Horoscope Today, May 22, 2019: मिथुन राशि वालों को स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। लेकिन आपकी लव लाइफ के लिए दिन काफी अच्छा रहने के आसार हैं। कार्यस्थल पर आपकी किसी कर्मचारी से अनबन हो सकती है इसलिए अपने गुस्से पर काबू रखें। जानें बाकी राशि वालों की लव, वित्त और स्वास्थ्य लाइफ के लिए दिन कैसा रहने के आसार हैं…

Health Horoscope Today, May 22, 2019

मेष राशिफल: दिल के मरीजों के लिए दिन मुश्किल भरा रहने की संभावना है। लंबी यात्रा पर जाने से बचें। स्वास्थ्य काफी बिगड़ने के आसार दिखाई दे रहे हैं।

वृषभ राशिफल: वृष राशि के जातकों को अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। सेहत में हल्के-फुल्के उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं।

मिथुन राशिफल: माता का स्वास्थ्य कुछ बिगड़ता दिखाई दे रहा है। अस्पताल के चक्कर लग सकते हैं। खासकर डायबटीज के मरीजों के लिए दिन काफी परेशान करने वाला रहेगा।

 

Live Blog

16:45 (IST)22 May 2019
कर्क, सिंह और कन्या राशि वालों का स्वास्थ्य राशिफल

कर्क राशिफल: वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। दुर्घटना होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। घर से निकलते समय महामृत्युंजय मंत्र का जाप कर लेंगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा।

सिंह राशिफल: दांत और कान में दर्द की समस्या हो सकती है। इसलिए अपनी उचित देखभाल करें। परेशानी बढ़ने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

कन्या राशिफल: कन्या राशि वाले आज अपनी सेहत की तरफ ज्यादा ध्यान देते नजर आएंगे। जिसके चलते यह लोग अपनी डाइट में कुछ बदलाव कर सकते हैं।

16:40 (IST)22 May 2019
तुला, वृश्चिक और धनु वालों का स्वास्थ्य राशिफल

तुला राशिफल: योग और व्यायाम को आप अपनी दिनचर्या में शामिल करने के सोचेंगे। डाइट में फलों को जरूर शामिल करें। जिससे शरीर तंदुरुस्त रहे।

वृश्चिक राशिफल: इस राशि के जातकों को एलर्जी की समस्या उत्पन्न हो सकती है। घरेलू नुस्खे अपनाने के बजाय डॉक्टर से संपर्क करें। जिससे की समस्या और भी ज्यादा भयानक रूप ना ले सके।

धनु राशिफल: ऑफिस में काम का बोझ बढ़ने के आसार हैं। जिस कारण मानसिक तनाव काफी ज्यादा रहने वाला है। आज समय निकालकर योग और ध्यान जरूर करें।

15:14 (IST)22 May 2019
मकर, कुंभ और मीन वालों का स्वास्थ्य राशिफल

मकर राशिफल: मकर राशि वालों को दक्षिण और उत्तर की यात्रा करते समय सावधानी बरतनी होगी। किसी दुर्घटना के आसार दिखाई दे रहे हैं।

कुंभ राशिफल: बच्चों को बुखार आ सकता है। इन्हें धूप में ज्यादा देर खेलने से बचाएं। साथ ही खान-पान में तरल पदार्थों का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें।

मीन राशिफल: मीन राशि वालों की सेहत के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। आज आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा कर सकते हैं।

15:12 (IST)22 May 2019
Love Horoscope Today, May 22,  2019: मेष और वृष राशि वालों का राशिफल

मेष राशिफल: शादी के शुभ योग बन रहे हैं। मनचाहा जीवन साथी मिलने की उम्मीद है। नए रिश्ते बनने के आसार हैं।

वृषभ राशिफल: पुराने लव रिलेशन में झगड़े होने की संभावना दिखाई दे रही है। किसी बात को सुलझाने के लिए किसी तीसरे व्यक्ति की सहायता ना लें।

14:28 (IST)22 May 2019
मिथुन, कर्क और सिंह वालों का लव राशिफल

मिथुन राशिफल: इस राशि के जातकों की लव लाइफ के लिए दिन खास रहने के आसार हैं। प्रेमी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। किसी रोमांटिक डेट का आयोजन किया जा सकता है।

कर्क राशिफल: आज आपका प्रेमी आपको कोई खास गिफ्ट दे सकता है। किसी लंबी ट्रिप पर जाने की योजना बन सकती है।

सिंह राशिफल: सिंह राशि वाले नए लव रिलेशन बनाते समय सावधानी बरतें नहीं तो धोखा मिल सकता है। जीवन साथी की तबीयत कुछ खराब होने के भी आसार हैं।

13:41 (IST)22 May 2019
कन्या, तुला और वृश्चिक राशि वालों का लव राशिफल

कन्या राशिफल: आपके खास संबंधों में खटास आ सकती है। अपनी वाणी पर संयम रखें। कुछ भी बोलने से पहले अच्छे से सोच-विचार कर लें।

