Horoscope Today, May 07, 2019: कन्या राशि के जातकों को विदेश जाने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। मकर राशि वालों को लिए दिन रोमांस से भरा रहने की उम्मीद है। स्वास्थ्य मामलों को लेकर वृष राशि के जातकों को खास ध्यान रखने की जरूर पड़ेगी। जानिए बाकी राशियों का आज का आर्थिक, लव और स्वास्थ्य राशिफल…

Health Horoscope Today, May 07, 2019:

मेष राशिफल: सेहत का खास ध्यान रखने की जरूरत है। दिन से संबंधी रोग परेशान कर सकता है।

वृषभ राशिफल: परिवार में किसी व्यक्ति की तबीयत अचानक से खराब हो सकती है। मानसिक तनाव को दूर करने के लिए योग और ध्यान करें।

मिथुन राशिफल: पेट से संबंधी रोग बढ़ने के आसार है। किसी बाहरी व्यक्ति की सेहत को लेकर अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।

कर्क राशिफल: सेहत के साथ लापरवाही आपके रोग को बढ़ाने का काम करेगी। खाने के आलावा व्यायाम पर भी उचित ध्यान देने की जरूरत है।

 

Live Blog

Highlights

    15:15 (IST)07 May 2019
    सिंह, कन्या और तुला स्वास्थ्य राशिफल

    सिंह राशिफल: मन शांत रहेगा। आज आप अपने मानसिक तनाव को दूर कर पाने में सफल होंगे।

    कन्या राशिफल: शरीर में ऊर्जा बनी रहेगी। आज रुके हुए कार्यों को पूरा किया जा सकता है। स्वास्थ्य के लिए भाग्य उत्तम है।

    तुला राशिफल: सेहत के लिए दिन मिला-जुला रहने के आसार हैं। किसी मित्र की तबीयत में सुधार आता दिख रहा है।

    14:52 (IST)07 May 2019
    वृश्चिक और धनु राशि वालों का स्वास्थ्य राशिफल

    वृश्चिक राशिफल: माता का स्वास्थ्य कुछ बिगड़ सकता है। चोट लगने के भी आसार दिखाई दे रहे हैं। इसलिए काम करते समय सावधानी बरतें।

    धनु राशिफल: परिवार में बच्चों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। बाहर का खाना खाने से बचें। नहीं तो पाचन क्रिया बिगड़ सकती है।

    14:30 (IST)07 May 2019
    मकर और कुंभ स्वास्थ्य राशिफल

    मकर राशिफल: पुराने किसी रोग से राहत मिलने की उम्मीद है। सेहतमंद महसूस करेंगे। जरूरी कामों को पूरा करने के लिए दिन अच्छा साबित हो सकता है।

    कुंभ राशिफल: सिर दर्द की समस्या काफी परेशान कर सकती है। किसी भी तरह का तनाव लेने से आपको बचना होगा।

    14:00 (IST)07 May 2019
    मीन स्वास्थ्य राशिफल

    मीन राशिफल: यात्रा करने के लिए दिन मुश्किल भरा रह सकता है। तबीयत अचानक से खराब होने के आसार हैं।

    13:25 (IST)07 May 2019
    Love Horoscope Today, May 07,  2019: मेष और वृष लव राशिफल

    मेष राशिफल: शादी के प्रस्ताव आ सकते हैं। लेकिन मनचाहा हमसफर मिलने में अभी देरी लग सकती है। प्रयास करने  में कोई कमी ना करें।

    वृषभ राशिफल: मित्र से झगड़ा होने के आसार हैं। गुस्से पर काबू रखें। दांपत्य जीवन के लिए दिन सामान्य रहेगा।

    12:34 (IST)07 May 2019
    सिंह और कन्या लव राशिफल

    सिंह राशिफल: प्रेमी से किसी ना किसी बात पर झगड़े हो सकते हैं। आपकी इगो आपके लव रिलेशन को खराब करने का बड़ा कारण बन सकती है।

    कन्या राशिफल: मित्र के सहयोग से आपके प्रेम संबंधों में मजबूती आने की संभावना है। प्यार का इजहार करने के लिए दिन शुभ है।

    11:52 (IST)07 May 2019
    तुला और वृश्चिक राशि वालों का लव राशिफल

    तुला राशिफल: मनचाहा हमसफर मिलने की उम्मीद दिखाई दे रही है। परिवार वालों से अपनी लव लाइफ की चर्चा कर सकते हैं।

