Horoscope Today, 11 April, 2019: किसी काम की सफलता के पीछे बहुत बड़ा हाथ आपकी मेहनत का होता है। लेकिन कई बार मनुष्य की आपार मेहनत के बाद भी अच्छे मुकाम हासिल नहीं हो पाते हैं। ज्योतिष के अनुसार हर काम को करने का एक उचित समय होता है। राशिफल से आपको यही जानने में मदद मिलती है कि आपको आने वाले समय में किन बातों का ध्यान रखने की जरूरत है और कहां फायदा मिल सकता है। यहां आप जानेंगे अपना लव, वित्त और स्वास्थ्य राशिफल।
मेष राशिफल: वित्त मामलों के लिए दिन काफी शुभ रहने वाला है। रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। आर्थिक परेशानियां दूर होने के आसार हैं।
वृषभ राशिफल: किसी अनजान व्यक्ति को पैसा देने में सावधानी बरतें। निवेश करने के लिए दिन शुभ नहीं है। नौकरी करने वाले लोगों को रोज के अनुसार मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है।
मेष राशिफल: वित्त मामलों के लिए दिन काफी शुभ रहने वाला है। रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। आर्थिक परेशानियां दूर होने के आसार हैं।
वृषभ राशिफल: किसी अनजान व्यक्ति को पैसा देने में सावधानी बरतें। निवेश करने के लिए दिन शुभ नहीं है। नौकरी करने वाले लोगों को रोज के अनुसार मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है।
कुंभ राशिफल: आपकी धन संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। किसी मित्र से लाभ मिल सकता है। आर्थिक मामलों के लिए समय अच्छा चल रहा है।
मीन राशिफल: नौकरी करने वाले लोगों को ऑफिस में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। दुश्मन आपकी साख को बिगाड़ने की कोशिश करेंगे।
मकर राशिफल: बेफजूल के कामों में धन खर्च होगा। जिसकी वजह से आप काफी परेशान रहेंगे। बेहतर होगा जरूरी चीजों की लिस्ट बना लें। सरकारी नौकरी के कर्मचारियों को विशेष लाभ मिल सकता है।
वृश्चिक राशिफल: आपको अपने खर्चीले स्वभाव पर नियंत्रण करना पड़ेगा। दोस्तों में जरूरत से ज्यादा पैसा खर्च करने से आपकी परेशानियां बड़ेगी। लेकिन कोर्ट कचहरी के मामलों का निपटारा हो सकता है।
धनु राशिफल - घर खरीदने के लिए दिन शुभ है। नया काम शुरू करने से पहले कुंडली जरूर दिखा लें। पैतृक संपत्ति से कुछ लाभ हो सकता है। बिजनेस वाले जातकों को प्रॉफिट होने के आसार हैं।
कन्या राशिफल: सीनियर्स आपके काम की सराहना करेंगे। जिसकी वजह से आपका मनोबल बढ़ने की उम्मीद है। लेकिन मित्र और दुश्मन में आपको पहचान करने की जरूरत है।
तुला राशिफल: धन हानि हो सकती है। इसलिए अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। कोई मित्र आपसे आर्थिक सहायता ले सकता है। महिला पक्ष से धन लाभ होने के भी आसार हैं।
कर्क राशिफल: इंटरव्यू के लिए जाने वाले लोग भगवान गणेश की अराधना करें। अपने आप पर विश्वास रखें। भाग्य आपके साथ है।
सिंह राशिफल: आज दिन भर आलस रह सकता है। जिस वजह से काम में लापरवाही बरत सकते हैं। किसी भी काम को जल्दबाजी में करने से बचना होगा।
मिथुन राशिफल: ऑफिस में अपनी बातें किसी से शेयर ना करें। कोई आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकता है। सतर्क रहने में ही आपकी भलाई है। वाहन खरीदने के लिए दिन शुभ है।
मेष राशिफल: लव लाइफ के लिए दिन उत्तम है। तनाव दूर होंगे। मानसिक शांति मिलेगी। जीवन साथी से सुख समाचार मिलने की संभावना है।
वृषभ राशिफल: हमसफर के परिवार वालों से अनबन हो सकती है। जिसका प्रभाव आपके रिलेशन पर पड़ने के आसार हैं। किसी भी बात पर तुरंत प्रतिक्रिया ना दें। बातों को समझने की कोशिश करें।
मीन राशिफल: लव लाइफ के लिए दिन शुभ है। दांपत्य सुख में वृद्धि होगी। शादीशुदा जातक अपने पार्टनर के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा कर सकते हैं।
