Horoscope Today, May 17, 2019: आज का दिन कई राशि वालों के आर्थिक मामलों के लिए काफी शुभ रहने के आसार हैं। लेकिन स्वास्थ्य मामलों को लेकर लगभग हर राशि के जातकों को सतर्कता बरतनी होगी। जानिए आज का वित्त, लव और स्वास्थ्य राशिफल…
Health Horoscope Today, May 17, 2019
मेष राशिफल: स्वास्थ्य के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। हल्की-फुल्की सिर दर्द की समस्या हो सकती है। नींद उचित मात्रा में लेना आपके लिए जरूरी होगा।
वृषभ राशिफल: कमर दर्द की समस्या आपको परेशान कर सकती है। इसलिए एक ही जगह पर देर तक नहीं बैठे। समस्या ज्यादा बढ़ने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
मिथुन राशिफल: मिथुन राशि वालों के शरीर में जरूरत से ज्यादा ऊर्जा देखने को मिलेगी। रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए दिन अच्छा है।
कर्क राशिफल: यात्रा पर जाने के लिए दिन शुभ नहीं है। स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। खासकर दक्षिण दिशा की यात्रा करने से बचना होगा।
Highlights
सिंह राशिफल: वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। दुर्घटना होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। बच्चों की सेहत में भी कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं।
कन्या राशिफल: कन्या राशि के जातकों को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। बाहर का खाना खाने से बचें। पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है।
तुला राशिफल: तुला राशि के जातकों को घर के काम करते समय सावधानी बरतनी होगी। चोट लगने के आसार दिखाई दे रहे हैं। आग संबंधी कार्यों को करते समय सावधानी बरतें।
वृश्चिक राशिफल: शुगर वाले मरीजों की परेशानी बढ़ सकती है। इसलिए खान-पान और प्राणायाम का ध्यान रखें। परिवार में किसी बुजुर्ग की सेहत ज्यादा बिगड़ सकती है।
धनु राशिफल: धनु राशि वाले यात्रा के समय जरूरत की सभी दवाइयां साथ लेकर जाएं। बच्चों के स्वास्थ्य का भी खास ध्यान रखना होगा।
मकर राशिफल: सेहत के लिए दिन सामान्य है। रुके हुए कामों को पूरा किया जा सकता है। यात्रा पर जाने के लिए भी समय सही है।
कुंभ राशिफल: कान और गले से संबंधी रोग ज्यादा परेशान कर सकते हैं। इसलिए हो सके तो डॉक्टर से परामर्श ले लें।
मीन राशिफल: दिल के मरीजों के लिए दिन अच्छा नहीं है। सेहत में काफी गिरावट आ सकती है। इसलिए सतर्क रहें।
मेष राशिफल: प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है। नए रिश्ते बनेंगे। पुराने रिश्तों में आ रही कड़वाहट दूर होने के आसार हैं।
वृषभ राशिफल: इस राशि के जातकों की लव लाइफ में कोई खास आने वाला है। शादी के शुभ योग बन रहे हैं। जीवन साथी के साथ संबंधों में और भी ज्यादा मजबूती आएगी।
मिथुन राशिफल: जीवन साथी का चुनाव करते समय सावधानी बरतें। धोखा मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना लें।
कर्क राशिफल: कर्क राशि के जातकों को लव पार्टनर से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। पारिवारिक माहौल काफी अच्छा रहने के आसार हैं।
सिंह राशिफल: आज आप अपने प्रेमी को शादी के लिए प्रपोज कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में खुशियां आने की उम्मीद है।
कन्या राशिफल: बिगड़े हुए प्रेम संबंध टूटने की संभावना है। मानसिक तनाव ज्यादा रहेगा। गुस्से पर काबू रखें।
तुला राशिफल: लव पार्टनर से किसी ना किसी बात पर अनबन होती रहेगी लेकिन शाम होते-होते आपसी मतभेदों का निपटारा होने की भी संभावना है।
वृश्चिक राशिफल: लव लाइफ के लिए दिन शुभ है। आज आपको अपने लव पार्टनर से कोई ना कोई गिफ्ट मिलने की संभावना है।
धनु राशिफल: अचनाक से किसी रोमांटिक डेट पर जाने की योजना बन सकती है। दिन रोमांस से भरा रहेगा। किसी मित्र की सहायता से प्रेम संबंधों में और भी ज्यादा मजबूती आएगी।
मकर राशिफल: अगर आप किसी को प्रपोज करने का सोच रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए शुभ नहीं है। आपको सामने वाले से नकारात्मक जवाब मिलने की ज्यादा संभावना है।
कुंभ राशिफल: कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन रोमांस से भरा रहेगा। किसी लंबी ट्रिप पर जाने की योजना बन सकती है।
मीन राशिफल: परिवार में कोई मांगलिक कार्य संपन्न होगा। भाई-बंधुओं के संबंधों में मधुरता आएगी। जीवन साथी का भरपूर साथ मिलने की उम्मीद है।
मेष राशिफल: व्यापारियों के लिए दिन मुश्किल भरा है। जोखिम ज्यादा देखने को मिल सकते हैं। अनावश्यक खर्चे बढ़ने की भी संभावना है।
वृषभ राशिफल: परिवार में किसी विशेष पूजा-पाठ में धन ज्यादा खर्च हो सकता है। आर्थिक मामलों को लेकर कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा।
मिथुन राशिफल: काम के चलते आज के दिन यात्रा करना शुभ रहेगा। निवेश करने के लिए भी समय अच्छा है। आज किये गये निवेश का भविष्य में अच्छा फल प्राप्त हो सकता है।
कर्क राशिफल: नौकरी करने वालों की ऑफिस में साख बढ़ने की संभावना है। व्यापारियों को अपने दुश्मनों से सतर्क रहने की आवश्यक्ता है नहीं तो जोखिम उठाना पड़ सकता है।
सिंह राशिफल: सिंह राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। बिगड़े हुए काम बन सकते हैं। विदेश मामलों से कुछ फायदा मिलने के आसार हैं।
कन्या राशिफल: किसी पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है। धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। नौकरी में तरक्की हो सकती है।
तुला राशिफल: वित्त मामलों के लिए समय अच्छा चल रहा है। कर्ज दिया हुआ पैसा वापस मिलने के आसार हैं।
वृश्चिक राशिफल: इस राशि के जातकों को अचानक धन लाभ हो सकता है। वाहन सुख की भी प्राप्ति होने की संभावना है।
धनु राशिफल: आय में बढ़ोतरी होगी लेकिन खर्चे बढ़ने के भी आसार हैं। फालतू चीजों पर पैसा खर्च करने से आपको बचना चाहिए।
मकर राशिफल: परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है। नया काम शुरु करने के लिए दिन अच्छा है।
कुंभ राशिफल: जमीन से जुड़े मामलों का निपटारा होने के आसार हैं। धन में वृद्धि होगी। घर खरीदने की योजना बन सकती है।
मीन राशिफल: मीन राशि के जातक अपने वित्त मामलों को लेकर सतर्क रहें। किसी पर भरोसा करना आपको नुकसानदह साबित हो सकता है।