Horoscope Today, May 09, 2019: कन्या राशि वालों की सेहत के लिए दिन मुश्किल भरा रहने के आसार हैं लेकिन आर्थिक मामलों के लिए दिन काफी शुभ रह सकता है। अच्छी नौकरी मिलने की संभावना है साथ ही आय में भी बढ़ोतरी हो सकती है। जानिए बाकी राशियों की आर्थिक, लव और स्वास्थ्य स्थिति कैसी रहने वाली है…
Health Horoscope Today, May 09, 2019
मेष राशिफल: सेहत में सुधार आने की संभावना है। किसी लंबी बीमारी से राहत मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए दिन उत्तम है।
वृषभ राशिफल: बाहर का खाना खाने से बचें। फूड पॉइजनिंग होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। लेकिन ध्यान रखेंगे तो इस तरह की परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी।
मिथुन राशिफल: अचानक से पैरों में दर्द हो सकता है। ऐसा आपकी खराब दिनचर्या के कारण होगा। सेहत पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
Highlights
कर्क राशिफल: ब्लड प्रेशर बढ़ने के आसार हैं। गुस्से पर काबू रखें। किसी भी तरह के तनाल से दूर रहें।
सिंह राशिफल: स्वास्थ्य खराब हो सकता है। किसी मित्र की सहायता से आपको आराम मिलेगा। हल्का खाना खाएं।
कन्या राशिफल: शरीर में कुछ कमजोरी महसूस करेंगे। चक्कर आने की संभावना है। पौष्टिक भोदन करें। अपनी डाइट में फलों को शामिल करें।
तुला राशिफल: आज का दिन आपकी सेहत के लिए सामान्य रहने के आसार हैं। किसी मित्र को स्वस्थ रहने के टिप्स दे सकते हैं।
वृश्चिक राशिफल: आज आप अपनी सेहत की तरफ ज्यादा ध्यान देंगे। इसके लिए आप योग और प्राणायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं।
धनु राशिफल: घर में माता का स्वास्थ्य कुछ खराब हो सकता है। छोटे-मोटे काम करते समय चोट लगने के आसार हैं। इसलिए जल्दबाजी करने से बचें
मकर राशिफल: बिजली और आग संबंधी चीजों से दूरी बनानी होगी। जल्दबाजी में कोई दुर्घटना घट सकती है। सावधानी बरतेंगे तो इन पेरशानियों से बच पाएंगे।
कुंभ राशिफल: डायबटीज वाले मरीजों की मुश्किलें बढ़ सकती है। डॉक्टर की सलाह अनुसार ही सब काम करें। नहीं तो अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।
मीन राशिफल: स्वास्थ्य के लिए दिन शुभ है। आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे। परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति की सेहत पहले से बेहतर हो सकती है।
मेष राशिफल: लव लाइफ में कोई खास व्यक्ति आ सकता है। प्यार में पड़ने की संभावना नजर आ रही है। लेकिन नए रिलेशन बनाते समय सावधानी बरतनी होगी।
वृषभ राशिफल: प्रेमी से मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। तालमेल में कमी आएगी। अपने मन को शांत रखकर कोई भी निर्णय लें।
मिथुन राशिफल: प्रेमी के गुस्सैल स्वभाव से आप परेशान होंगे। रिश्ते काफी खराब होने के आसार दिखाई दे रहे हैं।
कर्क राशिफल: शादी के लिए अपने हमसफर की तलाश कर रहे जातकों को अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन के लिए दिन शुभ है।
सिंह राशिफल: शादी के शुभ संयोग बन रहे हैं। मनचाहा हमसफर मिलने की संभावना है। लव मैरिज करने वाले जातकों के लिए भी दिन शुभ है।
कन्या राशिफल: आज आप अपनी लव लाइफ के बारे में किसी खास मित्र को बता सकते हैं। दिन रोमांस से भरा रहने वाला है।
तुला राशिफल: अचनाक से अपने प्रेमी के साथ किसी ट्रिप पर जाने की योजना बना सकते हैं। लेकिन किसी बात को लेकर मनमुटाव होने के आसार दिखाई दे रहे हैं।
वृश्चिक राशिफल: भाई-बंधुओं से संबंध काफी अच्छे होंगे। माता पिता का भी भरपुर प्यार मिलने की संभावना है।
धनु राशिफल: इस राशि के जातकों को अपने पार्टनर की तरफ से कोई खास गिफ्ट मिल सकता है। दिन काफी रोमांटिक रहेगा।
मकर राशिफल: नए प्रेम संबंध बनाते समय सावधानी बरतें। धोखा मिलने के आसार हैं। हो सके तो नए रिश्ते बनाते समय किसी खास व्यक्ति से सलाह लें।
कुंभ राशिफल: जीवन साथी का स्वास्थ्य कुछ खराब हो सकता है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा समय हमसफर के साथ बिताएं। जिससे आपके प्रेम संबंध मजबूत हो सके।
मीन राशिफल: काम की व्यस्तता के चलते समय निकालना मुश्किल होगा। जिस वजह से आपका लव पार्टनर काफी नाराज हो सकता है।
मेष राशिफल: करियर में उन्नति होने के आसार हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। लेकिन खर्चे बढ़ने से आप थोड़ा परेशान हो सकते हैं।
वृषभ राशिफल: अचानक घर में किसी वस्तु के खराब होने से खर्चे ज्यादा बढ़ जाएंगे। जिस वजह से आपका महीने का बजट बिगड़ सकता है।
मिथुन राशिफल: इंटरव्यू पर जाने वाले जातकों को सफलता मिलने की उम्मीद है। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है।
कर्क राशिफल: दुश्मनों से सावधान रहें। धन खर्च करते समय सावधानी बरतें। किसी मित्र की सहायता से कोई नया काम शुरु कर सकते हैं।
सिंह राशिफल: निवेश के लिए दिन शुभ है। वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। अचानक से धन लाभ होने के भी आसार हैं।
कन्या राशिफल: आर्थिक मामलों के लिए दिन शुभ रहने के आसार हैं। इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है। नई जॉह के ऑफर मिलने की भी संभावना है।
तुला राशिफल: व्यापारियों को अपने बिजनेस पार्टनर से सावधान रहना होगा। नहीं तो भारी नुकसान देखने को मिल सकता है।
वृश्चिक राशिफल: शिक्षा से जुड़े जातकों के लिए दिन शुभ है। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। पदोन्नति होने के भी आसार हैं।
धनु राशिफल: मेहनत आज ज्यादा करनी पड़ेगी। काम का बोझ काफी बढ़ने वाला है। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को अभी इंतजार करना पड़ सकता है।
मकर राशिफल: इस राशि के जातकों को पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है। लेकिन निवेश करते समय सावधानी बरतनी होगी।
कुंभ राशिफल: आज आपकी कोई कीमती वस्तु चोरी होने के आसार हैं। इसलिए सावधानी रखें। लेन-देन के लिए दिन शुभ है।
मीन राशिफल: विदेश जाने के इच्छुक जातकों का सपना पूरा होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति पहले से काफी बेहतर हो सकती है।