Horoscope Today, May 15, 2019: मिथुन राशि वाले दिल के मरीजों को कुछ राहत मिल सकती है लेकिन आपकी लव लाइफ के लिए दिन मुश्किल भरा रहने की संभावना है। आपकी आर्थिक स्थिति की बात करें तो उसके लिए दिन शुभ रहेगा। अचानक से धन लाभ हो सकता है। बाकी राशियों का हाल कैसा रहने वाला है जानिए आज के वित्त, लव और स्वास्थ्य राशिफल से…
Health Horoscope Today, May 15, 2019
मेष राशिफल: आज का दिन आपकी सेहत के लिए शुभ रहने के आसार है। आप अपने रुके हुए कामों को पूरा कर सकते हैं। लेकिन किसी दोस्त की तबीयत खराब होने के चलते अस्पताल के चक्कर लगने की संभावना है।
वृषभ राशिफल: इस राशि के जातकों को पेट से संबंधी रोग परेशान कर सकते हैं। इसलिए खान-पान का ज्यादा ध्यान रखना होगा।
मिथुन राशिफल: दिल के मरीजों के लिए राहत भरा दिन है। सेहत में काफी सुधार आता दिखाई दे रहा है। बच्चों को हल्की-फुल्की चोट लगने की संभावना है।
कन्या राशिफल: नौकरी करने वालों की सेहत आज उनका साथ कम दे सकती है। ऐसा आपके साथ भरपूर नींद नहीं ले पाने के कारण हो सकता है।
तुला राशिफल: दक्षिण दिशा की यात्रा करना आपके लिए मुश्किल भरा रह सकता है। दुर्घटना होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। इसलिए इस दौरान यात्रा करने से बचें।
वृश्चिक राशिफल: किसी पुराने रोग से राहत मिल सकती है। जो जातक किसी बीमारी इलाज के कारण अस्पताल में भर्ती थे उन्हें आज छुट्टी मिल सकती है।
धनु राशिफल: इस राशि के जातक आज अपनी डाइट में कुछ बदलाव करने की सोच सकते हैं। साथ ही योग की तरफ मन ज्यादा लगेगा।
मकर राशिफल: मानसिक तनाव बढ़ने के आसार हैं। जिस कारण शरीर में काफी कमजोरी महसूस कर सकते हैं। फलों के जूस का सेवन करना आपके लिए लाभकारी साबित होगा।
कुंभ राशिफल: स्वास्थ्य के लिए दिन सामान्य रहने के आसार हैं। गर्भवती महिलाओं की सेहत में सुधार होगा। हल्का भोजन करना आपके लिए अच्छा रहेगा।
मीन राशिफल: शुगर वाले जातकों की तकलीफ बढ़ सकती है। ऐसा आपकी खराब डाइट के कारण होगा। इसलिए डॉक्टर की सलाह से ही सब काम करें।
मेष राशिफल: प्रेमी आज आपको शादी के लिए प्रपोज कर सकता है। जिस कारण आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा और प्रेम संबंधों में और भी ज्यादा मजबूती आयेगी।
वृषभ राशिफल: पुराने रिश्तों में धोखा मिलने की संभावना है। लव रिलेशन में किसी ना किसी कारण तनाव उत्पन्न होते रहेंगे। गुस्से पर काबू रखना आपके लिए जरूरी होगा।
मिथुन राशिफल: मिथुन राशि के जातकों की लव लाइफ के लिए दिन मुश्किल भरा रहने के आसार हैं। किसी बाहरी व्यक्ति के कारण आपके संबंध काफी खराब हो सकते हैं।
कर्क राशिफल: शादी के शुभ योग बन रहे हैं। लव मैरिज होने की संभावना है। शादीशुदा जातकों के बीच में कुछ मनमुटाव हो सकते हैं।
सिंह राशिफल: इस राशि के जातकों की लव लाइफ के लिए दिन अच्छा रहेगा। नए प्रेम संबंध बनने के आसार दिखाई दे रहे हैं।
कन्या राशिफल: काम के चलते जीवन साथी के लिए समय निकालना मुश्किल हो सकता है। जिस कारण आपका प्रेमी आपसे काफी नाराज हो जाएगा।
