Horoscope Today, April 28, 2019: मेष राशि वालों की सेहत में सुधार आने की संभावना है। सिंह राशि वाले अपने हमसफर को शादी के लिए प्रपोज कर सकते हैं। वृषभ राशि वालों के आर्थिक मामलों के लिए दिन शुभ रहेगा। जानिए अपना स्वास्थ्य, वित्त और लव राशिफल…
Horoscope Today, April 28, 2019: तुला राशि वालों को दुर्घटना की वजह से धन अधिक खर्च होगा, जानें अपना वित्त राशिफल
Horoscope Today, 28 April 2019 (आज का राशिफल): मीन राशिफल: धन लाभ हो सकता है। बिजनेस से जुड़े कुछ बड़े फैसले लिये जा सकते हैं। किसी की आर्थिक सहायता करनी पड़ेगी। घर में शुभ कार्यों में धन खर्च होने की संभावना है।
Written by जनसत्ता ऑनलाइन
Updated:

Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा Religion समाचार (Religion News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
First published on: 28-04-2019 at 05:05 IST
Highlights
धन लाभ हो सकता है। बिजनेस से जुड़े कुछ बड़े फैसले लिये जा सकते हैं। किसी की आर्थिक सहायता करनी पड़ेगी। घर में शुभ कार्यों में धन खर्च होने की संभावना है।
किसी यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है। जिसमें धन काफी खर्च होने की उम्मीद है। एक बजट बनाकर चलेंगे तो आपको आर्थिक परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी।
घर में मेहमान आने से पैसा ज्यादा खर्च हो सकता है। व्यापार में रोज के मुकाबले ज्यादा इनकम होने की संभावना है। किसी करीबी मित्र के साथ मिलकर कोई नया काम शुरु किया जा सकता है।
इस राशि के जातकों को अपने खर्चों पर नियंत्रण करने की जरूरत है। नहीं तो आर्थिक हालत ज्यादा खराब हो सकती है।
काम के चलते किसी लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। बिजनेस में मुनाफे वाला दिन रहने के आसार हैं। लेकिन निवेश करते समय सावधानी बरतनी होगी।
वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की वजह से धन ज्यादा खर्च होगा। जिस कारण आपका बजट बिगड़ सकता है। किसी मित्र से आर्थिक सहायता लेनी पड़ सकती है।
घर में किसी मांगलिक कार्य में धन ज्यादा खर्च हो सकता है। कर्ज दिया हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। नया काम शुरु करने के लिए दिन काफी शुभ रहने के आसार हैं।
जमीन खरीदने के लिए दिन शुभ रहने वाला है। व्यापार में किसी महिला पक्ष की वजह से फायदा हो सकता है। रुका हुआ पैसा वापस मिलने की भी उम्मीद है।
नौकरी करने वाले लोगों को अपने दुश्मनों से सावधान रहना होगा। इसलिए हर काम को सावधानी के साथ करने की सलाह दी जाती है। निवेश करने के लिए दिन अच्छा नहीं है।
बिजनेस और नौकरी करने वाले जातकों के लिए दिन शुभ रहने वाला है। बिगड़े काम बनने की उम्मीद है। किसी दोस्त की सहायता से कोई नया काम शुरु किया जा सकता है।
धन लाभ के शुभ संयोग बन रहे हैं। किसी मित्र की आर्थिक सहायता करनी पड़ेगी। घर में किसी का स्वास्थ्य अचानक खराब होने से पैसा ज्यादा खर्च हो सकता है।
आर्थिक स्थिति में सुधार आने के आसार हैं। वाहन सुख प्राप्त हो सकता है। किसी दोस्त से कोई कीमती वस्तु गिफ्ट मिलने की उम्मीद है।
मीन राशि के जातकों को अपने प्रेम संबंधों को सुधारने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। एक गलतफहमी की वजह से रिश्ता काफी खराब हो सकता है।
मनचाहा जीवन साथी मिलने की संभावना है। लव लाइफ में परिवार वालों का पूरा सहयोग मिलेगा। शादी के लिए नया रिश्ता आने की भी उम्मीद है।
किसी पुराने साथी के साथ बिगड़े हुए संबंधों में फिर से मधुरता आ सकती है। लेकिन दांपत्य जीवन में छोटी-छोटी बातों पर अनबन हो सकती है।
धनु राशि के जो जातक प्यार का इजहार करने की सोच रहे हैं उनके लिए दिन काफी शुभ रहने वाला है। प्यार में सफलता मिलने की संभावना है। शादी के इच्छुक जातकों को उनका हमसफर मिल सकता है।
