Horoscope Today, May 10, 2019: मिथुन राशि के जातकों को कमर दर्द की समस्या हो सकती है। तुला राशि के जातकों को अपने जीवन साथी से कोई सुखद समाचार मिलने की संभावना है। आर्थिक मामलों के लिए सिंह राशि वालों का दिन काफी अच्छा रह सकता है। वाहन सुख प्राप्त होने की भी उम्मीद है। जानिए बाकी राशियों का आज का स्वास्थ्य, वित्त और लव राशिफल…
Health Horoscope Today, May 10, 2019
मेष राशिफल: प्रेमी से संबंध काफी बिगड़ सकते हैं। रिश्ता टूटने के आसार दिखाई दे रहे हैं। इसलिए शांत मन से अपने हसमफर को समझाने की कोशिश करें।
वृषभ राशिफल: यात्रा करने के लिए दिन शुभ नहीं है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। हो सके तो आज यात्रा ना करें।
कर्क राशिफल: इस राशि के जातकों की काम की वजह से पार्टनर से दूरी बढ़ सकती है। जिस कारण मन उदास रहेगा।
कर्क राशिफल: रक्तचाप संबंधी समस्या हो सकती है। खान-पान का उचित ध्यान रखें। सैर-सपाटा पर जाना आपके लिए लाभकारी साबित होगा।
सिंह राशिफल: घर में काम करते समय सावधानी बरतें। लापरवाही के कारण चोट लग सकती है। आग से संबंधी काम करते समय विशेष सावधानी रखें।
कन्या राशिफल: आज आप अपने शरीर की तरफ ज्यादा ध्यान देंगे। दिनचर्या में कुछ अच्छे परिवर्तन ला सकते हैं।
तुला राशिफल: शुगर और दिल के मरीजों के लिए मुश्किलों भरा दिन रह सकता है। अचानक तबीयत ज्यादा खराब होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। इसलिए सावधानी रखें।
वृश्चिक राशिफल: बाहर का उल्टा-सीधा खाना खाने से आपको बचना होगा। नहीं तो तबीयत ज्यादा खराब हो सकती है। श्वास रोग भी परेशान करने वाला है।
धनु राशिफल: आपको अपने स्वास्थ्य की तरफ विशेष ध्यान देने की जरूरत है। योग और व्यायाम को अपने डेली रूटीन में शामिल करें।
मेष राशिफल: स्वास्थ्य में सुधार आने के आसार हैं। किसी लंबी और गंभीर बीमारी से राहत मिल सकती है। घर में बुजुर्गों का स्वास्थ्य भी अच्छा रहने की संभावना है।
मकर राशिफल: पाचन क्रिया कुछ कमजोर हो सकती है। जिस कारण आपको काफी परेशानी होगी। डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
कुंभ राशिफल: गर्भवती महिलाओं के लिए परेशानी भरा दिन रह सकता है। इसलिए आपको ज्यादा से ज्यादा आराम करने की सलाह दी जाती है।
मीन राशिफल: अगर कोई जातक लंबे समय से पेट से संबंधी किसी रोग से पीड़ित था तो उसके लिए राहत भरा दिन रहने वाला है।
मेष राशिफल: प्रेमी से संबंध काफी बिगड़ सकते हैं। रिश्ता टूटने के आसार दिखाई दे रहे हैं। इसलिए शांत मन से अपने हसमफर को समझाने की कोशिश करें।
वृषभ राशिफल: गुस्सा किसी भी रिश्ते को बिगाड़ने का सबसे बड़ा कारण होता है। यहां आपको यही सलाह है कि बिना वजह गुस्सा करने से आप अपने काफी रिश्तों को खराब कर सकते हैं।
मिथुन राशिफल: शादी का प्रपोजल आ सकता है। सकारात्मक सोच के साथ कोई भी निर्णय लेना आपके लिए लाभकारी साबित होगा।
कर्क राशिफल: इस राशि के जातकों की काम की वजह से पार्टनर से दूरी बढ़ सकती है। जिस कारण मन उदास रहेगा।
सिंह राशिफल: आज आप अचनाक कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। प्रेम संबंधों में पुरानी यादें ताजा होने से रिश्ता और भी ज्यादा मजबूत हो जाएगा।
