Horoscope Today, 16 April, 2019: राशिफल पढ़ना कई लोगों की दिनचर्या का अहम हिस्सा माना जाता है। इसके माध्यम से लोगों को अपने आने वाले समय के बारे में कुछ जानकारी मिल जाती है। जिसकी सहायता से व्यक्ति अपने कार्यों को सावधानी पूर्वक और अच्छे से कर पाता है। यहां आप जानेंगे अपने स्वास्थ्य, लव और वित्त राशिफल के बारे में…
मेष राशिफल: इस राशि के जातकों की लव लाइफ में किसी खास व्यक्ति की एंट्री होने वाली है। दिन खुशनुमा रहेगा। माता पिता का हर काम में सहयोग मिलने की संभावना है।
वृषभ राशिफल: प्यार का इजहार करने के लिए दिन अच्छा रहेगा। प्रेमी के साथ किसी लंबी यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है। दोस्तों के साथ रिश्ते ओर ज्यादा मजबूत होंगे।
मिथुन राशिफल: हमसफर को समय नहीं देने के चलते आपका झगड़ा हो सकता है। रिश्ते में काफी दूरी आने के आसार हैं। इसलिए समय मिलते ही हमसफर के साथ वक्त जरूर बिताएं।
मेष राशिफल: वित्त मामलों के लिए दिन तनाव भरा रहेगा। नुकसान काफी ज्यादा होने की संभावना है। किसी खास मित्र से मदद भी मिल सकती है। भगवान गणेश की अराधना करें।
वृषभ राशिफल: प्रॉपर्टी के मामलों को लेकर दिन तनाव भरा रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में परेशानी बढ़ने के आसार हैं। आर्थिक तौर पर स्थिति ज्यादा खराब हो सकती है। उपाय के लिए किसी जरूरतमंद की सहायता जरूर करें इससे आपके बुरे ग्रहों का प्रभाव कम होगा।
मिथुन राशिफल: लक्ष्मी जी आप पर मेहरबान हैं। हर काम में सफलता मिलती दिखाई दे रही है। अचानक से पैसा आ सकता है। निवेश करने के लिए दिन उत्तम रहेगा। वाहन सुख प्राप्त हो सकता है।
कर्क राशिफल: घर के मामलों में पैसा ज्यादा खर्च होने के आसार हैं। अचानक से घर में किसी वस्तु के खराब होने से खर्चा बढ़ सकता है। बिजनेस वाले जातकों को व्यापार में कुछ खास फायदा होता नहीं दिखाई दे रहा है।
कन्या राशिफल: नया काम शुरु करने के लिए दिन शुभ है। काम के चलते किसी लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। अध्यात्म के कार्यों में कुछ धन खर्च हो सकता है।
सिंह राशिफल: सिंह राशि वाले वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। क्योंकि वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने के आसार दिख रहे हैं। निवेशकों के लिए आज का दिन जोखिम भरा रहने वाला है।
तुला राशिफल: इस राशि के जातकों को अपने बिजनेस पार्टनर की गतिविधियों पर खास ध्यान रखने की जरूरत है। पार्टनर आपके दुश्मनों के साथ मिलकर आपको नुकसान पहुंचा सकता है।
वृश्चिक राशिफल: निवेश करते समय खास सावधानी बरतनी होगी। आज किसी को पैसा उधार देते समय अच्छे से सोच विचार कर लें। नौकरी करने वाले जातकों को कार्यस्थल में कई पेरशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
धनु राशिफल: इस राशि के जातकों को किसी पुराने निवेश से फायदा मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। पैसों की वजह से रुके हुये कार्य पूरे होंगे। जीवन साथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।
मकर राशिफल: लव पार्टनर के सहयोग से आपके अपने जरूरी कार्यों में सफलता मिल सकती है। बिजनेस में कुछ बड़े फैसले ले सकते हैं। घर में किसी करीबी की आय में बढ़ोतरी होने के आसार हैं।
कुंभ राशिफल: बिजनेस और नौकरी करने वाले दोनों ही जातकों के लिए समय अच्छा चल रहा है। विदेश जाने का अवसर मिल सकता है। नौकरी के लिए अच्छा ऑफर मिलने की संभावना है।
मीन राशिफल: आज आप अपनी इनकम में बढ़ोतरी के लिए कुछ व्यापार करने का सोच सकते हैं। लेकिन किसी भी तरह का बिजनेस खोलने से पहले कुंडली जरूर दिखा लें। नौकरी करने वाले जातकों को ऑफिस में सम्मान मिल सकता है।
मीन राशिफल: दिन रोमांस से भरा है। आज आप ऑफिस के कामों से छुट्टी लेकर अपने लव पार्टनर को भरपूर समय दे सकते हैं। ऐसा करने से आपके बीच में आ रहे तनाव खत्म होने की संभावना है।
कुंभ राशिफल: आज आपको किसी खास के प्रति अपने प्यार का एहसास हो सकता है। लेकिन अपने दिल की बात करने के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। शादीशुदा जातकों को आज अपने प्रेम संबंध में कुछ नयापन लगेगा।
