Horoscope Today, May 21, 2019: आज कन्या, तुला, सिंह और मीन राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहने वाली है। आय में इजाफा होने की उम्मीद है साथ ही कुछ राशि के जातकों को वाहन सुख की भी प्राप्ति हो सकती है। यहां जानिए सभी राशियों का लव, वित्त और स्वास्थ्य राशिफल…

Health Horoscope Today, May 21, 2019

मेष राशिफल: इस राशि के जातकों की सेहत के लिए दिन सामान्य रहने के आसार हैं। लेकिन परिवार में किसी छोटे बच्चे की तबीयत कुछ खराब हो सकती है।

वृषभ राशिफल: बड़े बुजुर्गों की सेहत के लिए दिन मुश्किल भरा रहने वाला है। तबीयत ज्यादा खराब होने से अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।

मिथुन राशिफल: इस राशि के जातकों को अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखना होगा। बाहर का खाना खाने से पेट कुछ खराब हो सकता है।

कर्क राशिफल: पश्चिम दिशा की यात्रा करने के लिए दिन शुभ नहीं है। कोई दुर्घटना होने की संभावना है।

 

Live Blog

Highlights

    15:43 (IST)21 May 2019
    सिंह और कन्या वालों का स्वास्थ्य राशिफल

    सिंह राशिफल: पेट और कमर दर्द की समस्या ज्यादा परेशान करने वाली है। जरूरत की सभी दवाइयां अपने पास रखें। आज ज्यादा से ज्यादा आराम करें।

    कन्या राशिफल: कन्या राशि वालों का स्वास्थ्य पहले से कुछ खराब हो सकता है। डाइट पर विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। अपाचय खाना खाने से बचें।

    15:07 (IST)21 May 2019
    तुला, वृश्चिक और धनु वालों का स्वास्थ्य राशिफल

    तुला राशिफल: पैरों में दर्द की समस्या उत्पन्न हो सकती है। व्यायाम करने से आपको लाभ मिलेगा। जीवन साथी की सेहत का ध्यान रखें।

    वृश्चिक राशिफल: अचानक से दांत में दर्द हो सकता है। बेहतर होगा डॉक्टर से परामर्श ले लें। यात्रा पर जाने से पहले सारी जरूरत की दवाइंया साथ लेकर के जाएं।

    धनु राशिफल: मानसिक तनाव कापी बढ़ सकते हैं। जिस कारण सिर में दर्द की समस्या उत्पन्न होने की संभावना है। योग और ध्यान करना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।

    14:50 (IST)21 May 2019
    मकर और कुंभ वालों का स्वास्थ्य राशिफल

    मकर राशिफल: मकर राशि के जातकों का स्वास्थ्य आज भरपूर साथ देने वाला है। आप अपने रुके हुए कामों को पूरा कर पाएंगे।

    कुंभ राशिफल: सेहत में हल्के-फुल्के उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। अध्यात्म की तरफ मन ज्यादा आकर्षित होगा।

    14:23 (IST)21 May 2019
    मीन वालों का स्वास्थ्य राशिफल

    मीन राशिफल: कमर दर्द की समस्या काफी परेशान कर सकती है। शुगर वाले मरीजों की दिक्कतें बढ़ने के आसार हैं। सेहत पर विशेष ध्यान दें।

    14:11 (IST)21 May 2019
    Love Horoscope Today, May 21,  2019: मेष और वृष वालों का लव राशिफल

    मेष राशिफल: प्रेम संबंधों में तनाव उत्पन्न हो सकते हैं। झगड़ा ज्यादा बढ़ने से संबंध टूटने के आसार भी दिखाई दे रहे हैं। गुस्से पर नियंत्रण रखना आपके लिए जरूरी होगा।

    वृषभ राशिफल: आज आपको कोई शादी के लिए प्रपोज कर सकता है। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन काफी शुभ रहने वाला है। रुके हुए सभी कार्य बनने की संभावना है।

    13:58 (IST)21 May 2019
    मिथुन और कर्क राशि वालों का लव राशिफल

    मिथुन राशिफल: प्रेमी की सहायता से कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। आपके लव रिलेशन पहले से ज्यादा मजबूत होने की संभावना है।

    कर्क राशिफल: परिवार वालों के साथ अचानक से किसी लंबी यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है। जीवन साथी के साथ हल्की-फुल्की नोक-झोक होने की संभावना है।

    13:31 (IST)21 May 2019
    सिंह और कन्या राशि वालों का लव राशिफल

    सिंह राशिफल: किसी से प्यार का इजहार करने के लिए दिन शुभ नहीं है। लव रिलेशन में विश्वास की कमी आएगी। जिस कारण रिश्तों में अलगाव की स्थिति उत्पन्न होगी।

    कन्या राशिफल: प्रेमी की किसी बात से आप काफी नाराज हो सकते हैं। रिश्तों में गलतफहमी होने के आसार हैं। इसलिए कोई भी निर्णय लेने से पहले अच्छे से विचार कर लें।

