कर सकते हैं। आज आपको स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की जरूरत है।
कुंभ राशिफल: पेशेवर मोर्चे पर कोई नया प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं। भविष्य में इस प्रोजेक्ट से लाभ हो सकता है। सरकारी नौकरी पान के लिए कठिन मेहनत करने की आवश्यकता है। आर्थिक लाभ के लिए आज का दिन शुभ साबित हो सकता है। स्वस्थ्य के प्रति सजग रहें।
मीन राशिफल: क्षमता के अनुकूल नौकरी न मिलने से मन में असंतोष होगा। कार्यस्थल पर कोई व्यक्ति आपके अधिकार पर सवाल खड़ा कर सकता है। शैक्षणिक मोर्चे पर सफलता मलने वाली है। आज वैवाहिक जीवन कष्टमय बीतेगा।