कन्या राशिफल: किसी पुराने प्रेमी के कारण संबंधों में दरार उत्पन्न हो सकती है। लेकिन अपने रिश्ते में विश्वास को कम ना होने दें नहीं तो बाद में पछताना पड़ सकता है।
तुला राशिफल: जीवन साथी की तरफ से कोई सुखद समाचार मिलने की उम्मीद है। पारिवारिक माहौल काफी खुशनुमा रहने के आसार हैं।
वृश्चिक राशिफल: इस राशि के जातक अपने प्रेमी को खुश करने के लिए कुछ खास गिफ्ट दे सकते हैं। रोमांटिक डेट पर जाते समय हल्के नीले रंग के कपड़े पहनना शुभ रहेगा।
धनु राशिफल: नए प्रेम संबंध बनेंगे। भाई-बंधुओं के सहयोग से कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हो सकता है। बच्चों की तरफ से कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है।
मकर राशिफल: आपकी लव लाइफ के लिए उतार-चढ़ाव भरा दिन है। कभी झगड़ा तो कभी मनाने का सिलसिला चलता रहेगा।
कुंभ राशिफल: प्रेमी की तबीयत अचानक से खराब हो सकती है। इसलिए ऑफिस के कामों से छुट्टी लेकर ज्यादा से ज्यादा समय अपने पार्टनर को दें। जिससे आपके संबंधों में मजबूती आ सके।
मीन राशिफल: मीन राशि वालों को अपने प्रेमी से निराशा मिल सकती है। किसी बाहरी व्यक्ति के कारण आपके संबंधों में खटास आने की संभावना है।
मेष राशिफल: मेष राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति काफी बेहतर रहने के आसार हैं। धन लाभ के साथ-साथ आय में बढ़ोतरी होने की भी संभावना है।
वृषभ राशिफल: इस राशि के जातकों को व्यापार में अच्छा मुनाफा देखने को मिल सकता है। लेकिन निवेश करते समय सावधानी बरतें।
मिथुन राशिफल: किसी पुराने निवेश से नुकसान हो सकता है। घर में अचानक से खर्चे काफी बढ़ने के आसार दिखाई दे रहे हैं। कोई कीमती वस्तु खो सकती है। इसलिए सावधानी रखें।
कर्क राशिफल: विदेश जाने का अवसर मिल सकता है। आय में कुछ बढ़ोतरी होने की भी संभावना है। लेकिन खर्चों पर काबू रखें।
सिंह राशिफल: वित्त मामलों के लिए दिन शुभ रहने की उम्मीद है। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ने के आसार हैं। वाहन सुख प्राप्त हो सकता है।
कन्या राशिफल: आर्थिक स्थिति कुछ कमजोर रह सकती है। किसी मित्र से धन संबंधी सहायता लेनी पड़ेगी। स्वास्थ्य मामलों में धन ज्यादा खर्च हो सकता है।
तुला राशिफल: कोर्ट कचहरी के मामलों से राहत मिलने की उम्मीद है। पैतृक संपत्ति से फायदा मिल सकता है। नौकरी वालों को ऑफिस में बॉस से प्रशंसा मिलने की उम्मीद है।
वृश्चिक राशिफल: नया काम शुरु करने के लिए दिन शुभ रहने के आसार हैं। किसी अच्छी जगह निवेश करने के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।
धनु राशिफल: किसी भीड़ वाली जगह पर अपना पर्स संभालकर रखें। चोरी होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। नौकरी करने वालों का कार्यस्थल पर किसी से झगड़ा हो सकता है।
मकर राशिफल: दुश्मनों से सावधान रहें। आपकी साख को बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। बिजनेस से जुड़े बड़े फैसलों को लेने के लिए दिन शुभ नहीं है।
कुंभ राशिफल: आज आप कोई कीमती वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं। यात्रा में काफी धन खर्च होने की संभावना है।
मीन राशिफल: बच्चों पर धन ज्यादा खर्च हो सकता है। लेकिन आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होने की उम्मीद है। साथ ही जमीन से जुड़े मामलों में काफी फायदा हो सकता है।