Horoscope Today, April 23, 2019: मिथुन राशि वालों को लंबी यात्रा पर जाते समय सावधानी बरतने की जरूरत होगी तो वहीं तुला राशि वाले अपने लव पार्टनर को शादी के लिए प्रपोज कर सकते हैं। आज भाग्य आपके साथ रहने वाला है। जानिए सभी राशियों का आज का स्वास्थ्य, वित्त और लव राशिफल…

Health Horoscope Today, April 23, 2019:

मेष राशिफल: स्वास्थ्य के लिए दिन बेहद शुभ रहने के अनुमान है। दिनचर्या में कुछ अच्छे सुधार किये जा सकते हैं। किसी खास मित्र की तबीयत पहले से कुछ ठीक हो सकती है।

वृषभ राशिफल: अपने माता-पिता की सेहत का खास ध्यान रखें। कोई गंभीर रोग इन लोगों को परेशान कर सकता है। सुबह टहलना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।

मिथुन राशिफल: किसी लंबी यात्रा पर जाने से पहले अपनी जरूरत की सभी दवाइयां रख लें। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है।

कर्क राशिफल: लगातार सिस्टम के आगे बैठने से आपकी आंखों में कुछ दिक्कत महसूस हो सकती है। इसलिए बीच-बीच में ब्रेक लेकर अपनी आखों को कुछ राहत जरूर दें।

Live Blog

Highlights

    15:06 (IST)23 Apr 2019
    सिंह राशि वालों का स्वास्थ्य राशिफल

    सिंह राशिफल: मधुमेह रोग से परेशान जातकों की मुश्किलें बढ़ सकती है। इसलिए अपनी सेहत का खास ध्यान रखें। खान-पान के साथ-साथ आपको योग और व्यायाम पर भी उचित ध्यान देने की जरूरत है।

    14:54 (IST)23 Apr 2019
    कन्या और तुला दोनों ही राशियों के जातकों को स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है

    कन्या राशिफल: वाहन चलाते समय आपको खास ध्यान देना होगा। किसी तरह की कोई दुर्घटना होने के आसार हैं। घर से निकलते समय भगवान शिव की पूजा करें।

    तुला राशिफल: पाचन क्रिया खराब रहने की वजह से आप कुछ परेशान रहेंगे। कार्यस्थल पर काम ज्यादा होने की वजह से आप अपना ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। समय निकालकर आप टहलने जरूर जाएं।

    14:33 (IST)23 Apr 2019
    वृश्चिक और धनु स्वास्थ्य राशिफल

    वृश्चिक राशिफल: आज आप काफी आलस महसूस कर सकते हैं। जिसके कारण किसी काम को करने में आपका मन नहीं लगेगा। पूरे दिन ऑफिस में नींद आने की वजह से आप परेशान रह सकते हैं।

    धनु राशिफल: घर या बाहर आपको कुछ चोट लग सकती है। इसलिए बिजली और आग से संबंधी काम करते समय सावधानी जरूर बरतें। बच्चों के खान पान का भी उचित ध्यान रखने की जरूरत है।

    14:20 (IST)23 Apr 2019
    मकर राशि वालों का स्वास्थ्य राशिफल

    मकर राशिफल: श्वास और त्वचा की समस्याओं से परेशान लोगों की तकलीफ कुछ बढ़ सकती है। इसलिए डॉक्टर की सलाह अनुसार ही कोई काम करें।

    13:56 (IST)23 Apr 2019
    कुंभ राशि वालों का स्वास्थ्य राशिफल

    कुंभ राशिफल: पूर्व दिशा की यात्रा करते समय आपको सावधान रहने की जरूरत है। किसी भी कारण से चोट लगने के आसार दिखाई दे रहे हैं। हो सके तो यात्रा करने के लिए आप थोड़ा रुक जाएं।

    13:30 (IST)23 Apr 2019
    जानिए मीन राशि वालों का स्वास्थ्य कैसा रहने के हैं आसार

