Horoscope Today, April 18, 2019: वृषभ राशि वालों की लव लाइफ के लिए दिन तनाव भरा रहने के आसार हैं। तो वहीं तुला राशि वालों की आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। साथ ही मीन राशि वालों की समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ने की संभावना है। जानिए अपना आज का वित्त, स्वास्थ्य और लव राशिफल…
Finance Horoscope Today, 18 April 2019
मेष राशिफल: आर्थिक परेशानी आने वाली है। बिजनेस में नुकसान होने की संभावना है। इसलिए हर काम को सावधानी से करें। नौकरी वाले जातक अपने कार्यस्थल पर शत्रुओं से सावधान रहें।
वृषभ राशिफल: आप व्यापार को बढ़ाने के बारे में सोच सकते हैं। किसी मित्र से आपको लाभ मिलने वाला है। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिलने की संभावना है।
मिथुन राशिफल: अध्यात्म कार्यों में आपका धन खर्च होने के आसार हैं। लेकिन आर्थिक स्थिति मजबूत होती दिखाई दे रही है। जरूरतमंद की सहायता करना आपके लिए लाभदायक साबित होगा।
कर्क राशिफल: वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। बच्चों पर धन ज्यादा खर्च होगा। निवेशकों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है।
सिंह राशिफल: आर्थिक स्थिति सुधरने के कारण कर्ज का पैसा वापस दे पाएंगे। जिससे आप तनाव मुक्त महसूस करेंगे। लेकिन निवेश के मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत पड़ेगी।
कन्या राशिफल: कन्या राशि वालों को पैतृक संपत्ति से फायदा हो सकता है। धन संबंधी रुके हुए काम को पूरा कर पाएंगे। घर में कोई मांगलिक कार्य होने के चलते पैसा ज्यादा खर्च हो सकता है।
तुला राशिफल: तुला राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। जरूरत की चीजों के साथ भी समझौता करना पड़ सकता है। लेकिन किसी करीबी व्यक्ति से सहायता मिलने की संभावना है।
वृश्चिक राशिफल: इस राशि के जातकों की इनकम बढ़ने की संभावना है। नौकरी और व्यवसाय दोनों ही क्षेत्रों में लाभ मिलने के आसार हैं। व्यापार से जुड़े बड़े फैसले लिये जा सकते हैं।
धनु राशिफल: जीवन साथी की आय में बढ़ोतरी होगी। घर में कोई कीमती वस्तु खरीदी जा सकती है। भाग्य आपके साथ है।
मकर राशिफल: मकर राशि के जातकों को अपने दुश्मनों से सावधान रहने की जरूरत है। विदेश जाने के इच्छुक जातकों का सपना पूरा हो सकता है। बिजनेस के चलते किसी लंबी यात्रा पर जाने की संभावना है।
कुंभ राशिफल: इस राशि के जातकों को अपने व्यवसाय से जुड़े लोगों पर खास ध्यान देने की जरूरत है। लापरवाही की वजह से भारी नुकसान हो सकता है।
मीन राशिफल: आर्थिक मामलों के लिए दिन शुभ रहने वाला है। व्यापार और नौकरी में तरक्की मिलेगी। समाज में मान सम्मान बढ़ सकता है। दान पुण्य के काम में पैसा खर्च होगा।
मेष राशिफल: इस राशि के जातकों का अपने हसमफर के साथ झगड़ा हो सकता है। जिसकी वजह से आपके बीच दूरी आने की संभावना है। अगर गुस्से पर काबू रखेंगे तो अपने प्रेम संबंधों को टूटने से बचा पाएंगे।
वृषभ राशिफल: पति-पत्नी के बीच में मनमुटाव हो सकते हैं। जिसका असर आपकी प्रोफेशनल लाइफ पर भी पड़ने के आसार हैं। अविवाहित लोगों को अपना सच्चा लव पार्टनर मिल सकता है।
मिथुन राशिफल: काफी समय बाद आप अपने हमसफर के साथ समय बिता सकते हैं। जिसके चलते आपके संबंध मजबूत होंगे। प्यार का इजहार करने के लिए दिन शुभ रहेगा।
कर्क राशिफल: शादी के इच्छुक जातकों को अपना हमसफर मिल सकता है। लेकिन शादी करने से पहले कुंडली की अच्छे से जांच जरूर करा लें। बच्चों के माता बिता के साथ संबंध मधुर होंगे।
सिंह राशिफल: नए प्रेमियों के लिए दिन रोमांस से भरा रहेगा। मूवी देखने या फिर कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। पीले रंग के कपड़े पहनना आपके लिए शुभ रहेगा।