किसी बाहरी व्यक्ति की वजह से आपके रिलेशन में तनाव उत्पन्न हो सकता है। लेकिन आपका कोई दोस्त आपके संबंधों को मजबूत करने में सहायक सिद्ध होगा।
प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। दांपत्य जीवन में आर्थिक मामलों को लेकर झगड़ा हो सकता है। अविवाहित लोगों की लव लाइफ में कोई खास आने वाला है।
कन्या राशि के जातक अपनी लव लाइफ के बारे में परिवार वालों से चर्चा कर सकते हैं। किसी खास दोस्त के साथ आपके संबंध खराब होने की संभावना है।
आज आप अपने हसमफर को शादी के लिए प्रपोज कर सकते हैं। और शादी करने के लिए भी समय काफी शुभ चल रहा है। बच्चों के मां-बाप से संबंध और ज्यादा मजबूत होंगे।
पुराने रिश्ते खत्म हो सकते हैं नए रिश्ते बनने की उम्मीद है। लेकिन इन नए संबधों को बनाते समय सावधानी भी बरतनी होगी। पुराने किसी मित्र से मुलाकात होने की वजह से मन प्रसन्न रहेगा।
इस राशि के जातकों को अपने जीवन साथी के स्वास्थ्य का खास ध्यान रखना होगा। लेकिन व्यस्त रहने के चलते आप समय नहीं दे पाएंगे। जिसकी वजह से आपके प्रेम संबंध काफी खराब होने की उम्मीद है।
पति-पत्नि के बीच वाद-विवाद हो सकते हैं। झगड़े ज्यादा होने की वजह से रिश्ते में दूरी आने की भी संभावना है। बेहतर होगा एक दूसरे की बातों को समझने की कोशिश करें।
लव लाइफ के लिए दिन शुभ है। आज अपने प्रेमी के साथ आप किसी रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं। हल्के गुलाबी रंग के कपड़े पहनना आपके लिए लाभकारी साबित होगा।
पाचन क्रिया कुछ खराब हो सकती है। अपनी डाइट का पूरा ध्यान रखें। किसी मित्र की ओर से कुछ हेल्थ टिप्स मिल सकते हैं। दिल के मरीजों को गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा।
स्वास्थ्य को लेकर दिन काफी खराब रह सकता है। अचानक से कोई नया रोग उत्पन्न हो सकता है। लेकिन सही समय पर उपचार लेने से आपको लोग से मुक्ति भी मिलने की संभावना है।
मकर राशि के जातकों को दो पहिया वाहन से चलते समय सावधानी बरतनी होगी। अगर सावधानी से वाहन चलाएंगे तो किसी भी दुर्घटना के होने से बच सकते हैं।
इस राशि के जातकों को आज यात्रा करने से बचना चाहिए। क्योंकि किसी दुर्घटना के आसार दिख रहे हैं। अगर यात्रा पर जाना बहुत जरूरी है तो महामृतयुनजय मंत्र का जाप करके ही निकलें।
बच्चों के स्वास्थ्य का खास ध्यान रखने की जरूरत है। खेल-खेल में चोट लगने के आसार दिखाई दे रहे हैं। आंखों से संबंधी रोग बढ़ने से दिन तनाव भरा रहेगा।
इस राशि के जातक ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान रहेंगे। साथ ही मानसिक तनाव बढ़ने के कारण सिर में दर्द रह सकता है। तनाव को दूर करने के लिए अपनी मनपसंद का काम करें।
कन्या राशि के जो जातक मधुमेह रोग से पीड़ित हैं उनके लिए दिन काफी राहत वाला रह सकता है। आपकी सेहत में सुधार आने से आप अच्छा महसूस करेंगे। लेकिन खान-पान में किसी तरह की लापरवाही ना बरतें।
स्वास्थ्य में सुधार लाने के लिए आप अपनी जीवन शैली में कुछ परिवर्तन करने की सोच सकते हैं। योग और व्यायाम करना आपके लिए बेहद जरूरी होगा। ताकि पुराने रोगों में कुछ सुधार आ सके।
कर्क राशि के जो जातक किसी लंबी बीमारी से परेशान थे उनके लिए राहत भरा दिन रहने वाला है। शरीर में सकारात्मक ऊर्जा के रहने की वजह से आप तरोताजा महसूस कर सकते हैं।
इस राशि के जातकों को श्वास संबंधी परेशानी हो सकती है। नींद पूरी नहीं होने की वजह से स्वास्थ्य काफी कमजोर रहेगा। खान-पान में फलों का जूस जरूर पिएं। इससे शरीर को ऊर्जा मिलेगी।
छोटी सी बीमारी को नजरअंदाज करना महंगा पड़ सकता है। इसलिए अपनी सेहत का उचित ध्यान रखें। परेशानी बढ़ने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
सेहत में सुधार आने के आसार हैं। गर्मी के मौसम में आपको तेज धूप से बचने की जरूरत है नहीं तो तबीयत खराब हो सकती है।