Horoscope Today, May 08, 2019: मिथुन राशि वालों को खान-पान का ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि पाचन क्रिया कुछ बिगड़ सकती है। सिंह राशि के जातकों को धन लाभ होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। साथ ही मीन राशि वालों को कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलने की संभावना है। जानिए आज का वित्त, स्वास्थ्य और लव राशिफल…

Health Horoscope Today, May 08, 2019:

मेष राशिफल: आंखों से संबंधी रोग परेशान कर सकते हैं। छोटी-मोटी बीमारियों को नजर अंदाज ना करें। पानी पीने की मात्रा बढ़ाने होगी।

वृषभ राशिफल: दिल के मरीजों को आज परशानी हो सकती है। सेहत के साथ जरा भी लापरवाही ना बरतें।

मिथुन राशिफल: पाचन क्रिया कुछ खराब रह सकती है। इस कारण आज आप काफी परेशान रहेंगे। खान-पान का विशेष ध्यान रखें।

कर्क राशिफल: पेट दर्द और सिर दर्द की समस्या उत्पन्न हो सकती है। किसी लंबी यात्रा पर जाने से आपको बचना होगा। स्वास्थ्य अभी आपका साथ कम देता दिखाई दे रहा है।

Live Blog

Highlights

    15:42 (IST)08 May 2019
    जानिए सिंह और कन्या राशि वालों का स्वास्थ्य राशिफल

    सिंह राशिफल: उल्टा-सीधा खाने की वजह से गला खराब हो सकता है। बाहक का खाना खाने से आपको बचना होगा।

    कन्या राशिफल: घर में किसी बुजुर्ग की सेहत में सुधार आता दिखाई दे रहा है। लेकिन स्वास्थ्य को लेकर अभी भी सतर्क रहने की जरूरत पड़ेगी।

    15:33 (IST)08 May 2019
    तुला, वृश्चिक और धनु स्वास्थ्य राशिफल

    तुला राशिफल: आज का दिन आपके स्वास्थ्य मामलों के लिए काफी शुभ रहने वाला है। इसलिए इस दिन का भरपूर लाभ उठाएं और अपने रुके हुए कामों को पूरा करें।

    वृश्चिक राशिफल: माता के स्वास्थ्य में सुधार आने से आपको मानसिक शांति मिलेगी। किसी भी काम को सावधानी से करें क्योंकि हल्की-फुल्की चोट लगने के आसार दिखाई दे रहे हैं।

    धनु राशिफल: ऑफिस में काम का बोझ बढ़ने के कारण सिर दर्द की समस्या रह सकती है। साथ ही एक ही जगह पर ज्यादा देर तक नहीं बैठे। नहीं तो कमर दर्द परेशान करेगा।

    15:18 (IST)08 May 2019
    मकर और कुंभ वालों का स्वास्थ्य कैसा रहने के हैं आसार, जानें यहां

    मकर राशिफल: किसी मित्र की तबीयत अचानक से खराब होने के आसार हैं। अस्पताल के चक्कर लग सकते हैं।

    कुंभ राशिफल: स्वास्थ्य के साथ थोड़ी भी लापरवाही ना बरतें। व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करें जिससे की आपका शरीर स्वस्थ रहें।

    15:08 (IST)08 May 2019
    मीन राशि वालों का स्वास्थ्य राशिफल

    मीन राशिफल: दक्षिण दिशा की यात्रा करना आपके लिए कठिनाई भरा साबित हो सकता है। अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने के आसार दिखाई दे रहे हैं।

    13:48 (IST)08 May 2019
    Love Horoscope Today, May 08,  2019: मेष और वृषभ वालों का लव राशिफल

    मेष राशिफल: आज आपको कोई शादी के लिए प्रपोज कर सकता है। लव रिलेशन पहले से ज्यादा मजबूत होने की संभावना है।

    वृषभ राशिफल: परिवार में बच्चों के साथ संबंधों में खटास आने की संभावना है। शांति और धैर्य से काम लेना आपके लिए अच्छा साबित होगा।

    13:21 (IST)08 May 2019
    मिथुन राशि वालों का लव राशिफल

    मिथुन राशिफल: नए रिश्ते बनाते समय सावधानी बरतें। धोखा मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं। दोस्तों से कुछ हानि हो सकती है।

    12:35 (IST)08 May 2019
    कर्क और सिंह वालों का लव राशिफल

    कर्क राशिफल: लव रिलेशन काफी खराब हो सकते हैं। हर बात पर झगड़ा होने की संभावना है। नए रिश्ते बनते दिखाई दे रहे हैं।

    सिंह राशिफल: प्रेम विवाह होने के शुभ योग दिखाई दे रहे हैं। परिवार वालों का भरपूर साथ मिलने की उम्मीद है।