मकर राशिफल: टूटे हुए रिश्तों में ओर भी ज्यादा कड़वाहट देखने को मिल सकती है। हालांकि आपके दोस्त आपके रिश्तों में सुधार लाने की कोशिश करेंगे। लेकिन आपकी इगो आपके रिश्ते को फिर से बनाने में रूकावट पैदा करेगी।
धनु राशिफल: आज आपके लिए दिन रोमांस से भरा रहने के आसार हैं। आप अपने साथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। हल्के गुलाबी रंग के कपड़े पहनना आपकी लव लाइफ में चार चांद लगा देगा।
वृश्चिक राशिफल: इस राशि के जातकों को शादी के लिए प्रपोजल आने वाले हैं। सोच समझकर अपने हमसफर का चुनाव करें। जल्दबाजी में निर्णय लेने से आपको बचना होगा नहीं तो नुकसान हो सकता है।
कन्या राशिफल: शादी के शुभ योग बन रहे हैं। अगर आपकी लव लाइफ में कोई है तो उसकी चर्चा आज घर वालों से कर सकते हैं। भाग्य आपके साथ होने की वजह से सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकता है।
तुला राशिफल: तुला राशि के जातक प्यार में धोखा मिलने के आसार हैं। अपने पार्टनर की गतिविधियों पर ध्यान देने की जरूरत है। कोई अपना करीबी आपके रिश्ते में तनाव पैदा कर सकता है। दांपत्य जीवन में आर्थिक कारणों की वजह से झगड़ा होने के आसार हैं।
सिंह राशिफल: दोस्त की वजह से आपका अपने हमसफर से विवाद हो सकता है। इसलिए कोशिश करें कि अपने रिश्ते में विश्वास को कम ना होने दें। हमसफर को कुछ खास गिफ्ट देने से आपके प्रेम संबंध मधुर रहेंगे।
कर्क राशिफल: दांपत्य जीवन के लिए दिन अच्छा नहीं है। हर छोटी बात पर झगड़ा हो सकता है। बेहतर होगा कि आज आप एक दूसरे से थोड़ा दूर रहने की कोशिश करें।
मेष राशिफल: आपकी खराब सेहत में सुधार आने के आसार हैं। शरीर में ऊर्जा का संचार होगा। अपने जरूरी कामों को पूरा कर सकते हैं। खान पान का उचित ध्यान रखना जरूरी है।
वृषभ राशिफल: मानसिक तनाव से आप परेशान है। इसे कम करने के लिए मनोरंजन में अपना मन लगाए। ज्यादा तनाव लेने से स्वास्थ्य में भारी गिरावट देखने को मिल सकती है।
मिथुन राशिफल: गर्मी के मौसम में आपको अपनी सेहत का खास ध्यान रखना होगा। तरल पदार्थों का सेवन ज्यादा करें। इससे आपके शरीर में ऊर्जा बनी रहेगी। किसी बुजुर्ग व्यक्ति की सहायता करने से आपको लाभ मिलेगा।
कुंभ राशिफल: पश्चिम दिशा की यात्रा करने से आपको बचना होगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानी झेलनी पड़ सकती है। गले में दर्द रहने के भी आसार नजर आ रहे हैं।
मीन राशिफल: जोड़ों में दर्द आपको परेशान कर सकता है। मालिश करने से आराम मिलेगा। साथ ही पैरों से संबधित व्यायाम जरूर करें। बुजुर्ग लोग घर में चलते समय सावधानी बरतें। चोट लगने की संभावना है।
मकर राशिफल: मुंह से संबंधित रोग परेशान करने वाले हैं। खासकर दांत में दर्द होने की संभावना है। बिना डॉक्टर की सलाह के कोई दवाई ना लें नहीं तो परेशानी ज्यादा बढ़ने के आसार हैं।
वृश्चिक राशिफल: लंबे समय बाद आज आप अपने सेहत में सुधार को महसूस करेंगे। जिसकी वजह से पूरा दिन आपका मन काफी प्रसन्न रहने वाला है। साथ ही योग और अध्यात्म कार्यों में आपकी दिलचस्पी बढ़ सकती है।
धनु राशिफल: किसी भी काम में जल्दबाजी करने से आपको बचना होगा। क्योंकि आपके ग्रह किसी दुर्घटना की ओर इशारा कर रहे हैं। लेकिन अगर एहतियात बरतेंगे तो किसी भी तरह की परेशानी आने से बच सकते हैं।
कन्या राशिफल: यात्रा करने के लिए दिन शुभ रहेगा। स्वास्थ्य आपका भरपूर साथ देने वाला है। रोज के मुकाबले आज आप ज्यादा सेहतमंद महसूस कर सकते हैं।
तुला राशिफल: इस राशि की गर्भवती महिलाओं को अपना खास ध्यान रखना होगा। गर्मी के मौसम में पानी और फलों का सेवन ज्यादा करें। नारियल पानी आपकी सेहत के लिए हितकारी साबित होगा। किसी भी तरह की परेशानी होने पर अपने डॉक्टर से तुरंत सलाह लें।
सिंह राशिफल: पेट से संबंधी रोग बढ़ सकते हैं। किसी भी तरह की परेशानी होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। हल्के और पौष्टिक आहार का सेवन करें। घर में बिजली संबंधी समान का प्रयोग करते समय सावधानी बरतें।
कर्क राशिफल: यात्रा पर जाते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। तबीयत खराब होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। घर में किसी महिला का स्वास्थ्य ज्यादा खराब हो सकता है।