Horoscope Today, May 13, 2019: आज का दिन सिंह और कन्या राशि वालों के लिए काफी शुभ रहने के आसार हैं। इन लोगों की आर्थिक स्थिति काफी अच्छी हो सकती है। विदेश जाने के भी शुभ योग बनते दिखाई दे रहे हैं। बाकी राशि वालों की आर्थिक, लव और स्वास्थ्य लाइफ कैसी रहने की संभावना है जानिए…

Health Horoscope Today, May 13, 2019

मेष राशिफल: स्वास्थ्य के हिसाब से दिन सामान्य रहेगा। आज आप अपनी डाइट में कुछ बदलाव करने की सोच सकते हैं। किसी मित्र की सहायता से किसी स्वास्थ्य कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

वृषभ राशिफल: आपकी खराब जीवन शैली आपके स्वास्थ्य को काफी खराब कर सकती है। इसलिए समय निकालकर अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें।

मिथुन राशिफल: पेट दर्द, कमर दर्द और सिर दर्द आपको काफी परेशान करने वाला है। वाहन दुर्घटना की भी संभावना नजर आ रही है। सावधानी बरतें।

कर्क राशिफल: परिवार में किसी बुजुर्ग की सेहत ज्यादा खराब होने के आसार हैं। अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।

Live Blog

15:42 (IST)13 May 2019
सिंह, कन्या और तुला राशि वालों का स्वास्थ्य राशिफल

सिंह राशिफल: स्वास्थ्य के लिए दिन अच्छा रहेगा। किसी गंभीर रोग से मुक्ति मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं। यात्रा करने के लिए दिन शुभ है।

कन्या राशिफल: माता-पिता का स्वास्थ्य कुछ बिगड़ सकता है। इसलिए उनका अच्छे से ध्यान रखें। तनाव से मुक्ति के लिए ध्यान करें।

तुला राशिफल: आज दिन में किसी काम में लापरवाही करने की वजह से छोटी-मोटी चोट लग सकती है। बिजली उपकरणों से दूरी बनाकर रखें।

15:39 (IST)13 May 2019
वृश्चिक और धनु राशि वालों का स्वास्थ्य राशिफल

वृश्चिक राशिफल: बच्चों की सेहत में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। सेहत ज्यादा खराब लगने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

धनु राशिफल: धनु राशि के जातकों को किसी लंबी यात्रा पर जाते समय जरूरत की सभी दवाइयां ले जाना जरूरी होगा। क्योंकि स्वास्थ्य आपको कुछ परेशान कर सकता है।

15:32 (IST)13 May 2019
मकर, कुंभ और मीन स्वास्थ्य राशिफल

मकर राशिफल: छोटी-मोटी बीमारियों को नजरअंदाज करना आप लोगों को महंगा पड़ सकता है। इसलिए किसी भी तरह के रोग के बारे में डॉक्टर से परामर्श लें।

कुंभ राशिफल: पुरानी किसी बीमारी से राहत मिलने की उम्मीद है। लेकिन स्किन रोग से पीड़ित जातकों की मुश्किलें बढ़ सकती है।

मीन राशिफल: मोटापे से ग्रसित लोग अपनी डाइट में कुछ बदलाव करने की सोच सकते हैं। साथ ही आप योग और प्राणायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करेंगे।

15:23 (IST)13 May 2019
Love Horoscope Today, May 13,  2019: मेष और वृषभ राशि वालों का लव राशिफल

मेष राशिफल: मेष राशि के जातकों की लव लाइफ के लिए दिन शुभ है। पति पत्नी के बीच हो रही अनबन खत्म होने के आसार हैं।

वृषभ राशिफल: किसी बाहरी व्यक्ति की वजह से आपके लव रिलेशन खराब हो सकते हैं। इसलिए अपने बीच के वाद-विवादों को खुद ही सुलझाने की कोशिश करें।

15:11 (IST)13 May 2019
मिथुन और कर्क वालों का लव राशिफल

मिथुन राशिफल: मिथुन राशि वाले आज अपने प्यार का इजहार नहीं करें तो बेहतर होगा। टूटे हुए रिश्तों के फिर से बनने के आसार दिखाई दे रहे हैं।

कर्क राशिफल: शादी के शुभ योग बन रहे हैं। मनचाहा जीवन साथी मिलने की उम्मीद दिखाई दे रही है। किसी खास मित्र से मुलाकात हो सकती है।

14:09 (IST)13 May 2019
सिंह राशि वालों का लव राशिफल

सिंह राशिफल: काम के चलते आपका पार्टनर आपके लिए समय नहीं निकाल पायेगा। जिस कारण आपके लव रिलेशन खराब हो सकते हैं।

13:38 (IST)13 May 2019
कन्या और तुला वालों का लव राशिफल

कन्या राशिफल: दिन रोमांटिक है। कहीं घूमने की योजना बन सकती है। प्यार का इजहार करने के लिए भी दिन शुभ रहने वाला है।

तुला राशिफल: प्रेम संबंधों में तनाव उत्पन्न होने के आसार हैं। किसी ना किसी बात पर झगड़ा होता रहेगा। गुस्से पर काबू रखें।

