Horoscope Today, April 30, 2019: वृषभ राशि वाले जातकों को कमर दर्द की परेशानी झेलनी पड़ सकती है लेकिन लव लाइफ के लिए दिन काफी खुशनुमा रहने के आसार हैं। साथ ही आपके आर्थिक मामलों के लिए दिन परेशानी भरा रह सकता है। जानिए बाकी राशि वालों की लव, आर्थिक और स्वास्थ्य लाइफ कैसी रहने की संभावना है…
Health Horoscope Today, April 30, 2019:
मेष राशिफल: सेहत के लिए दिन ठीक रहने के आसार हैं। हल्का-फुल्का सिर दर्द हो सकता है। खान-पान का ध्यान रखेंगे तो किसी भी तरह की परेशानी नहीं आ पाएगी।
वृषभ राशिफल: इस राशि के जातकों कमर दर्द की परेशानी हो सकती है। इसलिए एक ही जगह देर तक बैठने से बचें। बच्चों के स्वास्थ्य का भी खास ध्यान रखना होगा।
मिथुन राशिफल: मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन तरोताजा रहने वाला है। जरूरत से ज्यादा शरीर में उर्जा होने से आप अच्छा महसूस करेंगे जिस वजह से काम में आपका मन ज्यादा लगेगा।
कर्क राशिफल: इस राशि के जातकों के जीवन साथी की तबीयत खराब हो सकती है। इसलिए उनका उचित ध्यान रखें। घर में किसी बुजुर्ग की सेहत भी ज्यादा खराब होती दिख रही है।
सिंह राशिफल: आज अचानक से अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। किसी करीबी का स्वास्थ्य ज्यादा खराब हो सकता है। गायत्री मंत्र का जाप करें इससे आपका समय अच्छा निकलेगा।
कन्या राशिफल: वाहन चलाते समय खास सावधानी बरतने की जरूरत है। लापरवाही की वजह से दुर्घटना हो सकती है। माता का स्वास्थ्य भी खराब होने के आसार हैं।
तुला राशिफल: आज दिन भर स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव लगा रहेगा। कभी कमजोरी तो कभी राहत महसूस हो सकती है। हल्का खाना खाएं और फलों का जूस लें।
वृश्चिक राशिफल: किसी लंबी बीमारी से राहत मिलती दिखाई दे रही है। लेकिन लापरवाही बरतने से फिर से आपका रोग बढ़ने के भी आसार दिखाई दे रहे हैं। इसलिए डॉक्टर की सलाह अनुसार ही कार्य करिए।
धनु राशिफल: अचानक से तबीयत खराब होने की संभावना है। इसलिए खान-पान का उचित ध्यान रखें। व्यायाम को भी अपनी दिनचर्या में शामिल करें।
Highlights
सिंह राशिफल: आज अचानक से अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। किसी करीबी का स्वास्थ्य ज्यादा खराब हो सकता है। गायत्री मंत्र का जाप करें इससे आपका समय अच्छा निकलेगा।
कन्या राशिफल: वाहन चलाते समय खास सावधानी बरतने की जरूरत है। लापरवाही की वजह से दुर्घटना हो सकती है। माता का स्वास्थ्य भी खराब होने के आसार हैं।
तुला राशिफल: आज दिन भर स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव लगा रहेगा। कभी कमजोरी तो कभी राहत महसूस हो सकती है। हल्का खाना खाएं और फलों का जूस लें।
वृश्चिक राशिफल: किसी लंबी बीमारी से राहत मिलती दिखाई दे रही है। लेकिन लापरवाही बरतने से फिर से आपका रोग बढ़ने के भी आसार दिखाई दे रहे हैं। इसलिए डॉक्टर की सलाह अनुसार ही कार्य करिए।
धनु राशिफल: अचानक से तबीयत खराब होने की संभावना है। इसलिए खान-पान का उचित ध्यान रखें। व्यायाम को भी अपनी दिनचर्या में शामिल करें।
मकर राशिफल: परिवार में किसी महिला की तबीयत ज्यादा खराब हो सकती है। जिसकी वजह से आपके मानसिक तनाव बढ़ने के भी आसार दिखाई दे रहे हैं। योग और ध्यान करें इससे आपको फायदा मिलेगा।
कुंभ राशिफल: यात्रा करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। खासकर दक्षिण दिशा की यात्रा करने से आपको बचना होगा। क्योंकि किसी दुर्घटना के आसार दिखाई दे रहे हैं।
मीन राशिफल: पूजा पाठ के काम में मन ज्यादा लगने की वजह से आप अच्छा महसूस करेंगे। इससे आपके मानसिक तनाव कम होंगे और शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का वास हो पाएगा।
मेष राशिफल: इस राशि वालों की लव लाइफ के लिए समय काफी खराब चल रहा है। हर बात पर झगड़ा होने के आसार दिखाई दे रहे हैं जिसके कारण रिश्ता टूट भी सकता है। गुस्से पर काबू रखें जिससे अपने प्रेम संबंधों को ज्यादा खराब होने से बचा पाएं।
वृषभ राशिफल: शादीशुदा जातकों के संबंधों में मधुरता आएगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आने के कारण आपके बीच के तनाव दूर होंगे। किसी लंबी यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है।
