Horoscope Today, 22 January 2020: दैनिक राशिफल के मुताबिक आज मेष राशि वालों को धार्मिक कार्यों में रुचि रहने वाली है। यात्रा पर जाने का प्लान कर सकते हैं। वृषभ राशि वालों को खानपान में सावधानी बरतनी होगी। मिथुन राशि के जातक रिशतेदारों के साथ घूमने जा सकते हैं। कर्क जातकों को मानसिक चिंता और भय से निजात मिलने वाला है। इसके अलावा मेष से लेकर मीन राशि वालों का पूरा राशिफल आगे जानते हैं। पंचांग के मुताबिक आज मासिक प्रदोष व्रत है। प्रदोष व्रत हर महीने की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है। मान्यता है कि इस व्रत को रहने से सभी प्रकार के सांसरिक कष्टों से मुक्ति मिलती है।
मेष राशिफल: निर्धारित कार्य को पूरा कर सकते हैं। घर में धार्मिक कार्यों का आयोजन कर पाएंगे। तीर्थयात्रा पर जाने का कार्यक्रम बना सकते हैं। गुस्से पर नियंत्रण कर करना होगा। नौकरी में कार्यस्थल साथियों के मनमुटाव हो सकता है।
वृषभ राशिफल: कार्यस्थल पर किसी कार्य को लेकर अधिकारियों से मनमुटाव हो सकता है। खान-पान में सतर्कता बरतनी होगी। यात्रा में बाधा उत्पन्न हो सकती है। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
मिथुन राशिफल: दोस्तों या रिशतेदारों के साथ घूमने जाने के कार्यक्रम बना सकते हैं। मन में आनंद का वातावरण रहेगा। कार्यस्थल पर विपरीत लिंगों के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। सामाजिक जीवन में मान-सम्मान बढ़ेगा।
कर्क राशिफल: मन से चिंता का भय दूर होगा। परिवार के सदस्यों के खुशनुमा पल बिता सकते हैं। कार्य में सफलता मिलने में देरी होगा। नौकरी-पेशा वालों को लाभ होगा। साथियों से सहयोग मिलेगा।
सिंह राशिफल: शरीर और मन से स्वस्थ रहने वाले हैं। चाहने वालों से मुलाक़ात होगी। संतान पक्ष से लाभ की संभावना है। विद्यार्थी वर्ग को लाभ मिल सकता है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी।
कन्या राशिफल: स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मातृ पक्ष से विवाद हो सकता है। बिजनेस से आर्थिक लाभ की संभावना है। वाहन की खरीदारी में धन-व्यय होगा। शादीशुदा लाइफ खुशहाल रहेगा।
तुला राशिफल: घर में किसी नए कार्य का प्रारंभ कर सकता है। भाग्यवृद्धि होने वाली है। धार्मिक यात्रा पर जाना हो सकता है। दोस्तों से शुभ समाचार सुनने के लिए मिलेगा। भाई-बहनों के साथ घूमने जा सकते हैं।
वृश्चिक राशिफल: परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। वाणी के प्रभाव से दूसरों का मन मोहित कर सकते हैं। व्यापार में लाभ होगा। रिशतेदारों के साथ खुशनुमा पल बिताने का अवसर प्राप्त होगा।
धनु राशिफल: सेहत बिगड़ सकती है। जीवनसाथी से प्यार मिलेगा। सामाजिक कार्यों में प्रतिष्ठा मिलेगी। साझेदारी वाले काम से आर्थिक लाभ मिलेगा। घर में शुभ कार्य का आयोजन कर सकते हैं।
मकर राशिफल: स्वास्थ्य से संबंधित परेशानी हो सकती है। व्यापार में बड़े भाई का साथ मिलेगा। आभूषण का की ख़रीदारी कर सकते हैं। कर्ज लेने से की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। यात्रा से असुविधा हो सकती है।
कुंभ राशिफल: अविवाहित जातकों की शादी की बातचीत तय हो सकती है। पत्नी या संतान से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। नौकरी-व्यापार में लाभ की संभवना है। ससुराल पक्ष में आर्थिक नुकसान हो सकता है।
मीन राशिफल: नौकरी में पदोन्नति की संभवना है। व्यापार वर्ग को रुके हुए कार्य पूरे होंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। घर-परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। दोस्तों से आर्थिक सहयोग मिलेगा।