    12:13 (IST)08 May 2019
    कन्या, तुला और वृश्चिक लव राशिफल

    कन्या राशिफल: पार्टनर के साथ किसी लंबे सफर पर जाने की योजना बन सकती है। दिन रोमांस से भरा रहेगा।

    तुला राशिफल: काम में व्यस्तता के चलते जीवन साथी के साथ किये गए वादों को पूरा नहीं कर पाएंगे। जिस कारण आपके प्रेम संबंध खराब हो सकते हैं।

    वृश्चिक राशिफल: दांपत्य जीवन के लिए दिन तनाव भरा रहने के आसार हैं। आपसी तालमेल में कमी आ सकती है। बच्चों की तरफ से निराशा देखने को मिल सकती है।

    11:35 (IST)08 May 2019
    धनु और मकर लव राशिफल

    धनु राशिफल: दूर बैठे प्रेमी से मुलाकात होने की संभावना है। दिन रोमांटिक रहेगा। पार्टनर की तरफ से कोई गिफ्ट मिलने की संभावना है।

    मकर राशिफल: बिगड़े हुए प्रेम संबंध टूटने के आसार हैं। किसी करीबी दोस्त के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बीतने की उम्मीद है।

    10:42 (IST)08 May 2019
    कुंभ और मीन वालों का लव राशिफल

    कुंभ राशिफल: माता-पिता से काफी प्यार मिलने की उम्मीद है। लव लाइफ को लेकर घर में चर्चा हो सकती है। सकारात्मक परिणाम मिलता दिखाई दे रहा है।

    मीन राशिफल: प्रेम विवाह होने के शुभ योग बन रहे हैं। शादी के लिए पार्टनर की तलाश कर रहे जातकों को भी उनका हमसफर मिल सकता है।

    10:10 (IST)08 May 2019
    Finance Horoscope Today, May 08, 2019: मेष और वृषभ वित्त राशिफल

    मेष राशिफल: धन लाभ का योग है। व्यापार में मुनाफा हो सकता है। खर्चे बढ़ने के भी आसार दिख रहे हैं।

    वृषभ राशिफल: आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। पैसे जरूरत से ज्यादा खर्च होने के आसार हैं।

    09:41 (IST)08 May 2019
    मिथुन और कर्क वालों का आर्थिक राशिफल

    मिथुन राशिफल: किसी मित्र की आर्थिक सहायता करनी पड़ सकती है। परिवार में कोई विशेष पूजा-पाठ होने की संभावना है। लक्ष्मी की कृपा आप पर बनती दिख रही है।

    कर्क राशिफल: विदेश से जुड़े मामलों में फायदा होता दिख रहा है। नौकरी करने वालों को आज कार्यस्थल पर सम्मान मिल सकता है।

    09:11 (IST)08 May 2019
    सिंह और कन्या वालों का आर्थिक राशिफल

    सिंह राशिफल: अचानक धन लाभ हो सकता है। आय मे बढ़ोतरी होने की भी संभावना है। लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा।

    कन्या राशिफल: नया काम शुरु करने के लिए दिन काफी शुभ रहने के आसार हैं। पुराने किसी निवेश से फायदा मिल सकता है।

    08:55 (IST)08 May 2019
    तुला और वृश्चिक राशि वालों का आर्थिक राशिफल

    तुला राशिफल: पैसों के लेन-देन से बचें। किसी कीमती वस्तु के खोने के आसार दिखाई दे रहे हैं। इसलिए सावधानी रखें।

    वृश्चिक राशिफल: स्वास्थ्य मामलों पर धन खर्च हो सकता है। निवेश करते समय सावधानी बरतें। नहीं तो धोखा मिल सकता है।

    08:17 (IST)08 May 2019
    धनु वित्त राशिफल

    धनु राशिफल: बिजनेस पार्टनर के साथ संबंधों में खटास आ सकती है। पार्टनरशिप टूटने के आसार हैं।

    07:53 (IST)08 May 2019
    मकर राशि वालों के आर्थिक मामलों के लिए दिन शुभ

    मकर राशिफल: इस राशि के जातकों को व्यापार में मुनाफा मिल सकता है। साथ ही जमीन से जुड़े कारोबार में विशेष फायदा होने की संभावना है।

    07:28 (IST)08 May 2019
    कुंभ और मीन आर्थिक राशिफल

    कुंभ राशिफल: खर्चे बढ़ने की वजह से आप परेशान रह सकते हैं। कार्यस्थल पर दुश्मन काफी परेशान कर सकते हैं।

    मीन राशिफल: जमीन से जुड़े विवाद सुलझ सकते हैं। पैतृक संपत्ति से अच्छा फायदा मिलने की उम्मीद है।