Horoscope Today, April 21, 2019: कर्क राशि वालों के सेहत में सुधार आ सकता है जिससे आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा कर सकेंगे। साथ ही मेष राशि वालों की आर्थिक स्थिति सुधरने वाली है आप अपने लिए घर खरीदने की योजना बना सकते हैं। बाकी राशि वालों के लिए आज का दिन उनकी लव, वित्त और स्वास्थ्य लाइफ के लिए कैसा रहने के आसार हैं जाने यहां…
Horoscope Today, April 21, 2019: तुला राशि वालों को होगा आर्थिक स्थिति में सुधार, जानें अपना वित्त राशिफल
Horoscope Today, 21 April 2019 (आज का राशिफल): कर्क राशि वालो की सेहत पहले से तंदरुस्त रहेगी। आप अपने रुके हुए कामों को पूरा कर सकते हैं। अच्छे खान-पान और प्राणायाम पर ध्यान देने से आप सेहतमंद महसूस करेंगे।
Written by जनसत्ता ऑनलाइन
Updated:

Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा Religion समाचार (Religion News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
First published on: 21-04-2019 at 05:26 IST
Highlights
करियर में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। किसी से झगड़ा होने की संभावना है। कार्यस्थल पर आपको अपने दुश्मनों से सावधान रहने की जरूरत है।
व्यापारियों को रोज के मुकाबले ज्यादा इनकम होने के आसार हैं। किसी मित्र की मदद से आर्थिक स्थिति काफी बेहतर होने की संभावना है। करियर में तरक्की के लिए सूर्य भगवान को जल चढ़ाएं।
आज आपका पैसा घूमने फिरने में ज्यादा खर्च होगा। काफी समय बाद समय निकालकर आप अपने परिवार वालो के साथ अच्छा समय गुजारने वाले हैं। किसी अनजान व्यक्ति को पैसा देने से आपको बचना चाहिए।
नया काम शुरु किया जा सकता है। निवेश करने में सावधानी बरतें। शिक्षकों के लिए दिन शुभ रहने वाला है। विदेश जाने के योग बन रहे हैं।
कड़ी मेहनत के बाद भी आपको अच्छे परिणाम नहीं मिल पा रहे हैं। जिस वजह से आपके कार्य करने की क्षमता कम हो सकती है। लेकिन सुझाव है कि अपने काम में किसी भी तरह की कमी ना आने दें क्योंकि भविष्य में आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल जरूर मिलेगा।
आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। परिवार में किसी सदस्य को अच्छी नौकरी मिल सकती है। दोस्तों को पार्टी देने में ज्यादा पैसा खर्च हो सकता है। इसलिए बजट के अनुसार ही सब काम करें।
व्यापार में ज्यादा इनकम होने के चलते कर्ज का पैसा वापस दे सकते हैं। जिससे तनाव कम होंगे। साथ ही निवेश करने का भी मन बन सकता है लेकिन सोच समझकर कोई भी फैसला लें। जिससे आगे चलकर किसी भी समस्या का सामना ना करना पड़े।
अचानक से घर में खर्चे बढ़ने के आसार हैं। जिस वजह से आपका बजट बिगड़ सकता है। किसी मित्र से आर्थिक सहायता लेनी पड़ेगी।
नींद पूरी ना होने की वजह से आपको जरूरी कार्यों में रुकावट आ सकती है। व्यापार में किसी तरह का कोई नुकसान देखने को मिल सकता है। घर में किसी शुभ कार्य में धन खर्च होने की उम्नीद है।
किसी करीबी दोस्त की आर्थिक सहायता करनी पड़ सकती है। बिजनेस वाले जातकों को नुकसान होने की संभावना है। कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन रोज के मुकाबले आज कम रहेगा।
रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। लेकिन निवेश करने के लिए दिन शुभ नहीं है। वाहन दुर्घटना ग्रस्त होने की संभावना है। इसलिए किसी भी काम को करने में जल्दबाजी ना करें।
आर्थिक स्थिति में काफी सुधार देखने को मिल सकता है। घर खरीदने की योजना बन सकती है। जमीन से जुड़े विवादों से मुक्ति मिलने की संभावना है।
लव लाइफ के लिए दिन शुभ है। पार्टनर के साथ डिनर डेट पर जा सकते हैं। किसी दोस्त से आपको आर्थिक सहायता मिलेगी। जीवन साथी आपको कोई बड़ी खुशखबरी दे सकता है।
प्रेमी के साथ किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। बच्चों की वजह से आपके प्रेम संबंधों में मधुरता आने की उम्मीद है। हल्के हरे रंग के कपड़े पहनना आपके लिए शुभ साबित होगा।
मकर राशि वाले अपने हमसफर के साथ अच्छा समय व्यतीत करने वाले हैं। लेकिन परिवार का माहौल थोड़ा तनाव भरा रहने के आसार हैं। आपकी लव लाइफ के बारे में परिवार वालों को पता चल सकता है।