तुला राशिफल: आज का दिन काफी रोमांटिक रहने के आसार हैं। लव लाइफ की पुरानी यादें ताजा होने के कारण आप भावुक हो सकते हैं।
वृश्चिक राशिफल: टूटे हुए प्रेम संबंध फिर से बनने के आसार दिखाई दे रहे हैं। लेकिन नए लव रिलेशन बनाने के लिए आज का दिन शुभ नहीं है।
धनु राशिफल: शादीशुदा लोगों के किसी ना किसी बात पर झगड़े होने के आसार हैं। अपनी इगो को दूर रख कर ही आप अपने संबंधों में सुधार ला सकेंगे।
मकर राशिफल: मकर राशि वालों की अपनी पार्टनर से दूरी बढ़ सकती है। लेकिन किसी दोस्त की सहायता से आपके संबंधों में सुधार आने के आसार हैं।
कुंभ राशिफल: आज का दिन शादी के लिए प्रपोज करने के लिए अच्छा रहेगा। परिवार में आपकी लव लाइफ की चर्चा हो सकती है।
मीन राशिफल: वाणी पर विशेष संयम बरतने की जरूरत है। गुस्से में बोली गईं बातें आपके करीबी लोगों को ठेस पहुंचा सकती है।
मेष राशिफल: आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार आने की संभावना है। दोस्त के सहयोग से आपके रुके हुए काम बन सकते हैं। निवेश करने के लिए दिन शुभ है।
वृषभ राशिफल: पुराने किसी निवेश से हानि देखने को मिल सकती है। व्यापार में बिजनेस पार्टनर धोखा दे सकता है। नौकरी वालों के लिए दिन सामान्य रहने के आसार हैं।
मिथुन राशिफल: मिथुन राशि के जातकों को अचानक से धन लाभ हो सकता है। नौकरी की तलाश पूरी होने की संभावना है। विदेश जाने के शुभ योग बन रहे हैं।
कर्क राशिफल: पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने के आसार हैं। लेकिन नौकरी करने वालों के लिए दिन चुनौती भरा रहने की संभावना है। साख में कुछ कमी आ सकती है।
सिंह राशिफल: नया काम शुरु करने के लिए दिन अच्छा नहीं रहेगा। किसी अनजान व्यक्ति से पैसों का लेन देन करने से बचना होगा।
कन्या राशिफल: पुराने किसी कर्ज की भरपाई कर पाएंगे। लेकिन कार्यस्थल पर दुश्मनों से सावधान रहने की जरूरत है। नया काम शुरु करने के लिए दिन शुभ नहीं है। लेकिन बिजनेस वालों को जबरदस्त मुनाफा हो सकता है।
तुला राशिफल: इस राशि के जातकों की इनकम में बढ़ोतरी होने की संभावना है। बेरोजगार लोगों को मनचाही नौकरी मिल सकती है। कुछ जरूरी कार्यों में धन ज्यादा खर्च होने की संभावना है।
वृश्चिक राशिफल: पैसा खर्च करते समय सावधानी बरतें नहीं तो आर्थिक स्थिति काफी खराब हो सकती है। जीवन साथी का किसी महत्वपूर्ण काम में साथ मिल सकता है।
धनु राशिफल: कोई कीमती वस्तु खोने के आसार दिखाई दे रहे हैं। इसलिए सावधानी बरतें। वाहन खरीदने की योजना बन सकती है।
मकर राशिफल: मकर राशि वालों को नौकरी में प्रमोशन मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं। सामाजिक कार्यों में धन ज्यादा खर्च होने की संभावना है।
कुंभ राशिफल: आर्थिक स्थिति कुछ कमजोर हो सकती है। इसलिए जरूरी चीजों पर ही पैसा खर्च करें। स्वास्थ्य मामलों में धन ज्यादा खर्च होने की संभावना है।
मीन राशिफल: मीन राशि के जातकों को निवेश सोच समझकर करने की जरूरत है। धोखा मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं। यात्रा पर धन ज्यादा खर्च हो सकता है।