Horoscope Today, May 20, 2019: कन्या और मीन राशि के जातकों के वित्त मामलों के लिए आज का दिन काफी शुभ रहने के आसार हैं। मेष राशि के जातक अपने गुस्से पर काबू रखें नहीं तो आपके प्रेम संबंध काफी खराब हो सकते हैं। सिंह राशि के दिल के मरीजों की तकलीफ बढ़ने के आसार दिखाई दे रहे हैं और किन राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने के आसार हैं, यहां जानिए…
Health Horoscope Today, May 20, 2019
मेष राशिफल: किसी पुरानी बीमारी से राहत मिलने की उम्मीद है लेकिन अभी भी डॉक्टर की सलाह अनुसार ही काम करते रहें। जिससे की यह रोग जड़ से खत्म हो सके।
वृषभ राशिफल: माता के स्वास्थ्य का खास ध्यान रखना होगा। रक्तचाप से संबंधी समस्या उत्पन्न हो सकती है। बिजली उपकरणों से दूरी बनाकर रखें।
मिथुन राशिफल: मिथुन राशि के जातकों को अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। अपनी डाइट में फलों को जरूर शामिल करें।
कर्क राशिफल: कर्क राशि के जातक आज अपनी सेहत की तरफ ज्यादा ध्यान देने वाले हैं। आज आप अपनी डाइट में कुछ बदलाव कर सकते हैं।
सिंह राशिफल: सिंह राशि वालों को दिल से संबंधी रोग ज्यादा परेशान करेंगे। अचानक से तबीयत ज्यादा खराब हो सकती है।
कन्या राशिफल: आज आपके शरीर में काफी ऊर्जा रहने वाली है। जिससे आप अपने जरूरी कामों को पूरा कर पाएंगे। दिन सकारात्मक रहेगा।
तुला राशिफल: आज आपका मन योग और अध्यात्म की तरफ ज्यादा लगने वाला है। जिससे आप अपने अंदर कई तरह के सकारात्मक बदलाव ला पाएंगे।
वृश्चिक राशिफल: किसी करीबी से धोखा मिलने के कारण मानसिक तनाव काफी बढ़ सकते हैं। अपने मन को शांत रखने के लिए योग और ध्यान करें।
धनु राशिफल: परिवार में छोटे बच्चों का स्वास्थ्य कुछ बिगड़ सकता है। बच्चों को बाहर का खाना खाने से बचाना होगा नहीं तो स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
मकर राशिफल: मोटापे से ग्रसित लोग अपनी सेहत की और ज्यादा ध्यान देने वाले हैं। आप लोग अपनी डाइट के साथ-साथ योग को भी अपनी जीवनशैली में शामिल करेंगे।
कुंभ राशिफल: स्वास्थ्य के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। किसी साथी को स्वास्थ्य संबंधी टिप्स दे सकते हैं। हल्का खाना खाएं और सैर सपाटे पर जरूर जाएं।
मीन राशिफल: मीन राशि वालों को तला-भुना खाना नुकसान कर सकता है। घर में काम करते समय हल्की फुल्की चोट लगने के आसार हैं।
मेष राशिफल: प्रेम संबंधों के लिए दिन तनाव भरा रहने वाला है। गुस्से पर काबू रखें। आपसी विवादों को सुलझाने के लिए किसी दोस्त की सहायता ली जा सकती है.
