Horoscope Today, 15 April, 2019: भारत में कई लोग दिन की शुरुआत में राशिफल पढ़ते हैं। क्योंकि इससे उन्हें अपने आने वाले समय के बारे में कुछ जानकारी मिल जाती है। जिसकी सहायता से व्यक्ति अपने अच्छे और बुरे समय के हिसाब से अपने दिन के कामों को करता है। यहां जानिए अपना स्वास्थ्य, वित्त और लव राशिफल…
मेष राशिफल: आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। धन लाभ होने के आसार हैं। किसी मित्र की आर्थिक सहायता करनी पड़ सकती है।
वृषभ राशिफल: लेन देन के लिए दिन शुभ नहीं है। किसी निवेश में जोखिम उठाना पड़ सकता है। बिजनेस से जुड़े जरूरी फैसले अभी ना लें। भाग्य आपका साथ कम देता दिखाई दे रहा है।
मिथुन राशिफल: इस राशि के जातकों का भाग्योदय होने वाला है। हर क्षेत्र में तरक्की मिलती दिखाई दे रही है। लेकिन दुश्मनों से थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। आपकी बढ़ती साख को बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं।
Highlights
मेष राशिफल: आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। धन लाभ होने के आसार हैं। किसी मित्र की आर्थिक सहायता करनी पड़ सकती है।
वृषभ राशिफल: लेन देन के लिए दिन शुभ नहीं है। किसी निवेश में जोखिम उठाना पड़ सकता है। बिजनेस से जुड़े जरूरी फैसले अभी ना लें। भाग्य आपका साथ कम देता दिखाई दे रहा है।
मिथुन राशिफल: निवेशकों के लिए दिन काफी शुभ रहेगा। आप सोच समझकर किसी अच्छी जगह पैसा लगा सकता हैं। नौकरी करने वालो को विदेश जाने का मौका मिल सकता है।
कुंभ राशिफल: नौकरी करने वाले जातकों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। काम का बोझ पहले से ज्यादा रहेगा। लेकिन किसी भी काम को करने में सावधानी बरती होगी।
मीन राशिफल: दोस्तों में धन ज्यादा खर्च होगा। बिजनेस से जुड़े लोगों को रोज के मुकाबले कम इनकम होगी। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को नौकरी मिलने के आसार हैं।
मकर राशिफल: कोर्ट कचहरी के मामलों में राहत मिल सकती है। पुराने किसी निवेश से फायदा होने के आसार हैं। नया काम शुरु करने के लिए दिन उत्तम है।
धनु राशिफल - प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में फायदा मिलेगा। वाहन सुख प्राप्त हो सकता है। बच्चों के करियर में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। भगवान गणेश की पूजा करने से आपको फायदा मिलेगा।
वृश्चिक राशिफल: अचानक से धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। घर में माहौल खुशनुमा रहेगा। रुके हुए कार्यों को पूरा कर सकते हैं। कहीं घूमने की भी योजना बन सकती है।
कन्या राशिफल: उधार का पैसा वापस देने में परेशानी महसूस होगी। आर्थिक स्थिति में गिरावट देखने को मिल सकती है। लेकिन किसी दोस्त की सहायता से आपको राहत मिलने के आसार हैं।
तुला राशिफल: बिजनेस में हानि होने के आसार हैं। अपने कर्मचारियों से सावधान रहें साथ ही उनकी गतिविधियों का भी पूरा ध्यान रखें। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे।
सिंह राशिफल: अचानक से किसी काम में धन ज्यादा खर्च हो सकता है। जिसकी वजह से आपका बजट बिगड़ने के आसार हैं। जरूरत के हिसाब से ही पैसा खर्च करें।
मेष राशिफल: लव लाइफ के लिए दिन मिला जुला रहने वाला है। किसी ना किसी बात पर झगड़ा होता रहेगा। लेकिन आपका पार्टनर आपको मनाने की पूरी कोशिश कर सकता है।
वृषभ राशिफल: नए प्रेमियों के लिए दिन रोमांस से भरा रहेगा। अपने साथी के साथ किसी छोटी मोटी यात्रा पर जाने का सोच सकते हैं। शादी के लिए हमसफर की तलाश पूरी होती दिखाई दे रही है।
मिथुन राशिफल: पार्टनर से धोखा मिलने के आसार हैं। लेकिन किसी दोस्त की सहायता से आप दिमाग पर संतुलन बनाने में कामयाब होंगे। गुस्से पर नियंत्रण करने से आपको फायदा मिलेगा।
कुंभ राशिफल: प्यार में निराश जातकों की लाइफ में कोई खास आने वाला है। जिसके आने से आपका फिर से प्यार पर विश्वास बढ़ जाएगा। नए शादीशुदा जोड़े कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं।
