Horoscope Today, 13 April, 2019: स्वास्थ्य, प्रेम संबंध और करियर हर इंसान के जीवन में इसका विशेष महत्व होता है। इसलिए ज्यादातर लोग इसकी जानकरी के लिए रोजाना राशिफल पढ़ते हैं। जिससे उन्हें इन मामलों में आने वाले समय से जुड़ी कुछ जानकारी मिल सके। यहां आप जानेंगे सभी राशियों का स्वास्थ्य, लव और वित्त राशिफल…
मेष राशिफल: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन लाभ का योग बन रहा है। मित्रों पर पैसा ज्यादा खर्च हो सकता है। निवेश के लिए दिन शुभ रहेगा।
वृषभ राशिफल: कोर्ट कचहरी के मामलों से छुटकारा मिल सकता है। घर में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने के आसार हैं।
मिथुन राशिफल: धन लाभ का योग बन रहा है। निवेश करने के लिए दिन उत्तम है। किसी कार्य को करने से पहले गायत्री मंत्र का जाप कर लें। सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाएगी।
Highlights
नौकरी की तलाश पूरी होगी। विलेश जाने के अवसर मिल सकते हैं। किसी अच्छी कंपनी से ऑफर आ सकता है। बिजनेस में पार्टनर से लाभ होने की संभावना है।
घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। जिसमें धन ज्यादा खर्च होगा। लेकिन करियर के लिए समय बहुत अच्छा चल रहा है। हर क्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना है।
व्यापारियों की इनकम बढ़ने के आसार हैं। लेकिन दुश्मनों से सावधान रहने की जरूरत है। किसी नई जगह पैसा लगाने से पहले अच्छे से जांच पड़ताल कर लें।
आज आप मनोरंजन में पैसा खर्च करने की सोच सकते हैं। दोस्तों के साथ कहीं घूमने-फिरने में ज्यादा पैसा खर्च होगा। बिजनेस वालों की आय में बढ़ोतरी होने की संभावना है।
विदेश मामलों के लिए दिन शुभ है। रूके हुए कार्य पूरे होंगे। परिवार के किसी सदस्य से धन लाभ हो सकता है। निवेश करने के लिए अभी आपको रुकना पड़ सकता है।
आज आप गरीबों की आर्थिक सहायता करने की सोचेंगे। जिसका फल आपको भविष्य में मिलेगा। परिवार में किसी की इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है।
रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। किसी नए काम में पैसा लगा सकते हैं। निवेश के मामलों में दिन शुभ रहेगा। उधार लिये पैसे वापस कर सकते हैं।
नया वाहन खरीदा जा सकता है। कर्ज का पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। आर्थिक स्थिति पहने से बेहतर हो सकती है। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा।
पुराने किसी निवेश से धन हानि हो सकती है। आर्थिक स्थिति बिगड़ने की वजह से परेशान रहेंगे। घर में मेहमान ज्यादा आने की वजह से खर्च बढ़ सकता है।
पारिवारिक सुखों में वृद्धि होने के आसार हैं। प्यार का इजहार करने के लिए दिन शुभ रहने वाला है। हल्के गुलाबी रंग के कपड़े पहनना आपकी लव लाइफ के लिए शुभ रहेगा।
काम के चलते समय नहीं दे पाने के कारण आपका हमसफर आपसे नाराज हो सकता है। इसलिए मौका मिलते ही अपने जीवन साथी के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताएं। इससे आपके संबंधों में मजबूती आएगी।
दिन रोमांस से भरा रहेगा। पुरानी यादें ताजा होने से प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। जीवन साथी की इनकम में बढ़ोतरी भी हो सकती है।