    वृश्चिक राशिफल: दांपत्य जीवन में खुशियां आने के आसार हैं। आपके प्रेम संबंध पहले से काफी ज्यादा मजबूत होंगे।

    11:28 (IST)07 May 2019
    धनु और मकर लव राशिफल

    धनु राशिफल: प्रेम संबंधों में तनाव उत्पन्न हो सकते हैं। किसी बाहरी व्यक्ति की वजह से आपके रिश्ते टूटने के भी आसार हैं।

    मकर राशिफल: आज आप अपने पार्टनर को किसी रोमांटिक डेट पर ले जा सकते हैं। रिश्ते में आ रहे गिले शिकवे दूर करने के लिए दिन अच्छा है।

    11:01 (IST)07 May 2019
    कुंभ और मीन लव राशिफल

    कुंभ राशिफल: विदेश में रह रहे प्रेमी से मुलाकात हो सकती है। लव लाइफ के लिए दिन काफी शुभ रहने वाला है। लव लाइफ की पुरानी यादें ताजा होने से आप भावुक होंगे।

    मीन राशिफल: शादी के शुभ योग बन रहे हैं। लेकिन पार्टनर का चुनाव करते समय सावधानी बरतनी होगी।

    10:19 (IST)07 May 2019
    Finance Horoscope Today, May 07, 2019: मेष वित्त राशिफल

    मेष राशिफल: आय में बढ़ोतरी होने की संभावना है। व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। नौकरी वालों को आज मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी।

    09:54 (IST)07 May 2019
    वृष राशि के जातक दुश्मनों से रहें सावधान तो मिथुन राशि वालों को किसी मित्र से हो सकता है लाभ

    वृषभ राशिफल: किसी पुराने काम से लाभ मिलने की उम्मीद है। शत्रु निर्बल होंगे। किसी भी नए काम को शुरु किया जा सकता है।

    मिथुन राशिफल: व्यापार में लाभ-हानि का सिलसिला चलता रहेगा। मित्र की तरफ से लाभ मिलने की उम्मीद है। निवेश करने के लिए दिन सामान्य रहेगा।

    09:32 (IST)07 May 2019
    कर्क वालों का आर्थिक राशिफल

    कर्क राशिफल: कार्यस्थल पर किसी भी काम को सावधानी से करें। दुश्मन आपको नुकसान पहुंचाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं।

    09:15 (IST)07 May 2019
    सिंह और कन्या राशि वालों का वित्त राशिफल

    सिंह राशिफल: धन को संभालकर खर्च करें। नहीं तो आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है।

    कन्या राशिफल: किसी मित्र के सहयोग से धन अर्जित कर सकते हैं। विदेश जाने का अवसर मिल सकता है। प्रमोशन होने की उम्मीद है

    08:42 (IST)07 May 2019
    तुला और वृश्चिक राशि वालों के वित्त मामलों के लिए दिन शुभ

    तुला राशिफल: आज आपके करियर के लिए दिन काफी शुभ रहने वाला है। रुके हुए काम बनेंगे। मनचाही नौकरी मिलने की संभावना है।

    वृश्चिक राशिफल: आर्थिक स्थिति में सुधार आने की उम्मीद है। किसी यात्रा पर धन खर्च हो सकता है। लेन-देन के लिए समय अच्छा चल रहा है

    08:16 (IST)07 May 2019
    धनु राशि वित्त राशिफल

    धनु राशिफल: वाहन सुख प्राप्त होने की उम्मीद दिखाई दे रही है। धार्मिक कार्यों में धन ज्यादा खर्च हो सकता है।

    07:47 (IST)07 May 2019
    मकर और कुंभ आर्थिक राशिफल

    मकर राशि: नौकरी करने वालों को नया प्रॉजेक्ट मिलने की संभावना है। अचानक से धन लाभ हो सकता है। व्यापारियों को रोज के मुकाबले ज्यादा इनकम होने के आसार हैं।

    कुंभ राशि: आपकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहने की उम्मीद है। आज आप नवेश करने के बारे में सोच सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य की आय में बढ़ोतरी होने की संभावना दिखाई दे रही है।

    07:14 (IST)07 May 2019
    मीन राशि वालों का आर्थिक राशिफल

    मीन राशि: मकान खरीदने की योजना बन सकती है। आय में कुछ बढ़ोतरी होने की संभावना है। नौकरी वालों को नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।