Horoscope Today, 12 April, 2019: किसी भी इंसान की जिंदगी में उसका स्वास्थ्य, लव लाइफ और करियर विशेष महत्व रखता है। और इसे बेहतर करने के लिए वो व्यक्ति पूरी कोशिश भी करता है। इसलिए बहुत से लोग रोजाना अपना राशिफल पढ़ते हैं। जिससे उन्हें अपनी लाइफ में आने वाली परेशानियों के बारे में कुछ संकेत मिल सके। यहां आप जानेंगे अपनी जिंदगी के इन जरूरी पहलुओं के राशिफल के बारे में जैसे वित्त राशिफल, लव राशिफल और स्वास्थ्य राशिफल।
मेष राशिफल: आर्थिक स्थिति बेहतर होने की संभावना है। किसी मित्र से लाभ मिलेगा। व्यापार में कुछ तरक्की हो सकती है। नौकरी करने वालों की साख बढ़ेगी।
वृषभ राशिफल: दुश्मनों से सावधान रहने की जरूरत है। ऑफिस में काम करते समय सावधानी बरतें। घर में किसी वस्तु के खराब होने से खर्चा बढ़ सकता है।
मिथुन राशिफल: धन लाभ का योग बन रहा है। निवेश करने के लिए दिन उत्तम है। किसी कार्य को करने से पहले गायत्री मंत्र का जाप कर लें। सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाएगी।
Highlights
मेष राशिफल: आर्थिक स्थिति बेहतर होने की संभावना है। किसी मित्र से लाभ मिलेगा। व्यापार में कुछ तरक्की हो सकती है। नौकरी करने वालों की साख बढ़ेगी।
वृषभ राशिफल: दुश्मनों से सावधान रहने की जरूरत है। ऑफिस में काम करते समय सावधानी बरतें। घर में किसी वस्तु के खराब होने से खर्चा बढ़ सकता है।
मिथुन राशिफल: धन लाभ का योग बन रहा है। निवेश करने के लिए दिन उत्तम है। किसी कार्य को करने से पहले गायत्री मंत्र का जाप कर लें। सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाएगी।
मीन राशिफल: नौकरी करने वाले जातकों को ऑफिस में सावधान रहने की जरूरत है। आपके दुश्मन आपके काम को बिगाड़ने की कोशिश करेंगे। भगवान शिव की अराधना करें। इससे दुश्मनों के कोई काम नहीं बन पाएंगे।
धनु राशिफल - दोस्तों से सामान्य मुलाकात से फायदा मिलेगा। व्यापार शुरु करने की योजना बन सकती है। डूबा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। वाहन सुख प्राप्त होने की संभावना है।
मकर राशिफल: आय बढ़ सकती है। लेकिन खर्च पर नियंत्रण करना जरूरी होगा। पैतृक संपत्ति से लाभ होने के आसार हैं। फूड और कपड़ा व्यापारियों को दुश्मनों से सावधान रहना होगा।
तुला राशिफल: पुराने किसी निवेश में कुछ धन हानि हो सकती है। लेकिन परेशान ना हों क्योंकि भविष्य में किये गये निवेश से आपको फायदा मिलने के भी आसार हैं।
वृश्चिक राशिफल: विदेश जाने के शुभ योग बन रहे हैं। नौकरी में परिवर्तन हो सकता है। आय में बढ़ोतरी होने की स्थिति बन रही है। किसी दूर बैठे व्यक्ति से धन लाभ होने की उम्मीद है।
सिंह राशिफल: दोस्त के साथ कुछ नया काम करने की सोच सकते हैं। कोई भी काम शुरु करने से पहले कुंडली जरूर दिखा लें। व्यापार के चलते दक्षिण दिशा की यात्रा से आपको फायदा मिल सकता है।
कन्या राशिफल: घर में किसी शुभ कार्य में पैसा खर्च हो सकता है। व्यापार और नौकरी दोनों से ही जुड़े जातकों को शुभ फल प्राप्त होंगे। मान सम्मान में वृद्धि हो सकती है।
कर्क राशिफल: जो जातक जॉब के लिए इंटरव्यू देने जा रहे हैं उनको सफलता मिल सकती है। बिजनेस वालों को अपने पार्टनर से बचने की जरूरत है। काम का बोझ बढ़ सकता है।
मेष राशिफल: दांपत्य जीवन के सुख में वृद्धि होगी। बच्चों के कारण आपके संबंधों में मधुरता आएगी। किसी बात को लेकर छोटा मोटा झगड़ा होने के भी आसार हैं।
वृषभ राशिफल: प्यार का इजहार करने के लिए दिन उत्तम नहीं है। नकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकता है। हमसफर की बेरूखी से आप परेशान रहेंगे।
मिथुन राशिफल: हमसफर के साथ सही तालमेल नहीं बैठ पाएगा। जिस वजह से रिश्तों में दरार आने के आसार हैं। किसी मित्र की सहायता लेना आपके प्रेम संबंधों के लिए अच्छा साबित होगा।
मीन राशिफल: परिवार में आपकी लव लाइफ के बारे में चर्चा हो सकती है। हो सकता है आपको सकारात्मक परिणाम देखने को मिले। बिना घबराए अपने दिल की बात अपने परिजनों से कह दें।
