Horoscope Today, May 23, 2019: मेष राशि के जातकों की लव लाइफ के लिए दिन काफी शुभ रहने के आसार हैं। धनु और कुंभ राशि के जातकों के करियर के लिए समय काफी अच्छा चल रहा है। रुके हुए काम पूरे होने के आसार हैं। अचानक से धन की भी प्राप्ति हो सकती है। निवेश करने के लिए भी समय अच्छा रहने वाला है। जानिए बाकी राशि वालों का आज का राशिफल…
Health Horoscope Today, May 23, 2019
मेष राशिफल: स्वास्थ्य के लिए दिन सामान्य रहने के आसार हैं। लेकिन किसी मित्र की सेहत कुछ खराब हो सकती है जिस कारण अस्पताल के चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं।
वृषभ राशिफल: किसी गंभीर रोग से राहत मिलती दिखाई दे रही है। मानसिक तनाव भी खत्म होने के आसार हैं। लेकिन सेहत के साथ अभी भी किसी तरह की लापरवाही ना करें।
मिथुन राशिफल: खराब रूटीन के कारण पुरानी किसी बीमारी के फिर से उभरने के आसार हैं। खान-पान का विशेष ध्यान रखें।
Highlights
कर्क राशिफल: आज योग के माध्यम से आप अपने अंदर सकारात्मक ऊर्जा ला पाएंगे। जिससे मन प्रसन्न रहेगा और आपके सभी कार्य अच्छे से पूरे हो पाएंगे।
सिंह राशिफल: चलते समय सावधानी बरतें अचानक से चोट लगने के आसार दिखाई दे रहे हैं। खासकर आग संबंधी काम करते समय विशेष सावधानी बरतनी होगी।
कन्या राशिफल: इस राशि के जातकों को वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी। साथ ही दक्षिण दिशा की यात्रा करने से आज बचें।
तुला राशिफल: त्वचा से संबंधी रोग उत्पन्न हो सकते हैं। किसी चीज से किसी तरह की एलर्जी होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। सावधानी बरतेंगे तो किसी भी तरह की प्रॉब्लम में पड़ने से बच जाएंगे।
वृश्चिक राशिफल: दिल के रोगियों के लिए दिन मुश्किल भरा रहेगा। लेकिन सामान्य जातकों की सेहत के लिए दिन काफी अच्छा रहने वाला है। शरीर में जरूरत से ज्यादा ऊर्जा रहने से आप अपने रुके हुए काम को पूरा कर सकेंगे।
धनु राशिफल: सिर दर्द की समस्या काफी परेशान कर सकती है। ऐसे कोई बी काम ना करें जिससे की मानसिक तनाव उत्पन्न हो जाएं। बेहतर होगा आज आप घर पर आराम करें।
मकर राशिफल: दो पहिया वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। जल्दबाजी में कोई दुर्घटना हो सकती है।
कुंभ राशिफल: किसी लंबी बीमारी से कुछ राहत मिल सकती है। अध्यात्म की तरफ मन ज्यादा आकर्षित होगा जिस कारण आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा का वास हो सकेगा।
मीन राशिफल: मीन राशि वालों की सेहत के लिए दिन अच्छा रहेगा। परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति की सेहत में भी सुधार आ सकता है।
मेष राशिफल: कन्या राशि के जातकों की लव लाइफ के लिए दिन शुभ रहने के आसार हैं। परिवार का माहौल बेहद सुखद रहेगा।
वृषभ राशिफल: किसी रुके हुए कार्य में जीवन साथी का सहयोग मिलने से लाभ मिलेगा। शादी के शुभ योग बनते दिखाई दे रहे हैं।
मिथुन राशिफल: शादी के लिए हमसफर की तलाश पूरी हो सकती है। भाई-बहनों के साथ संबंधों में थोड़ा तनाव उत्पन्न हो सकता है।
कर्क राशिफल: आज दिन रोमांस से भरा रहने वाला है। प्रेमी के साथ किसी लंबी यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है। बच्चों की तरफ से कोई सुखद समाचार सुनने को मिलेगा।
मिथुन राशिफल: शादी के लिए हमसफर की तलाश पूरी हो सकती है। भाई-बहनों के साथ संबंधों में थोड़ा तनाव उत्पन्न हो सकता है।
कर्क राशिफल: आज दिन रोमांस से भरा रहने वाला है। प्रेमी के साथ किसी लंबी यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है। बच्चों की तरफ से कोई सुखद समाचार सुनने को मिलेगा।
