Horoscope Today, May 16, 2019: कर्क राशि वालों को पेट से संबंधी रोग होने की संभावना है इसलिए अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें। लेकिन आपकी लव लाइफ के लिए दिन अच्छा नहीं है। कुंभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होती दिखाई दे रही है। यहां जानें अपना आर्थिक, स्वास्थ्य और लव राशिफल…
Health Horoscope Today, May 16, 2019
मेष राशिफल: सेहत के लिए दिन सामान्य रहने के आसार हैं। किसी लंबी बीमारी से राहत मिलती हुई नजर आ रही है। व्यायाम करने में लापरवाही ना बरतें।
वृषभ राशिफल: वृषभ राशि के जातकों को सिर दर्द की समस्या हो सकती है। तनाव कम लें। साथ ही पानी पीने की मात्रा बढ़ानी होगी।
मिथुन राशिफल: काम का बोझ बढ़ने के कारण आप अच्छे से नींद नहीं ले पा रहे हैं। जिस कारण आपका स्वास्थ्य बिगड़ने के आसार दिखाई दे रहे हैं। इसलिए कोशिश करें ज्यादा से ज्यादा आराम करने की।
कर्क राशिफल: पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है। हल्का भोजन करें। पैदल चलना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
सिंह राशिफल: रक्तचाप से संबंधी परेशानी हो सकती है। तबीयत ज्यादा खराब होने की वजह से चक्कर तक आ सकते हैं। इसलिए आराम करें और अपने खान-पान का ध्यान रखें।
कन्या राशिफल: इस राशि के जातकों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। शरीर में ऊर्जा की मात्रा काफी रहने वाली है। रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए दिन उत्तम है।
तुला राशिफल: दिल के मरीजों का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। डॉक्टर की सलाह अनुसार ही काम करें। व्यायाम करने में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं करें।
वृश्चिक राशिफल: घर में किसी बुजुर्ग की सेहत ज्यादा खराब हो सकती है। अस्पताल के चक्कर लगने की संभावना है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। सड़क दुर्घटना होने के आसार दिखाई दे रहे हैं।
धनु राशिफल: महिलाएं खाना बनाते समय सावधानी रखें। छोटी-मोटी चोट लगने के आसार दिखाई दे रहे हैं। परिवार के किसी सदस्य की सेहत में कुछ सुधार आने की संभावना है।
मकर राशिफल: आज आप अपनी सेहत पर खास ध्यान देने की सोच सकते हैं। जिसके लिए आप अपनी डाइट में भी कुछ परिवर्तन करने की सोचेंगे।
कुंभ राशिफल: आंखों से संबंधी रोग परेशान कर सकते हैं। नौकरी करने वाले जातक सिस्टम के सामने ज्यादा देर तक ना बैंठे। क्योंकि इससे आपकी आंखों की तकलीफ बढ़ सकती है।
मीन राशिफल: मीन राशि के जातकों को वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी। चोट लगने के आसार दिखाई दे रहे हैं। लंबी यात्रा पर जाने के लिए आज का दिन उत्तम नहीं है।
मेष राशिफल: लव लाइफ के लिए दिन शुभ है। किसी लंबी यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होने की संभावना है।
वृषभ राशिफल: आज आपके लिए दिन प्यार भरा रहने वाला है। परिवार और कार्यस्थल दोनों ही जगह प्यार और सम्मान मिलने की संभावना है।
मिथुन राशिफल: किसी करीबी व्यक्ति से झगड़ा होने के आसार हैं। प्रेम संबंधों में तनाव उत्पन्न होने से आप परेशान रहेंगे। वाणी पर संयम बरतें और भगवान शिव की पूजा करें।
कर्क राशिफल: खराब हुए प्रेम संबंध टूटने की स्थिति बन सकती है। बेहतर होगा कि आप समझदारी और संयम से काम लें।
सिंह राशिफल: प्रेमी से किसी ना किसी बात पर अनबन होने के आसार दिख रहे हैं। गुस्से पर काबू रखना होगा नहीं तो संबंधों में काफी ज्यादा खटास आ सकती है।