कुंभ राशिफल: अचानक से किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। जिसकी वजह से हमसफर से किए गए वादों को पूरा नहीं कर पाएंगे। शादी के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है।
धनु राशिफल: शादीशुदा लोगों के संबंध खराब होने के आसार हैं। परिवार के किसी सदस्य की वजह से आपके संबंधों में दरार आ सकती है। सामने वाले व्यक्ति की बात को सुनने की आदत डालें।
मकर राशिफल: गुस्से पर काबू रखना होगा। आपका क्रोध आपके रिश्तों में काफी खटास पैदा कर सकता है। शादीशुदा जातकों के बच्चों से संबंध बेहतर होने के आसार हैं।
वृश्चिक राशिफल: अविवाहित लोगों की जिंदगी में प्यार का फूल खिल सकता है। किसी खास व्यक्ति की तरफ आप आकर्षित होंगे। अपने दिल की बात अपने परिवार के किसी करीबी व्यक्ति से शेयर कर सकते हैं।
तुला राशिफल: प्यार में निराश जातकों की मानसिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। परिवार वालों का भरपूर प्यार मिलेगा। लाइफ में किसी नए दोस्त की एंट्री हो सकती है।
कन्या राशिफल: दोस्तों की वजह से आपकी लव लाइफ में तनाव उत्पन्न हो सकता है। प्रेमी से ज्यादा समय दोस्तों के साथ बिताना आपके प्रेमी को दुखी कर सकता है। बेहतर होगा आज आप अपने हमसफर को किसी रोमांटिक डेट पर ले जाएं।
काम का बोझ बढ़ सकता है। हमसफर को समय नहीं दे पाने से रिश्ते खराब हो सकते हैं। अपनी बातों को अच्छे से समझाएंगे। तो हमसफर का पूरा साथ मिलेगा। हमसफर को खुश करने के लिए कोई खास गिफ्ट भी दे सकते हैं।
कर्क राशिफल: आज आपका समय शादी की वेबसाइट पर हमसफर की तलाश करने में बीतेगा। किसी रिश्तेदार की तरफ से आपके लिए रिश्ता आ सकता है।
मेष राशिफल: अपनी सेहत का ध्यान रखें। बाहर का किसी भी तरह का खाना आपको नुकसान कर सकता है। जूस और पानी का सेवन ज्यादा करें।
वृषभ राशिफल: मानसिक तनाव बढ़ने की वजह से आप परेशान हैं। इसे कम करने के लिए आप किसी की सलाह ले सकते हैं। दिन में कुछ समय निकालकर ध्यान जरूर करें। इससे आपको काफी राहत महसूस होगी।
मिथुन राशिफल: किसी करीबी की तबीयत अचानक बिगड़ सकती है। मन काफी बैचेन रहेगा। किसी काम को करने में दिक्कत हो सकती है। शरीर में ऊर्जा की मात्रा काफी कम होने के आसार हैं।
पेट से संबंधि परेशानियां बढ़ती दिख रही है। जंक फूड खाने से आपको बचना होगा। सेहतमंद रहने के लिए पौष्टिक आहार खाएं और रोजाना व्यायाम करें।
कुंभ राशिफल: अचानक से किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। जिसकी वजह से हमसफर से किए गए वादों को पूरा नहीं कर पाएंगे। शादी के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है।
धनु राशिफल: स्वास्थ्य मामलों के लिए दिन सामान्य रहने के आसार हैं। किसी मित्र की सेहत में कुछ परेशानी आ सकती है। आज आपको तनाव कम करने के लिए किसी से ज्ञान मिल सकता है।
मकर राशिफल: आज आप काफी सेहतमंद महसूस करेंगे। शरीर की इस ऊर्जा का भरपूर लाभ उठाएं। रुके हुए कामों को पूरा करें। जीवन साथी का स्वास्थ्य कुछ खराब हो सकता है।
वृश्चिक राशिफल: मानसिक अशांति के कारण आपके सिर में दर्द रहेगा। किसी काम को करने में कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। बेहतर होगा की आप आराम करें।
कन्या राशिफल: अच्छा और पौष्टिक भोजन करें। पेय पदार्थों का सेवन ज्यादा करें। घर में किसी बुजुर्ग की सेहत में सुधार देखने को मिल सकता है।
तुला राशिफल: यात्रा करने के लिए दिन शुभ रहने के आसार हैं। व्यायाम करते समय सावधानी बरतें। किसी खास इंसान से स्वास्थ्य टिप्स मिल सकते हैं। जिन्हें अपनाकर आपको फायदा मिलेगा।
सिंह राशिफल: गर्भवती महिलाएं अपनी डाइट का खास ध्यान रखें। बच्चों की सेहत के लिए दिन शुभ है। अपने शरीर में ऊर्जा को बनाए रखने के लिए रोजाना व्यायाम करें।
आप अपनी दिनचर्या में सुधार लाएं। योग और व्यायाम को अपने जीवन का हिस्सा बनाए। स्वास्थ्य को लेकर हो रही लापरवाही से आप परेशान होने वाले हैं।