मकर राशिफल: आपको आपका सच्चा प्यार मिलने के आसार हैं। शादी के शुभ योग बन रहे हैं। परिवार के किसी सदस्य से प्रेम संबंध बिगड़ सकते हैं। माता पिता से भरपूर प्यार मिलने के आसार हैं।
कुंभ राशिफल: जीवन साथी की खराब सेहत आपको परेशान कर सकती है। इसलिए अपने हमसफर के साथ समय बिताएं। बच्चों के पिता से संबंध कुछ खराब हो सकते हैं।
धनु राशिफल: दांपत्य जीवन के लिए दिन शुभ है। पति की आय में बढ़ोतरी होगी। किसी शुभ कार्य के चलते आपको अपने साथी के साथ यात्रा करनी पड़ेगी।
वृश्चिक राशिफल: पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। बच्चों की वजह से आपके प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। हमसफर की तरफ से कोई खास गिफ्ट मिल सकता है।
कन्या राशिफल: मनचाहा पार्टनर मिलने की उम्मीद है। किसी मित्र की सहायता से आप अपनी लव लाइफ के बारे में परिवार वालों को बताएंगे। विदेश में रह रहे प्रेमी से मुलाकात हो सकती है।
तुला राशिफल: आप अपने लव पार्टनर के मानसिक तनाव को दूर करेंगे। जिससे आपके प्रेम संबंध ओर मधुर हो जाएंगे। साथ ही अपने साथी के साथ किसी लंबी यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं।
किसी से प्यार का इजहार करने के लिए दिन अच्छा रहेगा। शादी के लिए हमसफर की तलाश कर रहे जातकों को अभी ओर इंतजार करना पड़ सकता है।
कर्क राशिफल: आपका अपने हमसफर के प्रति निसवार्थ प्यार आपके रिलेशन को ओर मजबूत करेगा। लव पार्टनर को इंप्रेस करने के लिए कुछ खास कर सकते हैं।
आपका जिद्दी स्वभाव आपका सबसे बड़ा दुश्मन साबित होगा। हमसफर से रिलेशन खराब करने के बाद पछतावा होगा। इसलिए पहले ही अपने आप में सुधार कर लें। जिससे रिश्तों में आने वाली कड़वाहट से बचा जा सके।
कर्क राशिफल: घर में किसी काम में छोटी मोटी चोट लग सकती है। महिलाओं को खाना बनाते समय सावधानी बरतनी होगी। बच्चों को गर्मी के मौसम में बाहर का खाना नुकसान कर सकता है।
सिंह राशिफल: किसी करीबी मित्र की सेहत में सुधार आने की संभावना है। शरीर में ऊर्जा रहने से आप अपने सभी रुके हुए कामों को पूरा कर पाएंगे।
मेष राशिफल: सेहत को लेकर दिन परेशानी भरा रहने के आसार हैं। इसलिए खास ध्यान रखने की जरूरत है। पानी पीने की मात्रा बढ़ानी होगी।
वृषभ राशिफल: डॉक्टर की सलाह अनुसार ही कोई काम करें। लापरवाही से आपका स्वास्थ्य ओर खराब हो सकता है। किसी बुजुर्ग की सेहत में सुधार आएगा।
मिथुन राशिफल: भाई-बंधुओं की तबीयत खराब हो सकती है। मानसिक तनाव बढ़ने के कारण सिर में दर्द रहने के आसार हैं। आंखों से संबंधी परेशानी भी बढ़ सकती है।
मीन राशिफल: बच्चों को बाहर के खाने से बचाना होगा। कुछ भी उल्टा-सीधा खाने की वजह से सेहत खराब हो सकती है।
कुंभ राशिफल: परिजनों की सेहत में सुधार आने के आसार हैं। तरल पदार्थों का सेवन ज्यादा करें। समय निकालकर घर के आस पास ही किसी पार्क में जाकर सैर करें। इससे आप स्वस्थ महसूस करेंगे।
मकर राशिफल: अध्यात्म की ओर ज्यादा मन लगने से मानसिक शांति मिलेगी। सकारात्मक ऊर्जा आपके शरीर को राहत देगी। अपनी स्वस्थ दिनचर्या को बनाए रखें।
धनु राशिफल: शरीर में काफी थकावट रहने से किसी काम को करने में दिक्कत होगी। आपके लिए सलाह है कि आराम ज्यादा से ज्यादा करें। नींद भरपूर लें।
वृश्चिक राशिफल: ऑफिस में काम का बोझ बढ़ेगा। जिसकी वजह से अपने लिए कुछ समय भी निकालना मुश्किल हो जाएगा। ब्लड प्रेशर काफी कम होने की संभावना है। इसलिए काम करते समय भी फलों का सेवन करते रहें। इससे शरीर में ऊर्जा बनी रहेगी।
तुला राशिफल: किसी लंबी यात्रा पर जाने से आपको बचना होगा। स्वास्थ्य के अनुसार समय अच्छा नहीं है। और अगर यात्रा पर जाना जरूरी है तो जरूरत की सभी दवाईयां साथ लेकर जाएं।
कन्या राशिफल: सड़क पर चलते समय ध्यान देने की जरूरत है। आपके गलत वाहन चलाने की वजह से किसी के साथ दुर्घटना हो सकती है। गुस्से पर काबू रखना होगा।