कन्या राशिफल: कन्या राशि के जातक अपने प्रेमी को खुश करने के लिए कुछ खास कर सकते हैं। दिन रोमांस से भरा रहेगा। कहीं रोमांटिक जगह घूमने की योजना बन सकती है।
तुला राशिफल: आज आपकी शादी के लिए कोई रिश्ता आ सकता है। लेकिन जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचें। शादी से पहले अपने पार्टनर को अच्छे से जान लें।
वृश्चिक राशिफल: दांपत्य जीवन में आर्थिक मामलों को लेकर विवाद उत्पन्न हो सकते हैं। आपसी तालमेल में कमी आएगी।
धनु राशिफल: शादी के शुभ योग बन रहे हैं। प्यार का इजहार करने के लिए दिन उत्तम रहने वाला है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात फलदायी साबित हो सकती है।
मकर राशिफल: मकर राशि के जातक आज अपनी लव लाइफ के बारे में परिवार वालों को बता सकते हैं। प्यार का इजहार करने के लिए भी आज का दिन शुभ रहने वाला है।
कुंभ राशिफल: कुंभ राशि वालों को अपने जीवन साथी की सेहत का खास ध्यान रखना होगा। आपकी अपने साथी के प्रति केयर आपके प्रेम संबंंधों में मजबूती लाएगी।
मीन राशिफल: शादीशुदा जातकों की लव लाइफ के लिए दिन शुभ है। पुराने वाद विवादों का निपटारा होता दिखाई दे रहा है। जीवन साथी से कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है।
मेष राशिफल: वित्त मामलों के लिए दिन शुभ है। व्यापार में कोई मुनाफे वाली डील हो सकती है। नौकरी वालों को अपने दुश्मनों से सावधान रहने की जरूरत है।
वृषभ राशिफल: वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की संभावना है। जिससे खर्चे काफी बढ़ सकते हैं। इसलिए सावधानी बरतें।
मिथुन राशिफल: विदेश मामलों में फायदा मिल सकता है। नौकरी में नए अवसर प्राप्त होने की संभावना है। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है।
कर्क राशिफल: कर्क राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। बिगड़े हुए काम बनेंगे। आज किसी को पैसा उधार देने से आपको बचना चाहिए।
सिंह राशिफल: सिंह राशि के जातकों के निवेश करने के लिए दिन शुभ है। कोई नया प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है। आय में बढ़ोतरी हो सकती है।
कन्या राशिफल: नया काम शुरु करने के लिए दिन अच्छा साबित हो सकता है। ऑफिस में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। भाग्य आपके साथ है।
तुला राशिफल: बेरोजगार लोगों को नौकरी मिलने की संभावना है। काम के चलते यात्रा करना आज फायदेमंद साबित होगा। व्यापार से जुड़े बड़े निर्णय आज लिये जा सकते हैं।
वृश्चिक राशिफल: कोई कीमती वस्तु चोरी हो सकती है। भीड़-भाड़ वाले इलाके में सावधान रहने की जरूरत है। अचनाक से यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
धनु राशिफल: स्वास्थ्य मामलों में धन ज्यादा खर्च हो सकता है। लेकिन जीवन साथी की आय में कुछ बढ़ोतरी होने के आसार हैं। घर खरीदने की योजना बन सकती है।
मकर राशिफल: किसी करीबी दोस्त के साथ मिलकर कोई नया काम शुरु कर सकते हैं। नौकरी करने वालों का आज कार्यस्थल पर झगड़ा होने की संभावना है।
कुंभ राशिफल: आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होती दिखाई दे रही है। पुराने किसी निवेश से फायदा मिल सकता है। लेकिन वाहन सावधानी से चलाएं।
मीन राशिफल: शिक्षा और कृषि से जुड़े जातकों के लिए दिन शुभ है। आय में वृद्धि होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।