Horoscope Today, April 25, 2019: भारत ही नहीं विश्व में कई लोग दैनिक राशिफल पढ़ना अच्छा मानते हैं। क्योंकि इससे उन्हें अपने आने वाले अच्छे व बुरे दोनों ही समय के बारे में कुछ जानकारी मिल जाती है। किसी भी व्यक्ति के लिए स्वास्थ्य, प्रेम और वित्त यह ऐसे मामले हैं जिनके बारे में उसे हमेशा जानने में रूचि होती है। यहां जानिए अपने जीवन के इन्हीं जरूरी पहलुओं का राशिफल…
Health Horoscope Today, April 25, 2019
धनु राशिफल: किसी खास दोस्त की तबीयत अचानक से खराब हो सकती है। जिस कारण मन काफी उदास रहेगा। लेकिन आपको अपनी सेहत का भी उचित ध्यान रखना होगा। पानी की मात्रा बढ़ाएं और फलों का जूस पिएं।
मकर राशिफल: बच्चों की तबीयत खराब हो सकती है। तेज धूप में बच्चों को ना निकलने दें। मोटापे से परेशान व्यक्तियों की समस्याएं बढ़ने के आसार हैं। किसी मित्र से वजन कम करने के टिप्स मिल सकते हैं।
मेष राशिफल: सेहत को लेकर इन राशि वालों के लिए दिन शुभ रहेगा। शरीर में ज्यादा ऊर्जा रहने के कारण आप अपने सभी रुके हुए कार्यों को पूरा कर पाएंगे।
वृषभ राशिफल: सेहत में सुधार आने की संभावना है। किसी लंबी बीमारी से निजात मिलता दिखाई दे रहा है। गर्मी के मौसम में तरल पदार्थों का सेवन ज्यादा से ज्यादा करें।
मिथुन राशिफल: खराब सेहत की वजह से आप अपने जरूरी कामों को नहीं कर पाएंगे। इसलिए अपने शरीर को आराम दें। जिससे आप तरोताजा महसूस कर पाएं।
Highlights
वृषभ राशिफल: सेहत में सुधार आने की संभावना है। किसी लंबी बीमारी से निजात मिलता दिखाई दे रहा है। गर्मी के मौसम में तरल पदार्थों का सेवन ज्यादा से ज्यादा करें।
मेष राशिफल: सेहत को लेकर इन राशि वालों के लिए दिन शुभ रहेगा। शरीर में ज्यादा ऊर्जा रहने के कारण आप अपने सभी रुके हुए कार्यों को पूरा कर पाएंगे।
कर्क राशिफल: कर्क राशि के जातक अपनी अच्छी दिनचर्या की वजह से अपने स्वास्थ्य में सुधार ला पाएंगे। लेकिन बाहर का खाना खाने से आपको बचना होगा।
सिंह राशिफल: सिंह राशि के जातकों की पाचन क्रिया कुछ खराब हो सकती है। जिसके कारण पूरे दिन मन खराब रहेगा। जीवन साथी की सेहत भी चिंता का विषय बनी रहेगी।
कन्या राशिफल: इस राशि के बुजुर्ग लोगों को सड़क पर चलते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। कोई दुर्घटना होने के आसार नजर आ रहे हैं।
तुला राशिफल: ह्रदय से संबंधी विकार परेशान कर सकते हैं। डॉक्टर की सलाह अनुसार ही कोई भी कार्य करें। यात्रा पर जाते समय जरूरत की सभी दवाइयां साथ में लेकर जाएं।
वृश्चिक राशिफल: सिर दर्द की समस्या काफी परेशान करने वाली है। बिना कारण ही मन बैचेन रहेगा जिस कारण आपका मन किसी काम में नहीं लगेगा। शांति के लिए योग और ध्यान करने की कोशिश करें।
धनु राशिफल: किसी खास दोस्त की तबीयत अचानक से खराब हो सकती है। जिस कारण मन काफी उदास रहेगा। लेकिन आपको अपनी सेहत का भी उचित ध्यान रखना होगा। पानी की मात्रा बढ़ाएं और फलों का जूस पिएं।
मकर राशिफल: बच्चों की तबीयत खराब हो सकती है। तेज धूप में बच्चों को ना निकलने दें। मोटापे से परेशान व्यक्तियों की समस्याएं बढ़ने के आसार हैं। किसी मित्र से वजन कम करने के टिप्स मिल सकते हैं।
कुंभ राशिफल: जीवन साथी और माता-पिता की सेहत का खास ध्यान रखना होगा। अचानक से कोई नया रोग उत्पन्न होता दिखाई दे रहा है। परेशानी बढ़ने पर तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें।
मीन राशिफल: किसी पुरानी बीमारी से राहत मिलती नजर आ रही है। आंखों से संबंधी रोगों में कुछ राहत मिल सकती है। घर में किसी बीमार व्यक्ति की तबीयत पहले से कुछ ठीक होगी।
मेष राशिफल: लव लाइफ के लिए दिन शुभ है। प्यार का इजहार किया जा सकता है। बच्चों के माता पिता से संबंध मधुर होंगे।
वृषभ राशिफल: इस राशि के जातक अपने हमसफर के साथ किसी सफर पर जाने की योजना बना सकते हैं। परिवार का माहौल सुखद रहेगा।
मिथुन राशिफल: शादी के इच्छुक जातकों की हमसफर की तलाश पूरी होती दिख रही है। लेकिन शादी करने से पहले कुंडली मिलान जरूर करा लें।
