Horoscope Today, May 29, 2019: स्वास्थ्य को लेकर आज वृषभ राशि के जातकों को अपना विशेष ध्यान रखने की जरूरत पड़ेगी। साथ ही मेष राशि वालों को किसी लंबी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। आर्थिक स्थिति कन्या राशि वालों की अच्छी रहने के आसार हैं। इनकम बढ़ने से आर्थिक तंगी दूर हो सकती है। जानिए सभी राशियों का आज का वित्त और स्वास्थ्य राशिफल यहां…

Love Horoscope Today, 29 May 2019: यहां जानिए अपना लव राशिफल

Health Horoscope Today, May 29, 2019

मेष राशिफल: आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होने की संभावना है। वाहन सुख की प्राप्ति भी हो सकती है। निवेशकों के लिए दिन काफी शुभ रह सकता है।

वृषभ राशिफल: इस राशि वालों की नौकरी में प्रमोशन होने की संभावना है। विदेश जाने का मौका मिल सकता है। किसी दोस्त की सहायता से कोई नया काम शुरु कर सकते हैं।

मिथुन राशिफल: मिथुन राशि वालों की ऑफिस में साख बढ़ने की संभावना है। लेकिन दुश्मनों से सतर्क रहना होगा क्योंकि वह आपको नुकसान पहुंचाने की पूरी कोशिश करेंगे।

Live Blog

Today Horoscope updates

15:47 (IST)29 May 2019
कुंभ और मीन वालों का वित्त राशिफल

कुंभ राशिफल: समाज के मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नेक काम में आज आपका पैसा खर्च होगा। परिवार में किसी कीमती वस्तु की खरीदारी की जा सकती है।

मीन राशिफल: नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को अच्छी नौकरी मिलने की संभावना है। मन प्रसन्न रहेगा। बिजनेस में भी लाभ मिलने की उम्मीद है।

15:03 (IST)29 May 2019
धनु और मकर वालों का वित्त राशिफल

धनु राशिफल: धनु राशि वालों को किसी निवेश करते समय सावधानी बरतनी होगी। नुकसान होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। शिक्षा से जुड़े क्षेत्र वाले लोगों के लिए दिन लाभकारी रहने वाला है।

मकर राशिफल: छोटे व्यापारियों को लाभ मिलने की उम्मीद है। रोज के मुकाबले अच्छा प्रॉफिट मिल सकता है। निवेश करने के लिए दिन उत्तम है।

14:33 (IST)29 May 2019
तुला और वृश्चिक वालों का वित्त राशिफल

तुला राशिफल: तुला राशि वालों की आर्थिक स्थिति पहले से काफी बेहतर होने की संभावना है। पैसों के लेन-देन के लिए दिन शुभ रहने वाला है।

वृश्चिक राशिफल: आज आपको अपने मेहनत का फल मिलता कम दिखाई दे रहा है। लेकिन निराश ना हों क्योंकि आज किये गये परिश्रम का भविष्य में अच्छा फल मिलने की उम्मीद है।

13:42 (IST)29 May 2019
सिंह और कन्या वालों का आर्थिक राशिफल


सिंह राशिफल: पूजा-पाठ के कार्यों में धन ज्यादा खर्च होगा लेकिन आय में बढ़ोतरी होने की भी संभावना है। बिजनेस में कोई मुनाफे वाली डील हो सकती है।

कन्या राशिफल: पैसों से संबंधी समस्या दूर हो सकती है। जमीन से जुड़े मामले सुलझने से आर्थिक लाभ हो सकता है। नया काम शुरु करने के लिए दिन शुभ है।

12:42 (IST)29 May 2019
कर्क वालों का आर्थिक राशिफल

कर्क राशिफल: इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति कुछ कमजोर हो सकती है। धन हानि के योग बन रहे हैं।

12:04 (IST)29 May 2019
मीन वालों का स्वास्थ्य राशिफल

मीन राशिफल: मीन राशि वालों की सेहत में सुधार आने की संभावना है। आज आप अपने शरी में काफी ऊर्जा महसूस करेंगे। जिस कारण आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा कर पाएंगे।

11:22 (IST)29 May 2019
कुंभ वालों का स्वास्थ्य राशिफल

कुंभ राशिफल: वाहन चलाते समय या सड़क पार करते समय सावधानी बरतें दुर्घटना होने के आसार दिखाई दे रहे हैं।

10:34 (IST)29 May 2019
मकर वालों का स्वास्थ्य राशिफल

मकर राशिफल: सिर दर्द की समस्या काफी ज्यादा परेशान कर सकती है। डॉक्टर की सलाह आज लेनी पड़ सकती है।

09:53 (IST)29 May 2019
धनु वालों का स्वास्थ्य राशिफल

धनु राशिफल: धनु राशि वालों को श्वास से संबंधी परेशानी हो सकती है। ऐसा कोई काम ना करें जिसमें ऊर्जा ज्यादा लगनी हो।

09:11 (IST)29 May 2019
वृश्चिक वाले लोगों को स्किन संबंधी परेशानी हो सकती है।


वृश्चिक राशिफल: चर्म रोग से संबंधित मरीजों के लिए दिन मुश्किलों भरा रह सकता है। इसलिए अपना खान-पान और बाकी चीजों का विशेष ध्यान रखें।

08:41 (IST)29 May 2019
कन्या और तुला वालों का स्वास्थ्य राशिफल

कन्या राशिफल: कन्या राशि वालों को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। मन बेचैन रहन सकता है। बुखार आने की भी संभावना है।

तुला राशिफल: तुला राशि वालों का स्वास्थ्य पहले से कुछ बेहतर हो सकता है। किसी पुराने रोग से कुछ राहत मिलती नजर आ रही है।

08:16 (IST)29 May 2019
सिंह वालों का स्वास्थ्य राशिफल

सिंह राशिफल: सिंह वालों को कमर दर्द की समस्या उत्पन्न हो सकती है। इसलिए बेहतर होगा कि आज आराम करें। लेकिन परेशानी ज्यादा बढ़ने पर डॉक्टर से सलाह लेना ना भूलें।

07:21 (IST)29 May 2019
कर्क वालों का स्वास्थ्य राशिफल

कर्क राशिफल: इस राशि के जातकों का स्वास्थ्य आज सामान्य रहने वाला है। आप अपनी डाइट में कुछ अच्छे बदलाव कर सकते हैं। हो सकता है किसी डाइटिशियन की मदद लें।