Horoscope Today, April 22, 2019: कर्क राशि वाले बुजुर्ग, बच्चों और गर्भवती महिलाओं को अपनी सेहत का खास ध्यान रखने की जरूरत है। लेकिन आर्थिक मामलों के लिए इस राशि के लोगों का दिन शुभ रहने के आसार हैं। घर खरीदने का सपना आपका पूरा हो सकता है। जानिए सभी राशियों का आज का स्वास्थ्य, वित्त और लव राशिफल…
Finance Horoscope Today, 22 April 2019:
मेष राशिफल: बिजनेस वालों के लिए दिन जोखिम भरा रह सकता है। किसी पुराने निवेश से नुकसान होने की संभावना है। शत्रुओं से बचकर रहें।
वृषभ राशिफल: आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार आ सकता है। परिवार में किसी व्यक्ति की आय बढ़ सकती है। नौकरी करने वाले जातकों को ऑफिस की तरफ से विदेश जाने का मौका मिल सकता है।
मिथुन राशिफल: पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। किसी कीमती वस्तु के खोने से आप परेशान रहेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है।
कर्क राशिफल: घर खरीदने के इच्छुक जातकों का सपना पूरा होने की उम्मीद है। व्यापारियों को बिजनेस में मुनाफा होने का योग बन रहा है। किसी सामाजिक कार्य में धन खर्च होने से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
सिंह राशिफल: बिजनेस डील फाइनल होने की उम्मीद है। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन शानदार रहने वाला है।
कन्या राशिफल: रुके हुए कामों को पूरा करेंगे। निवेश करने की योजना बना सकते हैं। मेहनत का शुभ फल प्राप्त होने की उम्मीद है। आर्थिक स्थिति काफी अच्छी होने वाली है।
तुला राशिफल: कार्यस्थल पर काम को लेकर अपने साथियों के साथ झगड़ा हो सकता है। गुस्से और वाणी पर संयम रखें। अपने अंदर आत्मविश्वास को कम ना होने दें।
वृश्चिक राशिफल: जमीन जायदाद को लेकर कुछ परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। कोर्ट कचहरी के चक्कर लगने की संभावना है। व्यापार में कुछ नया करने से आपको फायदा मिल सकता है।
धनु राशिफल: नौकरी करने वालों को नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। जो आपके करियर में तरक्की ला सकता है। इसलिए अपने इस नए काम को पूरी ईमानदारी के साथ करें।
मकर राशिफल: आज के दिन आपको अपने किसी भी काम को करने में सावधानी बरतनी होगी। क्योंकि दुश्मन आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। किसी साथी की आर्थिक सहायता करनी पड़ सकती है।
धनु राशिफल: नौकरी करने वालों को नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। जो आपके करियर में तरक्की ला सकता है। इसलिए अपने इस नए काम को पूरी ईमानदारी के साथ करें।
मकर राशिफल: आज के दिन आपको अपने किसी भी काम को करने में सावधानी बरतनी होगी। क्योंकि दुश्मन आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। किसी साथी की आर्थिक सहायता करनी पड़ सकती है।
कुंभ राशिफल: किसी भी नई जगह पैसा लगाने में अच्छे से सोच विचार कर लें। बिजनेस पार्टनर के कार्यों पर खास ध्यान देने की जरूरत है। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिलने की संभावना है।
मीन राशिफल: मीन राशि वालों के लिए दिन शुभ है। हर क्षेत्र में सफलता मिलती दिखाई दे रही है। काम में आने वाली सभी रुकावट दूर होगी। धन लाभ का योग बन रहा है।
मेष राशिफल: दिन प्यार भरा रहने की उम्मीद है। आपस के मनमुटाव दूर होने से संबंधों में मधुरता आएगी।
वृषभ राशिफल: नए दोस्त बन सकते हैं। लव लाइफ में किसी खास व्यक्ति के आने से दिन खुशनुमा रहेगा। विदेश में बैठे प्रेमी से मुलाकात हो सकती है। परिवार वालों से भरपूर प्यार मिलने की उम्मीद है।
मिथुन राशिफल: काम का बोझ बढ़ने के कारण जीवन साथी को समय नहीं दे पाएंगे। लेकिन आपका हमसफर आपकी मजबूरी को समझने की कोशिश करेगा। जिससे आपके संबंधों में किसी तरह की खटास आने से बच जाएगी।
कर्क राशिफल: वैवाहिक लोगों के लिए दिन काफी शुभ रहने वाला है। किसी सुखी समाचार की वजह से आपके अपने लव पार्टनर से संबंध मजबूत होंगे। प्यार का इजहार करने के लिए दिन शुभ रहने वाला है।
सिंह राशिफल: पुराने और खराब रिश्ते से छुटकारा मिल सकता है साथ ही नए प्रेम संबंध बनने की भी संभावना है। किसी मित्र की सहायता से अपनी लव लाइफ के बारे में अपने घरवालों को बता पाएंगे।