कर्क राशिफल: दांपत्य जीवन के लिए दिन तनाव भरा रह सकता है। किसी ना किसी बात पर झगड़े होते रहेंगे। शांति के लिए भगवान शिव की पूजा करें।
सिंह राशिफल: भाई-बंधुओं के बीच झगड़ा होने से रिश्ता खराब हो सकता है। जीवन साथी से किसी जरूरी काम में सहायता मिल सकती है। मां-बाप से भरपूर प्यार मिलने की उम्मीद है।
कन्या राशिफल: जीवन साथी के साथ किसी रोमांटिक ट्रिप पर जा सकते हैं। जिससे आपके बीच के रिश्ते मजबूत होंगे। शादीशुदा जातकों की लव लाइफ में पुरानी यादें ताजा होंगी।
तुला राशिफल: आज आप अपनी लव लाइफ के बारे में किसी खास दोस्त को बता सकते हैं। टूटे हुए प्रेम संबंध फिर से बनने की उम्मीद दिखाई दे रही है।
वृश्चिक राशिफल: प्यार में धोखा मिलने के आसार हैं। किसी बाहरी व्यक्ति की वजह से रिश्ता काफी खराब हो सकता है। इसलिए अपने रिश्ते में प्यार को कम नहीं होने दें।
धनु राशिफल: दांपत्य जीवन में कोई खुशखुबरी सुनने को मिल सकती है। जिस कारण आपके प्रेम संबंध ओर भी ज्यादा मजबूत हो जाएंगे। शाम के समय मूवी देखने का प्लान बन सकता है।
मकर राशिफल: आज प्यार का इजहार करने के लिए दिन शुभ नहीं है। हो सकता है आपके हाथ आज निराशा लगे। साथ ही आपकी मुलाकात किसी पुराने प्रेमी से हो सकती है।
कुंभ राशिफल: जीवन साथी के करियर में उन्नति होने के आसार हैं। शादीशुदा जातक अपने भविष्य के लिए कुछ बड़े और अच्छे फैसले ले सकते हैं।
मीन राशिफल: मीन राशि वालों की लव लाइफ में अनबन रहने के आसार हैं। गुस्से पर नियंत्रण रखें। एक-दूसरे की बात को सुनने का प्रयास करेंगे तो रिश्ता टूटने से बच सकेगा।
मेष राशिफल: व्यापार में तरक्की मिलने के आसार हैं। नौकरी वालों को अपने कार्यक्षेत्र में दुश्मनों से बचने की जरूरत है। वाहन में पैसा खर्च हो सकता है।
वृषभ राशिफल: नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को नौकरी मिलने की उम्मीद है। विदेश यात्रा का शुभ योग है। अचानक धन लाभ भी हो सकता है।
मिथुन राशिफल: आर्थिक स्थिति पहले से कुछ कमजोर हो सकती है। फालतू की चीजों पर पैसा खर्च करने से बचें। अनजान व्यक्ति से धन हानि होने के आसार हैं। निवेश करने के लिए दिन उत्तम नहीं है।
कर्क राशिफल: कोर्ट कचहरी के मामलों में कुछ राहत मिल सकती है। घर में किसी शुभ कार्य में धन खर्च होने की संभावना है। किसी मित्र की आर्थिक सहायता करने की उम्मीद है।
सिंह राशिफल: बिजनेस पार्टनर से धोखा मिल सकता है इसलिए पहले ही अलर्ट हो जाएं। घर में कोई कीमती वस्तु आने की संभावना है। इनकम में बढ़ोतरी के भी आसार हैं।
कन्या राशिफल: निवेशकों के लिए दिन शुभ है। पुराने किसी निवेश से फायदा मिलने वाला है। वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। लेकिन किसी मित्र का स्वास्थ्य अचानक खराब होने से पैसा खर्च होने की भी संभावना है
तुला राशिफल: तुला राशि वाले जातकों को अपने खर्चों पर काबू करने की जरूरत है। वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की वजह से पैसा ज्यादा खर्च हो सकता है। जमीन खरीदने के लिए समय अच्छा है।
वृश्चिक राशिफल: धन हानि होने के योग बन रहे हैं। कर्ज दिया हुआ पैसा डूबने के आसार हैं। नौकरी वालों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। ऑफिस में बॉस से संबंध खराब होने की संभावना है।
धनु राशिफल: अच्छी नौकरी मिल सकती है। बिजनेस में लाभ होने की उम्मीद है। नया काम शुरु करने के लिए दिन शुभ है। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर होने की संभावना है।
मकर राशिफल: काम के चलते काफी यात्राएं करनी पड़ सकती है। बिजनेस से जुड़े बड़े फैसले लेने के लिए दिन उत्तम नहीं है। सामाजिक कार्यों में धन ज्यादा खर्च हो सकता है।
कुंभ राशिफल: नौकरी करने वाले जातकों पर काम का बोझ बढ़ेगा लेकिन इससे आगे चलकर शुभ फल प्राप्त होने की भी उम्मीद है। इसलिए किसी भी काम को मन लगाकर करें। दुश्मनों से भी बचकर रहना आपके लिए जरूरी है।
मीन राशिफल: इस राशि के जो जातक विदेश जाने का सपना देख रहे हैं उनको सफलता मिलती दिख रही है। नौकरी में प्रमोशन होने के आसार हैं। लेन-देन के मामलों के लिए दिन काफी शुभ रहने की उम्मीद है।