आज का दिन किन राशि वालों के लिए शुभ रहने की संभावना है और किन राशि के जातकों को आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ सकती है। जानिए अपना दैनिक स्वास्थ्य, लव और वित्त राशिफल।
Finance Horoscope Today, 17 April 2019:
मेष राशिफल: आर्थिक स्थिति में सुधार आने के आसार हैं। किसी लंबी यात्रा पर जाने से धन काफी खर्च हो सकता है। लेकिन इस यात्रा से आपको फायदा होता दिख रहा है।
वृषभ राशिफल: धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। किसी पुराने निवेश से प्रॉफिट हो सकता है। लेकिन नया काम शुरु करने के लिए समय अनुकूल नहीं है।
मिथुन राशिफल: कर्ज दिया हुआ पैसा डूबने के आसार हैं। आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। भगवान शिव की अराधना करें इससे आपको फायदा मिलेगा।
कर्क राशिफल: फिजूल खर्च हो सकते हैं। मित्रों में धन काफी खर्च होने के आसार हैं। महीने के आखिरी तक पैसों से संबंधित परेशानी झेलनी पड़ सकती है। इसलिए बेहतर होगा कि अभी से ही अपने खर्चों पर नियंत्रण कर लें।
Highlights
मेष राशिफल: आर्थिक स्थिति में सुधार आने के आसार हैं। किसी लंबी यात्रा पर जाने से धन काफी खर्च हो सकता है। लेकिन इस यात्रा से आपको फायदा होता दिख रहा है।
वृषभ राशिफल: धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। किसी पुराने निवेश से प्रॉफिट हो सकता है। लेकिन नया काम शुरु करने के लिए समय अनुकूल नहीं है।
मिथुन राशिफल: कर्ज दिया हुआ पैसा डूबने के आसार हैं। आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। भगवान शिव की अराधना करें इससे आपको फायदा मिलेगा।
कर्क राशिफल: फिजूल खर्च हो सकते हैं। मित्रों में धन काफी खर्च होने के आसार हैं। महीने के आखिरी तक पैसों से संबंधित परेशानी झेलनी पड़ सकती है। इसलिए बेहतर होगा कि अभी से ही अपने खर्चों पर नियंत्रण कर लें।
सिंह राशिफल: परिवार का कोई सदस्य अस्पताल में भर्ती हो सकता है। जिसके कारण पैसा ज्यादा खर्च होने की संभावना है। किसी दोस्त से आर्थिक सहायता मिलने के आसार हैं।
कन्या राशिफल: नौकरी करने वालों के लिए दिन तनाव भरा रहेगा। आज किसी ना किसी काम में आपसे गलती हो सकती है। जिसकी वजह से आपकी साख में गिरावट आने के आसार हैं। जरूरी काम को करने से पहले 3 बार गायत्री मंत्र का जाप कर लें।
तुला राशिफल: तुला राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। बिजनेस में मुनाफा होगा। व्यापार में भी बढ़ोतरी होने के आसार हैं।
वृश्चिक राशिफल: यह दिन आपके लिए शुभ फल लेकर आया है। आपको आपके सभी काम में तरक्की मिलती दिखाई दे रही है। आय में बढ़ोतरी हो सकती है।
धनु राशिफल: नया काम शुरु करने के लिए दिन शुभ नहीं है। काम के चलते किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को नौकरी मिल सकती है।
मकर राशिफल: इस राशि के जातकों की नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है। विदेश जाने के शुभ योग बन रहे हैं। मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होने की संभावना है।
कुंभ राशिफल: कुंभ राशि के जातक अपने दुश्मनों से सावधान रहें। आपके कार्यस्थल पर आपकी साख को बिगाड़ने की कोशिश करेंगे। अपना भेद किसी को ना बताएं।
मीन राशिफल: आज रोज के मुकाबले व्यापार में ज्यादा इनकम हो सकती है। नौकरी करने वाले जो जातक विदेश जाने का सपना देख रहे हैं उनकी ख्वाहिश पूरी होने के आसार हैं।
मेष राशिफल: इस राशि के जातकों को अपनी लव लाइफ में कई उतार चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। रूठने मनाने का सिलसिला चलता रहेगा।
वृषभ राशिफल: प्रेम संबंधों में किसी व्यक्ति विशेष की वजह से मजबूती आ सकती है। लेकिन प्यार का इजहार करने के लिए आपको रुकना पड़ेगा। आपके कुछ ग्रह आपके प्रेम संबंधों में तनाव उत्पन्न कर सकते हैं।
मिथुन राशिफल: इस राशि के जातकों को अपनी लव लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ में सही तालमेल बिठाने की जरूरत है। जिससे आपके हमसफर के साथ आपके रिश्तों में कोई खटास ना आने पाए।
कर्क राशिफल: शादीशुदा लोगों में किसी व्यक्ति को लेकर झगड़ा हो सकता है। रिश्ते टूटने की भी स्थिति बन रही है। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने से आप अपने रिश्तो को टूटने से बचा पाएंगे।
