Horoscope Today, May 30, 2019: आर्थिक मामलों की बात करें तो मिथुन वालों के लिए दिन शुभ रहने के आसार हैं लेकिन सिंह राशि के जातकों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। तो वहीं लव लाइफ के बारे में बात करें तो कुंभ राशि वालों को अपने पार्टनर से कोई खास गिफ्ट मिलने की संभावना है। जानिए बाकी राशि वालों की लव और आर्थिक लाइफ कैसी रहने वाली है…

Health Horoscope Today, 30 May 2019: यहां जानें अपना स्वास्थ्य राशिफल

Finance Horoscope Today, May 30, 2019

मेष राशिफल: लव लाइफ के लिए दिन शुभ है। विवाह के योग बन रहे हैं। पार्टनर के साथ कहीं घूमने की योजना बन सकती है।

वृषभ राशिफल: नए लव रिलेशन में धोखा मिल सकता है। रिश्ते टूटने की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। लेकिन शादीशुदा जातकों के लिए दिन शुभ रहने के आसार हैं।

मिथुन राशिफल: काम के चलते आपका पार्टनर आपको समय नहीं दे पाएगा। जिस कारण आपका झगड़ा हो सकता है। बेहतर होगा अपने पार्टनर को समझने की कोशिश करें।

Live Blog

Today Horoscope Update

15:54 (IST)30 May 2019
मीन लव राशिफल

मीन वालों की लव लाइफ के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। शादी के शुभ योग बन रहे हैं।

15:15 (IST)30 May 2019
मकर और कुंभ वालों का लव राशिफल

इन दोनों राशि वालों की लव लाइफ के लिए दिन रोमांस से भरा रहने वाला है। नए लव रिलेशन बन सकते हैं। पुराने टूटे हुए संबंधों में फिर से सुधार हो सकता है।

14:31 (IST)30 May 2019
तुला और धनु वालों का लव राशिफल

तुला राशि के जातकों की लव लाइफ के लिए दिन काफी शुभ रहने वाला है। शादी के शुभ योग बन रहे हैं। पुराने किसी साथी से मुलाकात हो सकती है। परिवार वालों का भरपूर साथ मिलेगा।

धनु राशि के जातकों के जीवन साथी की आय बढ़ सकती है। पत्नी से कोई सुखी समाचार सुनने को मिल सकता है। दिन रोमांटिक रहने वाला है।

13:49 (IST)30 May 2019
कन्या और वश्चिक राशि वालों का लव राशिफल

कन्या और वश्चिक राशि वालों की लव लाइफ के लिए दिन तनाव भरा रहने वाला है। पार्टनर के साथ किसी ना किसी बात पर झगड़ा होता रहेगा। रिश्ता टूटने के भी आसार दिखाई दे रहे हैं। गुस्से पर काबू रखें।

12:45 (IST)30 May 2019
कर्क और सिंह वालों का लव राशिफल

कर्क वालों के लिए दिन रोमांस से भरा रहेगा। प्यार का इजहार आज किया जा सकता है। 

सिंह राशि के जातक पार्टनर के स्वास्थ्य का रखें ध्यान, लव मैरिज होने की है संभावना।

11:37 (IST)30 May 2019
कर्क लव राशिफल

कर्क राशि वालों की लव लाइफ के लिए दिन शुभ। लव लाइफ में परिवार वालों का मिल सकता है साथ। प्रेम विवाह होने की है संभावना।

11:11 (IST)30 May 2019
मीन वालों का आर्थिक राशिफल

वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। निवेश के लिए दिन शुभ है। रोज के मुकाबले व्यापार में ज्यादा इनकम होगी।

10:40 (IST)30 May 2019
कुंभ राशि वालों का आर्थिक राशिफल

बिजनेस पार्टनर से धोखा मिल सकता है। व्यापार में काफी हानि देखने को मिलेगी। बनते काम बिगड़ सकते हैं। गायत्री मंत्र का जाप करना लाभकारी साबित होगा।

09:57 (IST)30 May 2019
धनु और मकर वालों का आर्थिक राशिफल

धनु राशिफल: वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो सकता है। वित्त स्थिति में भी गिरावट आने की संभावना है। चोरी होने का भय सताएगा।

मकर राशिफल: निवेश करने में जोखिम, स्वास्थ्य मामलों में ज्यादा धन खर्च और कर्ज की भरपाई अभी नहीं कर पाएंगे।

09:27 (IST)30 May 2019
वृश्चिक आर्थिक राशिफल

वृश्चिक राशिफल: आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

08:46 (IST)30 May 2019
तुला राशि वालों का आर्थिक राशिफल

तुला राशिफल: तुला वालों की आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी रहेगी। नौकरी और व्यापार में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। लेकिन कीमती वस्तुओं के चोरी होने का भय रहेगा।

08:21 (IST)30 May 2019
कन्या वालों को अपने खर्चों पर रखना होगा नियंत्रण

कन्या राशिफल: खर्चों पर काबू रखना होगा नहीं तो आर्थिक स्थिति काफी खराब हो सकती है। किसी मित्र से लाभ मिलेगा। कोई महत्वपूर्ण कार्य बनता दिखाई दे रहा है।

07:44 (IST)30 May 2019
सिंह वालों को दुश्मनों से रहना होगा सावधान

सिंह राशिफल: कार्यस्थल पर किसी भी काम को करते समय सावधानी बरतें क्योंकि दुश्मन आपके काम को बिगाड़ने की कोशिश करेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से कमजोर रहेगी।

07:21 (IST)30 May 2019
कर्क वालों का आर्थिक राशिफल

कर्क राशिफल: इस राशि के जातकों को पुराने किसी निवेश से फायदा मिल सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को अच्छी नौकरी मिलने की संभावना है।