Horoscope Today, April 20, 2019: कर्क राशि वालों की सेहत के लिए दिन शुभ रहने के आसार हैं। मिथुन राशि वाले अपनी लव लाइफ के बारे में परिवार वालों को बता सकते हैं और तुला राशि के जातकों को अपने बिजनेस पार्टनर से सावधान रहने की जरूरत पड़ सकती है। जानिए बाकी राशि के जातकों के लिए उनकी लव, वित्त और स्वास्थ्य लाइफ में क्या कुछ खास होने की संभावना है…
Horoscope Today, April 20, 2019: तुला राशि वालों को बिजनेस में पार्टनर से मिलेगा धोखा, जानें अपना वित्त राशिफल
Horoscope Today, 20 April 2019 (आज का राशिफल): वृश्चिक राशि वालें लोगों को आखों से संबंधित रोग ज्यादा परेशान करने वाला है। रूटीन चैकअप करवाना आपके लिए बेहद जरूरी है। स्किन रोग से पीड़ित लोगों के लिए दिन राहत भरा रहने वाला है।
Written by जनसत्ता ऑनलाइन
Updated:

Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा Religion समाचार (Religion News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
First published on: 20-04-2019 at 06:45 IST
Highlights
आज आप अपने लिए किसी किमती वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं। वाहन और घर सुख प्राप्त होने के आसार हैं। किसी मित्र से आर्थिक सहायता मिलने से आपको फायदा होगा।
नौकरी की तलाश पूरी होती दिख रही है। पैसों से संबंधित परेशानी दूर होगी। शिक्षा से जुड़े लोगों को अपने काम में सफलता मिलेगी।
आर्थिक स्थिति काफी बेहतर होने की संभावना है। हर क्षेत्र में सफलता मिलने के आसार हैं। किसी गरीब को कुछ ना कुछ दान जरूर करें।
इस राशि के जातक किसी भी काम को करने में सावधानी बरतें। दुश्मन आपके हर काम को असफल करने की कोशिश कर सकते हैं। हनुमान चालीसा का पाठ करने से आपको फायदा मिलेगा।
विदेश मामलों में फायदा मिल सकता है। लेन-देन के कार्यों के लिए दिन शुभ रहेगा। कर्ज लिया हुआ पैसा वापस दे सकते हैं। कुल मिलाकर आर्थिक स्थिति कुछ बेहतर होने की संभावना है।
बिजनेस में पार्टनर धोखा दे सकता है। जिससे आपको काफी धन हानि होने की संभावना है। नौकरी करने वाले जातकों के लिए दिन सामान्य रहने के आसार हैं।
आर्थिक स्थिति काफी खराब हो सकती है। निवेश के मामलों में सावधानी बरतनी होगी। व्यापार से जुड़े कुछ भी बड़े फैसले अभी ना लें।
नौकरी करने वाले लोगों का प्रमोशन होने के आसार हैं। पैसों से जुड़ी समस्या दूर होती दिखाई दे रही है। किसी जरूरतमंद की सहायता करना ना भूलें।
समाज में आपकी मान प्रतिष्ठा बढ़ने की संभावना है। रुका हुआ धन मिलने वाला है। दोस्त के साथ मिलकर कुछ नया काम करने की सोच सकते हैं।
वाहन सुख प्राप्त होने वाला है। भाई बंधुओं को अच्छी नौकरी मिल सकती है। विदेश जाने का शुभ योग भी बन रहा है।
इस राशि के जातकों को अपने खर्चो पर काबू करने की जरूरत है। जरूरत से ज्यादा धन खर्च करने की वजह से आर्थिक हालात ज्यादा खराब हो सकते हैं।
आय में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। लेकिन खर्चे भी बढ़ने की संभावना नजर आ रही है। घर में किसी शुभ काम में धन ज्यादा खर्च हो सकता है।
आज आप अपने लव पार्टनर को शादी के लिए प्रपोज कर सकते हैं। दांपत्य जीवन के लिए भा आज का दिन खुशियों भरा रहने वाला है।
आपके रिश्ते में किसी गलतफहमी की वजह से काफी दूरी आ सकती है। इसलिए एक दूसरे की बातों को सुनने की कोशिश करें जिससे प्रेम संबंधों टूटने से बच पाएं।
प्यार में निराशा का सामना कर चुके लोगों के जीवन में कुछ खास होने वाला है। आपकी लाइफ में ऐसा कोई आएगा जिसके साथ आप जिंदगी भर के बंधन में बंधने की सोचेंगे।
प्रेमी का खराब स्वभाव आपको परेशान कर सकता है। जिसकी वजह से आपका मन किसी करीबी मित्र की तरफ आकर्षित हो सकता है।
नए शादीशुदा लोगों के लिए दिन काफी रोमांस भरा रहने के आसार हैं। आप किसी अच्छी जगह घूमने का प्लान बना सकते हैं। दोस्तों की वजह से आपके प्रेम संबंधों में ज्यादा मधुरता आएगी।