12:58 (IST)13 May 2019
वृश्चिक और धनु लव राशिफल

वृश्चिक राशिफल: इस राशि के जातकों को शादी के लिए अच्छे रिश्ते आ सकते हैं। नए लव रिलेशन बनाते समय सावधानी बरतनी होगी।

धनु राशिफल: खराब हुए प्रेम संबंधों में मजबूती आने की संभावना है। पुराने किसी मित्र से मुलाकात हो सकती है। लव मैरिज के शुभ योग बन रहे हैं।

12:14 (IST)13 May 2019
मकर वालों की लव लाइफ के लिए दिन शुभ

मकर राशिफल: पारिवारिक सुखों में वृद्धि होने के आसार हैं। जीवन साथी की आय में बढ़ोतरी होगी। माता पिता से काफी प्यार मिलने के आसार हैं।

11:53 (IST)13 May 2019
कुंभ राशि का लव राशिफल

कुंभ राशिफल: इस राशि के जातकों को नए रिलेशन बनाते समय सावधानी बरतनी होगी। क्योंकि रिश्तों में धोखा मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं।

11:20 (IST)13 May 2019
मीन राशि वालों का लव राशिफल

मीन राशिफल: मीन राशि के जातकों को अपने पार्टनर की तरफ से कोई खास गिफ्ट मिल सकता है। किसी रोमांटिक ट्रिप पर जाने की योजना भी बन सकती है।

11:07 (IST)13 May 2019
Finance Horoscope Today, May 13, 2019: मेष और वृषभ वित्त राशिफल

मेष राशिफल: पैसा खर्च करते समय सावधानी बरतनी होगी। पुराने किसी निवेश से लाभ मिलने के आसार हैं। वाहन खरीदने के लिए दिन शुभ रहेगा।

वृषभ राशिफल: नौकरी करने वालों को आज कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। मेहनत के अनुसार परिणाम नहीं मिलने की वजह से आप परेशान रह सकते हैं।

10:35 (IST)13 May 2019
मिथुन और कर्क वित्त राशिफल

मिथुन राशिफल: विदेश जाने के शुभ योग हैं। वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। कर्ज से मुक्ति मिलती दिखाई दे रही है। निवेश करने के लिए भी दिन शुभ है।

कर्क राशिफल: कर्क राशि वालों की आर्थिक स्थिति कुछ खराब हो सकती है। इसलिए बेफजूल के खर्चों से बचें। घर के कार्यों में धन काफी खर्च होने की संभावना है।

09:54 (IST)13 May 2019
सिंह वालों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहने के आसार हैं

सिंह राशिफल: सिंह वालों की आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहने की संभावना है। वाहन सुख प्राप्त हो सकता है। बिजनेस में रोज के मुकाबले ज्यादा इनकम होती दिखाई दे रही है।

09:46 (IST)13 May 2019
कन्या राशि वालों का वित्त राशिफल

कन्या राशिफल: कन्या राशि वालों को अचानक से धन लाभ हो सकता है। वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। लेन-देन के लिए दिन काफी शुभ रहने के आसार हैं।

09:26 (IST)13 May 2019
तुला राशि वालों के खर्चे बढ़ सकते हैं

तुला राशिफल: तुला राशि के जातकों का बच्चों पर धन ज्यादा खर्च होने की संभावना है। लेकिन पुराने किसी निवेश से फायदा मिलने के भी आसार दिखाई दे रहे हैं। विदेश जाने का मौका मिल सकता है।

09:10 (IST)13 May 2019
वृश्चिक राशि वालों का वित्त राशिफल

वृश्चिक राशिफल: नौकरी करने वालों को अपने दुश्मनों से बचने की जरूरत है। अपने काम को लेकर सतर्कता बरतें नहीं तो भारी नुकसान हो सकता है।

08:44 (IST)13 May 2019
धनु राशि वालों की ऑफिस में साख बढ़ने के हैं आसार

धनु राशिफल: कार्यस्थल पर साख बढ़ने की उम्मीद है। व्यापारियों को कोई मुनाफे की डील मिल सकती है। घर खरीदने के अवसर बन रहे हैं।

08:02 (IST)13 May 2019
मकर राशि वालों का वित्त राशिफल

मकर राशिफल: मकर राशि वालों को वित्त समस्याओंका सामना करना पड़ सकता है। अचानक से धन हानि होने से आर्थिक स्थिति काफी खराब होने की संभावना है।

07:34 (IST)13 May 2019
कुंभ राशि के लोग व्यर्थ की यात्रा करने से बचें

कुंभ राशिफल: बेफजूल की यात्रा करने से बचें। वाहन सावधनी से चलाएं नहीं तो दुर्घटना हो सकती है। किसी मित्र की आर्थिक सहायता करनी पड़ेगी।

07:13 (IST)13 May 2019
मीन राशि वालों का आर्थिक राशिफल

मीन राशिफल: परिवार में किसी सदस्य की आय में बढ़ोतरी होने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। पूजा-पाठ के कार्यों में धन ज्यादा खर्च होने की संभावना है।