आप अपनी लव लाइफ की चर्चा अपने दोस्तों से कर सकते हैं। कार्यस्थल पर काम के दबाव के कारण अपने लव पार्टनर को समय नहीं दे पाएंगे। जिसके चलते आपका प्रेमी आप से काफी निराश हो सकता है।
भावनाओं पर आपको कंट्रोल करने की जरूरत है। किसी ओर के प्रति आपका खिंचाव आपके लव रिलेशन को खराब कर सकता है। प्यार में निराश लोगों की जिंदगी में कोई खास आने वाला है।
शादी करने के इच्छुक लोगों को अपना जीवन साथी मिलने वाला है। अगर आपकी जिंदगी में पहले से ही कोई है तो इस बात की जानकारी अपने घर वालों को दे दें।
परिवार वालो के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। जिस कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी जरूरी काम में जीवन साथी और दोस्तों का भरपूर सहयोग मिलने की संभावना है।
सिंह राशि वाले जातक गुस्सैल स्वभाव के होने के कारण आप अपने रिश्ते खराब कर लेते हैं। छोटी-छोटी बातों को दिल से ना लगाएं। अपने पार्टनर की बातों को सुनने की कोशिश करें।
बाहरी व्यक्ति की वजह से आपके रिश्ते में विश्वास कम हो सकता है। तनाव ज्यादा बढ़ने की वजह से संबंध टूटने की भी स्थिति बन सकती है। इसलिए किसी की सुनी सुनाई बातों पर भरोसा ना करें।
प्रेमी के साथ चल रहा झगड़ा बढ़ने की संभावना है। गुस्से और वाणी पर संयम रखें जिससे आपके रिश्तों में फिर से मधुरता आ जाए। अपने दिल की बात कहने के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है।
आपके मिलनसार स्वाभाव का कोई फायदा उठा सकता है। जिससे आपको नुकसान होने की संभावना है। साथ ही कोई नया प्रेम संबंध बनने के आसार दिखाई दे रहे हैं।
लव लाइफ के लिए दिन तनाव भरा रहने के आसार हैं। पार्टनर से झगड़ा हो सकता है। शादी के लिए हमसफर की तलाश पूरी होने की संभावना है।
परिवार के किसी सदस्य की तबीयत ज्यादा खराब हो सकती है। हो सकता है अस्पताल के चक्कर भी लगाने पड़ जाएं। बच्चों को खेलते समय सावधानी बरतनी होगी, चोट लगने के आसार नजर आ रहे हैं।
शारीरिक गतिविधि कम होने के कारण आपकी पाचन क्रिया कुछ खराब हो सकती है। इसलिए किसी एक ही जगह पर देर तक ना बैठें साथ ही टहलना आपके लिए बेहद जरूरी है।
ऑफिस में काम का बोझ बढ़ने की वजह से आप तनाव में रहेंगे। जिस कारण सिर दर्द और पेट दर्द की समस्या हो सकती है। राहत के लिए समय निकालकर व्यायाम या योग करें।
यात्रा के लिए दिन शुभ रहेगा। लेकिन पश्चिम दिशा की यात्रा में स्वास्थ्य कुछ गड़बड़ हो सकता है। इसलिए जरूरत की सभी दवाइयां लेकर ही घर से निकलें।
किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलने की उम्मीद है। लेकिन अभी किसी भी तरह की लापरवाही ना बरतें। जब तर पूरी तरह से स्वस्थ ना हो जाएं तब तक डॉक्टर की सलाह अनुसार ही काम करें।
सेहत के लिए दिन शुभ है लेकिन खान पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। बाहर का खाना आपके शरीर के लिए नुकसानदय साबित हो सकता है।
काफी समय बाद आप तनाव मुक्त महसूस कर सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा जिस कारण किसी यात्रा पर जाने की भी योजना बनेगी। सेहत में किसी तरह की कोई परेशानी नजर नहीं आ रही है।
पैरों में दर्द की समस्या से जूझना पड़ सकता है। गले से संबंधी संक्रमण परेशान कर सकता है। इसलिए स्वास्थ्य का विशेष ध्यान देने की सलाह दी जाती है।
कर्क राशि वालो की सेहत पहले से तंदरुस्त रहेगी। आप अपने रुके हुए कामों को पूरा कर सकते हैं। अच्छे खान-पान और प्राणायाम पर ध्यान देने से आप सेहतमंद महसूस करेंगे।
बिना कारण ही मन काफी उदास रहेगा। नकारात्मक सोच को अपने ऊपर हावी ना होने दें। क्योंकि इसके कारण आपको काफी मानसिक तनाव हो सकता है।
आज आप अपने शरीर की ओर ज्यादा ध्यान देंगे। भोजन में परिवर्तन लाने की कोशिश करेंगे। सुबह शाम टहलना आपकी सेहत के लिए लाभकारी साबित होगा।
जो लोग पेट से संबंधित रोग से परेशान हैं उनको अपना खास ध्यान देने की जरूरत है। कुछ भी ऐसा ना खाएं जिससे सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़े।