कन्या राशिफल: शक आपके रिश्तों को खराब करने का कारण बन सकता है। किसी बाहरी व्यक्ति की बात सुनकर अपने प्रेम संबंध को खराब ना होने दें।
तुला राशिफल: लव लाइफ के लिए दिन सामान्य रहने के आसार हैं। लेकिन शाम के समय किसी बात पर कुछ अनबन हो सकती है। पर अपनी समझदारी से आप अपने रिश्ते में कोई खटास नहीं आने देंगे।
वृश्चिक राशिफल: इस राशि के जातक अपनी लव लाइफ को लेकर काम रोमांटिक रहने वाले हैं। प्रेमी को इंप्रेस करने के लिए कुछ खास गिफ्ट देने का सोच सकते हैं।
धनु राशिफल: धनु राशि वाले शादीशुदा लोग अपने रिश्ते में सही तालमेल बिठाने की कोशिश करें। हर बात पर टकराव होने से आपका संबंद ज्यादा खराब हो सकता है।
मकर राशिफल: अपने प्रेमी के साथ किसी पार्टी में जाने की सोच सकते हैं। लेकिन टकराव आपके मूड को खराब कर सकता है। अपने स्वभाव में थोड़ा परिवर्तन लाने की कोशिश करेंगे तो आपके प्रेम संबंध मधुर हो सकते हैं।
कुंभ राशिफल: पार्टनर के प्रति आपका चिड़चिड़ा स्वभाव आपके रिश्ते को काफी खराब कर देगा। आपको योग और अध्यात्म के माध्यम से अपने मन को शांत रखने की जरूरत है।
मीन राशिफल: दांपत्य जीवन के लिए दिन शुभ है। अपनी लव लाइफ के बारे में घर पर बता सकते हैं। परिवार वालों का पूरा सहयोग मिलने की उम्मीद है।
मेष राशिफल: स्वास्थ्य मामलों के लिए दिन शुभ है। सेहत में सुधार आने की संभावना है। योग और प्राणायाम को करते रहें इससे आप स्वस्थ महसूस करेंगे।
वृषभ राशिफल: किसी करीबी की तबीयत खराब होने की वजह से मानसिक तनाव रहेगा। ब्लड प्रेशर बढ़ने की संभावना है। अपने आप को शांत रखने की कोशिश करें।
मिथुन राशिफल: स्वास्थ्य खराब रहने के चलते डॉक्टर के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। कोई नया रोग आपके शरीर में उत्पन्न हो सकता है। खान पान का विशेष ध्यान दें।
कर्क राशिफल: यात्रा करने के लिए दिन शुभ है। स्वास्थ्य आपका भरपूर साथ देता नजर आ रहा है। आज आप पूरे दिन काफी एक्टिव नजर आने वाले हैं।
सिंह राशिफल: आप अपनी सेहत को बिगाड़ने के खुद ही दोषी होंगे। लगातार बाहर का उल्टा-सीधा खाना खाने की वजह से स्वास्थ्य काफी खराब हो सकता है। आपको जरूरत है अपने खान पान में सुधार करने की जिससे आप अपने आपको किसी गंभीर रोग के होने से बचा सकें।
कन्या राशिफल: बच्चों को खेल खेल में चोट लग सकती है। घर में किसी महिला का स्वास्थ्य अचानक खराब हो सकता है। लेकिन चर्म रोग से संबंधित व्यक्तियों को राहत मिलने के आसार हैं।
तुला राशिफल: छोटे बच्चों को धूप में ज्यादा देर तक ना रहने दें। इससे बच्चा बीमार पड़ सकता है। गर्भवती महिलाओं को खानें में तरल पदार्थों का ज्यादा सेवन करने की जरूरत है।
वृश्चिक राशिफल: किसी गंभीर रोग के बढ़ने से आप काफी परेशान रहेंगे। जिससे आपका मनोबल और आत्मविश्वास काफी कम होने के आसार हैं। लेकिन डॉक्टर की सलाह अनुसार अपना ध्यान रखेंगे तो आपकी सेहत में बहुत जल्द सुधार देखने को मिलेगा।
धनु राशिफल: इस राशि के जो जातक मधुमेह रोग से पीड़ित हैं उनकी परेशानियां बढ़ने के आसार हैं। स्वास्थ्य से संबंधित कोई भी लापरवाही ना बरतें।
मकर राशिफल: पेट से संबंधित रोग बढ़ सकते हैं। पाचन क्रिया काफी खराब रहने के चलते परेशानी हो सकती है। व्यायाम करना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।
कुंभ राशिफल: किसी लंबी बीमारी से राहत मिलती दिखाई दे रही है। जिसकी वजह से शरीर में काफी ऊर्जा रहने के आसार हैं। लेकिन जब कर पूरी तरह से फिट ना हो जाएं तब तक डॉक्टर की सलाह अनुसार ही काम करें।
मीन राशिफल: जोड़ों में दर्द, कमर दर्द और आखों से संबंधित परेशानी हो सकती है। दिन काफी तनाव भरा रहेगा। किसी भी काम को सही से नहीं कर पाएंगे। आराम करना आपके लिए लाभकारी साबित होगा।