सिंह राशिफल: आज आपको अपने परिवार वालों से भरपूर सहयोग मिलने वाला है। शादी के लिए शुभ योग भी बन रहे हैं। अपनी लव लाइफ की चर्चा परिवार वालों से कर सकते हैं।
कन्या राशिफल: कन्या राशि के जातकों की लव लाइफ में कोई खास आने वाला है। इस खास इंसान का स्वागत दिल से करिए। हो सकता है ये लव पार्टनर आपका जिंदगी भर का हमसफर बन जाए।
तुला राशिफल: किसी तीसरे व्यक्ति की वजह से आपके संबंधों में तनाव उत्पन्न हो सकते हैं। शादी के इच्छुक जातकों के हमसफर की तलाश अभी पूरी होती नहीं दिखाई दे रही है।
वृश्चिक राशिफल: आज आप अपने लव पार्टनर को शादी के लिए प्रपोज कर सकते हैं। जिसकी वजह से रिश्तों में ओर भी ज्यादा मजबूती आ जाएगी। लेकिन आपके साथी के घर वालों की तरफ से थोड़े मुश्किल हालात उत्पन्न हो सकते हैं।
धनु राशिफल: शादी के शुभ योग बन रहे हैं। लेकिन हमसफर का चुनाव करते समय सावधानी बरतें। किसी पुराने प्रेमी से मुलाकात हो सकती है।
मकर राशिफल: आज आप अपने हमसफर के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने की सोच सकते हैं। रोमांटिक डेट का आयोजन किया जा सकता है। साथ ही प्रेमी से कोई उपहार भी मिलने की संभावना है।
कुंभ राशिफल: जीवन साथी की आय में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। आर्थिक परेशानी दूर हो सकती है। हमसफर के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा होने के आसार हैं।
मीन राशिफल: हमसफर को समय नहीं दे पाने के चलते रिश्ते में तनाव रहेगा। हर बात पर झगड़ा होने के आसार हैं। बेहतर होगा कि अपने व्यस्त जीवन में से कुछ पल अपने हमसफर के साथ बिताने की कोशिश करें।
मेष राशिफल: सड़क पर चलते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। किसी भी तरह की लापरवाही से नुकसान हो सकता है। खासकर दक्षिण दिशा की यात्रा करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है।
वृषभ राशिफल: नींद पूरी ना होने की वजह से आप काफी थकावट महसूस करेंगे। कार्यस्थल पर किसी भी काम को करने में मन नहीं लगेगा। बेहतर रहेगा आज आप आराम करें। जिससे की शरीर की सारी थकावट दूर हो पाए।
मिथुन राशिफल: बच्चों की तबीयत थोड़ी खराब हो सकती है। इसलिए इनकी सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही ना बरतें। हल्का सा बुखार आने पर भी डॉक्टर से सलाह लें।
कर्क राशिफल: इस राशि के जातकों को अपनी दिनचर्या में सुधार लाने की जरूरत है। क्योंकि खराब दिनचर्या की वजह से स्वास्थ्य खराब हो सकता है। बाहर का खाना खाने से आपको बचना होगा।
सिंह राशिफल: सिर दर्द और कमर दर्द से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है। तनाव कम लें और एक जगह पर ज्यादा देर तक ना बैठें।
कन्या राशिफल: कन्या राशि के जातक आज तरोताजा महसूस करेंगे। ऐसा उनकी अच्छी दिनचर्या के कारण होगा। किसी गंभीर बीमारी से राहत मिलने के आसार हैं। मन कुछ बैचेन रह सकता है।
तुला राशिफल: बुजुर्ग लोगों की सेहत में सुधार आने के आसार हैं। अपने रोजाना के रूटीन में अभी कोई बदलाव ना करें। साथ ही बच्चों को बिजली के सामान से दूर रखें।
वृश्चिक राशिफल: आज आप सेहतमंद महसूस कर सकते हैं। रुके हुए कार्यों को पूरा किया जा सकता है। घर में मेहमानों के आने से शारीरीक थकावट ज्यादा होगी।
धनु राशिफल: अगर किसी यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं तो जरूरत की सभी दवाइयां साथ लेकर के जाएं। क्योंकि स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। खासकर बाहर का खाना खाने से आपको बचना चाहिए।
मकर राशिफल: गला खराब हो सकता है। जिसकी वजह से आपको काफी उलझन होगी। ठंड़ा कुछ भी खाने से आपको बचना होगा। नहीं तो लंबे समय तक इस परेशानी से जूझना पड़ सकता है।
कुंभ राशिफल: इस राशि के जातकों को दक्षिण पश्चिम की तरफ यात्रा करने में सावधानी बरतनी होगी। किसी दुर्घटना होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। आपके लिए हनुमान चालीसा का पाठ करना लाभकारी साबित होगा।
मीन राशिफल: बिना कारण मन विचलित रहेगा। किसी भी काम में सही से मन नहीं लगेगा। ध्यान और योग के माध्यम से आप अपने मन को सही कर पाएंगे।