Horoscope Today, 14 December 2019: 14 दिसंबर दिन शनिवार को ग्रहों की चाल कैसी है? किसकी लाइफ में धन वर्षा होने वाली है तो किसी को टेंशन मिलने वाला है। अगर सितारों की चाल पर नजर डालें तो कर्क,वृश्चिक और कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन तनावपूर्ण हो सकता है। घर, दफ्तर या सेहत में से किसी कारणवश मन बेचैन रहेगा। आइए जानते हैं सभी राशियों का हाल…

बस कुछ दिन बाद लगने वाला है सूर्य ग्रहण, जानिए तारीख

मेष राशिफल: आज आपका मन बहुत अधिक चंचल रहेगा। जिस कारण निर्णय लेने में बहुत अधिक परेशानी होगी। यात्रा पर जा सकते हैं। बोलचाल में सावधानी बरतें।

वृषभ राशिफल: कार्यस्थल पर स्थिर होकर काम करना लाभकारी होगा। यात्रा उद्देश्यपूर्ण नहीं होगी। भाई-बहनों से भरपूर प्यार मिलने वाला है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। जिद्दी स्वभाव के कारण मानसिक तनाव झेलना पड़ेगा।

मिथुन राशिफल: आर्थिक लाभ की संभवना है। शारीरिक और मानसिक तौर पर स्वस्थ रहने वाले हैं। परिवार के साथ आनंदपूर्ण समय बिताने वाले हैं। मन में आने वाले नकारात्मक विचारों से मुक्ति मिलेगी।

कर्क राशिफल: किसी कारण से मन अप्रसन्न रहेगा। खर्च की अधिकता रहने वाली है। सेहत का खास ख्याल रखना होगा। परिवार का वातावरण तनावपूर्ण रहेगा। बातचीत के क्रम में सावधान रहें।

सिंह राशिफल: व्यापार में आर्थिक लाभ की संभावना है। संतान के साथ खुशनुमा पल बिताने का अच्छा अवसर मिलने वाला है। दाम्पत्य जीवन बेहतर रहने वाला है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।

कन्या राशिफल: नौकरी पेशा वाले लोगों के लिए आज का दिन लाभकारी साबित होने वाला है। घर-परिवार का वातावरण अच्छा रहने वाला है। व्यापार के काम से बाहर जाना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर अधिकारियों का साथ मिलेगा।

तुला राशिफल: नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। कोई दूर का साथी धन लाभ कराएगा। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। संतान की चिंता रहने वाली है। परिचितों से प्रशंसा सुनने को मिलेगी। अविवाहित जातक शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

वृश्चिक राशिफल: शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने वाले हैं। आज आपको गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा। पानी से जुड़े हुए कार्य से दूर रहना अच्छा रहेगा। सरकार विरोधी काम से दूर रहें।

धनु राशिफल: कार्यस्थल पर विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बना रहेगा। दाम्पत्य सुख की प्राप्ति होने वाली है। साझेदारी वाले काम से लाभ होने वाला है। सामाजिक जीवन में लाभ मिलने वाला है।

मकर राशिफल: सेहत अच्छी रहेगी। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। व्यापार में तरक्की के लिए आज का दिन शुभ है। कानूनी मामलों को लेकर सावधान रहने की आवश्यकता है।

कुंभ राशिफल: मन अशांत रहेगा। पेट दर्द की समस्या परेशान कर सकती है। संतान की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। परिवार के किसी सदस्य से मनमुतव हो सकता है। यात्रा का योग है। अचानक कोई निर्णय लेने से बचें।

मीन राशिफल: माता की सेहत की चिंता रहने वाली है। रिश्तेदार या दोस्तों के साथ मनमुटाव हो सकता है। परिवार में ऐसी स्थिति उत्पन्न होगी जिस कारण मन अप्रसन्न रहेगा। दस्तावेज़ के काम को लेकर सतर्क रहें।