    13:04 (IST)21 May 2019
    तुला राशि वालों का लव राशिफल

    तुला राशिफल: तुला राशि के जातकों की लव लाइफ के लिए दिन शुभ है। शादी के शुभ योग भी बनते दिखाई दे रहे हैं। दांपत्य जीवन में खुशियां आ सकती है।

    12:47 (IST)21 May 2019
    वृश्चिक वालों का लव राशिफल

    वृश्चिक राशिफल: प्रेमी से कोई सुखद समाचार मिलने की संभावना है। परिवार में पूजा-पाठ का माहौल बना रहेगा। भाई-बंधुओं के साथ संबंधों में मधुरता आएगी।

    11:48 (IST)21 May 2019
    धनु राशि के जातकों की लव लाइफ के लिए दिन शुभ

    धनु राशिफल: आज आप अपनी लव लाइफ की चर्चा परिवार वालों से कर सकते हैं। दिन आपके प्रेम संबंधों के लिए शुभ रहने वाला है। परिवार वालों का पूरा सहयोग मिलने की उम्मीद है।

    11:24 (IST)21 May 2019
    मकर वालों का लव राशिफल

    मकर राशिफल: शादी के लिए हमसफर की तलाश अभी पूरी होती नहीं दिखाई दे रही है। धैर्य बनाए रखें। जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचें।

    11:08 (IST)21 May 2019
    कुंभ लव राशिफल

    कुंभ राशिफल: कुंभ राशि के जातकों का दिन आज रोमांस से भरा रहने की संभावना है। किसी रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं।

    10:46 (IST)21 May 2019
    मीन राशि वालों का लव राशिफल

    मीन राशिफल: खराब हुए लव रिलेशन टूटने के आसार हैं। नए लव रिलेशन बनाते समय सावधानी बरतनी होगी।

    10:24 (IST)21 May 2019
    Finance Horoscope Today, May 21, 2019: मेष वित्त राशिफल

    मेष राशिफल: आय में बढ़ोतरी की संभावना है। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। किसी कर्मचारी से नोक-झोक होने के आसार दिखाई दे रहे हैं।

    09:48 (IST)21 May 2019
    मेष वालों का आर्थिक राशिफल

    वृषभ राशिफल: आर्थिक तंगी झेलनी पड़ सकती है। जरूरत से ज्यादा पैसा खर्च करने से बचें। वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की संभावना है।

    09:24 (IST)21 May 2019
    मिथुन वालों के लिए दिन शुभ

    मिथुन राशिफल: ऑफिस में साख बढ़ने के आसार हैं। विदेश जाने का मौका मिल सकता है। नौकरी की तलाश पूरी होने की संभावना है।

    09:04 (IST)21 May 2019
    कर्क राशि वालों का वित्त राशिफल

    कर्क राशिफल: निवेश करने के लिए दिन शुभ है। पुराने किसी निवेश से फायदा मिल सकता है। सामाजिक कार्यों में धन ज्यादा खर्च होगा।

    08:50 (IST)21 May 2019
    सिंह वालों की आय में बढ़ोतरी के हैं आसार

    सिंह राशिफल: आय में बढ़ोतरी होने की संभावना है। पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है। विदेश से जुड़े मामलों में फायदा मिलेगा।

    08:33 (IST)21 May 2019
    कन्या और तुला वालों की आर्थिक स्थिति कैसी रहने के आसार हैं

    कन्या राशिफल: नौकरी में अच्छे अवसर प्राप्त होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होगी। इनकम में अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है।

    तुला राशिफल: आपकी मेहनत का फल आपको मिलता दिखाई दे रहा है। आय में इजाफा होने की संभावना है। वाहन सुख की भी प्राप्ति हो सकती है।

    08:21 (IST)21 May 2019
    वृश्चिक वालों का वित्त राशिफल

    वृश्चिक राशिफल: दोस्तों पर पैसा ज्यादा खर्च होगा। बिजनेस में नुकसान हो सकता है। निवेश करते समय सावधानी बरतें।

    07:54 (IST)21 May 2019
    धनु वित्त राशिफल

    धनु राशिफल: धनु राशि वालों के स्वास्थ्य मामलों में धन ज्यादा खर्च होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति पहले से कमजोर हो सकती है।

    07:41 (IST)21 May 2019
    मकर राशि वालों का वित्त राशिफल

    मकर राशिफल: कर्ज देते समय सावधानी बरतें। कोई कीमती वस्तु चोरी हो सकती है। अनावश्यक खर्चे बढ़ने के आसार हैं।

    07:31 (IST)21 May 2019
    कुंभ वालों का आर्थिक राशिफल

    कुंभ राशिफल: कुंभ राशि के जातक यात्रा करते समय सावधानी बरतें। चोरों की चपेट में आ सकते हैं। इसलिए अपनी कीमती वस्तुओं का ध्यान रखें।

    07:11 (IST)21 May 2019
    मीन राशि वालों के वित्त मामलों के लिए दिन सामान्य

    मीन राशिफल: मीन राशि वालों की वित्त स्थिति के लिए दिन सामान्य है। कोई नया काम शुरु किया जा सकता है। ऑफिस में काम का बोझ बढ़ेगा।