Horoscope Today, 13 December 2019: आज 13 दिसंबर है। पौष मास शुरू हो चुका है। यानी अगले एक महीने के लिए कोई भी मांगलिक कार्य नहीं होंगे। पर आपकी दैनिक जीवन पर प्रभाव डालने वाले सितारे जरूर अपनी चाल चलेंगे। आज के राशिफल की बात करें तो वृषभ और कर्क के लिए थोड़ी हानि के संकेत मिल रहे हैं। बाकी ज्यादातर राशियों के जातक को लाभ होने की संभावना है। आइए जानते हैं राशिनुसार किस राशि में क्या फलदायी होगा…
मेष राशिफल: नौकरी और व्यापार के लिए आज का दिन शुभ है। पठन-पाठन में रुचि लेने वाले हैं। स्वास्थ्य अनुकूल रहने वाला है। ससुराल पक्ष से लाभ की संभावना है।
वृषभ राशिफल: घरेलू काम को लेकर दुविधा की स्थिति बनी रहने वाली है। कहीं दूर की यात्रा का प्लान हो सकता है। जिद्दी स्वभाव के कारण नुकसान हो सकता है। आज आपके भीतर निर्णायक क्षमता जबरदस्त रहने वाली है।
Numerology: मूलांक से जानिए प्यार को लेकर क्या है आपके पार्टनर की सोच
मिथुन राशिफल: शारीरिक तौर पर स्वस्थ रहने वाले हैं। स्वादिष्ट भोजन करने का अवसर मिलने वाला है। आर्थिक लाभ की संभावना है। नकारात्मक विचार से दूर रहें। वैवाहिक जीवन अच्छा रहने वाला है।
कर्क राशिफल: आज फिजूलखर्ची बढ़ने वाली है। मानसिक रूप से बेचैन रहने वाले हैं। सगे संबंधियों के साथ मतभेद हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। किसी कामा को लेकर मन में दुविधा की स्थिति रहेगी।
सिंह राशिफल: दोस्तों से लाभ होगा। बिजनेस में लाभ की संभावना है। घरेलू मामलों को लेकर कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें। संतान पक्ष से अच्छा समाचार सुनने को मिलेगा। यात्रा से धन की हानि होगी।
Chanakya Niti: जानिए चाणक्य ने किन लोगों को बताया है धरती पर बोझ
कन्या राशिफल: नौकरीपेशा वाले जातकों को लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में आनंद का माहौल रहने वाला है। स्नेहीजनों से भरपूर प्यार मिलने वाला है। वैवाहिक जीवन में आनंद का अनुभव करने वाले हैं।
तुला राशिफल: कार्यस्थल पर अधिकारियों का साथ मिलने वाला है। संतान की चिंता रहेगी। कहीं दूर जाने का प्लान कर सकते हैं। व्यापार में बाधा उत्पन्न होने वाला है। धार्मिक कार्यों से कहीं बाहर जाना पड़ सकता है।
वृश्चिक राशिफल: क्रोध पर नियंत्रण रखें। अनैतिक कार्यों से दूर रहें। खर्च ज्यादा होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ रहने वाले हैं। दफ्तर का काम समय से पूरा न होने के कारण तनाव का अनुभव करने वाले हैं।
धनु राशिफल: सामाजिक कार्यों में सम्मान मिलने वाला है। किसी मनोरंजन स्थान पर घूमने जा सकते हैं। सेहत का खास ख्याल रखना होगा। बड़े भाई से अनबन हो सकता है। घरेलू कार्यों में व्यस्त रहने वाले हैं।
मकर राशिफल: व्यापार में सफलता मिलने वाली है। किसी कानूनी विवाद में फंस सकते हैं। विदेशी व्यापार से फायदा होगा। पैसे का लेनदेन पूरा होगा। घरेलू कार्य में यश मिलेगा। अचानक धन लाभ का योग है।
कुंभ राशिफल: बच्चों की सेहत की चिंता रहने वाली है। पारिवारिक काम से शहर से बाहर जा सकते हैं। विदेश यात्रा का योग है। महिला जातकों को अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की सलाह दी है।
मीन राशिफल: जमीन जायदाद और मकान के काम को लेकर सावधान रहना होगा। परिवार में किसी सदस्य से वाद-विवाद हो सकता है। माता की सेहत का ख्याल रखना होगा। शरीर में ताजगी और फुर्ती की कमी रहने वाली है।