Horoscope Today, April 24, 2019: आज का दिन कई राशि वालों के स्वास्थ्य मामलों के लिए खराब रहने के आसार हैं इसलिए सेहत का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। तुला राशि के लोगों से आज कोई अपने प्यार का इजहार कर सकता है तो वहीं मीन राशि के जातकों के आर्थिक मामलों के लिए दिन शुभ रहने की संभावना है। जानिए अपना आज का वित्त, स्वास्थ्य और प्रेम राशिफल:
Health Horoscope Today, April 24, 2019:
मेष राशिफल: मेष राशि वालों का स्वास्थ्य कुछ बिगड़ने के आसार हैं। किसी भी तरह की तकलीफ होने पर डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें।
वृषभ राशिफल: स्वास्थ्य मामलों के लिए दिन उत्तम है। किसी लंबी बीमारी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। किसी दोस्त से सेहत को लेकर कुछ अच्छे टिप्स मिल सकते हैं।
मिथुन राशिफल: दक्षिण दिशा की यात्रा करने में आपको खतरा हो सकता है। घर में किसी खास व्यक्ति की तबीयत अचानक से खराब हो सकती है।
कर्क राशिफल: मानसिक अशांति रहने के आसार हैं। किसी भी काम में मन नहीं लगेगा। सिर दर्द आपको काफी परेशान कर सकता है। योग और ध्यान करना आपके लिए लाभदायक साबित होगा।
