Horoscope Today, May 31, 2019: स्वास्थ्य मामलों को लेकर आज वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन मुश्किलों भरा रह सकता है। बुजुर्गों की तबीयत खराब होने से अस्पताल के चक्कर लग सकते हैं। तो वहीं आपकी लव लाइफ के लिए भी दिन तनाव भरा रहने के आसार दिखाई दे रहे हैं। प्रेमी से किसी न किसी बात पर झगड़ा हो सकता है।

Finance Horoscope Today, May 31 2019: यहां जानें अपना आर्थिक राशिफल…

Love Horoscope Today, May 31, 2019

मेष राशिफल: प्यार में धोखा मिल सकता है। जीवन साथी से अलगाव होने की संभावना है। किसी ना किसी कारण प्रेमियों में अनबन होती रहेगी।

वृषभ राशिफल: आपका गुस्सा आपके लव रिलेशन को खराब कर सकता है। इसलिए बेहतर को अपनी क्रोध और वाणी दोनों पर संयम रखें।

मिथुन राशिफल: इस राशि के जातकों का प्रेम विवाह होने के आसार हैं। लव लाइफ में घर वालों का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेमी की सहायता से कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है।