विवाहित जातकों की जिंदगी में मुश्किल आ सकती है। प्रॉफेशनल लाइफ की वजह से पर्सनल लाइफ काफी खराब होने की संभावना है। इसलिए अपने करियर और प्रेम संबंधों में सामंजस्य बिठाने की कोशिश करें।
इस राशि के जातकों की लव लाइफ के लिए दिन तनाव भरा रहने के आसार हैं। आर्थिक समस्याओं की वजह से झगड़ा हो सकता है। गुस्से पर काबू रखें नहीं तो आपका रिश्ता टूटने के आसार दिखाई दे रहे हैं।
लव लाइफ के लिए दिन खुबसुरत रहने के आसार हैं। प्रेमी को खुश करने के लिए आप कुछ खास कर सकते हैं। शादी की तलाश कर रहे जातकों को मनचाहा हमसफर मिलने की संभावना है।
लव लाइफ में बाहरी व्यक्ति की वजह से तनाव उत्पन्न हो सकते हैं। इसलिए अपने संबंधों में विश्वास को कम ना होने दें। एक दूसरे के साथ ज्यादा समय बिताएं जिससे किसी भी तरह की गलतफेहमी को दूर किया जा सके।
प्यार में धोखा खा चुके जातकों की लव लाइफ में कोई आने वाला है। शादीशुदा जातक अपने-अपने पार्टनर के साथ किसी लंबी यात्रा पर घूमने की योजना बना सकते हैं।
आपकी लव लाइफ के बारे में घर में पता लग सकता है। जिसकी वजह से परिवार का माहौल काफी तनाव भरा रहने के आसार हैं। शांत दिमाग से अपने प्रेम संबंधों के बारे में परिजनों से चर्चा करें। जिससे किसी भी प्रकार की नकारात्मकता से बच सकें।
दिल के मरीजों को कुछ दिक्कतें महसूस हो सकती है। परेशानी ज्यादा बढ़ने पर तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें। चर्म रोग के जातकों को अपनी सेहत का भी खास ध्यान रखना होगा।
आपके लिए दिन थकावट भरा रहने वाला है। आज आप पूरे दिन आराम करने के मूड में नजर आएंगे। बच्चों को चोट लगने के आसार हैं।
स्वस्थ रहने के लिए अच्छा भोजन ही नहीं ब्लकि स्वस्थ जीवन शैली का भी योगदान होता है। आपका पार्टनर आज इसी बात को लेकर आपको समझा सकता है। व्यायाम और योग ना करने के चलते आप नए रोगों को आमंत्रित कर सकते हैं।
मोटापे से परेशान जातक अपनी सेहत की तरफ विशेष ध्यान देंगे। अपनी दिनचर्या में सुधार कर के अपने वजन को कम करने की कोशिश कर सकते हैं। लेकिन आपको अपने रूटीन को सही करने में कुछ परेशानियां भी झेलनी पड़ सकती हैं।
जरूरत से ज्यादा सोचने से आपको मानसिक परेशानियां हो सकती है। इसके उपाय के लिए रोजाना ध्यान करें। इससे मन शांत होगा और किसी भी तरह की नेगेटिव एनर्जी आप से दूर रहेगी।
दक्षिण और पश्चिम दिशा की तरफ यात्रा करने में सावधानी बरतें। किसी दुर्घटना के होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। घर से महामृत्युंजय मंत्र का जाप करके निकलें। इससे आपके जीवन पर पड़ने वाले बुरे प्रभाव का असर कम होगा।
आंखों से संबंधी रोग ज्यादा परेशान करेंगे। कम्पयूटर पर ज्यादा देर काम ना करें। आंखों को ज्यादा से ज्यादा आराम दें। डॉक्टर से रूटीन चैकअप करवाना ना भूलें।
जीवन साथी का स्वास्थ्य कुछ परेशान कर सकता है। मानसिक तनाव बढ़ने के कारण किसी से झगड़ा हो सकता है। वाहन चलाने में सावधानी बरतने की जरूरत है।
बढ़ती गर्मी में बच्चों के स्वास्थ्य का खास ध्यान रखना होगा। फलों का जूस पीने से शरीर में ऊर्जा आएगी। किसी करीबी दोस्त की तबीयत ज्यादा खराब हो सकती है।