Horoscope Today, 24 August 2019: 24 अगस्त का राशिफल राशिचक्र की सभी राशियों के लिए कुछ न कुछ खास लेकर आया है। मेष राशि के जातकों रोजगार और पेशे में सतर्क रहने की आवश्यकता है। भरोसेमंद आदमी धोखा दे सकता है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के संकेत हैं। वृषभ राशि के लोगों को सफलता न मिलने के कारण मन में असंतोष की भावना रहेगी। मिथुन राशि के जातक नौकरी में बदलाव करने का विचार कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। कर्क राशि वाले रिश्ते के लिए योग्य लोग की तलाश कर सकते हैं। व्यवसाय में आर्थिक प्रगति होने वाली है। इसके अलावा सिंह राशि से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए भी आज का राशिफल खास है। आगे जानिए आज (24 अगस्त) का राशिफल…
मेष राशिफल: रोजगार-पेशे के काम में सतर्क रहने की जरूरत है। किसी व्यक्ति की नजर आपके ऊपर हो सकती है। जिस व्यक्ति के ऊपर सबसे अधिक भरोसा है वह धोखा दे सकता है। प्रतियोगी पारीक्षा में सफलता मिलने की उम्मीद है। व्यवसाय में मनोनुकूल सफलता नहीं मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की जरूरत है।
वृषभ राशिफल : व्यापार में कुछ नया प्रयोग कर सकते हैं, जिससे आपको फायदा होगा। शैक्षणिक कार्यों में तय किया हुआ लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। किसी प्रोग्राम में सफलता न मिलने के कारण मन में असंतोष भी भावना आएगी। किसी गरीब की मदद कर सकते हैं।
मिथुन राशिफल : व्यवसाय में अपने काम की जिम्मेवारी किसी और को दे सकते हैं। किसी नए काम की शुरुआत करने से पहले एक बार जरूर विचार कर लें। शिक्षा में आशातीत सफलता मिलेगी। नौकरी में बदलाव करने का विचार कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं।
कर्क राशिफल : घर में शादी के योग्य युवक का विवाह करवाना प्राथमिकता होगी। रिश्ते के लिए योग्य लोग की तलाश कर सकते हैं। व्यवसाय में आर्थिक प्रगति होती नजर आएगी। मूल्यवान गहना खरीद सकते हैं। आज आपको अहंकार के कारण किसी दोस्त से झगड़ा हो सकता है।
सिंह राशिफल : नौकरी में मनोबल ऊंचा रहने वाला है। सामाजिक काम में सक्रिय रहेंगे। व्यावसायिक काम में घाटा हो सकता है। किसी पुरानी बीमारी से निजात मिलने वाला है। अनावश्यक खर्च पर लगाम लगाएं।
कन्या राशिफल : धर्म-कर्म में रुचि लेने वाले हैं। आर्थिक मोर्चे पर सफलता मिलने के संकेत हैं। साझेदारी के काम से कुछ हद तक नुकसान मिलने के संकेत हैं। नई संपत्ति खरीदने की योजना बना सकते हैं।
[bc_video video_id=”5985624826001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
तुला राशिफल : प्रेशर में आकार अप्रिय बोलने से बचें। शिक्षा के क्षेत्र में कुछ पुरस्कार मिलने वाला है। वित्तीय मामले में आ रही दिक्कतें समाप्त होने वाली है। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर रुचि लेने वाले हैं।
वृश्चिक राशिफल: रोजगार में किसी के द्वारा प्रोत्साहन राशि मिलने के संकेत हैं। आर्थिक समस्या से बचने के लिए दोस्तों से मदद ले सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलने में देरी होगी। दुकान अच्छी चलने के कारण आर्थिक लाभ होगा।
धनु राशिफल : नए काम शुरू करने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। स्वाभिमान को दरकिनार कर किसी से आर्थिक मदद ले सकते हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर आपकी मेहनत रंग लाएगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से तंदरुस्त रहने वाले हैं।
मकर राशिफल : आज मन में शांति का अनुभव करने वाले हैं। पेशेवर मोर्चे सावधान रहने की जरूरत है। जावनसाथी घर के काम में व्यस्त रहने वाली हैं। शारीरिक रूप से अस्वस्थ रहने वाले हैं। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पान के लिए और अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है।
कुंभ राशिफल : व्यवसाय में कोई नया निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह विचार कर लें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। आज किसी खास दोस्त से मिलने के कारण मन खुश रहेगा। शैक्षणिक मोर्चे पर सफलता मिलने वाली है। आर्थिक मामले में भाग्य का साथ मिलने वाला है।
मीन राशिफल : गृहिणी की मांग को पूरा करने वाले हैं। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता पान के लिए सुनहरा अवसर है। बीमार चल रहे जातकों की सेहत में सुधार होने वाला है। व्यावसायिक काम में मजबूती मिलेगी। प्रेम संबंध में पड़े लोगों को किसी समस्या का सामना करना पड़ेगा।
(और राशिफल पढ़ें … Astrology)