Horoscope Today, May 14, 2019: कर्क, धनु, कुंभ और मीन राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहने के आसार हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों में राहत मिल सकती है और धन लाभ होने के भी योग बन रहे हैं। तुला राशि वाले जातकों को वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने की जरूरत पड़ेगी। जानिए बाकी राशियों की आर्थिक, स्वास्थ्य और लव लाइफ को लेकर दिन कैसा रहने के आसार हैं जाने यहां…
Health Horoscope Today, May 14, 2019
मेष राशिफल: दिल के मरीजों को अपनी सेहत का खास ध्यान रखना होगा। खान-पान के अलावा व्यायाम और योग पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
वृषभ राशिफल: आज आपका मन बेचैन रह सकता है। घबराहट के कारण किसी काम में मन नहीं लगेगा। भगवान की अराधना करने से मन की बेचैनी दूर हो सकती है।
मिथुन राशिफल: आंखों से संबंधी रोग बढ़ने के आसार हैं। इसलिए किसी भी तरह की लापरवाही ना बरतें। मानसिक तनाव भी उत्पन्न हो सकते हैं।
कर्क राशिफल: आज आप काफी आलस महसूस करेंगे। ऐसा आपकी नींद पूरी ना होने की वजह से होगा। इसलिए बेहतर होगा कि आराम करें।
सिंह राशिफल: सेहत पहले से बेहतर होने की संभावना है। योग पर ध्यान देंगे तो स्वस्थ बने रहेंगे। बच्चों की तबीयत कुछ खराब हो सकती है।
कन्या राशिफल: घर में किसी सदस्य की सेहत में ज्यादा गिरावट आने के आसार हैं। मानसिक तनाव बढ़ सकते हैं। समय निकालकर कुछ देर ध्यान करें जिससे दिमाग शांत रखने में सहायता मिल सके।
तुला राशिफल: वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी। सड़क दुर्घटना के आसार दिखाई दे रहे हैं। भगवान शिव की अराधना करना आपके लिए लाभकारी रहेगा।
वृश्चिक राशिफल: गर्मी के मौसम में आपको बाहर का खाना नुकसान कर सकता है। फूड पॉइजनिंग होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। बच्चों की डाइट में फलों को शामिल करें।
धनु राशिफल: सेहत के लिए दिन सामान्य रहेगा। पूरे दिन शरीर में ऊर्जा बनी रहेगी। रुके हुए काम पूरे कर सकते हैं। माता की सेहत में भी सुधार आने की संभावना है।
मकर राशिफल: बुजुर्ग लोगों के लिए काफी परेशानी वाला दिन रह सकता है। सेहत को लेकर थोड़ी भी लापरवाही ना बरतें। डॉक्टर के कहे अनुसार ही सब काम करें।
कुंभ राशिफल: पुराने किसी गंभीर रोग से मुक्ति मिलने की संभावना है। लेकिन इस राशि की गर्भवती महिलाओं को अपनी सेहत का खास ध्यान रखना होगा। आज कुछ कमजोरी महसूस हो सकती है।
मीन राशिफल: स्वास्थ्य को लेकर आप ज्यादा सजग दिखाई देंगे। जिस कारण आप अपनी डाइट में भी कुछ सुधार कर सकते हैं।
मेष राशिफल: प्यार का इजहार करने के लिए दिन उत्तम नहीं है। परिवार का माहौल काफी तनाव भरा रह सकता है। दोस्तों से संबंध अच्छे रहेंगे।
वृषभ राशिफल: नए लव रिलेशन बनाते समय आज सावधानी बरतनी होगी। धोखा मिलने के ज्यादा आसार दिखाई दे रहे हैं। दांपत्य जीवन के लिए भी दिन मुश्किलों भरा रहेगा।
मिथुन राशिफल: अचानक से आपके प्रेम संबंधों में खटास आ सकती है। वाणी पर खास नियंत्रण रखने की जरूरत है।
कर्क राशिफल: शादी के लिए हमसफर की तलाश अभी पूरी होती नहीं दिखाई दे रही है। पुराने प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। बच्चों के साथ कहीं घूमने की योजना बन सकती है।