मिथुन राशिफल: दिन रोमांस से भरा रहेगा। आज आप किसी को इंप्रेस करने की कोशिश कर सकते हैं। नए और अच्छे रिश्ते बनने की उम्मीद है।
कर्क राशिफल: इस राशि के जातक अपने लव रिलेशन को मजबूत करने के लिए भरपूर कोशिश करेंगे। किसी डेट पर जाने की योजना बन सकती है। हल्के पीले रंग के कपड़े पहनना आपकी लव लाइफ के लिए शुभ रहेगा।।
सिंह राशिफल: प्रेम का इजहार करने के लिए दिन शुभ रहने के आसार हैं। शादी के भी शुभ संयोग बन रहे हैं। लव लाइफ में घर वालों का पूरा साथ मिलता दिखाई दे रहा है।
कन्या राशिफल: अपने जीवन साथी के साथ भविष्य की योजनाओं पर बात कर सकते हैं। बच्चों से संबंध काफी अच्छे रहेंगे। साथ ही किसी फैमिली वेकेशन पर जाने का प्लान बन सकता है
तुला राशिफल: आज आपका कोई खास दोस्त शादी के लिए प्रपोज कर सकता है। दिन रोमांस से भरा रहने के आसार हैं। भाई-बंधुओं के बीच झगड़ा हो सकता है।
वृश्चिक राशिफल: दांप्त्य जीवन के लिए मुश्किल भरा दिन है। घर के किसी सदस्य की वजह से रिश्ते में काफी तनाव उत्पन्न हो सकते हैं। संबंधों को सुधारने के लिए एक-दूसरे की बात को समझने की कोशिश करें।
धनु राशिफल: आपकी लव लाइफ में कोई खास आने वाला है। प्यार में धोखा खा चुके जातकों के नए लव रिलेशन बनने के आसार हैं। किसी खास मित्र से मुलाकात होने से दिन खुश रहेगा।
मकर राशिफल: काम में व्यस्त रहने के चलते पार्टनर के लिए समय निकालना काफी मुश्किल हो जाएगा। जिसकी वजह से आपका प्रेम संबंध काफी खराब हो सकता है।
कुंभ राशिफल: प्यार का इजहार करने के लिए दिन अच्छा है। साथ ही आज आप अपनी लव लाइफ की बात परिवार वालों से करेंगे। हो सकता है सबका पूरा सहयोग भी आपको मिल जाए।
मीन राशिफल: आज आप अपने लव पार्टनर को खुश करने के लिए कुछ खास कर सकते हैं। किसी रोमांटिक डेट पर ले जाने की योजना बना सकते हैं।
मेष राशिफल: आर्थिक स्थिति थोड़ी सी बिगड़ने के आसार हैं। खर्चों पर काबू रखें। बच्चों पर धन ज्यादा खर्च हो सकता है।
वृषभ राशिफल: कर्ज के लिए दिया हुआ पैसा वापस आने की कम संभावना दिखाई दे रही है। जिसके चलते आप परेशान रहेंगे। भगवान शिव की अराधना करें इससे आपको शुभ फल प्राप्त हो सकते हैं।
मिथुन राशिफल: व्यापार में मुनाफा होगा। बिगड़े काम बनने की उम्मीद है। किसी मित्र की सहायता से कोई अच्छी नौकरी मिल सकती है।
कर्क राशिफल: बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिलने के आसार हैं। पूजा-पाठ के कामों में पैसा खर्च हो सकता है। लेकिन आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होती दिख रही है।
सिंह राशिफल: जो जातक विदेश जाने का मन बना रहे हैं उनके लिए समय अच्छा चल रहा है। साथ ही विदेश से जुड़े कारोबार में भी जबरदस्त फायदा होता दिख रहा है।
कन्या राशिफल: नौकरी करने वालों पर काम का बोझ बढ़ सकता है। कई यात्राएं भी करनी पड़ सकती है। ऑफिस में दुश्मनों को लेकर सतर्क रहें।
तुला राशिफल: आपके आर्थिक मामलों के लिए समय अच्छा है लेकिन दुश्मन आपका काम बिगाड़ने की पूरी कोशिश करेंगे। कार्यस्थल पर गर काम में सावधानी बरतना आपके लिए जरूरी होगा।
वृश्चिक राशिफल:खाने से संबंधित व्यापार करने वाले जातकों को थोड़ी परेशानी हो सकती है। नौकरी करने वालों का ट्रांसफर होने की उम्मीद है। वाहन खरीदने की योजना बन सकती है।
धनु राशिफल: नौकरी की तलाश कर रहे जातकों के लिए दिन अच्छा है। मनचाही नौकरी मिल सकती है। घर की वित्त स्थिति सुधरने के आसार हैं। साथ ही धन लाभ होने की भी उम्मीद दिखाई दे रही है।
मकर राशिफल: आपका कोई खास दोस्त आर्थिक सहायता कर सकता है। घर में किसी की तबीयत खराब होने से पैसा ज्यादा खर्च होने की संभावना है। वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने के भी आसार दिखाई दे रहे हैं।
कुंभ राशिफल: निवेश करने के लिए दिन अच्छा नहीं है। छोटी-मोटी धन हानि भी देखने को मिल सकती है। इंटरव्यू पर जाने वाले क्षेत्र घर के बड़ों का आशीर्वाद लेकर ही घर से निकलें जिससे आपको शुभ फल प्राप्त हो सके।
मीन राशिफल: मित्रों पर फालतू पैसा खर्च करने से आपको बचना होगा। घर के कामों में पैसा ज्यादा खर्च होने की संभावना है। दुश्मनों से सतर्क रहें।