कन्या राशिफल: शादी करने के इच्छुक जातकों का शुभ समय आ गया है। किसी रिश्तेदार की वजह से कोई अच्छा जीवन साथी मिलने की संभावना है। परिवार का माहौल काफी सुखद रहेगा।
तुला राशिफल: आपके जीवन साथी को धन लाभ हो सकता है। बच्चों की तरफ से कोई सुखद समाचार मिलने की उम्मीद है। पुराने किसी प्रेमी से अचानक मुलाकात हो सकती है।
वृश्चिक राशिफल: खराब हुए प्रेम संबंध टूटने के आसार हैं। प्यार का इजहार करने ले लिए दिन शुभ नहीं है। दांपत्य जीवन के लिए दिन सामान्य रहने वाला है।
धनु राशिफल: मन प्रसन्न रहेगा। किसी मुश्किल में आपको लव पार्टनर का पूरा सहयोग मिल सकता है। आर्थिक स्थिति बेहतर होने से आप अपने प्रेमी के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं।
मकर राशिफल: प्रेमी का मन किसी ओर की तरफ आकर्षित हो सकता है। आपको अपने रिश्तों को बचाने पर विशेष ध्यान देना होगा। भगवान शिव की अराधना करें इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी।
कुंभ राशिफल: आज का दिन रोमांस से भरा रहेगा। अपने पार्टनर को खुश करने के लिए आप कुछ खास कर सकते हैं। हमसफर के साथ कोई रोमांटिक मूवी देखना आपके लिए अच्छा विकल्प साबित होगा।
मीन राशिफल: प्यार में निराश जातकों को खुशियां मिलती दिखाई दे रही है। अपने किसी खास दोस्त की वजह से आप अपने मानसिक तानव को दूर कर पाएंगे।
मेष राशिफल: शरीर काफी ऊर्जावान रहने वाला है जिसके चलते आप अपने सभी रुके हुए कामों को पूरा कर पाएंगे। लेकिन घर में बच्चों का स्वास्थ्य कुछ खराब होने की संभावना है।
वृषभ राशिफल: आंखों से संबंधी रोग बढ़ सकते हैं। जिसके कारण काफी परेशानी होगी। बुजुर्ग लोगों को अपनी सेहत का खास ध्यान रखने की जरूरत है। योग और व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।
मिथुन राशिफल: यात्रा करने के लिए दिन शुभ है। सेहत का भरपूर साथ मिलता दिखाई दे रहा है। लेकिन किसी करीबी दोस्त की तबीयत अचानक से खराब होने के आसार हैं।
कर्क राशिफल: बुजुर्ग, बच्चों और गर्भवती महिलाओं को अपनी सेहत का खास ध्यान रखना होगा। मौसम के ये बदलाव आपके स्वास्थ्य को ज्यादा खराब कर सकता है। सिर दर्द से भी आप परेशान रहेंगे।
सिंह राशिफल: सिंह राशि वाले जातकों को चर्म रोग संबंधी परेशानी हो सकती है। किसी भी तरह की एलर्जी वाली चीजों से दूरी बनाए रखें। साथ ही धूप में निकलने से आपको बचना चाहिए।
कन्या राशिफल: दक्षिण दिशा की यात्रा करने में आपके लिए खतरा हो सकता है। लापरवाही की वजह से दुर्घटना होने की संभावना है। जल्दबाजी में किसी भी काम को करने से बचें।
सिंह राशिफल: सिंह राशि वाले जातकों को चर्म रोग संबंधी परेशानी हो सकती है। किसी भी तरह की एलर्जी वाली चीजों से दूरी बनाए रखें। साथ ही धूप में निकलने से आपको बचना चाहिए।
कन्या राशिफल: दक्षिण दिशा की यात्रा करने में आपके लिए खतरा हो सकता है। लापरवाही की वजह से दुर्घटना होने की संभावना है। जल्दबाजी में किसी भी काम को करने से बचें।
तुला राशिफल: इस राशि के जातक बिजली और आग से संबंधी कार्यों को करते समय पूरी सावधानी बरतें। थोड़ी सी भी लापरवाही आपको नुकसान पहुंचा सकती है।
वृश्चिक राशिफल: सिर दर्द और कमर दर्द से संबंधी परेशानी हो सकती है। जिस वजह से आपका काम प्रभावित होगा। तनाव को दूर करने के लिए योग और प्राणायाम कर सकते हैं।
धनु राशिफल: किसी रिश्तेदार की तबीयत खराब होने के चलते अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। जिस वजह से आपको अपने शरीर में काफी थकावट महसूस होगी। आराम करना आपकी सेहत के लिए बहुत जरूरी है।
मकर राशिफल: मकर राशि के जातक खान-पान पर विशेष ध्यान रखें। स्वाद के लिए बाहर का खाना खाने से आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। इसलिए आपको घर का खाना खाने की सलाह दी जाती है।
कुंभ राशिफल: कुंभ राशि के जो जातक दिल के रोग से पीड़ित हैं उनके लिए दिन मुश्किल भरा रह सकता है। सांस लेने में परेशानी हो सकती है। साथ ही ब्लड प्रेशर भी काफी बढ़ने के आसार हैं।
मीन राशिफल: आज आपको शारीरिक मेहनत ज्यादा करने से बचना होगा। क्योंकि स्वास्थ्य कुछ कमजोर होता दिखाई दे रहा है। शरीर में ऊर्जा का संचार करने के लिए आपको आराम करने की जरूरत है।