मीन राशिफल: प्यार का इजहार करने के लिए दिन शुभ नहीं है। दांपत्य जीवन में किसी बात को लेकर तनाव काफी बढ़ सकता है। अपने मन और दिमाग को शांत रखने की कोशिश करें।
मकर राशिफल: आज आपके परिवार वाले आपसे शादी की बात कर सकते हैं। अगर आपकी लव लाइफ में कोई है तो उसकी जानकारी अपने परिजनों को दे दें। हो सकता है कि आपके परिवार का आपको काफी सकारात्मक जवाब मिले।
धनु राशिफल: आप अपने प्रेमी को समय नहीं दे पा रहे हैं। जिसके चलते आपका रिश्ता काफी तनाव पूर्ण बन गया है। बिजी लाइफ में से कुछ पल अपने लव पार्टनर के लिए निकालें। जिससे रिश्तों में मधुरता बनी रहे।
तुला राशिफल: पुरानी यादें ताजा होने से प्रेम संबंध में मजबूती आएगी। परिवार वालों से भरपूर प्यार मिलने से आप खुशनुमा महसूस करेंगे। आज आप अपने चाहने वालों को उपहार देने की सोच सकते हैं।
वृश्चिक राशिफल: शादी के इच्छुक जातकों को सुखी समाचार मिलने वाला है। पार्टनर की तलाश पूरी होती दिख रही है। शिवलिंग पर जल चढ़ाएं। इससे आपकी लव लाइफ में आने वाली बाधा खत्म हो सकती है।
कन्या राशिफल: किसी तीसरे व्यक्ति की वजह से आपकी लव लाइफ में तनाव उत्पन्न हो सकते हैं। अपने प्रेमी पर विश्वास रखेंगे तो प्रेम संबंध टूटने से बच पाएंगे।
सिंह राशिफल: परिवार का माहौल काफी अच्छा रहने के आसार हैं। शादी की बात पक्की हो सकती है। शादीशुदा लोगों को आपस में तालमेल सही बैठाने की जरूरत है।
कर्क राशिफल: पुराने रिश्ते खत्म होंगे। नए प्रेम संबंध बनने के आसार दिखाई दे रहे हैं। दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी। बच्चों की तरफ से कोई सुखी समाचार मिल सकता है।
मेष राशिफल: सेहत के लिए दिन शुभ रहने वाला है। शरीर में ऊर्जा काफी मात्रा में रहेगी। जिससे आप अपने कार्यस्थल पर अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। घर में किसी व्यक्ति की सेहत में सुधार आ सकता है।
वृषभ राशिफल: इस राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य पर खास ध्यान देने की जरूरत है। किसी मित्र की तबीयत खराब होने के चलते अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।
मिथुन राशिफल: जीवन साथी की सेहत में सुधार आने की संभावना है। अपने खान पान का भी उचित ध्यान रखें। नींद भरपूर मात्रा में लें। जिससे शरीर में ऊर्जा का संचार हो सके।
कुंभ राशिफल: किसी लंबी बीमारी से राहत मिलती दिखाई दे रही है। जिसकी वजह से आप सेहतमंद महसूस करेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। बच्चों को बाहर का खाना नहीं खाने दें।
मीन राशिफल: कमर दर्द, सिर दर्द और पेट दर्द से संबंधी परेशानी हो सकती है। इसलिए अपनी सेहत का खास ध्यान रखें। गर्भवती महिलाओं को नींद भरपूर मात्रा में लेने की जरूरत है।
मकर राशिफल: शरीर में थकावट रहेगी। किसी काम में मन नहीं लगेगा। ब्लड प्रेशर भी काफी कम होने के आसार हैं। हालांकि बुजुर्ग लोगों का स्वास्थ्य बेहतर होने की उम्मीद है।
धनु राशिफल: मधुमेह, दिल और स्किन से संबंधित परेशानी बढ़ सकती है। स्वास्थ्य के प्रति आपकी लापरवाही के कारण ऐसा होगा। इसलिए डॉक्टर की सलाह अनुसार ही कोई काम करें।
तुला राशिफल: पाचन क्रिया खराब होने से आप परेशान रहेंगे। खान पान में डॉक्टर की सलाह अनुसार ही कोई बदलाव करें। पानी पीने की मात्रा बढ़ाने होगी।
वृश्चिक राशिफल: बच्चों का स्वास्थ्य ज्यादा परेशान कर सकता है। बच्चों को दिन में फलों का जूस जरूर दें। जिससे शरीर को ऊर्जा मिले। धूप में ज्यादा देर कर बाहर ना रहें।
कन्या राशिफल: यात्रा करते समय खास सावधानी बरतनी होगी। दुर्घटना होने के आसार हैं। सिर दर्द की समस्या परेशान कर सकती है। तनाव कम लेने की सलाह दी जाती है।
सिंह राशिफल: आज आप योग, प्राणायाम और ध्यान को अपनी दिनचर्या में शामिल करेंगे। जिससे आपके शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचारण हो पाएगा। किसी खास मित्र से स्वास्थ्य संबंधी जरूरी बातें भी पता चल सकती है।
कर्क राशिफल: मोटापे से परेशान जातक अपनी सेहत की ओर विशेष ध्यान दे सकते हैं। खान पान में कुछ बदलाव किया जा सकता है। लेकिन डाइटिंग के चक्कर में शरीर में कमजोरी ना आ जाए। इसलिए पौष्टक आहार का सेवन करें।