    मीन राशिफल: किसी समस्या की वजह से मानसिक तनाव बहुत ज्यादा रह सकता है। जिसके चलते सिर का दर्द काफी बढ़ने के आसार हैं। तनावों को कम करने के लिए योग और ध्यान करें।

    13:04 (IST)23 Apr 2019
    Love Horoscope Today, 23 April 2019: मेष, वृषभ और मिथुन लव राशिफल

    मेष राशिफल: मेष राशि के जातकों की लव लाइफ में कुछ खास होने की उम्मीद है। आप अपनी लव लाइफ की चर्चा परिवार में कर सकते हैं। जिसका आपको साकारात्मक जवाब मिलने की संभावना है।

    वृषभ राशिफल: प्रेमी से चल रहे झगड़े खत्म होने की संभावना है। माता पिता से भरपूर प्यार मिलेगा। अपने लव पार्टनर को खुश करने के लिए किसी डेट का आयोजन कर सकते हैं।

    मिथुन राशिफल: शादी का शुभ योग बन रहा है। आपको मनचाहा जीवन साथी मिलने की उम्मीद दिखाई दे रही है। जिस कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा।

    12:33 (IST)23 Apr 2019
    कर्क और सिंह लव राशिफल

    कर्क राशिफल: प्यार में निराश लोगों की लव लाइफ में कोई खास आने वाला है। जिसे खुश करने के लिए आप कुछ खास करने की सोच सकते हैं।

    सिंह राशिफल: प्रेम संबंधों में मजबूती आने की उम्मीद है। जिसके कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। अपने लव पार्टनर के साथ किसी लंबी यात्रा पर जाने की योजना बनाएंगे।

    11:49 (IST)23 Apr 2019
    कन्या और तुला राशि वालों की लव लाइफ कैसी रहने के हैं आसार

    कन्या राशिफल: परिवार का माहौल काफी नकारात्मक रहने की संभावना नजर आ रही है। बच्चों के भविष्य को लेकर पति पत्नी के बीच झगड़ा हो सकता है। लेकिन अगर एक दूसरे को समझते हुए किसी बात पर आपसी राय बनाने के कोशिश करेंगे तो रिश्ते खराब होने से बच सकते हैं।

    तुला राशिफल: अपने लव पार्टनर को शादी के लिए प्रपोज कर सकते हैं। दिन आपकी लव लाइफ के लिए बेहद शुभ है। जिन जातकों ने अपने प्रेम संबंधों के बारे में परिवार में डिस्कस नहीं किया है। वो लोग अपने परिवार वालों से आज बात कर सकते हैं।

    11:14 (IST)23 Apr 2019
    वृश्चिक और धनु राशि वालों का लव राशिफल

    वृश्चिक राशिफल: टूटे हुए संबंध ओर खराब होने की उम्मीद है। शादीशुदा लोगों के बीच में किसी ना किसी कारण से अनबन होती रहेगी। उपाय के लिए अपने गुस्से पर काबू रखें।

    धनु राशिफल: आपके प्रेम संबंधों में किसी बाहरी व्यक्ति की वजह से तनाव उत्पन्न हो सकते हैं। इसलिए किसी की बात पर विश्वास करने से पहले अपने साथी से चर्चा जरूर कर लें।

    10:47 (IST)23 Apr 2019
    मकर और कुंभ वालों का लव राशिफल

    मकर राशिफल: आज आपसे कोई अपने प्यार का इजहार कर सकता है। जिसको लेकर आप भी काफी अच्छा महसूस करेंगे। दंपत्य जीवन में कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

    कुंभ राशिफल: जीवन साथी की सेहत कुछ बिगड़ सकती है। लेकिन उनकी तरफ आपका प्यार और देखभाल देखकर आपका पार्टनर आपसे बेहद खुश रहेगा। जिससे आपके प्रेम संबंधों में काफी मजबूती आने की संभावना है।