सिंह राशिफल: इस राशि के जातकों के प्रेम संबंध काफी खराब हो सकते हैं किसी ना किसी बात पर झगड़ा होता रहेगा।
कन्या राशिफल: लव लाइफ में किसी तीसरे के आने की वजह से खटास उत्पन्न हो जाएगी। आपसी विवादों को खुद ही सुलझाने की कोशिश करें।
तुला राशिफल: तुला राशि के जातकों को प्रेमी से धोखा मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं। इसलिए सावधानी बरतें।
वृश्चिक राशिफल: वृश्चिक राशि के जातक आज अपने प्रेमी को खुश करने के लिए कुछ खास कर सकते हैं। किसी रोमांटिक डेट का आयोजन किया जा सकता है।
वृश्चिक राशिफल: वृश्चिक राशि के जातक आज अपने प्रेमी को खुश करने के लिए कुछ खास कर सकते हैं। किसी रोमांटिक डेट का आयोजन किया जा सकता है।
धनु राशिफल: पुराने प्रेमी से अचानक से मुलाकात हो सकती है। लव लाइफ को लेकर उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। साथ ही आज आप कुछ दुविधा में फंस सकते हैं।
मकर राशिफल: मकर राशि वालों को मनचाहा हमसफर मिलता दिखाई दे रहा है। प्यार का इजहार करने के लिए भी दिन काफी शुभ रहने वाला है।
कुंभ राशिफल: आज अपनी लव लाइफ की चर्चा अपने परिवार वालों से कर सकते हैं। भाग्य आपके साथ होने से आपको सफलता मिलने की भी पूरी संभावना है।
मीन राशिफल: आज आपको अपने चाहने वालों से कोई खास गिफ्ट मिल सकता है। प्रेम संबंधों के लिए दिन शुभ है।
मेष राशिफल: पैसा खर्च करते समय सावधानी बरतें। नहीं तो महीने के आखिरी दिनों में आर्थिक तंगी झेलनी पड़ सकती है।
वृषभ राशिफल: व्यापार में कुछ मुनाफा हो सकता है। लेकिन किसी पुराने निवेश में हानि होने के आसार दिखाई दे रहे हैं।
मिथुन राशिफल: नौकरी करने वाले लोगों को कार्यस्थल पर अपमान सहना पड़ सकता है। इसलिए अपने हर काम को सावधानी से करें साथ ही गुस्से पर भी काबू करें।
कर्क राशिफल: घर में किसी समान के खराब होने से खर्चा ज्यादा हो सकता है। किसी मित्र से आर्थिक सहायता लेनी पड़ सकती है।
मिथुन राशिफल: नौकरी करने वाले लोगों को कार्यस्थल पर अपमान सहना पड़ सकता है। इसलिए अपने हर काम को सावधानी से करें साथ ही गुस्से पर भी काबू करें।
कर्क राशिफल: घर में किसी समान के खराब होने से खर्चा ज्यादा हो सकता है। किसी मित्र से आर्थिक सहायता लेनी पड़ सकती है।
सिंह राशिफल: व्यापारियों के लिए दिन जोखिम भरा रह सकता है। इसलिए किसी भी काम में लापरवाही ना बरतें।
कन्या राशिफल: निवेश करने के लिए दिन शुभ है। लेकिन किसी को कर्ज देना आज आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। किसी मित्र की सहायता से कोई नया काम शुरु कर सकते हैं।
तुला राशिफल: तुला राशि के जातकों को वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है।
वृश्चिक राशिफल: सामाजिक कार्यों में धन ज्यादा खर्च हो सकता है। लेकिन आय में कुछ बढ़ोतरी होने की भी संभावना है। निवेश करने के लिए दिन उत्तम है।
धनु राशिफल: धनु राशि के जातकों के लिए दिन काफी शुभ रहने के आसार हैं। संपत्ति में बढ़ोतरी हो सकती है। विदेश जाने का अवसर प्राप्त होने की संभावना है।
मकर राशिफल: बेरोजगार लोगों को नौकरी मिलने की संभावना है। विदेश से जुड़े मामलों में सफलता हासिल होगी।
कुंभ राशिफल: पैसों की दिक्कत दूर होगी। बिगड़े हुए काम बनने के आसार दिखाई दे रहे हैं। परिवार में कोई धार्मिक कार्य संपन्न होगा। अचानक से धन की प्राप्ति हो सकती है।
मीन राशिफल: मीन राशि वालों के अचानक से खर्चे बढ़ने के आसार हैं। वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो सकता है। इसलिए सावधानी बरतें।