तुला राशिफल: तुला राशि वालों की लव लाइफ के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। अपनी पार्टनर के साथ शॉपिंग करने जा सकते हैं।

वृश्चिक राशिफल: पारिवारिक सुख में वृद्धि होने के आसार हैं। जीवन साथी से कोई सुखद समाचार मिलने की संभावना है।

13:05 (IST)22 May 2019
धनु वालों का लव राशिफल

धनु राशिफल: पुराने खराब हुए प्रेम संबंध टूटने के आसार दिखाई दे रहे हैं। किसी ना किसी बात पर झगड़ा होता रहेगा। बेहतर होगा आड आप अपने पार्नटर से दूरी बनाकर रखें।

12:43 (IST)22 May 2019
मकर वालों का लव राशिफल

मकर राशिफल: प्रेमी को समय नहीं दे पाने के कारण आपके लव रिलेशन में खटास उत्पन्न हो सकती है। शांति से अपने लव पार्टनर को समझाने की कोशिश करेंगे तो किसी भी तरह की समस्या उतन्न नहीं होगी।

12:21 (IST)22 May 2019
कुंभ वालों का लव राशिफल

कुंभ राशिफल: कुंभ राशि वाले आज अपने पार्टनर को खुश करने के लिए किसी रोमांटिक डेट पर ले जा सकते हैं। हल्के नीले रंग के कपड़े पहनना आपकी लव लाइफ के लिए अच्छा रहेगा।

11:46 (IST)22 May 2019
मीन वालों का लव राशिफल

मीन राशिफल: मीन राशि वालों के लव पार्टनर की आय में बढ़ोतरी होने की संभावना है। भाई से झगड़ा होने के आसार दिखाई दे रहे हैं।

11:18 (IST)22 May 2019
Finance Horoscope Today, May 22, 2019: मेष वालों का आर्थिक राशिफल

मेष राशिफल: मेष राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी होगी। व्यापार में मुनाफे वाले डील होने के आसार हैं। खर्चों पर कुछ काबू रखने की जरूरत पड़ेगी।

10:46 (IST)22 May 2019
वृषभ वालों का वित्त राशिफल

वृषभ राशिफल: इस राशि के जातकों के वित्त मामलों के लिए दिन शुभ नहीं है। किसी ना किसी चीज पर खर्चा होता रहेगा। जिस कारण से आर्थिक स्थिति काफी कमजोर हो सकती है।

10:30 (IST)22 May 2019
मिथुन वालों का वित्त राशिफल

मिथुन राशिफल: नौकरी करने वाले जातकों की कार्यस्थल पर किसी से अनबन हो सकती है। गुस्से पर काबू रखकर कोई भी काम करें।

09:34 (IST)22 May 2019
कर्क वालों का वित्त राशिफल

कर्क राशिफल: निवेशकों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। वाहन खरीदने का मन बन सकता है। रुका हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद है।

08:52 (IST)22 May 2019
सिंह राशि के जातकों को अपनी कीमती वस्तुओं का रखना होगा ध्यान

सिंह राशिफल: कोई कीमती वस्तु चोरी होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। इसलिए सावधानी रखें। पुराने किसी निवेश से फायदा मिल सकता है।

08:37 (IST)22 May 2019
कन्या वालों को निवेश करते समय बरतनी होगी सावधानी

कन्या राशिफल: पुराने किसी निवेश से धन हानि हो सकती है। खर्चे भी काफी बढ़ने के आसार दिखाई दे रहे हैं। वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की संभावना है।

08:27 (IST)22 May 2019
तुला और वृश्चिक वालों का वित्त राशिफल

तुला राशिफल: सामाजिक कार्यों में धन ज्यादा खर्च होने के आसार हैं। जमीन से जुड़े मामलों में फायदा मिल सकता है। कर्ज देने से आज बचना होगा।

वृश्चिक राशिफल: अचानक से किसी चीज पर आज धन ज्यादा खर्च हो सकता है। किसी मित्र से लाभ मिलने की उम्मीद है। नया काम शुरु करने के लिए दिन शुभ रहेगा

07:57 (IST)22 May 2019
धनु वालों का वित्त राशिफल

धनु राशिफल: नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। विदेश के मामलों से लाभ होने की संभावना है। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है।

07:43 (IST)22 May 2019
मकर वालों का आर्थिक राशिफल

मकर राशिफल: इस राशि के जातकों की वित्त स्थिति में सुधार आएगा। पूजा-पाठ के कार्यो में पैसा खर्च कर सकते हैं। निवेश करने के लिए दिन शुभ है।

07:24 (IST)22 May 2019
कुंभ वालों का वित्त राशिफल

कुंभ राशिफल: विदेश जाने का सुख प्राप्त हो सकता है। मनचाही नौकरी मिलने की संभावना है। कोर्ट कचहरी के मामलों से मुक्ति मिल सकती है।

07:12 (IST)22 May 2019
मीन वालों का वित्त राशिफल

मीन राशिफल: संपत्ति में बढ़ोतरी होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। व्यापार में कुछ अच्छे बदलाव करने की सोच सकते है। रुका हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद है।