    10:15 (IST)23 Apr 2019
    मीन राशि वालों का लव राशिफल

    मीन राशिफल: मीन राशि वालों की लव लाइफ के लिए दिन काफी खुशनुमा रहने की उम्मीद है। शाम के समय किसी पार्टी में जाने का मन बना सकते हैं।

    09:46 (IST)23 Apr 2019
    Finance Horoscope Today, 23 April 2019: मेष और वृषभ आर्थिक राशिफल

    मेष राशिफल: इस राशि के जातकों के आर्थिक मामलों के लिए दिन काफी शुभ रहने के आसार हैं। हर क्षेत्र में तरक्की मिलती दिखाई दे रही है।

    वृषभ राशिफल: नौकरी करने वाले जातकों को अपने कार्यस्थल पर सम्मान मिलेगा। इनकम में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है। व्यापारियों को अपने शत्रुओं से बचने की जरूरत है।

    09:15 (IST)23 Apr 2019
    मिथुन और कर्क वालों की आर्थिक स्थिति कैसी रहने वाली है, जानें यहां

    मिथुन राशिफल: घर या वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। पैसों से संबंधी परेशानी दूर होने की उम्मीद है। दान-पुण्य के कामों में मन ज्यादा लगेगा। जिससे कुछ धन भी खर्च होने की संभावना है।

    कर्क राशिफल: जमीन से जुड़े विवाद सुलझ सकते हैं। आप अपने जीवन साथी के लिए कोई कीमती वस्तु खरीद सकते हैं। किसी लंबी यात्रा पर जाने से धन ज्यादा खर्च होने की संभावना है।

    08:54 (IST)23 Apr 2019
    सिंह, कन्या और तुला वित्त राशिफल

    सिंह राशिफल: किसी मित्र की सहायता से बिजनेस में कुछ फायदा हो सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को नौकरी मिलने की उम्मीद है।

    कन्या राशिफल: निवेश करने के लिए दिन शुभ नहीं है। बिजनेस में नुकसान होने से आप परेशान रहेंगे। साथ ही अपने बिजनेस पार्टनर की गतिविधियों पर पूरा ध्यान दें।

    तुला राशिफल: स्वास्थ्य मामलों में धन ज्यादा खर्च हो सकता है। आपका महीने का बजट बिगड़ने के कारण किसी से सहायता लेनी पड़ सकती है। कर्ज का पैसा लौटाना आपके लिए मुश्किल साबित होगा।

    08:22 (IST)23 Apr 2019
    वृश्चिक और धनु वित्त राशिफल

    वृश्चिक राशिफल: पैसों के मामले में किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा ना करें। धन हानि का योग बन रहा है। कोर्ट कचहरी के मामलों में निराशा हाथ लग सकती है।

    धनु राशिफल: आपकी आय और संपत्ति बढने के आसार दिखाई दे रहे हैं। व्यापार में रोज के मुकाबले ज्यादा इनकम होने से आप खुश रहेंगे। कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है।

    07:57 (IST)23 Apr 2019
    मकर वित्त राशिफल

    मकर राशिफल: ऑफिस में काम करते समय सावधानी बरतें। जल्दबाजी में आपसे कोई बड़ी गलती हो सकती है। जिस वजह से आपकी साथ में गिरावट आने के आसार हैं।

    07:24 (IST)23 Apr 2019
    कुंभ वालों का आर्थिक राशिफल

    कुंभ राशिफल: कुंभ राशि वालों के वित्त हालात सुधरने के आसार हैं। परिवार में किसी सदस्य की आय बढ़ सकती है। पुराने किसी निवेश से फायदा होने की भी उम्मीद है।

    07:05 (IST)23 Apr 2019
    मीन वालों का वित्त राशिफल

    मीन राशिफल: इस राशि के जातकों को अपने फालतू खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। इनकम ज्यादा होने के बावजूद भी आर्थिक समस्या से जूझना पड़ सकता है।