शादी के इच्छुक जातकों के लिए कोई नया रिश्ता आ सकता है। जो आपके परिवार के साथ आपके मन को भी अच्छा लग सकता है। तो बिना देर करें आप अपनी शादी की बात को आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे।
आज आपसे कोई अपने प्यार का इजहार कर सकता है। हो सकता है उस व्यक्ति की तरफ आपका कोई आकर्षण ना हो। शादीशुदा लोगों की लव लाइफ में किसी तीसरे की एंट्री होने से रिश्ता खराब हो सकता है।
विवाहित लोगों का झगड़ा होने के आसार हैं। अपने प्रेम संबंधों में सही तालमेल बैठाने की कोशिश करें। इगो आपके रिश्ते में काफी दूरी पैदा कर सकती है।
विवाह करने में जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए। शादी करने से पहले अपने हसमफर के बारे में अच्छे से जानकारी प्राप्त कर लें। साथ ही अपने बीच के तालमेल को समझने की कोशिश करें।
शादी का योग बन रहा है। घर वालों से लव लाइफ की चर्चा कर सकते हैं। आपसे दूर रह रहे प्रेमी से आपकी मुलाकात हो सकती है। मनचाहा जीवन साथी मिलने के लिए अभी इंतजार करना पड़ सकता है।
प्रेम संबंधों में दूरी आने की संभावना है। अपने गुस्से पर काबू रखें। किसी की बातों में आने से आपको बचना चाहिए।
प्रेमियों के लिए दिन काफी शुभ रहने के आसार हैं। रोमांटिक डेट या मूवी देखने का प्लान बना सकते हैं।
वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। बुजुर्ग लोगों को अपने खान पान पर ज्यादा ध्यान देना होगा। कुछ भी उल्टा-सीधा खाने की वजह से पाचन क्रिया खराब हो सकती है।
इस राशि के जातकों को यात्रा करने के लिए दिन शुभ नहीं है। दुर्घटना होने के आसार नजर आ रहे हैं। खासकर पश्चिम और दक्षिण की तरफ यात्रा करने से बचें।
किसी पुराने रोग के फिर से उत्पन्न होने से आप परेशान होंगे। प्रेमी का स्वास्थ्य भी कुछ परेशान कर सकता है। बिजली से जुड़े काम करते समय सावधानी बरतें।
हाई ब्लड प्रेशर से परेशान लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती है। गुस्से पर काबू रखना आपके लिए जरूरी है। डॉक्टर की सलाह अनुसार अपने खान पान का भी विशेष ध्यान रखें।
वृश्चिक राशि वालें लोगों को आखों से संबंधित रोग ज्यादा परेशान करने वाला है। रूटीन चैकअप करवाना आपके लिए बेहद जरूरी है। स्किन रोग से पीड़ित लोगों के लिए दिन राहत भरा रहने वाला है।
इस राशि की महिलाओं को कमर दर्द परेशान कर सकता है। इसलिए एक ही जगह पर ज्यादा देर तक ना बैठें। साथ ही कमर से संबंधित योग या व्यायाम करने से आपको फायदा मिलेगा।
काम में व्यस्त रहने के चलते आप अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। जिससे आपको अचानक कोई समस्या आ सकती है। इसलिए समय मिलते ही अपनी सेहत पर विशेष ध्यान दें।
सेहत के लिए दिन उतार-चढ़ाव वाला रहने वाला है। हल्का फुल्का बुखार होने के आसार हैं। खान पान में एहतियात बरतेंगे तो किसी भी तरह की परेशानी से बच पाएंगे।
सेहत के लिए दिन शुभ है। आपकी पेट दर्द की समस्या दूर होने की संभावना है। अध्यात्म कार्यों की तरफ मन आकर्षित होने से आप काफी सकारात्मक महसूस करेंगे।
आप तीव्र उत्तेजना को महसूस कर रहे हैं। फिलहाल कोई भी निर्णय लेने के हालात में नहीं हैं। काम और योजनाओं में देरी होने के कारण आप तनाव को महसूस करेंगे। नौकरी में असंतुलित अथवा अस्थिर अनुभव करेंगे। आपकी स्थिति कमजोर हो सकती है।
व्यापार में होने वाले नुकसान की वजह से आपकी मानसिक स्थिति काफी खराब होने की संभावना है। अपने मन को शांत रखें जिससे आपकी सेहत पर कोई नकारात्मक प्रभाव ना पड़ पाए।
सेहत के लिए आज का दिन तनाव भरा रहने के आसार हैं। श्वास संबंधी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। गायत्री मंत्र का जाप करना आपके लिए लाभकारी रहेगा।