सिंह राशिफल: सिंह राशि के जातकों को अपने प्रेमि से कोई खास गिफ्ट मिल सकता है। शादीशुदा जीवन में कोई खुशखबरी आने की संभावना है।
कन्या राशिफल: आज काम के चलते आप अपने जीवन साथी को समय नहीं दे पाएंगे। इसी कारण आपके संबंधों में तनाव उत्पन्न हो जाएगा।
तुला राशिफल: तुला राशि के जातकों की लव लाइफ के लिए दिन शुभ है। शादी के शुभ योग बन रहे हैं। दिन रोमांस से भरा रहने के आसार हैं।
वृश्चिक राशिफल: प्रेमी से धोखा मिलने के आसार हैं। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। दांपत्य जीवन में आर्थिक मामलों को लकर खींचातानी हो सकती है।
धनु राशिफल: आज अचानक से अपने लव पार्टनर के साथ किसी ट्रिप पर जाने की योजना बन सकती है। पूर्व दिशा की यात्रा आपकी लव लाइफ के लिए शुभ रहेगी।
मकर राशिफल: प्यार में धोखा खा चुके जातकों की लव लाइफ में कोई आने वाला है। जिस वजह से आपका मन प्रसन्न रहेगा।
कुंभ राशिफल: आज आपका प्रमी आपको शादी के लिए प्रपोज कर सकता है। परिवार वालों का भी पूरा सहयोग मिलने की संभावना है।
मीन राशिफल: प्रेमी से किसी ना किसी बात पर झगड़ा होता रहेगा। संबंधों में काफी ज्यादा खटास आने के आसार हैं। अपनी इगो को दूर रखेंगे तो अपने रिलेशन को टूटने से बचा पाएंगे।
मेष राशिफल: आर्थिक तंगी झेलनी पड़ सकती है। अनावश्यक खर्चों पर काबू करने की जरूरत है। निवेश करने के लिए आज का दिन शुभ नहीं है।
वृषभ राशिफल: कर्जो से मुक्ति मिलने की संभावना है। नौकरी करने वाले जातकों को बॉस से प्रशंसा मिलने की उम्मीद है।
मिथुन राशिफल: धन लाभ हो सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों से मुक्ति मिलने की संभावना है। कर्ज की भरपाई कर पाएंगे।
कर्क राशिफल: अचानक से धन लाभ हो सकता है। किसी मित्र की सहायता से कोई नया काम शुरु करने में मदद मिलेगी। विदेश जाने का मौका मिल सकता है।
सिंह राशिफल: आर्थिक स्थिति कुछ खराब हो सकती है। जरूरी चीजों में ही पैसा खर्च करें। लेन-देन के लिए दिन शुभ नहीं है।
कन्या राशिफल: इस राशि के जातकों को अपनी पैतृक भूमि से लाभ मिल सकता है। किसी शुभ कार्य में पैसा खर्च होने की संभावना है।
तुला राशिफल: आय में वृद्धि होने के आसार हैं। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। नौकरी में स्थान परिवर्तन होने की संभावना है।
वृश्चिक राशिफल: नई नौकरी मिल सकती है। कार्यस्थल पर मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वाहन सुख प्राप्त हो सकता है। जीवन साथी की आय बढ़ने के आसार हैं।
धनु राशिफल: किसी निवेश से फायदा मिल सकता है। शिक्षा और फूड बिजनेस से जुड़े लोगों को मुनाफा होने की उम्मीद है। लेकिन दुश्मनों से सतर्क रहें।
मकर राशिफल: घर में अचानक से काफी खर्चे बढ़ सकते हैं। जिससे आपके महीने का बजट बिगड़ने की संभावना है। शिव भगवान की पूजा करें।
कुंभ राशिफल: कुंभ राशि के जातकों को धन लाभ होने की संभावना है। नया कार्य शुरु किया जा सकता है। पुराने किसी निवेश से प्रॉफिट मिलने के आसार हैं।
मीन राशिफल: कोर्ट कचहरी के मामलों में राहत मिल सकती है। आय में भी कुछ बढ़ोतरी होने की संभावना है। विदेश जाने के इच्छुक जातकों का सपना पूरा हो सकता है।