वृषभ राशिफल: प्यार का इजहार करने के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है। नए लव रिलेशन बनाते समय सावधानी बरतें। धोखा मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं।
मिथुन राशिफल: प्यार में निराश जातकों की लव लाइफ में कोई आने वाला है। दिन रोमांस से भरा रहेगा। पार्टनर से कोई खास गिफ्ट मिल सकता है।
कर्क राशिफल: कर्क राशि के जातकों के प्रेम संबंधों में कुछ खटास आ सकती है। पुराने रिश्ते टूटने के आसार हैं।
सिंह राशिफल: जीवन साथी की तरफ से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। आपके लव रिलेशन में मजबूती आने की उम्मीद है।
कन्या राशिफल: जीवन साथी की आय बढ़ने के आसार हैं। आज आप अपने हमसफर के साथ किसी लंबे सफर पर जाने की योजना बना सकते हैं।
तुला राशिफल: वाणी पर संयम बरतें। आप अनजाने में ही सही अपने करीबीयों को दुख पहुंचा सकते हैं। इसलिए आज किसी भी तरह के विवाद में पड़ने से बचें।
वृश्चिक राशिफल: आपके किसी खास साथी से आपके संबंध खराब हो सकते हैं। आज किसी ना किसी से विवाद उत्पन्न होते रहेंगे।
धनु राशिफल: आपकी लव लाइफ के लिए दिन काफी शुभ रहने वाला है। शादी के योग बन रहे हैं। किसी लंबी ट्रिप पर जाने की योजना बन सकती है।
मकर राशिफल: शादी के शुभ योग बन रहे हैं। हमसफर की तलाश पूरी होती दिखाई दे रही है। दांपत्य जीवन के लिए भी दिन अच्छा रहने वाला है।
कुंभ राशिफल: आज आपका ज्यादा से ज्यादा समय अपने पार्टनर के साथ गुजरने वाला है। जिससे आपके रिश्तों में आ रहे तनाव खत्म होने के आसार हैं।
मीन राशिफल: लव लाइफ के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। बच्चों के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। जीवन साथी का किसी जरूरी काम में साथ मिलेगा।
मेष राशिफल: आपकी वित्त स्थिति कुछ खराब हो सकती है। किसी काम में धन ज्यादा खर्च होने के आसार हैं। पुराने किसी निवेश में हानि देखने को मिल सकती है।
वृषभ राशिफल: इस राशि के जातकों की वित्त स्थिति सामान्य रहने वाली है। कार्यस्थल पर मान सम्मान में वृद्धि होने की संभावना है।
मिथुन राशिफल: दुश्मनों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। इसलिए कार्यस्थल पर कोई भी काम करते समय सावधानी बरतें।
कर्क राशिफल: निवेश करने के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है। शत्रु काफी सक्रिय रहेंगे। इसलिए किसी भी काम को करते समय सावधानी बरतें।
सिंह राशिफल: आज आपको अपनी मेहनत का फल मिलने की कम ही संभावना है। लेकिन निराश ना हों क्योंकि आज किये गये कार्यों का आपको भविष्य में अच्छा परिणाम देखने को मिल सकता है।
कन्या राशिफल: विदेश जाने के इच्छुक जातकों का सपना पूरा हो सकता है। इनकम में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है। वाहन सुख की प्राप्ति होने के आसार दिखाई दे रहे हैं।
तुला राशिफल: किसी मित्र के साथ मिलकर कोई नया काम शुरु करने की सोच सकते हैं। जमीन से जुड़े विवाद सुलझने की संभावना है।
वृश्चिक राशिफल: किसी मित्र की आर्थिक सहायता करनी पड़ सकती है। मुनाफे वाली डील होने की संभावना है। वाहन खरीदने के लिए दिन शुभ नहीं है।
धनु राशिफल: अचानक से धन काफी खर्च हो सकता है। जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति काफी कमजोर होने की संभावना है।
मकर राशिफल: व्यापारियों के लिए आज का दिन जोखिम भरा रह सकता है। दुश्मनों से सतर्क रहें। आज व्यर्थ की यात्रा करने से भी आपको बचना चाहिए।
कुंभ राशिफल: आय में वृद्धि होने की संभावना है। रुके हुए कार्यों को पूरा कर पाएंगे। परिवार के किसी सदस्य से धन लाभ हो सकता है।
मीन राशिफल: पुराने किसी निवेश से धन लाभ होने की संभावना है। संपत्ति में भी बढ़ोतरी होती दिखाई दे रही है।